फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Parliament Budget Session Live: संसद अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, वक्फ विधेयक और बंगाल के मुद्दे पर हुआ हंगामा

Fri, 04 Apr 2025 02:44 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

Waqf Amendment Bill Latest News in Hindi: गुरुवार को राज्यसभा से भी वक्फ संशोधन विधेयक पारित हो गया और अब राष्ट्रपति के हस्ताक्षर के बाद यह कानून बन जाएगा। इस मुद्दे पर आज भी संसद में हंगामा हुआ। जिसके बाद संसद की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई। 
 
विज्ञापन
संसद का बजट सत्र - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

लाइव अपडेट

02:34 PM, 04-Apr-2025

सपा सांसद रामगोपाल यादव ने वक्फ विधेयक को बताया असंवैधानिक

वक्फ संशोधन विधेयक पारित होने पर सपा सांसद राम गोपाल यादव ने कहा, 'कोर्ट में जाना चाहिए, बिल असंवैधानिक है। हमने जो आशंका व्यक्त की थी कि ये लोगों की संपत्ति लेंगे, वैसा ही देखा गया कि राष्ट्रपति के बिना हस्ताक्षर के उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने आदेश कर दिया कि अवैध संपत्ति को जब्त कर लो। पूरा विपक्ष एक साथ रहा और आगे भी साथ रहेगा।'

01:31 PM, 04-Apr-2025

'विपक्ष अच्छे विधेयकों को लटकाने का काम करता है'

केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल ने कहा, 'जब भी भाजपा, एनडीए कोई अच्छा बिल लाती है, जैसे 370, 35A को खत्म करना, तो कांग्रेस पार्टी उसे उलझाने और कोर्ट में लटकाए रखने का काम करती है ताकि जनता तक इसका लाभ न पहुंचे।'

01:20 PM, 04-Apr-2025

राज्यसभा भी अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

लोकसभा के बाद राज्यसभा भी अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई है। 

विज्ञापन
12:39 PM, 04-Apr-2025

'वक्फ संपत्ति के कुप्रबंधन को रोकने के लिए विधेयक लाया गया'

जदयू सांसद संजय झा ने कहा, 'वे (ममता बनर्जी) अपना बंगाल बचा लें। वक्फ बिल वक्फ संपत्ति का जो कुप्रबंधन था उसके लिए लाया गया। बिहार में जो जाति जनगणना हुई उसमें पसमांदा मुसलमान, अंसारी, मंसूरी सब हैं इन सभी समुदायों को इस बिल से लाभ होगा क्योंकि उनके प्रतिनिधि भी इस बोर्ड में होंगे। इसके प्रबंधन को बेहतर बनाने के लिए ऐसा किया गया है।'

12:20 PM, 04-Apr-2025

टैरिफ मुद्दे पर विपक्ष का संसद के मकर द्वार पर विरोध प्रदर्शन

भारत पर अमेरिकी टैरिफ के मुद्दे पर विपक्षी सांसदों ने संसद के मकर द्वार के सामने विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने कहा, 'हम मांग करते हैं कि मंत्री आकर अमेरिका द्वारा लगाए गए टैरिफ पर बयान दें। कल विपक्ष के नेता ने संसद में इस मुद्दे को उठाया लेकिन सरकार कोई जवाब नहीं दे रही है, हम इसका विरोध कर रहे हैं।'
 

विज्ञापन
12:16 PM, 04-Apr-2025

'ममता बनर्जी की धर्मनिरपेक्षता, छद्म धर्मनिरपेक्षता'

पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री सुकांता मजूमदार ने कहा, 'उनकी(ममता बनर्जी) धर्मनिरपेक्षता, अलग प्रकार की छद्म धर्मनिरपेक्षता है। ममता बनर्जी ईद की नमाज में शामिल होती हैं लेकिन वे कुंभ को मृत्यु कुंभ बताती हैं। वे कभी कुंभ नहीं जाएंगी। इस प्रकार की उनकी धर्मनिरपेक्षता है। उनके हिसाब से अल्पसंख्यक केवल मुसलमान हैं। मैं मानता हूं कि बंगाल में मुस्लिम आबादी 30% से अधिक है तो वे अल्पसंख्यक नहीं हैं, वे दूसरे स्थान के बहुसंख्यक हैं। हमारे देश में अल्पसंख्यक की परिभाषा नहीं है।'

12:13 PM, 04-Apr-2025

लोकसभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे फिर से शुरू हुई तो बंगाल में 25 हजार शिक्षकों की नियुक्ति रद्द होने के मुद्दे पर हंगामा हो गया। जिसके बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी। वहीं राज्यसभा की कार्यवाही भी दोपहर एक बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है। 

12:00 PM, 04-Apr-2025

'वक्फ विधेयक से वक्फ संपत्ति के निजी इस्तेमाल पर रोक लगेगी'

वक्फ (संशोधन) विधेयक पारित होने पर उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री जयवीर सिंह ने कहा, 'जिस प्रकार से CAA के बारे में भ्रम फैलाया गया, तमाम दिनों तक भ्रांति रही। आज सभी जान गए कि देश से कितने मुसलमान निकले हैं?... ये विधेयक और जल्दी समझ आ जाएगा क्योंकि इससे वक्फ संपत्ति के निजी इस्तेमाल पर विराम लगेगा। लोगों को जल्द समझ आ जाएगा कि ये बिल उनके हित में है। गरीब मुसलमान इसका स्वागत करेगा।'

11:31 AM, 04-Apr-2025

'वक्फ विधेयक को लेकर भ्रम फैला रहे'

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, 'मैं समझता हूं कि जिन लोगों ने नागरिकता कानून के समय देश के आम गरीब मुसलमानों में भ्रम फैलाया, शाहीन बाग बनाया, वही लोग आज भ्रम फैला रहे हैं। लोगों ने देखा कि किसी की नागरिकता नहीं गई, लोग अब देखेंगे कि यह(वक्फ संशोधन विधेयक) गरीब मुसलमानों और महिलाओं के जीवन में, मुस्लिम समाज के लिए कितना उपयोगी है। जो लोग आज तक लूट रहे थे, उन्हीं को ज्यादा तकलीफ है।'

11:05 AM, 04-Apr-2025

लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही स्थगित

लोकसभा में आज भी वक्फ विधेयक को लेकर हंगामा जारी रहा। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने हंगामा किया तो लोकसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी। 

11:01 AM, 04-Apr-2025

संसद से वक्फ विधेयक पारित होने पर क्या बोले शिवसेना यूबीटी नेता संजय राउत

शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने वक्फ संशोधन विधेयक पारित होने पर कहा, 'राष्ट्र के लिए ऐसे विधेयक व्यापार और व्यवसाय से कम नहीं हैं। नाम मुसलमानों की संपत्ति और जमीन की रक्षा का लिया जाता है, इसलिए वक्फ बोर्ड में संशोधन लाया गया लेकिन उनका ध्यान वक्फ की संपत्ति पर है।'

10:59 AM, 04-Apr-2025

सुबह चार बजे तक सदन चलने पर कांग्रेस ने उठाए सवाल

कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा, 'यह संविधान की मूल भावना के खिलाफ है। नियम 37 के अनुसार, राज्यसभा में सदन का समय शाम 6 बजे तक है, इसे बढ़ाया नहीं गया है। 8 घंटे की चर्चा होनी थी जो दोपहर 1 बजे शुरू होकर रात 9 बजे खत्म होनी चाहिए थी, लेकिन 2.20 बजे वोटिंग हुई और सदन सुबह 4 बजे तक चला। यह सब गैरकानूनी है। जब यह सुप्रीम कोर्ट जाएगा तो इसे असंवैधानिक घोषित कर दिया जाएगा। हम यह लड़ाई लड़ेंगे और ऐसा कई संगठन करेंगे।'
 

10:14 AM, 04-Apr-2025

जगदंबिका पाल बोले- वक्फ संपत्तियों का फायदा अब गरीब मुसलमानों को मिलेगा

लोकसभा में वक्फ संशोधन विधेयक पारित होने पर संयुक्त संसदीय समिति के अध्यक्ष और भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने कहा, 'इस संशोधन से गरीब और जरूरतमंद लोगों को फायदा मिलेगा। अभी इसका फायदा किसी गरीब को नहीं मिल रहा है। वक्फ की संपत्ति को बेचते रहे हैं। आज इसमें बहुत बड़ा सुधार का काम हुआ है। अब देश की वक्फ की संपत्ति का पंजीकरण होगा। इस बिल को लाने का खास उद्देश्य था कि इसकी संपत्ति का सही इस्तेमाल हो और गरीबों को फायदा मिले। ये एक नया अध्याय शुरू हो रहा है। इसका स्वागत करना चाहिए। इस विधेयक का समर्थन देश के धर्मगुरु भी कर रहे हैं।'

10:07 AM, 04-Apr-2025

Parliament Budget Session Live: संसद अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, वक्फ विधेयक और बंगाल के मुद्दे पर हुआ हंगामा

कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने 'भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच राजनयिक संबंधों' पर चर्चा के लिए लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव दिया। यह स्थगन प्रस्ताव ऐसे समय पेश किया गया है, जब अमेरिका ने भारत समेत दुनिया के कई देशों पर पारस्पिरक टैरिफ लगाने का एलान किया है। 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें