11:00 AM, 27-Mar-2026
Parliament Budget Session LIVE: लोकसभा में प्रश्नकाल शुरू, राज्यसभा में सांसदों ने उठाए महत्वपूर्ण मुद्दे
लोकसभा की कार्यवाही शुरू होने के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से जेनेरिक दवाओं से जुड़े कई अहम सवाल पूछे गए। केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने बताया कि सरकार हरसंभव उपाय कर रही है, जिससे डॉक्टर मरीजों के लिए जेनेरिक दवाएं लेने का सुझाव दें। उन्होंने 2014 से पहले देश में जनऔषधि केंद्रों की संख्या केवल 80 थी। अब ये संख्या बढ़कर 18 हजार से अधिक हो चुकी है। यहां आने वाले मरीजों को 2100 से अधिक दवाओं और सर्जिकल उत्पादों की खरीद पर छूट मिलती है। लोगों को 50 से 90 फीसदी तक डिस्काउंड मिलता है। कैंसर और मधुमेह जैसे गंभीर रोगों से पीड़ित लोगों को भी जरूरी दवाएं मुहैया कराई जा रही है। स्वास्थ्य राज्यमंत्री ने बताया कि इन केंद्रों को लेकर केंद्र सरकार अपने प्रयासों को लेकर कितनी गंभीर है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अब तक देश की जनता के 38 हजार करोड़ रुपये से अधिक बचाए गए हैं।