फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Parliament Session LIVE: लोकसभा-राज्यसभा कल तक के लिए स्थगित, राहुल गांधी ने नहीं दिया माफी पर कोई जवाब

Thu, 16 Mar 2023 02:05 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

Sansad Budget Satra Live News in Hindi: संसद के दोनों सदनों- लोकसभा और राज्यसभा में कार्यवाही स्थगित होने का सिलसिला लगातार चौथे दिन जारी है। जहां केंद्र सरकार कांग्रेस नेता राहुल गांधी के लंदन में दिए बयानों को लेकर उनके माफी मांगने पर अड़ी है, तो वहीं विपक्ष ने अदाणी मामले में हिंडनबर्ग के खुलासों को लेकर भाजपा को घेरना जारी रखा है।
विज्ञापन
राहुल गांधी संसद पहुंचे। - फोटो : ANI
विज्ञापन

लाइव अपडेट

02:03 PM, 16-Mar-2023

लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित

संसद में गुरुवार को भी केंद्र सरकार और विपक्ष के बीच टकराव जारी रहा। इसके चलते लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही को गुरुवार को फिर पूरे दिन के लिए स्थगित कर दिया गया। इस बीच राहुल गांधी संसद पहुंचने के बाद विपक्ष के सवालों का जवाब नहीं दे पाए।

01:23 PM, 16-Mar-2023

जेपीसी से क्यों डर रही सरकार: खरगे

विपक्षी दलों के नेताओं ने गुरुवार को अदाणी विवाद और जेपीसी की मांग को लेकर संसद में विरोध प्रदर्शन किया और मानव श्रृंखला बनाई। कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने इस मौके पर कहा कि जिस मांग को लेकर हमने कल विरोध प्रदर्शन किया था आज भी वही है। हमारी जेपीसी की मांग है लेकिन ये सरकार मान नहीं रही इसलिए आज हमने मानव श्रृंखला बनाई। उन्होंने पूछा कि जब सरकार के पास बहुमत है तो वो जेपीसी के लिए क्यों डर रहे हैं।

01:00 PM, 16-Mar-2023

राहुल गांधी संसद पहुंचे

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज संसद पहुंचे हैं। यहां जब उनसे लंदन में दिए बयानों को लेकर सवाल हुआ तो उन्होंने कहा कि मैंने कुछ भी भारत-विरोधी नहीं कहा है। राहुल ने कहा कि अगर उन्हें  बोलने का मौका मिला तो मुझे जो लगता है वह कहूंगा।

विज्ञापन
12:27 PM, 16-Mar-2023

विपक्ष और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अदाणी विवाद और कई अन्य मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। विपक्ष ने इस मामले की जांच के लिए जेपीसी के गठन की मांग की है।

11:31 AM, 16-Mar-2023

Rajya Sabha: सभापति के आसन के पास पहुंच गए TMC सांसद

राज्यसभा में गुरुवार को फिर भाजपा और विपक्ष के बीच टकराव हुआ। इसी दौरान एक मौके पर तृणमूल कांग्रेस के कुछ सांसद सभापति जगदीप धनखड़ ने आसन के करीब पहुंच गए। जब धनखड़ ने उनसे सीटों पर लौट जाने का आग्रह किया, तो सांसदों इसे अनसुना कर दिया। सभापति ने इन सदस्यों के खिलाफ कार्रवाई की भी चेतावनी दी लेकिन इसका कोई असर ना होता देख उन्होंने बैठक दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

विज्ञापन
11:17 AM, 16-Mar-2023

पीएम मोदी ने की संसद भवन में बैठक

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मंत्रियों के साथ आज संसद भवन में बैठक की। इसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कानून मंत्री किरेन रिजिजू, वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल, खेल-सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर और प्रह्लाद जोशी मौजूद रहे।

11:06 AM, 16-Mar-2023

Parliament Session LIVE: लोकसभा-राज्यसभा कल तक के लिए स्थगित, राहुल गांधी ने नहीं दिया माफी पर कोई जवाब

संसद के दोनों सदनों- लोकसभा और राज्यसभा में कार्यवाही स्थगित होने का सिलसिला लगातार चौथे दिन जारी है। जहां केंद्र सरकार कांग्रेस नेता राहुल गांधी के लंदन में दिए बयानों को लेकर उनके माफी मांगने पर अड़ी है, तो वहीं विपक्ष ने अदाणी मामले में हिंडनबर्ग के खुलासों को लेकर भाजपा को घेरना जारी रखा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें