पीएम मोदी लोकसभा में संबोधित करने के बाद राज्यसभा की कार्यवाही में शामिल होने पहुंचे। इससे पहले सदन में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, जब हम राम जन्मभूमि और रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा पर चर्चा करते हैं, तो मेरे लिए यह सिर्फ एक विषय पर बोलने जैसा नहीं है। उन्होंने कहा, 'मैं खुद को भाग्यशाली मानता हूं कि मुझे संसद में इतने पवित्र और ऐतिहासिक विषय पर बोलने का अवसर मिला। यह हम सभी के लिए गौरव का क्षण है कि हम रामलला की प्राण प्रतिष्ठा देख रहे हैं। हम इस ऐतिहासिक क्षण का हिस्सा बने...यह ईश्वरीय आशीर्वाद के बिना संभव नहीं है। इसलिए, हमें भगवान का आभारी होना चाहिए जिसने हमें यह सौभाग्य दिया...528 से 2023 तक, कई पीढ़ियां बीत गईं...भगवान राम का वनवास 14 साल लंबा था लेकिन मंदिर निर्माण के लिए 500 साल से भी अधिक लंबा इंतजार करना पड़ा।
आजादी के 75वें वर्ष को लोकोत्सव बनाने में सभी सांसदों ने योगदान दिया। हमारे सांसदों और सदन की इसमें बहुत बड़ी भूमिका रही है। इस कार्यकाल में कायाकल्प हुए। 21वीं सदी के भारत की मजबूत नींव उन सभी बातों में नजर आती है। बड़े बदलाव के साथ देश तेज गति से आगे बढ़ रहा है। पीढ़ियों से जिन बातों को इतंजार हो रहा था, ऐसे बहुत से काम 17वीं लोकसभा में पूरे हुए। अनेक पीढ़ियों ने एक संविधान का सपना देखा, लेकिन हर पल दरार नजर आती थी। इस सदन ने जम्मू-कश्मीर से संविधान के अनुच्छेद 370 को हटाकर संविधान को पूरी तरह और पूर्ण प्रकाश के साथ प्रकट किया। जिन्होंने संविधान बनाया उनकी आत्माएं आज बहुत संतुष्ट होंगी।
पीएम मोदी के संबोधन के बाद स्पीकर ओम बिरला ने सदन में हुए कामकाज का संक्षिप्त ब्यौरा दिया। इसके बाद सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई। लोकसभा स्पीकर ने बताया कि बजट सत्र के दौरान सदन में सांसदों के सहयोग से काफी सार्थक कामकाज हुआ।
पीएम मोदी ने कहा कि लोकतांत्रिक मूल्यों के साथ हम साथ आगे बढ़ रहे हैं। लोकसभा स्पीकर की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, आपने विश्व के कई देशों के स्पीकर के सामने इसे बखूबी स्पष्ट किया। आपने लोकतांत्रिक व्यवस्था को आगे बढ़ाने पर पूरा जोर दिया। 17वीं लोकसभा में कई बड़े फैसले लिए गए। देश को आज नया संसद भवन मिला। संसद के पुस्तकालय का दरवाजा सामान्य लोगों के लिए भी आपने खोला। आपने ज्ञान का सागर जनमानस के लिए खोलने का सराहनीय काम किया है।
संसद के बजट सत्र में पीएम मोदी ने आज बीते पांच साल की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के बारे में कहा, पांच साल के कार्यकाल में आपका चेहरा मुस्कान से भरा रहता था। चाहे कुछ भी हो, आपके मुस्कान में कमी नहीं आई। मुझे विश्वास है कि देश 17वीं लोकसभा को पूरा देश आशीर्वाद देगा। पीएम मोदी ने कहा, 'कोरोना काल में भी सदन का काम चलता रहा। मैं इसकी प्रशंसा करता हूं।' उन्होंने कहा, तेज गति से कार्य के लिए भी मैं सभी सांसदों का अभिनंदन करता हूं। कोरोना काल के दौरान सांसदों ने अपनी सांसद निधि (MPLAD) छोड़ी थी। यहां तक सभी सांसदों ने अपनी सैलरी से भी 30 प्रतिशत की कटौती की थी। हम बिना कारण गाली खाते थे, लेकिन आप सभी ने कैंटीन में खाने के लिए समान रेट का निर्णय लिया।
अमित शाह ने कहा कि आज किसी का जवाब नहीं दूंगा। मैं मन की बात और जनता के मन की बात देश के सामने रखना चाहता हूं। वह आवाज, जो वर्षों से अदालत के कागजों में दबी हुई थी। 22 जनवरी 2024 के बारे में भले ही कुछ लोग कुछ भी कहें, वह दिन दस सहस्त्र से भी ज्यादा वर्षों के लिए ऐतिहासिक दिन बना रहेगा। 1528 से चल रही संघर्ष और अन्याय के खिलाफ लड़ाई की जीत का दिन है। 22 जनवरी 2024 का दिन समग्र भारत की आध्यात्मिक चेतना के पुनर्जागरण का दिन है। देश की कल्पना राम और राम चरित्र के बगैर नहीं हो सकते। राम और राम का चरित्र भारत के जनमानस का प्राण है। संविधान की पहली प्रति से लेकर महात्मा गांधी के आदर्श भारत की कल्पना तक राम का नाम लिया जाता रहा। पढ़ें पूरी खबर
ओवैसी ने सरकार को घेरा
सदन में AIMIM सांसद असदुद्दी ओवैसी ने कहा कि पीएम आज जब जवाब देंगे तो क्या सिर्फ हिंदुत्व से जुड़े लोगों को जवाब देंगे या 140 करोड़ लोगों को जवाब देंगे। ओवैसी ने कहा कि शिंदे गुट के नेता कह रहे हैं कि जब बाबरी मस्जिद ढहाई गई उस वक्त तत्कालीन पीएम नरसिम्हा राव पूजा कर रहे थे। उन्होंने कहा था कि उन्हें परेशान न किया जाए। आज मोदी सरकार उन्हीं को भारत रत्न दे रही है। मैं कहना चाहता हूं कि इंसाफ जिंदा है या जुल्म को बरकरार रखा जा रहा है। ओवैसी ने पूछा कि मैं सवाल पूछना चाहता हूं कि क्या भारत सरकार का कोई मजहब है। ये सिर्फ एक धर्म की सरकार है या सभी को साथ लेकर चलने वाली है।
ओवैसी ने कहा कि मैं बाबर-औरंगजेब का प्रवक्ता नहीं हूं। मैं मर्यादा पुरुषोत्तम राम की इज्जत करता हूं, लेकिन मेरी नस्लें गोडसे से नफरत करती रहेंगी। अपनी बात खत्म करते हुए ओवैसी ने कहा कि बाबरी मस्जिद जिंदा थी, है और रहेगी।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि कई वर्षों से लोगों की बात दबी हुई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वह आवाज आज बाहर आई है।
राज्यसभा में विपक्ष छोड़ सरकार के खेमे में बैठे नजर आए जयंत चौधरी
भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में शामिल होने की अटकलों के बीच राष्ट्रीय लोक दल प्रमुख जयंत चौधरी के सुर बदले-बदले से नजर आ रहे हैं। संसद के बजट सत्र के दौरान शनिवार को तो वे सरकार के खेमे में बैठे नजर आए। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न दिए जाने के एलान पर सरकार को धन्यवाद देते हुए उन्होंने भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की। पढ़ें पूरी खबर
'देश में किसानों की आवाज रोकने वाला पैदा नहीं हुआ'
राज्यसभा में भारत रत्न से सम्मानित हस्तियों के सम्मान में चर्चा के बीच जब चौधरी चरण सिंह का जिक्र आया और जयंत चौधरी बोलने के लिए खड़े हुए तो विपक्ष ने हंगामा कर दिया। विपक्ष के हंगामे पर केंद्रीय मंत्री परषोत्तम रूपाला नाराज हो गए और उन्होंने कांग्रेस को चेताते हुए कहा कि 'इस देश में किसानों की आवाज रोकने वाला कोई पैदा नहीं हुआ है...'। पढ़ें पूरी खबर
'मैं चौधरी चरण सिंह का अपमान बर्दाश्त नहीं करूंगा...'
राज्यसभा में आज भारत रत्न चौधरी चरण सिंह को लेकर सभापति जगदीप धनखड़ और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बीच बहस हो गई। इस दौरान सभापति जगदीप धनखड़ इतना नाराज हो गए कि उन्होंने कहा कि वे चौधरी चरण सिंह का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे। इस दौरान राज्यसभा में खूब हंगामा और नारेबाजी हुई। पढ़ें पूरी खबर
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कांग्रेस को घेरा
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, "ये हमारे लिए गर्व का क्षण है कि पीएम मोदी ने चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देकर सम्मान दिया...कांग्रेस को आज जश्न मनाना चाहिए था कि उनके पूर्व पीएम को पीएम मोदी ने सम्मानित किया है। लेकिन दुर्भाग्य ये है कि उनके सरनेम में गांधी नहीं था नेहरू, गांधी होता तो चल जाता।..वह स्वयं को भारत रत्न देने में लगे हुए हैं।"
जहां राम हैं, वहां धर्म है: सत्यपाल सिंह
लोकसभा में ऐतिहासिक राम मंदिर के निर्माण और प्राण प्रतिष्ठा पर चर्चा के दौरान बीजेपी सांसद सत्यपाल सिंह ने कहा कि जहां राम हैं, वहां धर्म है... जो लोग धर्म को नष्ट करते हैं, वे मारे जाते हैं और जो लोग धर्म की रक्षा करते हैं, वे मारे जाते हैं।" संरक्षित हैं। कांग्रेस की आज इस देश में यह स्थिति है क्योंकि उन्होंने उस समय भगवान राम को अस्वीकार कर दिया था...''
नमो हैट्रिक यही बताती है कि फिर से मोदी आएंगे: अनुराग ठाकुर
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, "राम मंदिर तो हमारे लिए आस्था का केंद्र था भी, है भी और रहेगा भी। लेकिन वो लोग जो प्रश्न उठाते थे कि बीजेपी कहती है कि रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे लेकिन तारीख नहीं बताएंगे...हमने तारीख भी बताया और राम मंदिर का निर्माण भी किया....पूरे देश में राममय वातावरण हो गया है। नमो हैट्रिक यही बताती है कि फिर से मोदी आएंगे।"
RLD प्रमुख जयंत चौधरी ने कही यह बात
RLD प्रमुख जयंत चौधरी ने कहा, "चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न से सम्मानित करने का फैसला बहुत बड़ा फैसला है...कल इस घोषणा के बाद लोगों ने दिवाली मनाई...कल किसानों ने सीपी में मिठाइयां बांटी। इससे यही पता चलता है कि यह फैसला सिर्फ उनके परिवार तक ही सीमित नहीं था, बल्कि किसानों को मजबूत करने वाला फैसला है।"
लोकसभा में ऐतिहासिक राम मंदिर निर्माण और प्राण प्रतिष्ठा पर चर्चा शुरू
लोकसभा में ऐतिहासिक राम मंदिर निर्माण और प्राण प्रतिष्ठा पर चर्चा शुरू हो गई है। लोकसभा में ऐतिहासिक राम मंदिर के निर्माण और प्राण प्रतिष्ठा शुरू होने पर चर्चा के दौरान बीजेपी सांसद सत्यपाल सिंह ने कहा, "मेरा सौभाग्य है कि मुझे 22 जनवरी को संसद के अंदर अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण और भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा के बारे में बोलने का अवसर मिला। अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा देखना और पूजा करना ऐतिहासिक है।"
एक दिन बढ़ाया गया सत्र
इससे पहले संसद का बजट सत्र बीते दिन यानी 9 फरवरी को समाप्त होना था। बाद में इसे बढ़ाकर आज तक कर दिया गया।
पीएम मोदी को किया जाएगा धन्यवाद
बताया जा रहा है कि लोकसभा में धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान सत्तारूढ़ गठबंधन के सदस्य लंबी कानूनी लड़ाई के बाद अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देंगे।