11:25 AM, 02-Feb-2023
विपक्ष ने की बैठक
संसद की कार्रवाई शुरू होने से पहले विपक्षी दलों ने सरकार को घेरने के लिए बैठक की। राज्यसभा नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के नेतृत्व में हुई बैठक में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश, तृणमूल कांग्रेस के सुदीप बंदोपाध्याय और डेरेक ओब्रायन, द्रमुक की कनिमोई, समाजवादी पार्टी के रामगोपाल यादव, शिवसेना (उद्धव ठाकरे) के संजय राउत और कुछ अन्य दलों के नेता मौजूद रहे। बैठक में चीन, महंगाई, बेरोजगारी, अर्थव्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई।