फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Parliament Session Live: हंगामे के बीच फिर स्थगित हुई राज्यसभा, सभापति ने बुलाई दोनों पक्षों के नेताओं की बैठक

Thu, 09 Feb 2023 05:38 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

Live Parliament Session, PM Modi Speech in Sansad Today: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद के बजट सत्र के दौरान गुरुवार को राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब दे रहे हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बजट सत्र के पहले दिन 31 जनवरी को लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक को संबोधित किया था।
विज्ञापन
राज्यसभा में पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

05:37 PM, 09-Feb-2023

राज्यसभा ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव को अपनाया
 राज्यसभा ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जवाब के बाद राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया। प्रस्ताव को ध्वनि मत से स्वीकार किया गया। साथ ही विपक्षी दलों द्वारा पेश किए गए कुछ संशोधनों को अस्वीकार कर दिया गया।

गौरतलब है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 31 जनवरी को बजट सत्र के पहले दिन लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक को संबोधित किया।

05:30 PM, 09-Feb-2023

राज्यसभा एक बार फिर स्थगित

भारी हंगामे के बीच राज्यसभा को एक बार फिर स्थगित कर दिया गया। इससे पहले भी कुछ देर के लिए राज्यसभा को स्थगित किया गया था। वहीं, अब सभापति ने दोनों पक्षों के नेताओं की बैठक बुलाई है।    

03:27 PM, 09-Feb-2023

प्रधानमंत्री ने कहा, आज पूरा देश देख रहा है कि एक अकेला कितनों पर भारी पड़ रहा है। देश के जीता हूं, देश के लिए कुछ करने के लिए निकला हुआ हूं। 

विज्ञापन
03:25 PM, 09-Feb-2023

केरल में वामपंथी सरकार चुनी गई, जिसके पंडित नेहरू पसंद नहीं करते थे। कुछ ही दिनों में चुनी हुई सरकार को गिरा दिया। डीएमके के मित्रों को भी बताता हूं। तमिलनाडु में भी एमजीआर और करुणानिधि जैसे दिग्गजों की कई सरकारों को कांग्रेस वालों को गिरा दिया। एनजीआर की आत्मा देखती होगी,आप कहां खड़े हो। प्रधानमंत्री ने कहा, कांग्रेस ने एनटीआर की सरकार को भी गिरा दिया। राजभवनों को कांग्रेस का दफ्तर बना दिया गया था। 

03:22 PM, 09-Feb-2023

प्रधानमंत्री ने कहा, जो लोग आज विपक्ष में बैठे हैं। उन्होंने राज्यों के अधिकारों को घज्जियां उड़ा दीं। मैं कच्चा-चिट्ठा खोलना चाहता हूं। वो लोग कौन थी, जिन्होंने आर्टिकल 356 का दुरुपयोग किया? वे लोग कौन हैं, जिन्होंने यह किया और चुनी हुई सरकारों को गिरा दिया। एक प्रधानमंत्री ने आर्टिकल 356 का 50 पर प्रयोग किया,वह नाम है इंदिरा गांधी। 

विज्ञापन
03:21 PM, 09-Feb-2023

प्रधानमंत्री ने कहा, यह जन-जन की पीढ़ियों से बना देश है। यह देश किसी परिवार की जागीर नहीं। हमने मेजर ध्यान चंद्र के नाम पर खेल खत्न का नाम रख दिया। हमें गर्व हो रहा है। जो लोग आए दिन हमारे देश की सेना को नीचा दिखाने का मौका नहीं छोड़ते, हमने द्वीपों को परमवीर चक्र पाने वाले वीरों के नाम पर रख दिया। 

03:11 PM, 09-Feb-2023

प्रधानमंत्री ने कहा, 600 से ज्यादा योजनाएं गांधी-नेहरू के परिवार पर हैं। अगर किसी कार्यक्रम में नेहरू जी का नाम नहीं प्रयोग हुआ तो कुछ लोगों का खून गर्म हो जाता था, लेकिन मुझे यह नहीं समझ आता कि उनके पीढ़ी का कोई व्यक्ति को नेहरू सरनेम रखने में क्या आपत्ति है। और आप हमारा हिसाब मांगते हैं। 

03:07 PM, 09-Feb-2023

प्रधानमंत्री ने कहा, डिजिटल दुनिया में आज हिंदुस्तान दुनिया का लीडर बना हुआ है। एक समय था, हम मोबाइल इंपोर्ट करते थे, आज मेरा देश मोबाइल एक्सपोर्ट कर रहा है। हर तकनीक को देश बहुत तेज गति से अपना रहा है, उसका विस्तार कर रहा है। हमने दवाइयां पहुंचाने का काम ड्रोन से हो रहा है, इसके लिए हमने पॉलिसी का बदलाव किया है। 

03:03 PM, 09-Feb-2023

पीएम मोदी ने कहा, देश को आधुनिक होना है, नए संकल्पों को सोचना है तो साइंस और टैक्नोलॉजी को नकार नहीं सकते। हम टुकड़ों में नहीं सोचते हैं। हम हर दिशा में काम कर रहे हैं। हमने स्पेस के क्षेत्र में प्राइवेट भागेदारी का सपना पूरा किया। मुझे खुशी है देश के नौजवान प्राइवेट सैटेलाइट छोड़ने का सपना देखते हैं, यह गर्व की बात है। यूनिकॉर्न की दुनिया में हम तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं।  

03:00 PM, 09-Feb-2023

प्रधानमंत्री ने कहा, आज गर्व होता है कि सियाचीन में मेरे देश की कोई बेटी मां भारती की रक्षा करने के लिए तैनात होती है। बेटियों के लिए हमने सैनिक स्कूल खोले। 

02:58 PM, 09-Feb-2023

प्रधानमंत्री ने कहा, हमने बेटी बचाओ अभियान चलाया। मुझे इस बात की खुशी है कि बेटों की तुलना में बेटियों की संख्या बढ़ रही है। बेटी जब स्कूल जाए और टॉयलेट के अभाव में स्कूल छोड़ दे, इसकी चिंता हमने की। बेटियों के लिए अलग शौचायल बनाए। बेटी की शिक्षा जारी रहे, इसके लिए हमने सुकन्या योजना चलाई। बेटी बड़ी होकर अपना काम करने के लिए बिना गारंटी लोन ले सके, इसके लिए मुद्रा योजना शुरू की।  

02:53 PM, 09-Feb-2023

हमारी सरकार ने महिला सशक्तिकरण को लेकर, महिलाओं के विकास को हमारी सरकार ने प्राथमिकता दी। मुझे इस बात का गर्व है कि 11 करोड़ शौचालय बनाकर मैंने मेरी माताओं-बहनों को इज्जतघर दिया है। हमारी सरकार माताओं के सशक्तिकरण के लिए संवेदनशील है। 

02:48 PM, 09-Feb-2023

प्रधानमंत्री ने कहा, इस देश के किसानों के साथ क्या बीती है। ऊपर के एक वर्ग को संभाल लेना और वहीं से राजनीति चलाना, यही सिलसिला चला। देश में छोटे किसान उपेक्षित थे, उनकी आवाज काई सुनने वाला नहीं था। हमारी सरकार ने उन पर ध्यान दिया। आज साल में तीन बार सम्मान निधि सीधे छोटे किसानों के खातों में जमा होती है। 

02:44 PM, 09-Feb-2023

प्रधानमंत्री ने कहा, हमने सैचुरेशन का रास्ता चुना अर्थात शत प्रतिशत लाभार्थी को लाभ पहुंचे। सरकार इस राह पर काम कर रही है। सैचुरेशन का मतलब होता भेदभाव की सारी गुंजाइश खत्म करना। यह तुष्टीकरण की आशंकाओं को खत्म कर देता है। 

02:43 PM, 09-Feb-2023

प्रधानमंत्री ने कहा, देश की आजादी में आदिवासी भाईयों का बहुत योगदान है, लेकिन दशकों तक वे विकास से दूर रहे। उनके नौजवानों के मन में बार-बार सरकार के खिलाफ सवाल उठते चले गए। सरकार ने उनके हित में काम किया होता, तो आज मुझे इतनी मेहनत नहीं करनी पड़ती। अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में पहली बार आदिवासियों के लिए अगल मंत्रालय बना। 

02:42 PM, 09-Feb-2023

प्रधानमंत्री ने राज्यसभा में कहा, हम देश को विकास का मॉडल दे रहे हैं। देश हमारे साथ है। कांग्रेस को बार-बार देश नकार रहा है, लेकिन कांग्रेस के साथी साजिशों से बाज नहीं आते हैं। जनता उनको देख रही है और सजा दे रही है। 

02:34 PM, 09-Feb-2023

प्रधानमंत्री ने कहा, हम ऐसी कार्य संस्कृति को लेकर आ रहे हैं, जो मेरा-तेरा को मिटाने वाला रास्ता है। उन्होंने कहा, हम मक्खन पर लकीर पर खींचने वाले लोग नहीं हैं, हम पत्थर पर लकीन खींचने वाले लोग हैं। 

02:31 PM, 09-Feb-2023

प्रधानमंत्री ने कहा, देश आजाद हुआ, तब से 2014 तक 14 करोड़ एलपीजी कनेक्शन थे। लोग सांसदों के पास जाते थे कि हमें कनेक्शन मिल जाए। उस समय डिमांड भी कम थी, गैस लाने के लिए खर्चा भी नहीं करना पड़ता था। हमने तय किया कि हम घर को एलपीजी कनेक्शन देंगे। हमें मालूम था, हमें मेहनत करनी पड़ेगी, दुनिया भर से गैस लाने पड़ेगी, लेकिन हमारी प्राथमिकता देश का सामान्य नागरिक था। इसलिए हमने 32 करोड़ से ज्यादा लोगों के पास गैस कनेक्शन पहुंचाए। इस एक उदाहरण से आप समझ सकते हैं कि हमें कितनी मेहनत करनी पड़ी होगी। 

02:29 PM, 09-Feb-2023

प्रधानमंत्री ने कहा, कोई भी सरकार में आता है, तो देश के लिए कुछ करने का वादा करके आता है, लेकिन सिर्फ भावनाएं व्यक्त करने से बात नहीं बनती है। इसलिए विकास की गति, नियत, परिणाम क्या है, यह बहुत मायने रखता था। सिर्फ आप कहते रहें कि हम भी कुछ करते थे, इतने से बात बनती नहीं है। 

02:28 PM, 09-Feb-2023

प्रधानमंत्री ने कहा, पहले देश में परियोजनाओं को अटकाना, लटकाना आदत बन गई थी। हमने टेक्नोलॉजी का प्लेटफॉर्म तैयार किया, पीएम गतिशक्ति मास्टर प्लान लेकर आए और देश के इंफ्रास्ट्रक्चर को गति देने का काम हो रहा है। जो योजनाएं बनाने में महीनों लग जाते थे, वे सप्ताहों के भीरत आगे बढ़ा दिया जाता है। क्योंकि आधुनिक भारत के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर का महत्व हम समझते हैं। 

02:25 PM, 09-Feb-2023

प्रधानमंत्री ने कहा, कलबुर्गी में आठ लाख से ज्यादा जनधन के खाते खुले हैं। इतने काम के बाद अगर किसी का खाता बंद हो जाए तो उनकी पीड़ा मैं समझ सकता हूं। कभी कभी यहां तक कही देते हैं कि गरीब को हरा दिया। अरे भाई जनता जनार्दन ने किसी और को जिता दिया और आप यहां रो रहे हो। जनधन आधार मोबाइल की त्रिशक्ति और डीबीटी के तहत पिछले कुछ वर्षों को 27 लाख करोड़ रुपया देश की जनता के खातों में हितधारकों के ट्रांसफर किया गया।

 

02:22 PM, 09-Feb-2023

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, हमनें बैंकिंग व्यवस्था का स्थाई समाधान निकाला और जनधन अभियान चलाया। पिछले नौ साल में ही 48 करोड़ जनधन खाते खोले गए। 32 करोड़ बैंक खाते ग्रामीण और कस्बों में हुए हैं। यानी देश के गांव तक प्रगति की मिसाल को ले जाने का प्रयास हुआ है। उन्होंने कहा, खरगे जी शिकायत कर रहे थे, मोदी जी बार-बार मेरे चुनावी क्षेत्र में आते हैं। 

02:20 PM, 09-Feb-2023

हमारी सरकार की पहचान हमारे पुरुषार्थ के कारण बनी है। हम स्थाई समाधान की तरफ आगे बढ़ रहे हैं। हम एक-एक चीज को छूकर आगे भागने वाले नहीं हैं। हम मूलभूत आवश्कताओं और स्थाई समाधान की तरफ बढ़ रहे हैं। 

02:18 PM, 09-Feb-2023

पंचायत से लेकर संसद तक उन्हीं की दुनिया चलती थी। उन्होंने इस प्रकार की कार्यशैली और कल्चर विकसित किया कि देश ने एक भी चुनौती का स्थाई समाधान करने का न कभी सोचा कि न कभी प्रयास किया। हो हल्ला ज्यादा था, कुछ चीजों को छू लेते थे, समस्याओं का समाधान करना उनका दायित्व था। देश की जनता समस्याओं से जूझ रही थी, देश की जनता देख रही थी कि समस्याओं का समाधान कितना बड़ा लाभ कर सकता है, लेकिन उनकी प्राथमिकताएं अलग थीं। 

02:16 PM, 09-Feb-2023

2014 में आकर जब मैंने चीजों को बारीकी से देखने का प्रयास किया, तो पता चला कि 60 साल कांग्रेस के परिवार ने, हो सकता है उनका इरादा मजबूत नींव बनाने का हो, लेकिन मैंने देखा उन्होंने गड्ढे ही गड्ढे कर दिए थे। जब वे गड्ढे खोद रहे थे, छह-छह दशक बर्बाद कर दिए थे। उस समय दुनिया के छोटे-छोटे देश भी सफलता के शिखरों को छू रहे थे, आगे बढ़ रहे थे। 

02:15 PM, 09-Feb-2023

प्रधानमंत्री ने कहा, जितना कीचड़ उछालोगे, कमल उतना ही ज्यादा खुलेगा। इसलिए कमल खिलाने में आपका प्रत्यक्ष या परोक्ष जो भी योगदान है, उसके लिए मैं उनका भी आभार व्यक्त करता हूं। प्रधानमंत्री ने कहा, कल विपक्ष के हमारे वरिष्ठ साथी खरगे जी ने कहा, हमने 60 साल में मजबूत बुनियाद बनाई है। उनकी शिकायत थी कि बुनियाद हमने बनाई और क्रेडिट मोदी ले रहा है। 

02:13 PM, 09-Feb-2023

इस सदन में जो भी बात होती है, उस बात को देश बहुत ही गंभीरता से सुनता है। लेकिन ये दुर्भाग्यपूर्ण है कि इस समय सदन में कुछ लोगों का व्यवहार और वाणी न सिर्फ सदन बल्कि देश को निराश करने वाली है। इस प्रकार की प्रवृत्ति के माननीय सदस्यों को मैं यही कहूंगा कि कीचड़ उसके पास था मेरे पास गुलाल, जो भी जिसके पास था उसने दिया उछाल। 

02:11 PM, 09-Feb-2023

पीएम मोदी के संबोधन के बीच विपक्ष का हंगामा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन के बीच विपक्षी दल लगातार हंगामा कर रहे हैं। विपक्षी सांसद कारोबारी गौतम अदाणी को लेकर लगातार नारेबाजी कर रहे हैं। 

02:09 PM, 09-Feb-2023

पीएम मोदी का संबोधन शुरू

राज्यसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर चर्चा का जवाब दे रहे हैं। 

12:07 PM, 09-Feb-2023

अदाणी विवाद से संबंधित JPC जांच की मांग को लेकर AAP और BRS सांसदों ने गांधी प्रतिमा के सामने विरोध प्रदर्शन किया।

11:27 AM, 09-Feb-2023

कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा कि कल देश अदाणी मामले पर पीएम से जवाब की उम्मीद कर रहा था। वे सच्चाई से क्यों डरते हैं। अगर सरकार कुछ भी छिपाना नहीं चाहती है, तो वे जेपीसी से क्यों भाग रहे हैं। हम आज राज्यसभा में पीएम से जवाब की उम्मीद कर रहे हैं।

राहुल गांधी के बयान से कुछ अंशों को हटाए जाने पर उन्होंने कहा कि हम लोकसभा अध्यक्ष को लिख रहे हैं। इसे कैसे हटाया जा सकता है? एक भी शब्द ऐसा नहीं है जो असंसदीय हो। राहुल गांधी ने एक सवाल पूछा कि पीएम ने अपनी विदेश यात्राओं के दौरान कितनी बार अदाणी के साथ यात्रा की? इसे हटाने से क्या फायदा?

11:24 AM, 09-Feb-2023

लोकसभा में राहुल गांधी द्वारा की गई कुछ टिप्पणियों को हटाने पर कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि शब्दों को हटाने का फैसला सभी नियमों पर विचार करने के बाद किया जाना चाहिए। हमने नियमों का भी अध्ययन किया है कि वे किन शब्दों को मिटा नहीं सकते हैं। मैंने उन्हें तीन पेज का जवाब दिया है और शायद वे इसके बाद संतुष्ट होंगे।

11:06 AM, 09-Feb-2023

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जून खरगे ने कहा कि PM मोदी की हमेशा मुद्दे को भटकाने की कोशिश रहती है ताकि लोगों को यह मालूम हो कि जो वो बोल रहे हैं वो सच है। हमने सदन में उनसे बहुत से प्रश्न पूछे थे कि अडानी इतना बड़ा लखपति कैस बना? और इतने घोटाने क्यों हो रहे हैं?...हम जवाब चाहते हैं।

10:44 AM, 09-Feb-2023

भाजपा ने लोकसभा में अपने सभी भाजपा सांसदों को सोमवार (13 फरवरी) तक सदन में उपस्थित रहने के लिए 3 लाइन का व्हिप जारी किया है।

10:07 AM, 09-Feb-2023

आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने नियम 267 के तहत 'अदाणी समूह द्वारा की गई वित्तीय अनियमितताओं और धोखाधड़ी' का मुद्दा उठाने के लिए नोटिस दिया।

09:06 AM, 09-Feb-2023

कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने गौतम अदाणी के साथ पीएम की विदेश यात्राओं के विवरण और विदेशी निविदाएं प्राप्त करने के संबंध में अदाणी समूह द्वारा प्राप्त किए गए लाभों के विवरण पर चर्चा करने के लिए लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया।

08:53 AM, 09-Feb-2023

चीन के साथ सीमा की स्थिति पर चर्चा के लिए कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया।

08:49 AM, 09-Feb-2023

Parliament Session Live: हंगामे के बीच फिर स्थगित हुई राज्यसभा, सभापति ने बुलाई दोनों पक्षों के नेताओं की बैठक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद के बजट सत्र के दौरान गुरुवार को राज्यसभा में दोपहर 2 बजे राष्ट्रपति के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब देंगे। राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने बुधवार को प्रस्ताव पर आखिरी स्पीकर के बोलने के बाद कहा कि प्रधानमंत्री कल (गुरुवार) दोपहर 2 बजे जवाब देंगे। राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर बहस बुधवार को खत्म हो गई। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बजट सत्र के पहले दिन 31 जनवरी को लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक को संबोधित किया था।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें