03:56 PM, 25-Jan-2026
कई गुमनाम नायकों को किया जाएगा सम्मानित
दरअसल, इस वर्ष के पद्म पुरस्कार से भारत के कोने-कोने से आए कई गुमनाम नायकों को सम्मानित किया जाएगा। इनमें हाशिए पर रहे पिछड़े और दलित समुदायों, आदिम जनजातियों और दूरदराज के दुर्गम इलाकों से आने वाले लोग शामिल हैं। ये वे लोग हैं, जिन्होंने दिव्यांगजनों, महिलाओं, बच्चों, दलितों और आदिवासियों की सेवा में अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया है - स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, आजीविका, स्वच्छता, सतत विकास आदि को बढ़ावा देने के लिए काम किया है।