फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India Omicron Live: कर्नाटक में पांच और तेलंगाना में चार नए ओमिक्रॉन संक्रमित मिले, देश में कुल 86 मामले

Fri, 17 Dec 2021 12:18 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

 LIVE Omicron Cases (ओमिक्रॉन वैरिएंट) COVID-19 Corona New Variant Symptoms Hindi News Updates: देश में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन से संक्रमित होने वाले मरीजों में अब तेजी देखने को मिल रही है। कोरोना वायरस का खतरनाक स्वरूप अब 11 राज्यों में फैल चुका है। बुधवार को ओमिक्रॉन स्वरूप के केरल में चार, महाराष्ट्र में चार, तेलंगाना में दो और पश्चिम बंगाल व तमिलनाडु में एक-एक नए मरीजों के साथ एक दिन में कुल 12 मरीजों की पुष्टि हुई। वहीं आज कर्नाटक में पांच, दिल्ली और तेलंगाना में चार-चार और गुजरात में एक मामला सामने आया है। इसके साथ ही देश में कुल संक्रमितों की संख्या 86 हो गई है। ओमिक्रॉन से जुड़ी हर अपडेट के लिए जुड़े रहें अमर उजाला के साथ...
विज्ञापन
ओमिक्रॉन के मामले लाइव अपडेट - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

लाइव अपडेट

09:17 PM, 16-Dec-2021

तेलंगाना में ओमिक्रॉन के चार नए मामले

तेलंगाना में ओमिक्रॉन के चार नए मामलों की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, हैदराबाद में चार और व्यक्तियों में ओमिक्रॉन वैरिएंट पाया गया है। तेलंगाना में अब ओमिक्रॉन संक्रमितों की कुल संख्या सात हो गई है।

08:40 PM, 16-Dec-2021

कर्नाटक में पांच नए ओमिक्रॉन संक्रमित मिले

कर्नाटक में कोरोना के नए वैरिएंट के मामले बढ़ने लगे हैं। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. सुधाकर के ने बताया कि राज्य में गुरुवार को ओमिक्रॉन के पांच संक्रमित सामने आए हैं। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, कर्नाटक में ओमिक्रॉन संक्रमितों की संख्या बढ़कर आठ हो गई है। विभाग का कहना है कि सभी पांच नए ओमिक्रॉन पॉजिटिव मरीजों को कोविशील्ड वैक्सीन के दोनों डोज लग चुके हैं।

06:27 PM, 16-Dec-2021

मुंबई में सख्ती बढ़ी

मुंबई में 16 दिसंबर से 31 दिसंबर तक धारा 144 लागू कर दी गई है। धारा 144 को लेकर मुंबई पुलिस ने गुरुवार को कहा कि और कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के उपायों के तहत क्रिसमस और नए साल की पूर्व संध्या को देखते हुए शहर में बड़े समारोहों पर प्रतिबंध लागू रहेगा।

विज्ञापन
06:00 PM, 16-Dec-2021

केंद्रीय गृह सचिव ने की समीक्षा बैठक

देश के विभिन्न इलाकों में कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वैरिएंस से संक्रमण के 70 से अधिक मामले सामने आने की रिपोर्ट के बीच केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने देश में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा की है।


 

05:53 PM, 16-Dec-2021

गुजरात के महसाणा में महिला स्वास्थ्यकर्मी ओमिक्रॉन से संक्रमित

गुजरात के महसाणा जिले की विजापुर तहसील के एक गांव में एक 41 वर्षीय महिला स्वास्थ्यकर्मी कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमित पाई गई है। प्रदेश में ओमिक्रॉन से संक्रमण का यह पांचवां मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार महिला का इलाज चल रहा है और उसकी हालत स्थिर है।

विज्ञापन
11:53 AM, 16-Dec-2021

दिल्ली में ओमिक्रॉन संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10 हुई, देश में कुल 77 मामले

दिल्ली में अब ओमिक्रॉन के मामले बढ़कर 10 हो गए हैं। इन 10 में से एक को छुट्टी दे दी गई है और नौ अभी भी एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती हैं। इनमें से कोई भी गंभीर मामला नहीं है। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने इसकी जानकारी दी है। इसके बाद देश में कुल संक्रमितों की संख्या 77 हो गई। अन्य राज्यों की बात करें तो ओमिक्रॉन से सबसे अधिक प्रभावित राज्य महाराष्ट्र है जहां अब तक कुल 32 मामले मिल चुके हैं। वहीं राजस्थान 17 मामलों के साथ दूसरे स्थान पर है। इसके अलावा गुजरात (4), कर्नाटक (3), केरल (5), आंध्र प्रदेश (1), तेलंगाना (2), पश्चिम बंगाल (1), चंडीगढ़ (1), तमिलनाडु (1) है।

09:35 AM, 16-Dec-2021

भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना के 7974 मामले

भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना के 7,974 मामले सामने आए हैं और 343 लोगों की मौत हो गई।

09:27 AM, 16-Dec-2021

ओमिक्रॉन के खिलाफ चीनी वैक्सीन कारगर नहीं

दुनिया भर में बड़े पैमाने पर लोगों को लगाई जा रही चीनी वैक्सीन Sinovac Biotech ओमिक्रॉन के खिलाफ कारगर नहीं है। यह ओमिक्रॉन वैरिएंट को बेअसर करने के लिए पर्याप्त एंटीबॉडीज प्रदान नहीं करती है। हांगकांग के वैज्ञानिकों ने अपनी लैब में शोध के आधार पर यह बात कही है।

08:11 AM, 16-Dec-2021

ओमिक्रॉन के खिलाफ कोरोना के टीके कम प्रभावी हो सकते हैं: डब्ल्यूएचओ

डब्ल्यूएचओ ने कहा है कि ओमिक्रॉन वैरिएंट के खिलाफ कोरोना के टीके कम प्रभावी हो सकते हैं।

07:53 AM, 16-Dec-2021

इन 11 राज्यों में ओमिक्रॉन के मामले

ओमिक्रॉन से सबसे अधिक प्रभावित राज्य महाराष्ट्र है जहां अब तक कुल 32 मामले मिल चुके हैं। वहीं राजस्थान 17 मामलों के साथ दूसरे स्थान पर है। इसके अलावा गुजरात (4), कर्नाटक (3), केरल (5), आंध्र प्रदेश (1), तेलंगाना (2), पश्चिम बंगाल (1), चंडीगढ़ (1), तमिलनाडु (1) और दिल्ली में (6) मामले हैं।

06:59 AM, 16-Dec-2021

Omicron Live: कर्नाटक में पांच और तेलंगाना में चार नए ओमिक्रॉन संक्रमित मिले, देश में कुल 86 मामले

देश में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन से संक्रमित होने वाले मरीजों में अब तेजी देखने को मिल रही है। कोरोना वायरस का खतरनाक स्वरूप अब 11 राज्यों में फैल चुका है। बुधवार को ओमिक्रॉन स्वरूप के केरल में चार, महाराष्ट्र में चार, तेलंगाना में दो और पश्चिम बंगाल व तमिलनाडु में एक-एक नए मरीजों के साथ एक दिन में कुल 12 मरीजों की पुष्टि हुई। इसके साथ ही देश में कुल संक्रमितों की संख्या 73 हो गई है। 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें