फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus Live: हरियाणा में फिलहाल नहीं खुलेंगे स्कूल, शिक्षा मंत्री कंवर पाल ने दी जानकारी

Mon, 24 Jan 2022 03:11 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

देश में कोरोना महामारी का प्रसार लगातार जारी है। खतरनाक वायरस ने इस सप्ताह लोगों की चिंता और अधिक बढ़ा दी है। दरअसल, इस सप्ताह जान गंवाने वाले लोगों की संख्या पिछले सप्ताह की तुलना में दोगुनी हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़े के अनुसार पिछले सप्ताह 1396 लोगों की कोरोना से मौत हुई थी लेकिन इस सप्ताह 2680 लोगों की मौत हो गई। यानी कि मृतकों की संख्या में 92 फीसदी का इजाफा देखा गया है। इस बीच कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमिक्रॉन का संक्रमण भारत में सामुदायिक प्रसार के स्तर पर पहुंच चुका है। दिल्ली-मुंबई जैसे मेट्रो शहरों में अधिकतर मरीज इसी से संक्रमित हैं। इस वजह से अस्पतालों व आईसीयू में मरीज भी बढ़ने लगे हैं। कोरोना से जुड़ी हर अपडेट के लिए जुड़े रहें अमर उजाला के साथ...
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

लाइव अपडेट

02:53 PM, 24-Jan-2022

हरियाणा में फिलहाल नहीं खुलेंगे स्कूल

हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवर पाल ने कहा कि स्कूलों को फिर से खोलने पर कोई फैसला नहीं लिया गया है। हालांकि हम अलग-अलग दिनों में 33 फीसदी क्षमता पर स्कूल खोलने की योजना बना रहे थे, लेकिन अभी तक कोई फैसला नहीं हुआ है। जैसे ही कोरोना के मामले घटते हैं, हम इस पर फिर से विचार करेंगे।

02:23 PM, 24-Jan-2022

50 हजार से अधिक मामले आने के बावजूद कर्नाटक सरकार ने हटाया वीकेंड कर्फ्यू

कर्नाटक में एक दिन में 50 हजार से अधिक मामले सामने आने के बावजूद  कर्नाटक सरकार ने वीकेंड कर्फ्यू हटाने का एलान कर दिया है। कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई ने कहा कि हमने सप्ताहांत कर्फ्यू हटा लिया है। स्थिति का विश्लेषण करने के बाद, हम जरूरत पड़ने पर COVID19 मानदंडों में और ढील देने का फैसला करेंगे।

01:54 PM, 24-Jan-2022

एनसीपी प्रमुख शरद पवार कोरोना संक्रमित

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी(एनसीपी) के अध्यक्ष शरद पवार कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। उन्होंने खुद ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी है। संपर्क में आए सभी लोगों से जांच कराने की अपील की है। 

विज्ञापन
12:14 PM, 24-Jan-2022

कर्नाटक में कोरोना के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त

भारत में सबसे ज्यादा मामले कर्नाटक में आए हैं। जहां कि बीते 24 घंटे में संक्रमित मरीजों की संख्या 50 हजार से अधिक(50,210) आई है। इसी के साथ ही डेली केस के सभी रिकॉर्ड टूट गए। कर्नाटक में तो अकेले देश के 16.41 फीसदी नए मामले आए हैं। 

09:13 AM, 24-Jan-2022

भारत में बीते 24 घंटे में 3 लाख 6 हजार से अधिक मामले

भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना के 3 लाख 6 हजार 64(3,06,064) मामले सामने आए हैं। राहत की बात यह है कि कल की तुलना में 27,469 मरीज कम संक्रमित हुए हैं। इस दौरान 439 लोगों की मौत भी हुई जबकि दो लाख, 43 हजार, 495 (2,43,495) लोग स्वस्थ भी हुए।
  • सक्रिय मामले: 22,49,335
  • कुल रिकवरी: 3,68,04,145
  • कुल मौतें: 4,89,848
  • कुल वैक्सीनेशन: 1,62,26,07,516

विज्ञापन
08:19 AM, 24-Jan-2022

उत्तराखंड में 31 जनवरी तक बढ़े प्रतिबंध

22 जनवरी को लिखे एक पत्र में उत्तराखंड सरकार ने 31 जनवरी तक राज्य में कोविड प्रतिबंधों को बढ़ा दिया  है। 12 वीं कक्षा तक के सभी आंगनवाड़ी केंद्र और शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे और ऑनलाइन कक्षाएं जारी रहेंगी।

08:03 AM, 24-Jan-2022

मुंबई में आज से 1-12वीं के छात्रों के लिए स्कूल फिर से खुल गए

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में आज से 1-12वीं के छात्रों के लिए स्कूल फिर से खुल गए हैं। एक छात्र ने बताया कि स्कूल खुलने से अच्छा लग रहा है, ऑनलाइन कक्षा में दिक्कतें होती थी। स्कूल खोले जाने पर महाराष्ट्र के मंत्री आदित्य ठाकरे ने कहा कि हमने स्कूलों में छात्रों की शारीरिक उपस्थिति अनिवार्य नहीं की है। कुछ जिले स्कूल खोल रहे हैं, कुछ जिले नहीं। माता-पिता अनुमति लेकर अपने बच्चों को भेज सकते हैं। हम सभी से COVID19-उपयुक्त व्यवहार का पालन करने का अनुरोध करते हैं। 

07:31 AM, 24-Jan-2022

Coronavirus Live: हरियाणा में फिलहाल नहीं खुलेंगे स्कूल, शिक्षा मंत्री कंवर पाल ने दी जानकारी

देश में कोरोना महामारी का प्रसार लगातार जारी है। खतरनाक वायरस ने इस सप्ताह लोगों की चिंता और अधिक बढ़ा दी है। दरअसल, इस सप्ताह जान गंवाने वाले लोगों की संख्या पिछले सप्ताह की तुलना में दोगुनी हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़े के अनुसार पिछले सप्ताह 1396 लोगों की कोरोना से मौत हुई थी लेकिन इस सप्ताह 2680 लोगों की मौत हो गई। यानी कि मृतकों की संख्या में 92 फीसदी का इजाफा देखा गया है। इस बीच कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमिक्रॉन का संक्रमण भारत में सामुदायिक प्रसार के स्तर पर पहुंच चुका है। दिल्ली-मुंबई जैसे मेट्रो शहरों में अधिकतर मरीज इसी से संक्रमित हैं। इस वजह से अस्पतालों व आईसीयू में मरीज भी बढ़ने लगे हैं।  

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें