02:21 PM, 22-Nov-2026
नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह के साथ कौन-कौन आएंगे?
नेपाल के विदेश मंत्रालय ने जानकारी दी थी कि प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह के साथ वित्त मंत्री स्वर्णिम वाग्ले, विदेश मंत्री शिशिर खनाल, प्रधानमंत्री के मुख्य सलाहकार कुमार ब्यनजनकर और वरिष्ठ सरकारी अधिकारी भी होंगे।
नेपाल के विदेश सचिव अमृत बहादुर राय ने शुक्रवार को एक प्रेस वार्ता में बताया था कि दोनों देशों के प्रधानमंत्री 23 नवंबर को प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत करेंगे। इसमें आपसी हितों से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा होगी। द्विपक्षीय वार्ता के बाद दोनों नेता संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस को भी संबोधित करेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने नेपाली समकक्ष और उनके प्रतिनिधिमंडल के सम्मान में आधिकारिक दोपहर के भोज का आयोजन भी करेंगे। राय के मुताबिक, यात्रा के दौरान संपर्क और ऊर्जा सहयोग से जुड़ी पूरी हो चुकीं कई परियोजनाओं का उद्घाटन किए जाने की संभावना है। इसके अलावा नई परियोजनाओं की आधारशिला भी रखी जाएगी।
दोनों देशों के बीच बातचीत में व्यापार, परिवहन, निवेश, ऊर्जा, संपर्क नेटवर्क और बुनियादी ढांचे के विकास जैसे क्षेत्रों में आर्थिक सहयोग मजबूत करने पर विशेष जोर रहने की उम्मीद है। शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, खेल, आपदा प्रबंधन और मानव संसाधन विकास से जुड़े सहयोग के लिए कई समझौता ज्ञापनों (एमओयू) का आदान-प्रदान भी प्रस्तावित है।