02:50 AM, 28-Feb-2023
नगालैंड और मेघालय में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न
नगालैंड और मेघालय में विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हुआ। हुआ। नगालैंड में करीब 86 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जबकि मेघालय में 81 प्रतिशत से अधिक मतदान रिकॉर्ड किया गया। दोनों राज्यों की 59-59 सीटों पर मतदान हुआ। चुनाव आयोग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, मेघालय में जहां 81.57 फीसदी मतदान हुआ, वहीं नगालैंड में 85.90 फीसदी मतदान हुआ। मेघालय में 23-सोहियोंग (एसटी) विधानसभा सीट पर एक उम्मीदवार के निधन के कारण मतदान स्थगित कर दिया गया। वहीं, नगालैंड में 31-अकुलुतो एसी सीट पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ था।