फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mann Ki Baat Live: साल का पहला ‘मन की बात’ कार्यक्रम आज, सुबह 11 बजे देश को संबोधित करेंगे पीएम नरेंद्र मोदी

Sun, 28 Jan 2024 07:15 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम मन की बात का आज 109वां एपिसोड प्रसारित होगा। जिसे आकाशवाणी सहित अन्य मंचों पर सुना जा सकता है। 

विज्ञापन
मन की बात - फोटो : Social Media
विज्ञापन

लाइव अपडेट

07:14 AM, 28-Jan-2024

यहां सुन सकते हैं 'मन की बात' कार्यक्रम 

  1. ऑल इंडिया रेडियो
  2. दूरदर्शन
  3. नरेंद्र मोदी मोबाइल ऐप

07:13 AM, 28-Jan-2024

अप्रैल में पूरा हुआ 'मन की बात' कार्यक्रम का 100वां एपिसोड
30 अप्रैल 2023 को पीएम मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम के 100 एपिसोड पूरे हुए थे। ऐतिहासिक क्षण को यादगार बनाने के लिए पूरे देश में इसकी लाइव स्क्रीनिंग की गई थी। न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में भी 'मन की बात' के 100वें एपिसोड का सीधा प्रसारण किया गया था। दिल्ली में 6530 स्थानों पर कार्यक्रम को लाइव सुना गया। दिल्ली के अलावा पूरे देश में भी कार्यक्रम की लाइव स्क्रीनिंग की गई थी।

07:01 AM, 28-Jan-2024

11 विदेशी भाषाओं में होता है प्रसारण
'मन की बात' कार्यक्रम 22 भारतीय भाषाओं और 29 बोलियों के अलावा फ्रेंच, चीनी, इंडोनेशियाई, तिब्बती, बर्मी, बलूची, अरबी, पश्तू, फारसी सहित 11 विदेशी भाषाओं में प्रसारित किया जाता है। यह कार्यक्रम आकाशवाणी के 500 से अधिक केंद्रों से प्रसारित होता है।

विज्ञापन
06:09 AM, 28-Jan-2024

Mann Ki Baat Live: साल का पहला ‘मन की बात’ कार्यक्रम आज, सुबह 11 बजे देश को संबोधित करेंगे पीएम नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 'मन की बात' कार्यक्रम के जरिये देशवासियों से बात करेंगे। 28 जनवरी को सुबह 11 बजे 'मन की बात' का प्रसारण किया जाएगा। आज 'मन की बात' कार्यक्रम का 109वां एपिसोड है। यह एपिसोड इसलिए भी खास है क्योंकि यह साल का पहला कार्यक्रम है।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें