10:57 AM, 25-Feb-2024
Mann Ki Baat: तीन महीने तक नहीं होगी 'मन की बात', प्रधानमंत्री बोले- 111 नंबर से शुरुआत से अच्छा और क्या होगा
'मन की बात' कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने नारी शक्ति की चर्चा की और कहा कि कुछ वर्ष पहले तक किसने सोचा था कि हमारे देश में, गांव में रहने वाली महिलाएं भी ड्रोन उड़ाएंगी। लेकिन आज ये संभव हो रहा है। आज तो गांव-गांव में ड्रोन दीदी की इतनी चर्चा हो रही है, हर किसी की जुबान पर नमो ड्रोन दीदी, नमो ड्रोन दीदी ये चल पड़ा है। हर कोई इनके विषय में चर्चा कर रहा है। आज गांव-गांव में ड्रोन दीदी की चर्चा हो रही है। प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान सीतापुर की एक नमो ड्रोन दीदी से बात की। प्रधानमंत्री ने कहा कि मेरा मिशन लखपति दीदी बनाने का है।
आज देश में कोई भी क्षेत्र ऐसा नहीं है, जिसमें देश की नारी शक्ति पीछे रह गई हो। एक और क्षेत्र, जिसमें महिलाओं ने अपनी नेतृत्व क्षमता का बेहतरीन प्रदर्शन किया है, वो है- प्राकृतिक खेती, जल संरक्षण और स्वच्छता।