फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra Zilla Parishad-Panchayat Samiti Polls Live: मतदान जारी, मैदान में 7,438 उम्मीदवार; जानिए अपडेट्स

Sat, 07 Feb 2026 02:06 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

खास बातें

Maharashtra Zilla Parishad-Panchayat Samiti Polls: महाराष्ट्र में 12 जिला परिषद और 125 पंचायत समितियों के चुनाव शनिवार सुबह शुरू हो गए। इस चुनाव में 2,624 उम्मीदवार जिला परिषद और 4,814 पंचायत समिति सीटों के लिए खड़े हैं। वोटर दो वोट डालेंगे। जिला परिषद के लिए सफेद और पंचायत समिति के लिए गुलाबी बैलेट पेपर पर मतदान किया जाएगा। कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान आज सुबद 7.30 बजे शुरू हुआ, जो कि शाम 5.30 बजे खत्म होना है। यहां जानिए पल-पल की अपडेट...
विज्ञापन
महाराष्ट्र में जिला परिषद-पंचायत समिति चुनाव - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

लाइव अपडेट

02:04 PM, 07-Feb-2026

सुनेत्रा पवार ने किया मतदान

बारामती, महाराष्ट्र: डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार ने जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों के लिए अपना वोट डाला।

02:03 PM, 07-Feb-2026

भाजपा विधायक राहुल कुल पत्नी संग डाला वोट

पुणे, महाराष्ट्र: भाजपा विधायक राहुल कुल ने अपनी पत्नी कंचन राहुल कुल के साथ जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों के लिए वोट डाला।

01:54 PM, 07-Feb-2026

NCP-SCP नेता रोहित पवार ने डाला वोट

बारामती, महाराष्ट्र: NCP-SCP नेता रोहित पवार ने कहा, 'राज्य के 12 जिलों में जिला परिषद चुनाव हो रहे हैं। सुबह 7.30 बजे से वोटिंग चल रही है। दादा (अजित पवार) चुनाव प्रचार में सक्रिय रूप से हिस्सा लेते थे और अपनी पार्टी और कार्यकर्ताओं के लिए खड़े होते थे। दुर्भाग्य से, दादा अब हमारे बीच नहीं हैं। दादा हमेशा चाहते थे कि उनके कार्यकर्ता सत्ता में चुने जाएं। मैंने अपना वोट डाल दिया है। मुझे उम्मीद है कि दादा की अपनी पार्टी और कार्यकर्ताओं के लिए, और अपने निर्वाचन क्षेत्र के लिए जो इच्छाएं थीं, वे पूरी होंगी। पिछले 10 दिनों और आने वाले 3 दिनों में हमारे परिवार में कोई राजनीतिक चर्चा नहीं हुई है और ना ही होगी।'

विज्ञापन
10:46 AM, 07-Feb-2026

वोटिंग और सुरक्षा के इंतजाम

मतदान सुबह 7.30 बजे शुरू हुआ और शाम 5.30 बजे तक चलेगा। वोटों की गणना 9 फरवरी को सुबह 10 बजे से होगी। इसके लिए कुल 25,471 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। चुनाव ड्यूटी पर 1.28 लाख से ज्यादा अधिकारी और कर्मी तैनात हैं। 125 रिटर्निंग ऑफिसर और 125 सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किए गए हैं।
 

10:05 AM, 07-Feb-2026

आरक्षित सीटों के बारे में जानिए

जिला परिषद के लिए 2,624 उम्मीदवार हैं। इसमें आरक्षित सीटों की बात करें तो महिला के लिए 369, अनुसूचित जाति (SC) के लिए 83, अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए 25, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए 191 सीटें आरक्षित हैं।  वहीं बात अगर पंचायत समिति चुनाव की करें तो इसके लिए 4,814 उम्मीदवार मैदान में हैं। इसमें महिला के लिए 731, अनुसूचित जाति (SC) के लिए 166, अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए 38, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए 342 सीटें आरक्षित है। 

विज्ञापन
10:05 AM, 07-Feb-2026

कितने उम्मीदवार और कितने वोटर?

731 जिला परिषद और 1,462 पंचायत समिति सीटों के लिए मुकाबला है। इसके लिए कुल 2 करोड़ से ज्यादा वोटर अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।

09:59 AM, 07-Feb-2026

किन जिलों में हो रहे हैं चुनाव

731 जिला परिषद और 1,462 पंचायत समिति सीटों के मतदान 12 जिलों में हो रहे है। इसमें रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, पुणे, सातारा, सांगली, सोलापुर, कोल्हापुर, छत्रपति संभाजीनगर, परभणी, धाराशिव और लातूर शामिल है। 

09:42 AM, 07-Feb-2026

Maharashtra Zilla Parishad-Panchayat Samiti Polls Live: मतदान जारी, मैदान में 7,438 उम्मीदवार; जानिए अपडेट्स

महाराष्ट्र में 12 जिला परिषद और 125 पंचायत समितियों के चुनाव शनिवार सुबह शुरू हो गए। इस चुनाव में कुल 7,438 उम्मीदवार 731 जिला परिषद और 1,462 पंचायत समिति सीटों के लिए मुकाबला कर रहे हैं। 2 करोड़ से अधिक वोटर अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। मतदान सुबह 7.30 बजे शुरू हुआ और शाम 5.30 बजे तक चलेगा। सुरक्षा के कड़े इंतजाम और 25,471 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें