फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra Crisis News Live: उद्धव ठाकरे नई सरकार बनने तक निभाते रहेंगे सीएम पद की जिम्मेदारी, बागी विधायक किनिकर को मिली हत्या की धमकी

Thu, 30 Jun 2022 01:52 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

खास बातें

Maharashtra MVA Government Crisis Latest News Live: उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में अपना इस्तीफा राज्य के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को राजभवन में सौंप दिया है। एक तरफ भाजपा ने यहां सरकार बनाने की कवायद तेज कर दी है तो शिंदे गुट के विधायक गोवा पहुंच चुके हैं। इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र के राज्यपाल को चिट्ठी लिखकर फ्लोर टेस्ट कराने की मांग की थी। वहीं सुप्रीम कोर्ट ने उद्धव सरकार की याचिका खारिज कर दी थी और कल महाराष्ट्र विधानसभा में होने वाले फ्लोर टेस्ट पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था। इसके बाद ही उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र के सीएम पद से इस्तीफा दे दिया।
विज्ञापन
उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा - फोटो : ANI
विज्ञापन

लाइव अपडेट

01:15 AM, 30-Jun-2022

शिवसेना के बागी विधायक बालाजी किनिकर को मिली जान से मारने की धमकी

एकनाथ शिंदे गुट में शामिल  शिवसेना के बागी विधायक बालाजी किनिकर को जान से मारने की धमकी मिली है, जिसके बाद पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है।

12:54 AM, 30-Jun-2022

मातोश्री पहुंचे उद्धव ठाकरे

उद्धव ठाकरे महाराष्ट्र के सीएम के रूप में राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपने के बाद अपने आवास मातोश्री पहुंचे। वहीं राज्यपाल ने उन्हें वैकल्पिक व्यवस्था होने तक पद पर बने रहने के लिए कहा है।

12:46 AM, 30-Jun-2022

ताज होटल पहुंचे बागी विधायक

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत शिवसेना के बागी विधायकों के साथ पणजी के ताज होटल पहुंचे।

विज्ञापन
12:28 AM, 30-Jun-2022

मंदिर पहुंचे उद्धव ठाकरे

उद्धव ठाकरे ने राज्यपाल को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में अपना इस्तीफा सौंपने के बाद अपने बेटे आदित्य ठाकरे के साथ मंदिर में भगवान के दर्शन किए।

12:25 AM, 30-Jun-2022

मुंबई महापालिका अभी बाकी है
भाजपा मुंबई ने ट्वीट कर लिखा कि यह तो झांकी है.... मुंबई महापालिका अभी बाकी है...!

विज्ञापन
12:08 AM, 30-Jun-2022

राज्यपाल ने उद्धव ठाकरे का इस्तीफा स्वीकार कर लिया
राजभवन ने बयान जारी कर बताया कि राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में उद्धव ठाकरे का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। उन्होंने वैकल्पिक व्यवस्था होने तक उद्धव को मुख्यमंत्री पद पर बने रहने को कहा है।

11:48 PM, 29-Jun-2022

उद्धव ठाकरे ने राजभवन में औपचारिक रूप से दिया इस्तीफा
उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में अपना इस्तीफा राज्य के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को राजभवन में सौंपा और वह राजभवन से निकल चुके हैं।

11:34 PM, 29-Jun-2022

खुद कार चलाकर राजभवन पहुंचे उद्धव ठाकरे
उद्धव ठाकरे खुद कार चलाकर राजभवन पहुंचे हैं। ठाकरे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद से अपना इस्तीफा राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को सौंपने के लिए राजभवन पहुंचे हैं। इस समय उनके साथ आदित्य ठाकरे भी मौजूद हैं। वहीं राजभवन के बाहर बारिश हो रही है और बड़ी संख्या में सड़कों पर शिवसैनिक भी मौजूद हैं।
 

11:33 PM, 29-Jun-2022

चंद्रकांत पाटिल बोले- बागी विधायक शपथ ग्रहण के दिन आएं
महाराष्ट्र भाजपा प्रमुख चंद्रकांत पाटिल ने बताया कि जो (शिवसेना के बागी विधायक) कल मुंबई पहुंच रहे थे, मैं उनसे कल नहीं आने का आग्रह करता हूं, वे शपथ ग्रहण के दिन आएं।
 

11:31 PM, 29-Jun-2022

देवेंद्र फडणवीस- हम आपको कल सब कुछ बताएंगे।
महाराष्ट्र में राजनीतिक घटनाक्रम को लेकर भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस हम आपको कल सब कुछ बताएंगे।
 

11:16 PM, 29-Jun-2022

खुद कार चलाकर राजभवन के लिए रवाना हुए उद्धव ठाकरे। साथ में आदित्य ठाकरे और तेजस ठाकरे भी मौजूद। 
 

11:13 PM, 29-Jun-2022

उद्धव ठाकरे राजभवन के लिए रवाना

उद्धव ठाकरे अपने आवास मातोश्री से निकले और राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को अपना इस्तीफा सौंपने के लिए राजभवन रवाना हुए। 
 





 

10:56 PM, 29-Jun-2022

शिवसेना नेता राजभवन पहुंचे

शिवसेना नेता नीलम गोरहे, विनायक राउत और मिलिंद नार्वेकर राजभवन पहुंचे। 
 

10:19 PM, 29-Jun-2022

शिंदे गुट के विधायक गोवा पहुंचे

शिंदे गुट के विधायक गोवा पहुंचे। हालांकि उद्धव ठाकरे के इस्तीफा देने के बाद अब कल विधानसभा में बहुमत परीक्षण के आसार नहीं हैं।  

10:07 PM, 29-Jun-2022

देवेंद्र फडणवीस पहुंचे होटल ताज

महाराष्ट्र के पूर्व सीएम और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस के साथ राज्य भाजपा प्रमुख चंद्रकांत पाटिल और पार्टी के अन्य नेता मुंबई के ताज प्रेसिडेंट होटल में एक विधायक बैठक के लिए पहुंचे। उद्धव के इस्तीफा देते ही यहां जश्न का दौर शुरू हो गया। 
 
 

10:00 PM, 29-Jun-2022

शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा, अब अग्निपरीक्षा की घड़ी है, ये दिन भी निकल जाएंगे। 

09:52 PM, 29-Jun-2022

उद्धव ठाकरे ने दिया सीएम पद से इस्तीफा

उद्धव ठाकरे ने सीएम पद से इस्तीफा देने का एलान कर दिया। इसके साथ ही उन्होंने विधान परिषद की सदस्यता भी छोड़ने की घोषणा की। फेसबुक के जरिए दिए संबोधन में उन्होंने कहा कि शिवसेना को किसी को छीनने नहीं देंगे। 

09:35 PM, 29-Jun-2022

फेसबुक पर लोगों से रूबरू हुए सीएम उद्धव

सीएम उद्धव ठाकरे इसे लेकर कुछ ही देर में फेसबुक लाइव के जरिए अपनी बात लोगों के सामने रख रहे हैं। कहा- मैं संतुष्ट हूं कि हमने आधिकारिक तौर पर औरंगाबाद का नाम संभाजी नगर और उस्मानाबाद का नाम धाराशिव कर दिया है। ये बालासाहेब ठाकरे द्वारा नामित शहर हैं। 
 

09:21 PM, 29-Jun-2022

मलिक और देशमुख बहुमत परीक्षण में भाग ले सकेंगे

सुप्रीम कोर्ट ने जेल में बंद एनसीपी नेताओं नवाब मलिक और अनिल देशमुख को कल महाराष्ट्र विधानसभा में बहुमत परीक्षण की कार्यवाही में भाग लेने की अनुमति दी।
 

09:17 PM, 29-Jun-2022

सुनील प्रभु की याचिका पर 11 जुलाई को सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट ने शिवसेना के मुख्य सचेतक सुनील प्रभु की याचिका पर नोटिस जारी किया और कहा कि कल का शक्ति परीक्षण वर्तमान याचिका के परिणाम के अधीन होगा। कोर्ट उनकी याचिका पर 11 जुलाई को सुनवाई करेगा।

 

09:15 PM, 29-Jun-2022

नवाब मलिक और अनिल देशमुख की याचिकाओं पर सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट अब जेल में बंद एनसीपी नेताओं नवाब मलिक और अनिल देशमुख द्वारा दायर याचिकाओं पर सुनवाई कर रहा है, जिसमें कल फ्लोर टेस्ट में वोट देने की अनुमति मांगी गई थी।
 

09:12 PM, 29-Jun-2022

सुप्रीम कोर्ट ने बहुमत परीक्षण के लिए हरी झंडी दी

सुप्रीम कोर्ट ने कल महाराष्ट्र विधानसभा में बहुमत परीक्षण के लिए हरी झंडी दे दी है। अदालत ने आदेश सुनाते हुए कहा कि हम कल के फ्लोर टेस्ट को नहीं नहीं रोक रहे हैं। राज्यपाल द्वारा दिया गया बहुमत परीक्षण का आदेश जारी रहेगा। 

 

08:34 PM, 29-Jun-2022

विवेक फनसालकर मुंबई के नए पुलिस आयुक्त होंगे

महाराष्ट्र सरकार ने वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी विवेक फनसालकर को मुंबई का पुलिस आयुक्त नियुक्त किया है। मौजूदा सीपी संजय पांडे कल सेवानिवृत्त होने वाले हैं।
 

08:29 PM, 29-Jun-2022

सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा

सुप्रीम कोर्ट ने शिवसेना के मुख्य सचेतक सुनील प्रभु द्वारा दायर याचिका पर फैसला सुरक्षित रखा, जिसमें महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी द्वारा सीएम उद्धव ठाकरे को 30 जून को सदन के पटल पर बहुमत का समर्थन साबित करने के निर्देश को चुनौती दी गई थी। सुप्रीम कोर्ट रात 9 बजे अपना फैसला सुनाएगा। 
 

08:13 PM, 29-Jun-2022

राज्यपाल की ओर से एसजी तुषार मेहता ने बहस शुरू की

महाराष्ट्र के राज्यपाल की ओर से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने बहस शुरू की।  सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा- सबसे पहले, यह तर्क कि इस अदालत ने स्पीकर को रोका है, गलत है। यह आदेश नहीं है, बल्कि कानून है जिसने उन्हें प्रतिबंधित किया है।
 

08:09 PM, 29-Jun-2022

भाजपा विधायक होटल ताज पहुंचने लगे

बहुमत परीक्षण की संभावना के मद्देनजर भाजपा विधायक होटल ताज पहुंचने लगे हैं। 
 

08:07 PM, 29-Jun-2022

वकील ने कहा, शिवसेना के पास सिर्फ 16 विधायक

बागी गुट के वकील मनिंदर सिंह ने कहा कि शिवसेना के पास सिर्फ 16 विधायक हैं, हमारे पास 39 विधायक हैं।  

07:52 PM, 29-Jun-2022

बागी गुट के वकील ने कहा, सुनवाई बहुमत परीक्षण कराने के लिए

शिवसेना के बागी विधायक समूह की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता मनिंदर सिंह ने बहस शुरू की। उनका कहना है कि सुप्रीम कोर्ट इतनी देर से सुनवाई कर रहा है, यह फ्लोर टेस्ट को रोकने के लिए नहीं है, यह फ्लोर टेस्ट कराने के लिए है। यह पहली बार है जब फ्लोर टेस्ट को रोकने का अनुरोध किया गया है।
 

07:46 PM, 29-Jun-2022

असंतुष्ट गुट में कितने विधायक हैं?

सुप्रीम कोर्ट ने नीरज किशन कौल से पूछा- असंतुष्ट गुट में कितने विधायक हैं? अधिवक्ता कौल का कहना था कि 55 में से 39 विधायक हैं, इसलिए फ्लोर टेस्ट का सामना करने को लेकर घबराहट है। बागी विधायक शिवसेना नहीं छोड़ रहे हैं। हम शिवसेना है, हमारे पास प्रचंड बहुमत है। 
 

07:42 PM, 29-Jun-2022

शिंदे गुट के वकील नीरज किशन कौल की दलील

एकनाथ शिंदे की ओर से पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता नीरज किशन कौल का कहना था कि फ्लोर टेस्ट का सामना करने के लिए सीएम की अनिच्छा का प्रथम दृष्टया यह अर्थ लगाया जाएगा कि उन्होंने सदन में बहुमत खो दिया। फ्लोर टेस्ट का अंतर्निहित उद्देश्य राजनीतिक जवाबदेही और राजनीतिक नैतिकता को बनाए रखना है, और सुप्रीम कोर्ट ने इसे माना है।
 

07:09 PM, 29-Jun-2022

उद्धव कैबिनेट ने लिया अहम फैसला

महाराष्ट्र में सियासी संकट के बीच राज्य कैबिनेट ने आज अहम फैसला लिया। उद्धव कैबिनेट ने औरंगाबाद का नाम बदलकर संभाजी नगर और उस्मानाबाद का नाम बदलकर धाराशिव करने को मंजूरी दी है। इसी तरह नवी मुंबई एयरपोर्ट का नाम बदलकर डीबी पाटिल इंटरनेशनल एयरपोर्ट करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई है।   
 

06:53 PM, 29-Jun-2022

शिंदे बोले, सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का पालन करेंगे

गुवाहाटी छोड़ने से कुछ मिनट पहले शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे ने बुधवार शाम को कहा कि असंतुष्ट विधायक महाराष्ट्र के राज्यपाल द्वारा दिए गए फ्लोर टेस्ट को चुनौती देने वाली उनकी पार्टी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का पालन करेंगे। गुवाहाटी हवाई अड्डे पर पत्रकारों से बात करते हुए शिंदे ने कहा कि शिवसेना के बागी विधायक महाराष्ट्र और राज्य के लोगों के विकास के लिए काम करेंगे।

उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला अब से थोड़ी देर में आएगा। हम शीर्ष अदालत के आदेश के अनुसार काम करेंगे। यह पूछे जाने पर कि क्या असंतुष्ट भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार का समर्थन करेंगे, उन्होंने कहा, हम गुरुवार को मुंबई पहुंचेंगे और शक्ति परीक्षण में भाग लेंगे। हम अपनी भविष्य की रणनीति उसके बाद तय करेंगे। 
 

06:45 PM, 29-Jun-2022

बहुमत परीक्षण का फैसला राज्यपाल का अधिकार

नीरज किशन कौल ने कहा - यह (फ्लोर टेस्ट) राज्यपाल के विवेक के लिए बनाया गया क्षेत्र है। जब तक राज्यपाल के निर्णय को घोर तर्कहीन या दुर्भावनापूर्ण नहीं माना जाता, तब तक कोई हस्तक्षेप नहीं हो सकता।
 

06:43 PM, 29-Jun-2022

अयोग्यता की कार्यवाही का फ्लोर टेस्ट पर कोई असर नहीं

एकनाथ शिंदे की ओर से पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता नीरज किशन कौल ने तर्क दिया - सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में कहा था कि अयोग्यता की कार्यवाही का फ्लोर टेस्ट पर कोई असर नहीं पड़ता है। सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि जिस वक्त कोई सीएम अनिच्छा दिखाता है, यह प्रथम दृष्टया बताता है कि वह सदन का विश्वास खो चुका है। 
 

06:06 PM, 29-Jun-2022

सिंघवी बोले- बागी विधायकों ने असत्यापित ईमेल भेजा

अधिवक्ता सिंघवी ने कहा- ये विधायक 10वीं अनुसूची की शक्ति का प्रयोग करने से अक्षम करने के लिए एक असत्यापित ईमेल भेजकर सूरत और फिर गुवाहाटी चले जाते हैं कि उन्हें स्पीकर पर कोई भरोसा नहीं है।
 

06:01 PM, 29-Jun-2022

सिंघवी बोले, कल फ्लोर टेस्ट नहीं हुआ तो क्या आसमान गिर जाएगा?

अधिवक्ता सिंघवी ने कहा- जहां मामला सुप्रीम कोर्ट में फैसले का इंतजार कर रहा है, वहीं कोविड से ठीक हुए राज्यपाल अगले दिन विपक्ष के नेता के साथ बैठक के बाद फ्लोर टेस्ट की मांग कैसे कर सकते हैं? उन्होंने कहा, जो लोग पक्ष बदल चुके हैं और दलबदल कर चुके हैं, वे लोगों की इच्छा का प्रतिनिधित्व नहीं कर सकते। क्या राज्यपाल कल फ्लोर टेस्ट नहीं बुलाने के लिए कोर्ट पर भरोसा नहीं कर सकते है? कल फ्लोर टेस्ट नहीं हुआ तो क्या आसमान गिर जाएगा?
 

05:58 PM, 29-Jun-2022

सुप्रीम कोर्ट ने सिंघवी से पूछा ये सवाल

सुप्रीम कोर्ट ने सुनील प्रभु की ओर से पेश हुए वकील अभिषेक सिंघवी से पूछा- क्या आप इस बात पर विवाद कर रहे हैं कि आपकी पार्टी के 34 सदस्यों ने पत्र पर हस्ताक्षर नहीं किए हैं? सिंघवी ने जवाब दिया - कोई सत्यापन नहीं किया गया है। सरकार ने एक सप्ताह तक पत्र रखा और केवल तभी कार्रवाई की जब एलओपी उनसे मिले। सरकार की हर कार्रवाई न्यायिक समीक्षा के अधीन है। 
 

05:45 PM, 29-Jun-2022

शिवसेना नेता सुनील प्रभु की ओर से शीर्ष न्यायालय में पेश हुए सिंघवी ने उच्चतम न्यायालय से कहा कि शक्ति परीक्षण की अनुमति देने का मतलब 10वीं अनुसूची को निष्क्रिय करना होगा।

05:38 PM, 29-Jun-2022

इतनी जल्दबाजी में कैसे होगा फ्लोर टेस्ट: उद्धव गुट

उद्धव गुट के वकील ने सुप्रीम कोर्ट से कहा कि इतनी जल्दबाजी में फ्लोर टेस्ट बुलाना चौंकाने वाला फैसला है। उन्होंने कहा कि फिलहाल पार्टी के दो सदस्यों को कोरोना है, जबकि कांग्रेस विधायक विदेश में हैं। ऐसे में किसी पार्टी के सही बहुमत का अंदाजा नहीं लग पाएगा। 

05:37 PM, 29-Jun-2022

एकनाथ शिंदे बोले- हम बागी नहीं, असली शिवसेना

शिवेसना के बागी विधायक गुट के नेता एकनाथ शिंदे ने कहा है उनका पक्ष बागी नहीं है, बल्कि असली शिवसेना है। शिंदे ने कहा कि हम बालासाहेब ठाकरे को मानने वाले हैं। उन्होंने कहा कि हम कल मुंबई पहुंचेंगे और विश्वास मत में हिस्सा लेंगे। इसके बाद हम दल की बैठक करेंगे और आगे के कदम पर चर्चा करेंगे।

05:35 PM, 29-Jun-2022

उद्धव गुट के वकील बोले- स्पीकर के फैसले से पहले न हो फ्लोर टेस्ट

सुप्रीम कोर्ट में उद्धव गुट की पैरवी कर रहे वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा है कि महाराष्ट्र विधानसभा में स्पीकर के फैसले से पहले वोटिंग नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें आज ही फ्लोर टेस्ट का पता चला है। लेकिन जिस सुपरसोनिक स्पीड से फ्लोर टेस्ट का फैसला किया गया है, उससे अस बहुमत पता चलना मुश्किल हो सकता है। 

05:24 PM, 29-Jun-2022

गुवाहाटी एयरपोर्ट पहुंचे शिंदे गुट के विधायक

महाराष्ट्र के बागी विधायक असम के गुवाहाटी में रैडिसन ब्लू होटल छोड़कर गुवाहाटी एयरपोर्ट पहुंच चुके हैं। बताया जा रहा है कि यह विधायक फ्लोर टेस्ट से पहले गोवा या महाराष्ट्र का रुख कर सकते हैं। 

05:15 PM, 29-Jun-2022

सुप्रीम कोर्ट में उद्धव गुट की याचिका पर सुनवाई शुरू

सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को उद्धव गुट की याचिका पर सुनवाई शुरू कर दी है। कोर्ट में आज ही सुबह गवर्नर के उस फैसले के खिलाफ याचिका दायर हुई थी, जिसमें राज्यपाल ने 30 जून को शिवसेना सरकार से बहुमत साबित करने के लिए कहा था। 

05:00 PM, 29-Jun-2022

मंत्रालय में कैबिनेट बैठक के लिए रवाना हुए उद्धव ठाकरे

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और उनके बेटे आदित्य ठाकरे मुंबई स्थित मंत्रालय में होेने वाली कैबिनेट बैठक में हिस्सा लेने के लिए निकल चुके हैं। गौरतलब है कि भाजपा ने अल्पमत की सरकार के कैबिनेट बैठक को असंवैधानिक बताया है। 

04:50 PM, 29-Jun-2022

भाजपा ने की बागी विधायकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग

महाराष्ट्र भाजपा नेता सुधीर मुनगंटीवार ने बुधवार को राज्य सचिवालय के प्रधान सचिव राजेंद्र भागवत से मुलाकात की और शिवसेना के बागी विधायकों को सुरक्षा देने का आग्रह किया जो 30 जून को विधानसभा में विश्वासमत प्रस्ताव पर मतदान करने के लिए राज्य में आने वाले हैं। महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने उद्धव ठाकरे नीत सरकार को गुरुवार को पूर्वाह्न 11 बजे विश्वासमत का सामना करने का निर्देश दिया है। विधानभवन परिसर में मुनगंटीवार ने संवाददाताओं से कहा, “हमने भागवत और महाराष्ट्र विधानसभा के उपाध्यक्ष नरहरि जिरवाल से मुलाकात की और सदस्यों को सुरक्षा देने की मांग की। हमने अधिकारियों से सदन में विधायकों के बैठने की व्यवस्था पर भी चर्चा की।”

04:31 PM, 29-Jun-2022

कामाख्या मंदिर के दर्शन के बाद होटल लौटे बागी विधायक

महाराष्ट्र के बागी विधायकों ने आज गुवाहाटी में कामाख्या मंदिर के दर्शन किए। इसके बाद वे सभी रैडिसन ब्लू होटल लौटे। बता दें कि बागी नेता एकनाथ शिंदे पहले ही एलान कर चुके हैं कि वे बहुमत परीक्षण के लिए गुरुवार को महाराष्ट्र लौटेंगे।

04:02 PM, 29-Jun-2022

भाजपा नेता बोले- अल्पमत की सरकारी की कैबिनेट बैठक गलत

महाराष्ट्र में जारी सियासी उथल-पुथल के बीच महा विकास अघाड़ी सरकार के कामकाज पर भाजपा ने सवाल उठाए हैं। पार्टी नेता सुधीर मुनगंटीवार ने कहा कि एक अल्पमत की सरका का कैबिनेट बैठक करना पूरी तरह गलत है। यह एक राजनीतिक पाप की तरह है। 

03:43 PM, 29-Jun-2022

उद्धव के पास आज सबकुछ हमारी वजह से: बागी विधायक

शिवसेना के बागी विधायक गुलाबराव पाटिल ने कहा है कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने 52 विधायकों को छोड़ने का फैसला कर लिया है। उन्होंने अपना सरकारी आवास तक छोड़ दिया। लेकिन सीएम अब तक राकांपा प्रमुख शरद पवार का साथ छोड़ने के लिए तैयार नहीं हैं। पाटिल ने कहा कि आज उद्धव के पास जो भी है, वह सिर्फ हमारे बलिदान की वजह से है। हमने अपना घर-बार तक दांव पर रख दिया। हम मौकापरस्त लोग नहीं हैं।

03:11 PM, 29-Jun-2022

सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई से पहले कांग्रेस की बैठक

शक्ति परीक्षण से पहले मुंबई में कांग्रेस नेताओं की बैठक हो रही है जिसमें अशोक चव्हाण, नाना पटोले, बालासाहेब थोराट, सुनील केदार, चरण सिंह सपरा और नितिन राउत शामिल हैं।

02:43 PM, 29-Jun-2022

उद्धव ठाकरे ने बुलाई कैबिनेट मीटिंग

सियासी संकट के बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने आज शाम पांच बजे कैबिनेट मीटिंग बुलाई है। 

01:50 PM, 29-Jun-2022

शिंदे का 50 विधायकों के समर्थन का दावा 

शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे ने कहा, मेरे पास 50 विधायकों का समर्थन है। हम कल मुंबई पहुंच रहे हैं। हम फ्लोर टेस्ट से नहीं डर रहे हैं। उन्होंने कहा, लोकतंत्र में बहुमत महत्वपूर्ण है और वह हमारे पास है। 

01:18 PM, 29-Jun-2022

नवाब मलिक व देशमुख पहुंचे सुप्रीम कोर्ट

महाराष्ट्र विधानसभा में फ्लोर टेस्टे से पहले जेल में बंद एनसीपी विधायक नवाब मलिक व अनिल देशमुख ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। दोनों की ओर से सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर फ्लोर टेस्ट में शामिल होने की अनुमति मांगी गई है। सुप्रीम कोर्ट उनकी याचिका पर आज शाम सुनवाई करेगा। 

12:42 PM, 29-Jun-2022

बागी विधायक पहुंचे कामाख्या मंदिर

गोवा के लिए उड़ान भरने से पहले शिवसेना के बागी विधायकों ने गुवाहाटी में कामाख्या मंदिर में दर्शन किए। 

12:15 PM, 29-Jun-2022

फ्लोर टेस्ट के बीच निर्दलीय विधायक राजेंद्र राउत का बयान सामने आया है। विधायक राउत ने भाजपा को समर्थन देने का एलान किया है। राउत ने कहा कि मैं शुरू से ही भाजपा के साथ हूं। 

11:47 AM, 29-Jun-2022

फडणवीस ने बुलाई बैठक

महाराष्ट्र में सरकार बनाने के लिए भाजपा ने भी हाथ-पैर मारने शुरू कर दिए हैं। इस बीच भाजपा नेता व पूर्व मुख्मंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आज दोपहर अपने घर पर भाजपा नेताओं की बैठक बुलाई है। 

11:09 AM, 29-Jun-2022

शिंदे गुट गोवा के लिए भरेगा उड़ान

बहुमत परीक्षण से पहले शिंदे गुट के विधायक स्पाइस जेट के विमान से गुवाहाटी से गोवा के लिए रवाना होंगे। गोवा के एक होटल में इन विधायकों के लिए 70 कमरे बुक कराए गए हैं। इन विधायकों के कल महाराष्ट्र विधानसभा पहुंचने की संभावना है। 

11:07 AM, 29-Jun-2022

शाम पांच बजे सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

30 जून को विधानसभा में बहुमत साबित करने के खिलाफ याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई के लिए राजी हो गया है। आज शाम पांच बजे शिवसेना की ओर से दायर की गई याचिका पर सुनवाई होगी। दरअसल, राज्यपाल ने उद्धव सरकार को कल विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान बहुमत साबित करने का आदेश दिया था। जबकि, उद्धव गुट का कहना है कि बहुमत परीक्षण अवैध है। शिवसेना की ओर से वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने याचिका दायर की थी। 

10:52 AM, 29-Jun-2022

शिवसेना पहुंची सुप्रीम कोर्ट, शीर्ष अदालत सुनवाई के लिए तैयार

शिवसेना के मुख्य सचेतक सुनील प्रभु ने 30 जून को सदन के पटल पर अपना बहुमत समर्थन साबित करने के लिए और महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के निर्देश को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। वहीं शीर्ष अदालत याचिका को मंजूर करते हुए सुनवाई के लिए तैयार हो गई है।

10:26 AM, 29-Jun-2022

शिवसेना जाएगी सुप्रीम कोर्ट

शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा है कि राज्यपाल के फ्लोर टेस्ट के फैसले के खिलाफ हम सुप्रीम कोर्ट जाएंगे। यह एक गैरकानूनी है क्योंकि हमारे 16 विधायकों की अयोग्यता का मामला सुप्रीम कोर्ट में लंबित है। 

10:24 AM, 29-Jun-2022

गोवा शिफ्ट होंगे बागी विधायक

गुवाहाटी में रूके बागी विधायक आज गोवा रवाना हो सकते हैं। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक गोवा के ताज रिजॉर्ट एंड कन्वेंशन सेंटर में 70 कमरे बुक कराए गए हैं। गोवा से कल शिंदे गुट के विधायक मुंबई के लिए उड़ान भरेंगे और सीधे महाराष्ट्र विधानसभा जाएंगे।

10:17 AM, 29-Jun-2022

भाजपा ने विधायकों को होटल पहुंचने को कहा

फ्लोर टेस्ट के बीच महाराष्ट्र में सियासी हलचल तेज हो गई है। भाजपा ने अपने विधायकों को आज शाम मुंबई के ताज प्रेसिडेंट होटल में इकट्ठा होने का निर्देश दिया है।

10:13 AM, 29-Jun-2022

सुप्रीम कोर्ट जाए महारष्ट्र सरकार: कांग्रेस नेता

कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा है कि फ्लोर टेस्ट के खिलाफ महाराष्ट्र सरकार सुप्रीम कोर्ट जाए।

09:52 AM, 29-Jun-2022

फ्लोर टेस्ट के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएगी शिवसेना

शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा कि फ्लोर टेस्ट कानून के मुताबिक नहीं है और खुलेआम संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही है। उन्होंने कहा कि शिवसेना इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएगी।

09:47 AM, 29-Jun-2022

कल मुंबई लौटेंगे शिंदे

एकनाथ शिंदे ने गुवाहाटी में पत्रकारों से कहा कि वह अपने गुट के सभी विधायकों के साथ मुंबई पहुंचेंगे। उनके अगले कदम के बारे में पूछे जाने पर शिंदे ने कहा कि हम आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के लिए कल मुंबई लौटेंगे।

09:07 AM, 29-Jun-2022

राज्यपाल ने बुलाया विशेष सत्र 

सियासी संकट के बीच राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने विधानसभा का विशेष सत्र बुला लिया है। बताया जा रहा है कि इस दौरान फ्लोर टेस्ट भी कराया जाएगा, जिसमें उद्धव ठाकरे को बहुमत साबित करना होगा। इस बीच एकनाथ शिंदे गुट के सभी विधायक कल सुबह मुंबई पहुंच रहे हैं। विधानसभा की कार्यवाही के दौरान वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। 

08:58 AM, 29-Jun-2022

कल मुंबई जाएंगे शिंदे

गुवाहाटी के कामाख्या मंदिर पहुंचे एकनाथ शिंदे ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने बताया वह कल मुंबई जाएंगे और वहां फ्लोर टेस्ट प्रक्रिया में शामिल होंगे। 

08:48 AM, 29-Jun-2022

शिंदे गुट ने कामाख्या मंदिर में की पूजा

08:25 AM, 29-Jun-2022

आज मुंबई पहुंच सकते हैं शिंदे

एकनाथ शिंदे बागी विधायकों के साथ असम के कामाख्या मंदिर पहुंचे हैं। अटकले हैं कि वह अन्य विधायकों के साथ आज दोपहर गुवाहाटी से मुंबई के लिए रवाना हो सकते हैं। 

08:08 AM, 29-Jun-2022

Maharashtra Crisis News Live: उद्धव ठाकरे नई सरकार बनने तक निभाते रहेंगे सीएम पद की जिम्मेदारी, बागी विधायक किनिकर को मिली हत्या की धमकी

महाराष्ट्र में नई सरकार बनाने की कवायद तेज हो गई है। एक तरफ भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने राज्यपाल को चिट्टी लिखी है तो दूसरी तरफ एकनाथ शिंदे व शिवसेना के बागी विधायक भी गुवाहाटी के होटल से निकल चुके हैं। 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें