फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Election Live: बारामती की सियासी चौसर पर ननद-भौजाई का मुकाबला; RSS ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र

Sat, 30 Mar 2024 11:37 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

Lok Sabha Chunav 2024 Live Updates in Hindi: लोकसभा चुनाव होने में अब एक महीने से भी कम का समय रह गया है। सात चरण में होने वाले आम चुनाव के लिए 19 अप्रैल से मतदान शुरू होगा। इसके मद्देनजर राजनीतिक दलों ने भी कमर कस ली है। इस बीच, कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है। आज कांग्रेस के दिग्गज नेता व पूर्व गृह मंत्री शिवराज पाटिल चाकूरकर की बहु डॉ. अर्चना पाटिल भाजपा में शामिल हो गईं। जानिए सियासत से जुड़ी बड़ी खबरें

 
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव Live - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:40 PM, 30-Mar-2024

टीएमसी का तंज- विपक्षी दलों को बंगाल की 42 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवार उतारने में परेशानी

पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़- तृणमूल कांग्रेस सभी 42 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों का एलान कर चुकी है। शनिवार को टीएमसी ने दावा किया कि वाम मोर्चा सहित विपक्षी दलों को आगामी चुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों को मैदान में उतारने में मुश्किलें आ रही हैं। वरिष्ठ टीएमसी नेता कुणाल घोष ने दावा किया कि सीपीआईएम के नेतृत्व वाला वाम मोर्चा किस्त के आधार पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर रहा है, जो दिखाता है कि राज्य में 'सभी सीटों के लिए उम्मीदवारों को चुनने के लिए वे कितने तैयार नहीं हैं।'

घोष वाम मोर्चा और उसकी सहयोगी कांग्रेस द्वारा अब तक केवल 22 उम्मीदवारों की घोषणा का जिक्र कर रहे थे। बता दें कि गठबंधन ने अभी तक 20 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा नहीं की है। सीपीआई (एम) नेता बिमान बोस ने जोर देकर कहा कि कांग्रेस और आईएसएफ के साथ सीट-समायोजन वार्ता में कुछ विसंगतियों के कारण देरी हो रही है।

दो सप्ताह लंबा अभियान शुरू हुआ
बंगाल के एक अन्य अहम घटनाक्रम में सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस ने बताया कि बुद्धिजीवियों का टीएमसी समर्थक मंच दो सप्ताह के प्रचार अभियान पर रहेगा। 19 अप्रैल से शुरू होने वाले सात चरण के लोकसभा चुनावों से पहले पार्टी उम्मीदवारों के लिए समर्थन जुटाने के लिए शनिवार से दो सप्ताह लंबा अभियान शुरू किया। सेव कंट्री पीपल्स नाम के इस प्लेटफॉर्म में गायक प्रतुल मुखोपाध्याय, नचिकेता चक्रवर्ती, शोभन सुंदर बसु और अन्य शामिल हैं। मंच के एक सदस्य ने कहा, हम आगामी लोकसभा चुनावों में अलोकतांत्रिक, सत्तावादी, सांप्रदायिक ताकतों की हार चाहते हैं और लोगों को बताना चाहते हैं कि टीएमसी के अलावा कोई विकल्प नहीं है। बुद्धिजीवियों का यह अभियान 13 अप्रैल तक चलेगा।

नकदी, शराब और  सोना जब्त हुआ
एक अन्य अहम राजनीतिक घटनाक्रम में लोकसभा चुनाव से पहले बंगाल में 7 करोड़ रुपये नकद, ड्रग्स, शराब और 140 करोड़ रुपये का सोना जब्त किया गया। चुनाव आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, शनिवार तक जब्त की गई नकदी की मात्रा करीब 7.87 करोड़ रुपये थी। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने 33.86 करोड़ रुपये के बाजार मूल्य के साथ 12.7 लाख लीटर शराब भी जब्त की।

11:15 PM, 30-Mar-2024
चुनावी मैदान में सुप्रिया सुले के खिलाफ सुनेत्रा पवार ठोकेंगी ताल (फाइल) - फोटो : सोशल मीडिया

शरद पवार की बेटी सुप्रिया के खिलाफ सुनेत्रा बनीं एनसीपी उम्मीदवार

महाराष्ट्र की बारामती सीट से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी-अजित पवार खेमा) ने सुनेत्रा पवार को लोकसभा चुनाव 2024 में उम्मीदवार बनाया है। सुनेत्रा डिप्टी सीएम अजित पवार की पत्नी हैं। रिश्ते में ननद भौजाई के राजनीतिक मुकाबले के इस दिलचस्प घटनाक्रम पर एनसीपी (शरद चंद्र पवार) के प्रवक्ता क्लाइड क्रैस्टो ने कहा, हर कोई जानता है कि बारामती के लिए इतने सालों तक किसने काम किया है। हमारे पास वहां से मौजूदा सांसद सुप्रिया सुले हैं। वह बहुत मेहनती होने के साथ-साथ जमीनी स्तर की कार्यकर्ता हैं। वह बारामती के लोगों को जानती हैं। सुनेत्रा की उम्मीदवारी पर उन्होंने कहा, यह लोकतंत्र है, हर किसी को चुनाव लड़ने का अधिकार है। चुनाव एक प्रतियोगिता है, जीत किसी एक की ही होगी। हमें विश्वास है कि सुप्रिया सुले ही चुनाव जीतेंगी।

10:34 PM, 30-Mar-2024

राज्य मंत्री मुरलीधरन ने सीपीआई (एम) के सीएए विरोधी रुख पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि वह इस संबंध में सीपीआई (एम) के कथित रुख के बारे में चर्चों के प्रमुखों की प्रतिक्रिया जानना चाहेंगे। मुरलीधरन ने कहा कि मैं चर्च प्रमुखों से पूछना चाहता हूं कि केरल सरकार और सीपीआई (एम) द्वारा उस सीएए के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाने के बारे में उनकी क्या राय है?

विज्ञापन
10:22 PM, 30-Mar-2024

लोकसभा चुनाव : नकदी वितरण में तमिलनाडु में मामला दर्ज
 पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से लोगों को नकदी वितरण पर इरोड शहर पुलिस ने शनिवार को एक प्राथमिकी दर्ज की। तमिलनाडु में चुनाव अधिकारियों ने सोशल मीडिया में वीडियो क्लिप का संज्ञान लेते हुए यह कार्रवाई की।

इरोड के जिला कलेक्टर राजा गोपाल सुनकारा ने कहा कि इरोड पूर्व विधानसभा क्षेत्र की फ्लाइंग स्क्वाड टीम ने प्रारंभिक जांच कर प्राथमिकी दर्ज की गई है और वह मामले की जांच पड़ताल चल रही है। हमने वीडियो का संज्ञान लिया है और इसे तत्काल सत्यापन के लिए पुलिस को भेज दिया है। जांच जारी है। वीडियो क्लिप के जरिये इरोड में मक्कल निधि मय्यम पार्टी के कार्यकर्ताओं और सत्तारूढ़ द्रमुक के पदाधिकारियों की ओर से एक चुनावी बैठक के लिए लोगों को जुटाने के लिए नकदी वितरण का आरोप लगाया गया है। एक अन्य वीडियो क्लिप भी व्यापक रूप से प्रसारित की गई है। इसमें भाजपा तमिलनाडु इकाई के प्रमुख के अन्नामलाई की उनके स्वागत के लिए पारंपरिक आरती करने के लिए एक महिला को नकदी देते हुए दिखाया गया है।

10:22 PM, 30-Mar-2024

इस लोकसभा चुनाव में कांग्रेस दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाएगी : भाजपा
भाजपा ने शनिवार को कहा कि इस लोकसभा चुनाव में कांग्रेस दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाएगी। भाजपा मुख्यालय पर आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद जफर इस्लाम ने आरोप लगाया कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और पार्टी के अन्य नेता अपनी टिप्पणियों से आयकर विभाग को धमकी देने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा, यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का युग है, जिसमें सभी के लिए समान कानून है।

इस्लाम ने कहा, देश के लोग प्रधानमंत्री मोदी के शासन मॉडल को देख रहे हैं। लोग निश्चित रूप से जवाब देंगे। 2019 के लोकसभा चुनावों में, कांग्रेस दहाई तक पहुंच गई थी, लेकिन आयकर विभाग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जैसी गतिविधियों में शामिल होने से मुझे पूरा विश्वास है कि कांग्रेस इस बार इकाई के आंकड़े तक ही सीमित रह जाएगी।

विज्ञापन
10:21 PM, 30-Mar-2024

तीन कांग्रेस नेताओं ने पार्टी छोड़ी
असम के तीन कांग्रेस नेता आज कांग्रेस से इस्तीफा देकर सत्तारूढ़ भाजपा में शामिल हो गए। इन तीन नेताओं में से दो जोरहाट से दो बोराह और गौरव सोमानी  पार्टी उम्मीदवार गौरव गोगोई के करीबी सहयोगी माने जाते हैं। वहीं, तीसरे कांग्रेसी नेता अनुज बरकटाकी चराइदेव जिला पार्टी इकाई के शीर्ष नेता थे

10:13 PM, 30-Mar-2024

केंद्रीय मंत्री और मुंबई उत्तर से भाजपा उम्मीदवार, पीयूष गोयल ने उद्धव ठाकरे और आदित्य ठाकरे पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि उद्धव ठाकरे और उनके बेटे मुंबई का भाग्य तय नहीं कर सकते। यह शहर उन सभी के सपनों और आकांक्षाओं को कायम रखता है जो इसे अपना घर कहते हैं। जो लोग शहर की झुग्गियों में रहते हैं बेहतर जीवन का पूरा अधिकार है। हम हर झुग्गीवासी को एक अच्छा घर मुहैया कराने और जहां वे रहते हैं उनका पुनर्वास करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।  

09:46 PM, 30-Mar-2024

आरएसएस ने चुनाव आयोग और पुलिस को लिखा पत्र
 राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने चुनाव आयोग और पुलिस को पत्र लिखकर संगठन को बदनाम करने और लोगों को गुमराह करने के आरोपी व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। आरएसएस नागपुर महानगर के सचिव ने शुक्रवार को लिखे एक पत्र में कहा कि स्थानीय निवासी जनार्दन मून ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दावा किया कि संघ लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का समर्थन कर रहा है। जनार्दन का यह दावा पूरी तरह से गलत और भ्रामक है। पत्र में कहा गया है कि जनार्दन मून ने पहले ‘आरएसएस’ नाम से एक संस्था पंजीकृत करने की कोशिश की थी, लेकिन सोसायटी के सहायक रजिस्ट्रार ने इसे खारिज कर दिया था और इस अस्वीकृति को चुनौती देने वाली उनकी याचिकाएं बॉम्बे हाईकोर्ट से भी खारिज हो गई थीं। पत्र में मून के खिलाफ धोखाधड़ी, शत्रुता पैदा करने के लिए अफवाहें फैलाने और अन्य अपराधों के लिए कार्रवाई की मांग की गई और साथ ही यूट्यूब को उस प्रेस कॉन्फ्रेंस के वीडियो को हटाने का निर्देश देने की मांग की जिसमें वह इस तरह के दावे कर रहा है।

07:04 PM, 30-Mar-2024

ननद-भाभी के बीच होगा मुकाबला

लोकसभा चुनाव की घोषणा से पहले महाराष्ट्र में सियासी तेवर दिखने लगे हैं। सूबे की हाईप्रोफाइल सीट बारामती पर ननद-भाभी आमने-सामने होंगी। यहां मौजूदा सांसद सुप्रिया सुले के सामने उनकी भाभी (उपमुख्यमंत्री अजीत पवार की पत्नी) सुनेत्रा पवार चुनावी मैदान में हैं। एनसीपी ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए बारामती निर्वाचन क्षेत्र से सुनेत्रा पवार के नाम पर अपनी मुहर लगा दी है। वहीं, एनसीपी शरद खेमे से सुप्रिया सूले यहां से चुनाव लड़ रही हैं।

05:45 PM, 30-Mar-2024

इस बीच,  तमिलनाडु के नीलगिरी संसदीय क्षेत्र से द्रमुक प्रत्याशी ए राजा के वाहन की जांच में ढिलाई बरतने के आरोप में चुनाव आयोग ने उड़नदस्ते के एक अधिकारी को निलंबित कर दिया। सूत्रों ने शनिवार को बताया कि आयोग ने यह कार्रवाई इसीलिए की क्योंकि वशिष्ट हस्तियों के प्रति नरम रवैया अपनाने से समान अवसर मुहैया कराने की व्यवस्था प्रभावित हो सकती है।

मामला कुन्नूर के पास एक अंतरराज्यीय चेक पोस्ट का है। राजा के काफिले की जांच में ढिलाई के संबंध में मीडिया में कुछ खबरें आई थीं, जिसका आयोग ने संज्ञान लिया।

05:43 PM, 30-Mar-2024

परभणी लोकसभा सीट से महादेव जानकर को रांकपा ने दिया टिकट
अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने परभणी लोकसभा क्षेत्र से महायुति सहयोगी आरएसपी के नेता महादेव जानकर के नाम का एलान कर दिया है। सुनील तटकरे ने इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि परभणी सीट राकांपा कोटे का हिस्सा है। यहां से जानकर को चुनावी मैदान में उतारा गया है।

इस दौरान हाल ही में महायुति में शामिल हुए जानकर ने कहा कि उन्होंने भाजपा के नेतृत्व वाले राजग से दो निर्वाचन क्षेत्रों की मांग की थी और उन्हें एक परभणी मिल गया है। 

05:39 PM, 30-Mar-2024

शरद गुट पहुंचा चुनाव आयोग के पास
स्टार प्रचारकों की सूची को लेकर शरद पवार खेमे ने चुनाव आयोग के पास पहुंचा है। एनसीपी (शरद गुट) ने इस बारे में बताया कि हमने शिव सेना (एकनाथ शिंदे) और भारतीय जनता पार्टी द्वारा जन प्रतिनिधित्व अधिनियम और आदर्श आचार संहिता के घोर उल्लंघन के संबंध में भारत के चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि इन दोनों दलों ने अन्य दलों के लोगों का नाम अपने स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया है। ऐसा करके  उन्होंने आचार संहिता का उल्लंघन किया है।

04:44 PM, 30-Mar-2024

चिदंबरम ने भाजपा पर साधा निशाना
कांग्रेस को मिले आयकर विभाग के नोटिस पर विवाद थमता नही दिख रहा है। इस बीच, पी चिदंबरम ने इसे सभी दलों के लिए चेतावनी बताया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को मिला आयकर विभाग का नोटिस सभी राजनीतिक दलों के लिए चेतावनी है। उन्होंने कहा कि भाजपा विपक्ष को खत्म करना चाहती है, इसलिए वह ऐसा कर रहे हैं। चिदंबरम ने कहा कि भाजपा सरकार ने कांग्रेस पार्टी पर 135 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया, जबकि भगवा पार्टी ने चुनावी बांड के माध्यम से 8,250 करोड़ रुपये प्राप्त किए थे। यह राजनीतिक दलों और लोगों के लिए एक चेतावनी है कि भाजपा सभी दलों को नष्ट करना चाहती है। 
 
 

03:35 PM, 30-Mar-2024

भाजपा ने अपनी मैनिफेस्टो कमेटी का एलान कर दिया है। दिग्गज भाजपा नेता और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह को इस कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, निर्मला सीतारमण को इसका संयोजक और पीयूष गोयल को सह संयोजक बनाया गया है। भाजपा मैनिफेस्टो कमेटी में अध्यक्ष समेत 27 सदस्यों को शामिल किया गया है। 

 

02:35 PM, 30-Mar-2024

मोहंती ने दिया बीजद से इस्तीफा

केंद्रपाड़ा से सांसद अनुभव मोहंती ने दिया बीजद से इस्तीफा। 
 

02:35 PM, 30-Mar-2024

टीएमसी के पास सभी होर्डिंग बैनर

पांच भाजपा कैडरों को गिरफ्तार करने पर भाजपा नेता राहुल सिन्हा ने कहा, 'टीएमसी के पास सभी होर्डिंग बैनर हैं, लेकिन भाजपा के पास नहीं हो सकते, क्यों? अगर आप इसे हटाना चाहते हैं तो इस संबंध में सभी होर्डिंग बैनर हटा दें, हमारे कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया और अब उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। हम कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर चुनाव आयोग का रुख करेंगे।'

02:34 PM, 30-Mar-2024

बीजद के पूर्व विधायक धनेश्वर माझी भाजपा में शामिल

भाजपा में शामिल होने के बाद बीजद के पूर्व विधायक धनेश्वर माझी ने कहा, 'साल 2000 से 2009 तक मैं भाजपा में था। फिर मैं भाजपा छोड़कर बीजद चला गया। पर अब बीजद में जोश कम हो गया है। मैं जानता हूं कि ओडिशा में डबल इंजन की सरकार जीतेगी। इसलिए मैं भाजपा में शामिल हो गया हूं।'

एक अन्य अहम घटनाक्रम में भाजपा ने शनिवार को भर्तृहरि महताब को कटक लोकसभा सीट से मैदान में उतारने का एलान किया। महताब पांच साल पहले बीजद के टिकट पर चुने गए थे। 

02:34 PM, 30-Mar-2024

ये सब अफवाहें: शिवसेना यूबीटी नेता

भाजपा में शामिल होने की खबरों पर शिवसेना यूबीटी नेता ने कहा, 'ये सब अफवाहें हैं। मैं पिछले 30 सालों से शिवसैनी हूं। मुझे लगता है कि ये अफवाहें भाजपा द्वारा फैलाई जा रही हैं। उनके पास छत्रपति संभाजी नगर सीट सहित कई सीटों पर मैदान में उतारने के लिए कोई उम्मीदवार नहीं है।'
 

01:34 PM, 30-Mar-2024

ये मेरी पहली पार्टी: अर्चना

भाजपा में शामिल होने पर अर्चना पाटिल ने कहा, 'मैंने 30 साल सामाजिक क्षेत्र में काम किया है और अब मुझे राजनीतिक क्षेत्र में काम करना है। मैंने कांग्रेस में आधिकारिक तौर पर काम नहीं किया है इसलिए मैं कोई पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल नहीं हुई हूं। ये मेरी पहली पार्टी है।'

12:47 PM, 30-Mar-2024

वह एकमात्र उम्मीदवार, जो लोगों की समस्याओं को समझती हैं: केशवन

केशवन ने कहा, 'जब आप तमिलनाडु में मंदिर कहते हैं तो डीएमके और कांग्रेस असहज हो सकती हैं। लेकिन, उन्हें पता होना चाहिए कि राज्य सरकार के 8.5 करोड़ लोग मंदिर गोपुरम में इकट्ठे हुए हैं। वह इसी के लिए खड़ी हैं। वह दक्षिण चेन्नई के लिए 'मोदी की गारंटी' हैं। सभी उम्मीदवारों के बीच, वह एकमात्र उम्मीदवार है जो लोगों की समस्याओं को समझती हैं और जानती हैं कि उन्हें कैसे हल किया जा सकता है। याद रखें, महामारी के दौरान, पीएम मोदी ने हमें वायरस के लिए वैक्सीन दी थी। आपको एक वैक्सीन की जरूरत है इसलिए पीएम मोदी ने इस डीएमके वायरस को हराने के लिए तमिलिसाई की यह वैक्सीन भेजी है।'
  

12:47 PM, 30-Mar-2024

सीआर केशवन ने तमिलिसाई सुंदरराजन से मुलाकात की

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सीआर केशवन ने तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल और दक्षिण चेन्नई से भाजपा उम्मीदवार तमिलिसाई सुंदरराजन से मुलाकात की।

12:41 PM, 30-Mar-2024

कांग्रेस को बड़ा झटका

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल की बहू अर्चना पाटिल मुंबई में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुईं। इस दौरान महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस मौजूद रहे।
 

12:06 PM, 30-Mar-2024

कोलार से केवी गौतम लड़ेंगे चुनाव

कांग्रेस ने कर्नाटक में कोलार (एससी) लोकसभा सीट से केवी गौतम को चुनावी मैदान में उतारा।
 

11:15 AM, 30-Mar-2024

शिवसेना यूबीटी ने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की

शिवसेना यूबीटी ने 'सामना' के जरिए महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव के लिए उद्धव ठाकरे और आदित्य ठाकरे सहित 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की।
 

10:26 AM, 30-Mar-2024

डॉ. अर्चना पाटिल भाजपा में होंगा शामिल

कांग्रेस के दिग्गज नेता व पूर्व गृह मंत्री शिवराज पाटिल चाकूरकर की बहु डॉ. अर्चना पाटिल भी भाजपा की ओर चल पड़ी हैं। वह उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस की उपस्थिति में आज भाजपा में शामिल होंगी। मराठवाड़ा में कांग्रेस के लिए इसे बड़ा झटका माना जा रहा है। वहीं, नांदेड़, लातूर और धराशिव के राजनीतिक समीकरण भी बदल जाएंगे। पूर्व गृह मंत्री शिवराज पाटिल यूपीए शासन में कांग्रेस की किचन कैबिनेट के अहम सदस्य रहे हैं।

10:26 AM, 30-Mar-2024

घमंडिया गठबंधन देश में कहीं नहीं आने वाला: शेखावत

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बयान पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा, 'इससे ज्यादा हास्यासपद और कुछ नहीं हो सकता क्योंकि कांग्रेस पार्टी के छोटे से छोटे कार्यकर्ता से लेकर देश के सभी मतदाता जानते हैं कि कांग्रेस पार्टी, उनका घमंडिया गठबंधन और वो गठबंधन, जिसका नेतृत्व ही स्पष्ट नहीं है, देश में कहीं आने वाले नहीं हैं।'

10:25 AM, 30-Mar-2024

दयानिधि मारन ने लोकसभा चुनाव प्रचार में भाग लिया

डीएमके सेंट्रल चेन्नई के उम्मीदवार और सांसद दयानिधि मारन ने चेन्नई चूलाई-अलाथुर सुब्रमण्यम स्ट्रीट पर लोकसभा चुनाव प्रचार में भाग लिया। इस दौरान तमिलनाडु के मंत्री पीके शेखर बाबू और चेन्नई की महापौर आर प्रिया भी मौजूद रहीं। 
 

 

10:25 AM, 30-Mar-2024

एमके स्टालिन ने सेल्वगणपति के लिए प्रचार किया

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और डीएमके अध्यक्ष एमके स्टालिन ने सलेम लोकसभा क्षेत्र से पार्टी के उम्मीदवार टीएम सेल्वगणपति के लिए प्रचार किया।

 

10:24 AM, 30-Mar-2024

Lok Sabha Election Live: बारामती की सियासी चौसर पर ननद-भौजाई का मुकाबला; RSS ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र

लोकसभा चुनाव होने में अब एक महीने से भी कम का समय रह गया है। सात चरण में होने वाले आम चुनाव के लिए 19 अप्रैल से मतदान शुरू होगा। इसके मद्देनजर राजनीतिक दलों ने भी कमर कस ली है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस के दिग्गज नेता व पूर्व गृह मंत्री शिवराज पाटिल चाकूरकर की बहु डॉ. अर्चना पाटिल आज भाजपा में शामिल होंगी। जानिए सियासत से जुड़ी बड़ी खबरें

 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें