फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Phase 2 Election: 88 सीटों पर कुल 60.96% मतदान, दूसरा चरण खत्म होते ही 14 राज्यों में वोटिंग पूरी

Fri, 26 Apr 2024 09:17 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

Lok Sabha Election 2024 Phase 2 Voting: लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत शुक्रवार को 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान हुआ। इनमें से पिछली बार 52 पर भाजपा और 22 पर कांग्रेस जीती थी। शाम सात बजे के आंकड़ों के मुताबिक कुल 60.96 फीसदी मतदान हुआ है।
विज्ञापन
Lok Sabha Election 2024 - फोटो : amarujala
विज्ञापन

लाइव अपडेट

08:59 PM, 26-Apr-2024

चुनाव आयोग ने दूसरे चरण के तहत 13 राज्यों की 88 सीटों पर हुए मतदान के नए आंकड़े जारी कर दिए। इसके मुताबिक, शाम सात बजे तक कुल 60.96% मतदान हुआ। इन सीटों पर पिछली बार 70.09 फीसदी मतदान हुआ था। इसके ये मायने हैं कि इस बार इन 88 लोकसभा सीटों पर करीब नौ फीसदी कम मतदान हुआ है। शुक्रवार को दूसरे चरण की वोटिंग के साथ ही अब 14 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदान प्रक्रिया खत्म हो चुकी है।
 

राज्य  सुबह 9 बजे तक मतदान
%
 सुबह 11 बजे तक मतदान
%
दोपहर 1 बजे तक मतदान
%
दोपहर 3 बजे तक मतदान % शाम पांच बजे तक मतदान %      अब तक का मतदान %  
असम 9.15 27.43 46.31 60.32 70.66 70.68
बिहार 9.65 21.68 33.80 44.24 53.03 54.91
छत्तीसगढ़ 15.42 35.47 53.09 63.92 72.13 73.05
जम्मू् कश्मीर 10.39 26.61 42.88 57.76 67.22 71.63
कर्नाटक 9.21 22.34 38.23 50.93 63.90 67.00
केरल 11.9 25.61 39.26 51.64 63.97 65.28
मध्य प्रदेश 13.82 28.15 38.96 46.50 54.58 56.60
महाराष्ट्र 7.45 18.83 31.77 43.01 53.51 54.34
मणिपुर 14.8 33.22 54.26 68.48 76.06 77.18
राजस्थान 11.77 26.84 40.39 50.27 59.19 63.74
त्रिपुरा 16.65 36.42 54.47 68.92 76.23 78.63
यूपी 11.67 24.31 35.73 44.13 52.64 54.74
पश्चिम बंगाल 15.68 31.25 47.29 60.60 71.84 71.84

07:33 PM, 26-Apr-2024

अब तक का मतदान प्रतिशत
 

राज्य  सुबह 9 बजे तक मतदान
%
 सुबह 11 बजे तक मतदान
%
दोपहर 1 बजे तक मतदान
%
दोपहर 3 बजे तक मतदान % शाम पांच बजे तक मतदान %      अब तक का मतदान %  
असम 9.15 27.43 46.31 60.32 70.66 70.68
बिहार 9.65 21.68 33.80 44.24 53.03 54.17
छत्तीसगढ़ 15.42 35.47 53.09 63.92 72.13 72.51
जम्मू् कश्मीर 10.39 26.61 42.88 57.76 67.22 67.22
कर्नाटक 9.21 22.34 38.23 50.93 63.90 64.51
केरल 11.9 25.61 39.26 51.64 63.97 65.04
मध्य प्रदेश 13.82 28.15 38.96 46.50 54.58 55.32
महाराष्ट्र 7.45 18.83 31.77 43.01 53.51 53.71
मणिपुर 14.8 33.22 54.26 68.48 76.06 77.18
राजस्थान 11.77 26.84 40.39 50.27 59.19 59.97
त्रिपुरा 16.65 36.42 54.47 68.92 76.23 77.97
यूपी 11.67 24.31 35.73 44.13 52.64 53.12
पश्चिम बंगाल 15.68 31.25 47.29 60.60 71.84 71.84

07:31 PM, 26-Apr-2024
भाजपा उम्मीदवार नवनीत राणा। - फोटो : ANI

कांग्रेस के आरोपों पर नवनीत राणा का पलटवार
महाराष्ट्र की अमरावती लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार नवनीत राणा ने कांग्रेस के आरोपों पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के तहत कोई भी संविधान नहीं बदल सकता। उन्होंने कहा कि यह सरकार महिलाओं के हितों की रक्षा भी करती रहेगी। अमरावती समेत महाराष्ट्र की आठ सीटों पर शुक्रवार को मतदान हुआ। इससे पहले कांग्रेस ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था कि अगर भाजपा दोबारा सत्ता में आई तो संविधान बदल देगी। इसके जवाब में राणा ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी उनके भाई और परिवार के सदस्य के रूप में उनके साथ हैं और कोई भी संविधान को नहीं बदल सकता।

विज्ञापन
07:28 PM, 26-Apr-2024

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता का जताया आभार
दूसरे चरण के मतदान के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश भर में जिन्होंने भी मतदान किया है, उन सभी लोगों का आभार। एनडीए के मिल रहा अद्वितीय समर्थन विपक्ष को निराश करता है। जनता एनडीए का सुशासन चाहती है। युवा और महिला मतदाता एनडीए को मजबूत समर्थन दे रहे हैं।
 

दो पक्षों में मारपीट, ईवीएम भी किया नष्ट
कर्नाटक में वोट देने या न देने को लेकर दो समूहों के बीच झड़प हो गई। शुक्रवार को चामराजनगर जिले के इंडिगानाथ गांव में एक मतदान केंद्र पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनें नष्ट कर दी गईं। जिला प्रशासन के अनुसार, पर्याप्त बुनियादी ढांचे के विकास की कमी के कारण लोगों ने दिन में ही चुनाव का बहिष्कार करने का फैसला किया था लेकिन अधिकारियों की समझाइश के बाद चुनाव शुरू हुआ। एक समूह मतदान करना चाहता था तो एक दूसरा समूह चुनाव का बहिष्कार कर रहा था, इसी वजह से दोनों पक्षों में हंगामा हो गया और उन्होंने ईवीएम नष्ट कर दिया और पथराव भी किया। 


 

06:43 PM, 26-Apr-2024

मतदान के बाद सील हुए ईवीएम
पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर में दूसरे चरण का मतदान संपन्न हो गया। इसके बाद EVM मशीनों को सील किया गया। वहीं, मध्य प्रदेश के मऊगंज में दूसरे चरण का मतदान संपन्न होने के बाद EVM मशीनों को सील किया गया।       

मऊगंज

उत्तर दिनाजपुर

विज्ञापन
05:35 AM, 26-Apr-2024

शाम पांच बजे तक का मतदान प्रतिशत
 

राज्य  सुबह 9 बजे तक मतदान
%
 सुबह 11 बजे तक मतदान
%
दोपहर 1 बजे तक मतदान
%
दोपहर 3 बजे तक मतदान % शाम पांच बजे तक मतदान %    
असम 9.15 27.43 46.31 60.32 70.66
बिहार 9.65 21.68 33.80 44.24 53.03
छत्तीसगढ़ 15.42 35.47 53.09 63.92 72.13
जम्मू् कश्मीर 10.39 26.61 42.88 57.76 67.22
कर्नाटक 9.21 22.34 38.23 50.93 63.90
केरल 11.9 25.61 39.26 51.64 63.97
मध्य प्रदेश 13.82 28.15 38.96 46.50 54.58
महाराष्ट्र 7.45 18.83 31.77 43.01 53.51
मणिपुर 14.8 33.22 54.26 68.48 76.06
राजस्थान 11.77 26.84 40.39 50.27 59.19
त्रिपुरा 16.65 36.42 54.47 68.92 76.23
यूपी 11.67 24.31 35.73 44.13 52.64
पश्चिम बंगाल 15.68 31.25 47.29 60.60 71.84

05:07 AM, 26-Apr-2024

वायनाड में रिकॉर्ड वोटों से जीत दर्ज करेंगे राहुल गांधी

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा ने कहा कि वायनाड एक अहम सीट है। हमारे नेता राहुल गांधी वहां से चुनाव लड़ रहे हैं। पिछली बार उन्होंने चार लाख वोटों के अंतर से जीत दर्ज की थी लेकिन इस बार वे जीत के सभी रिकॉर्ड तोड़ देंगे। उन्होंने आगे कहा कि मैं चार दिन के लिए राजस्थान गया था। मैंने वहां की परिस्थितियों को देखा है। मुझे पूरी उम्मीद है कि हम डबल डिजिट से अधिक सीटें जीतेंगे। 

05:07 AM, 26-Apr-2024

41 मरीजों ने की वोटिंग
मनिपाल हॉस्पिटल्स ग्रुप ने ब्रुहत बेंगलुरु महानगर पालिका (बीबीएमपी) की मदद से 41 मरीजों को वोट डालने में मदद की। अस्पताल प्रशासन ने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग करने में मरीजों की मदद की। 

मतदान से सवाल पूछने का हक मिलता है
मतदान के बाद अभिनेता राजकुमार ने कहा कि मैंने मतदान कर दिया है। यह सभी का अधिकार है। सभी को मतदान करना चाहिए क्योंकि जब हम मतदान करते हैं तो हम उनसे सवाल पूछने का हक मिल जाता है। मतदान को लेकर लोगों का रूख बहुत अच्छा है। मुझे लगता है कि लोग बदलाव चाहते हैं। 
 


 

04:05 PM, 26-Apr-2024

राजस्थान के उपमुख्यमंत्री प्रेम चंद बैरवा ने अपना वोट डाला। 

04:05 PM, 26-Apr-2024

पोरबंदर पहुंचे केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव
गुजरात के पोरबंदर में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि आज फर्स्ट टाइम वोटर्स और नौजवानों के साथ संवाद हुआ। इससे स्पष्ट हुआ कि हर युवा ने अपना मन बना लिया है कि वह पीएम मोदी को ही अपना नेता मानते हैं। पोरबंदर का नौजवान मनसुख मनडाविया के नेतृत्व को चाहता है, जिससे यहां का विकास हो सके।  
 


 

03:36 PM, 26-Apr-2024

राज्य  सुबह 9 बजे तक मतदान
%
 सुबह 11 बजे तक मतदान
%
दोपहर 1 बजे तक मतदान
%
दोपहर 3 बजे तक मतदान %
असम 9.15 27.43 46.31 60.32
बिहार 9.65 21.68 33.80 44.24
छत्तीसगढ़ 15.42 35.47 53.09 63.92
जम्मू् कश्मीर 10.39 26.61 42.88 57.76
कर्नाटक 9.21 22.34 38.23 50.93
केरल 11.9 25.61 39.26 51.64
मध्य प्रदेश 13.82 28.15 38.96 46.50
महाराष्ट्र 7.45 18.83 31.77 43.01
मणिपुर 14.8 33.22 54.26 68.48
राजस्थान 11.77 26.84 40.39 50.27
त्रिपुरा 16.65 36.42 54.47 68.92
यूपी 11.67 24.31 35.73 44.13
पश्चिम बंगाल 15.68 31.25 47.29 60.60

02:46 PM, 26-Apr-2024

फिल्म अभिनेता दर्शन ने बंगलूरू में डाला वोट

अभिनेता दर्शन ने आज बंगलूरू के राजराजेश्वरी नगर में मतदान केंद्र पर मतदान किया।
 

02:08 PM, 26-Apr-2024

इंफाल में मतदान केंद्रों की सुरक्षा बढ़ाई गई

लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण के मद्देनजर इंफाल में मतदान केंद्रों पर सुरक्षा बढ़ाई गई। मणिपुर में लोग जमकर मतदान कर रहे हैं। यही वजह है कि दोपहर एक बजे तक मणिपुर में 54 फीसदी मतदान हो चुका है। 
 

01:39 PM, 26-Apr-2024

राज्य  सुबह 9 बजे तक मतदान
%
 सुबह 11 बजे तक मतदान
%
 1 बजे तक मतदान
%
असम 9.15 27.43 46.31
बिहार 9.65 21.68 33.80
छत्तीसगढ़ 15.42 35.47 53.09
जम्मू् कश्मीर 10.39 26.61 42.88
कर्नाटक 9.21 22.34 38.23
केरल 11.9 25.61 39.26
मध्य प्रदेश 13.82 28.15 38.96
महाराष्ट्र 7.45 18.83 31.77
मणिपुर 14.8 33.22 54.26
राजस्थान 11.77 26.84 40.39
त्रिपुरा 16.65 36.42 54.47
यूपी 11.67 24.31 35.73
पश्चिम बंगाल 15.68 31.25 47.29

01:29 PM, 26-Apr-2024

कर्नाटक डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने किया मतदान

कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष और कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने अपना वोट डाला। शिवकुमार ने रामनगर के कनकपुरा में मतदान किया। 
 

01:20 PM, 26-Apr-2024

अभिनेता यश ने किया मतदान

फिल्म अभिनेता यश ने बंगलूरू में किया मतदान। 
 

01:10 PM, 26-Apr-2024

'मतदाता बीते 10 वर्षों के कामकाज से प्रभावित'

रालोद प्रमुख जयंत चौधरी ने मथुरा में मतदान के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा, 'मतदाताओं ने प्रधानमंत्री के कार्यकाल को देखा है, 10 साल के कार्यों को देखा है और वे उससे प्रभावित हुए हैं... महिला सशक्तिकरण के लिए सरकार जो भी फैसला लेगी उसमें हम उनके साथ हैं।'
 

12:54 PM, 26-Apr-2024

कन्नड़ अभिनेता किच्चा सुदीप ने किया मतदान

कन्नड़ अभिनेता किच्चा सुदीप ने मतदान के बाद कहा, 'बहुत सारे मुद्दे हैं। छोटे-छोटे मुद्दे भी हैं। मतदान एक आशा है, आश्वासन नहीं... अब अनुरोध इस बारे में नहीं होना चाहिए कि लोग आएं और मतदान करें। अनुरोध इस बात का होना चाहिए कि पार्टियों के राजनेता वोट लेने के बाद क्या कर रहे हैं।'
 

12:28 PM, 26-Apr-2024

'मतदान आम आदमी की शक्ति का प्रतीक'

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस ने केरल के तिरुवनंतपुरम में मतदान किया। मतदान के बाद उन्होंने कहा, 'मतदान आम आदमी की शक्ति का प्रतीक है। मतदान करके हम लोकतंत्र को मजबूत कर रहे हैं, सबको अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए ताकि वे देश के विकास में अपनी भूमिका निभा सकें।'
 

12:24 PM, 26-Apr-2024

इसरो चीफ ने किया मतदान

केरल में ISRO प्रमुख एस.सोमनाथ ने मतदान किया। मतदान के बाद उन्होंने कहा, 'मुझे मतदान करके बहुत खुशी हो रही है... मैं सभी से अनुरोध करता हूं कि वे आकर मतदान करें। जिन लोगों ने अब तक मतदान नहीं किया उनसे मैं कहना चाहूंगा कि संकोच न करें, आएं और मतदान करें।'
 

 

11:44 AM, 26-Apr-2024

कर्नाटक सीएम ने डाला वोट

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने मतदान किया। सीएम ने चामराजनगर के वरुणा में एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। 
 

11:37 AM, 26-Apr-2024

सुबह 11 बजे तक राज्यवार मतदान प्रतिशत

राज्य सुबह 9 बजे तक मतदान
%
सुबह 11 बजे तक मतदान
%
असम 9.15 27.43
बिहार 9.65 21.68
छत्तीसगढ़ 15.42 35.47
जम्मू् कश्मीर 10.39 26.61
कर्नाटक 9.21 22.34
केरल 11.9 25.61
मध्य प्रदेश 13.82 28.15
महाराष्ट्र 7.45 18.83
मणिपुर 14.8 33.22
राजस्थान 11.77 26.84
त्रिपुरा 16.65 36.42
यूपी 11.67 24.31
पश्चिम बंगाल 15.68 31.25

11:20 AM, 26-Apr-2024

एच डी कुमारस्वामी ने किया मतदान

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और JDS नेता एच.डी. कुमारस्वामी और उनके परिवार ने मतदान किया। 
 

11:03 AM, 26-Apr-2024

भाजपा नेता तेजस्वी सूर्या ने विरासत टैक्स को लेकर कांग्रेस पर साधा निशाना

बंगलूरू से भाजपा उम्मीदवार तेजस्वी सूर्या ने कहा, 'कांग्रेस पार्टी का विरासत टैक्स को लेकर जो तर्क है ये दो-तीन कारणों से विरोधाभास है... अगर कांग्रेस विरासत के खिलाफ है, तो राहुल गांधी और सोनिया गांधी को कांग्रेस की विरासत क्यों मिल रही है? कर्नाटक की 28 लोकसभा सीटों में से 12 सीटों पर कांग्रेस मंत्रियों के बेटे या बेटियां चुनाव लड़ रहे हैं। आप अपने बच्चों को राजनीतिक विरासत देने के लिए तैयार हैं लेकिन आप देश के गरीब और सामान्य नागरिक द्वारा उनके बच्चों को दी जाने वाली मेहनत की कमाई के बीच में आ रहे हैं।'
 
 

10:42 AM, 26-Apr-2024

अमरावती सीट से भाजपा उम्मीदवार नवनीत राणा बोलीं- पीएम मोदी जैसे काम कर रहे हैं, उससे सकारात्मक माहौल है

अमरावती लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार नवनीत राणा ने कहा, 'आप मेरा चेहरा देख सकते हैं। वो खुशी, आकर्षण और सकारात्मकता मैंने हमेशा जारी रखी है... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह... जिस तरह से काम कर रहे हैं, उसे लेकर मेरे अंदर भी सकारात्मकता है।'
 
 
 

10:22 AM, 26-Apr-2024

दूल्हे ने किया मतदान

महाराष्ट्र के अमरावती में बेलोरा मतदान केंद्र पर एक दूल्हे ने किया मतदान। 
 

10:21 AM, 26-Apr-2024

शशि थरूर ने किया मतदान

तिरुवनंतपुरम लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार शशि थरूर ने मतदान किया। 
 

09:56 AM, 26-Apr-2024

पूर्व पीएम देवेगौड़ा ने किया मतदान

पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा ने किया मतदान। 
 

09:48 AM, 26-Apr-2024
लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान जारी - फोटो : चुनाव आयोग

असम की पांच लोकसभा सीटों पर सुबह नौ बजे तक मतदान प्रतिशत

असम के पांच लोकसभा में सुबह 9 बजे तक मतदान प्रतिशत
--------
नगांव                                             7.19 प्रतिशत
दरंग-उदालगुड़ी                               7.31 प्रतिशत
सिलचर                                          6.25 प्रतिशत
करीमगंज                                       8 प्रतिशत
दिफू                                              6.11 प्रतिशत
----------
कुल मतदाता                                  11,09, 216 
------------
कुल प्रत्याशी                                     61

09:32 AM, 26-Apr-2024

सुबह 9 बजे तक किन राज्यों में कितना हुआ मतदान

राज्य सुबह 9 बजे तक मतदान%
असम 9.15
बिहार 9.65
छत्तीसगढ़ 15.42
जम्मू् कश्मीर 10.39
कर्नाटक 9.21
केरल 11.9
मध्य प्रदेश 13.82
महाराष्ट्र 7.45
मणिपुर 14.8
राजस्थान 11.77
त्रिपुरा 16.65
यूपी 11.67
पश्चिम बंगाल 15.68

09:22 AM, 26-Apr-2024

हास्य अभिनेता ने कतार में खड़े लोगों का मनोरंजन किया

मणिपुर के मशहूर हास्य अभिनेता याशोंगम ने मतदान के लिए कतार में खड़े लोगों का मनोरंजन किया। 
 

09:19 AM, 26-Apr-2024

'विकसित भारत के संकल्प की आधारशिला रखने का चुनाव'

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा, 'आज का दिन भारत के परिपक्व होते लोकतंत्र के लिए सबसे बड़ा दिन है... आज मतदान का प्रतिशत निश्चित रूप से बहुत बढ़ेगा। भाजपा ने निरंतर विकसित भारत बनाने के संकल्प के साथ एक तरफ गरीब कल्याण की योजना को संपूर्णता और समग्रता के साथ उतारते हुए 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालने में सफलता हासिल की... वहीं दूसरी तरफ देश की सीमाओं को सुरक्षित करते हुए... पूरे विश्व में देश की प्रतिष्ठा स्थापित करने का काम किया है... अबकी बार का चुनाव विकसित भारत के संकल्प की आधारशिला रखने का चुनाव है।'
 

09:00 AM, 26-Apr-2024

केंद्रीय मंत्री बोले- यह देश का भविष्य तय करने वाला चुनाव

केंद्रीय मंत्री और एटिंगल लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार वी मुरलीधरन ने कहा, 'यह हमारे देश का भविष्य तय करने वाला चुनाव है और इस देश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भ्रष्टाचार मुक्त सुशासन व्यवस्था को भली-भांति समझ चुकी है जो पिछले 10 वर्षों से है... जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भ्रष्टाचार मुक्त सुशासन को चुनने का निर्णय कर लिया है।'

08:57 AM, 26-Apr-2024

राहुल गांधी ने की वोट की अपील

राहुल गांधी ने लोगों से वोट करने की अपील की। सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में राहुल गांधी ने लिखा कि 'देश की तकदीर का फैसला करने जा रहे इस ऐतिहासिक चुनाव का आज दूसरा चरण है। आपका वोट तय करेगा कि अगली सरकार चंद अरबपतियों की होगी या 140 करोड़ हिंदुस्तानियों की। हर नागरिक का कर्तव्य है कि वह आज घर से बाहर निकले औऱ संविधान का सिपाही बनकर लोकतंत्र की रक्षा के लिए वोट करें।' 
 

08:43 AM, 26-Apr-2024

केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने किया मतदान

केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने बेंगलुरु के एक मतदान केंद्र पर मतदान किया। केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, 'मैं चाहती हूं कि ज्यादा से ज्यादा लोग आकर मतदान करें...मुझे लगता है कि यह स्पष्ट है कि लोग एक स्थिर सरकार चाहते हैं, वे अच्छी नीतियां, प्रगति और विकास चाहते हैं और इसी के लिए वे बाहर आ रहे हैं। वे पीएम मोदी को अपना कार्यकाल जारी रखते देखना चाहते हैं।'
 

08:38 AM, 26-Apr-2024

पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने जोधपुर में किया मतदान

राजस्थान के जोधपुर में पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने मतदान किया। 
 

08:23 AM, 26-Apr-2024

सीएम ने कतार में खड़े होकर किया मतदान

केरल के सीएम पी. विजयन ने कन्नूर में मतदान किया। सीएम ने कतार में खड़े होकर मतदान किया। 
 

08:09 AM, 26-Apr-2024

मथुरा लोकसभा सीट पर मतदान जारी

उत्तर प्रदेश की मथुरा लोकसभा सीट पर मतदान जारी। लोगों में उत्साह और सुबह ही मतदान केंद्रों पर लंबी-लंबी कतारें दिखाई दे रही हैं। 
 

08:06 AM, 26-Apr-2024

पीएम मोदी ने की मतदान की अपील

पीएम मोदी ने लोगों से की मतदान की अपील। पीएम ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा, 'लोकसभा चुनाव में आज दूसरे चरण की सभी सीटों के मतदाताओं से मेरा विनम्र अनुरोध है कि वे रिकॉर्ड संख्या में मतदान करें। जितना अधिक मतदान होगा, उतना ही मजबूत हमारा लोकतंत्र होगा। अपने युवा वोटर्स के साथ ही देश की नारीशक्ति से मेरा यह विशेष आग्रह है कि वोट डालने के लिए वे बढ़-चढ़कर आगे आएं। आपका वोट आपकी आवाज है!'

08:01 AM, 26-Apr-2024

राजस्थान की 25 सीटों पर कमल खिलेंगे

राजस्थान भाजपा के अध्यक्ष सीपी जोशी ने मतदान किया। मतदान से पहले मीडिया से बात करते हुए उन्होने कहा कि 'राजस्थान वीरों की धरती है... इस धरती ने कभी मुगल आक्रांताओं को स्वीकार नहीं किया... इस धरती पर कांग्रेस के शासन में कहीं न कहीं तुष्टीकरण की राजनीति पनप रही है... राजस्थान में प्रचंड बहुमत के साथ 25 के 25 कमल खिलेंगे।'
 

07:54 AM, 26-Apr-2024

अभिनेता प्रकाश राज ने किया मतदान

लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण का मतदान जारी है। अभिनेता प्रकाश राज ने अपना वोट डाला। 
 

07:40 AM, 26-Apr-2024

मतदान को लेकर मतदाताओं में उत्साह

मणिपुर में 94 साल की महिला ने किया मतदान। 
 

07:35 AM, 26-Apr-2024

आज किस राज्य की कितनी सीटों पर हो रहा मतदान

आज दूसरे चरण में जिन 13 राज्यों में मतदान हो रहा है, उनमें केरल, कर्नाटक, राजस्थान, यूपी, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, मणिपुर, त्रिपुरा, जम्मू कश्मीर शामिल हैं। 

राज्य कितनी सीटों पर मतदान
केरल 20
कर्नाटक 14
राजस्थान 13
यूपी 8
महाराष्ट्र 8
मध्य प्रदेश 7
असम 5
बिहार 5
छत्तीसगढ़ 3
पश्चिम बंगाल 3
मणिपुर 1
त्रिपुरा 1
जम्मू कश्मीर 1

07:18 AM, 26-Apr-2024

सुधा मूर्ति बोलीं- घर बैठकर टिप्पणी न करें और अपना नेता चुनें

राज्यसभा सांसद और लेखिका सुधा मूर्ति ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से वोट करने की अपील करते हुए कहा कि 'घर बैठकर टिप्पणी न करें। कृप्या बाहर आएं और अपना नेता चुनें।'
 

07:11 AM, 26-Apr-2024

राजीव चंद्रशेखर पहुंचे चर्च

तिरुवनंतपुरम संसदीय सीट से एनडीए उम्मीदवार राजीव चंद्रशेखर आज मतदान से पूर्व वेत्तुकड चर्च पहुंचे। केरल की 20 लोकसभा सीटों पर आज मतदान हो रहा है। चंद्रशेखर ने कहा कि 'बीते 15-20 वर्षों में यहां कोई विकास नहीं हुआ है। लोग कई ऐसी समस्याओं से जूझ रहे हैं, जिन्हें सुलझाया जाना चाहिए। मैं सभी लोगों से अपील करता हूं कि आज वोट जरूर करें। यह लोकतंत्र के लिए अहम दिन है और तिरुवनंतपुरम और आपके परिवारों और बच्चों के भविष्य के लिए भी अहम है। हमें इसे गंभीरता से लेना चाहिए और यह हर नागरिक की जिम्मेदारी है। मैं उम्मीद करता हूं कि लोग मतदान करेंगे और बदलाव लाएंगे।'
 

07:02 AM, 26-Apr-2024

13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान शुरू

लोकतंत्र के महापर्व के दूसरा चरण के तहत देश की 13 राज्यों की 88 सीटों पर मतदान शुरू हो चुका है।

06:58 AM, 26-Apr-2024

पीएम मोदी ने की रिकॉर्ड संख्या में मतदान करने की अपील 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'एक्स' पर लिखा, 'लोकसभा चुनाव में आज दूसरे चरण की सभी सीटों के मतदाताओं से मेरा विनम्र अनुरोध है कि वे रिकॉर्ड संख्या में मतदान करें। जितना अधिक मतदान होगा, उतना ही मजबूत हमारा लोकतंत्र होगा। अपने युवा वोटर्स के साथ ही देश की नारीशक्ति से मेरा यह विशेष आग्रह है कि वोट डालने के लिए वे बढ़-चढ़कर आगे आएं। आपका वोट आपकी आवाज है!'

06:54 AM, 26-Apr-2024

18वीं लोकसभा चुनाव के लिए आज होने वाले दूसरे चरण के मतदान से पहले जागरूकता पैदा करने के लिए रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक ने पुरी समुद्र तट पर 'माई वोट माई ड्यूटी' संदेश के साथ रेत से कलाकृति बनाई।
 

06:45 AM, 26-Apr-2024

पश्चिम बंगाल के बालुरघाट में एक मतदान केंद्र के बाहर सुबह 7 बजे से शुरू होने वाले लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में मतदान करने के लिए लोग कतार लगाकर खड़े हैं। यहां लोगों में मतदान को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। राज्य की 42 संसदीय सीटों में से तीन संसदीय सीटों पर आज मतदान है।
 

06:32 AM, 26-Apr-2024

इस बीच, CEC राजीव कुमार ने दूसरे चरण के मतदान के लिए अपनी तैयारियों के बारे में बताया है। उन्होंने कहा कि हम पिछले 2 साल से तैयारी कर रहे हैं। सभी बूथों पर व्यवस्थाएं दुरुस्त हैं। मतदाताओं के लिए पेयजल, पंखे सहित सभी व्यवस्थाएं की गई हैं। मतदाताओं को बाहर निकल कर मतदान करने की जरूरत है। सुरक्षा को ध्यान में रखा गया है। कहीं से भी हिंसा की कोई सूचना नहीं है। सभी बूथों पर फोर्स मौजूद रहेगी। 

06:31 AM, 26-Apr-2024

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में आज केरल की सभी 20 सीटों पर मतदान होने वाले हैं। वोटिंग शुरू होने से पहले तिरुवनंतपुरम संसदीय सीट से NDA उम्मीदवार ने निर्वाचन क्षेत्र के वेट्टुकाड चर्च का दौरा किया।
 

06:07 AM, 26-Apr-2024

कर्नाटक में आज दूसरे चरण के मतदान से पहले रामनगर जिले के केथागनहल्ली गांव में मतदान केंद्र को गुब्बारों और गुलाबी बैनरों से सजाया गया। बूथ संख्या 236 बेंगलुरु ग्रामीण संसद क्षेत्र के अंतर्गत आता है। कर्नाटक में दो चरणों में 18वीं लोकसभा का चुनाव होने जा रहा है। आम चुनाव के दूसरे और तीसरे चरण में मतदान के दो चरण 26 अप्रैल और 7 मई को होने वाले हैं।
 

05:50 AM, 26-Apr-2024

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में शुक्रवार को गाजियाबाद और नोएडा में भी मतदान होगा। ऐसे में दिल्ली-यूपी की तमाम सीमाओं को बृहस्पतिवार शाम से ही छावनी में तब्दील कर दिया गया। बॉर्डर पर बैरिकेडिंग करने के अलावा संवदेनशील इलाकों में दिल्ली पुलिस ने फ्लैग मार्च किया। साथ ही, ड्रोन से भी नजर रखी जा रही है।

05:49 AM, 26-Apr-2024

सुरक्षा के लिए खास उपाय 
आयोग ने चुनावों के शांतिपूर्ण और सुचारू संचालन के लिए कई निर्णायक कदम उठाए हैं। मतदान प्रक्रिया को सुरक्षित करने के लिए मतदान केंद्रों पर पर्याप्त रूप से केंद्रीय बलों की तैनाती की गई है। सभी मतदान केंद्रों पर माइक्रो ऑब्जर्वर की तैनाती के साथ-साथ 50 प्रतिशत से अधिक मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग की जाएगी।

251 पर्यवेक्षक मतदान से कुछ दिन पूर्व अपने निर्वाचन क्षेत्रों में पहुंच चुके हैं। वे अत्यधिक सतर्कता बरतने के लिए आयोग की आंख और कान के रूप में कार्य करते हैं। इसके अलाव कुछ राज्यों में विशेष पर्यवेक्षकों को तैनात किया गया है।
 

05:46 AM, 26-Apr-2024

13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 88 सीटों के लिए  सुबह 7 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक मतदान होगा । हालांकि, चुनाव आयोग ने यह भी कहा है कि मतदान बंद होने का समय संसदीय क्षेत्र के अनुसार अलग हो सकता है। बिहार में बांका, मधेपुरा, खगड़िया और मुंगेर निर्वाचन क्षेत्रों के कई मतदान केंद्रों पर गर्मी को देखते हुए मतदाताओं की सुविधा के लिए मतदान का समय बदल दिया गया है। 

02:21 AM, 26-Apr-2024

ये दिग्गज हैं चुनावी मैदान में
दूसरे चरण में भाजपा की ओर से हेमा मालिनी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत व राजीव चंद्रशेखर, अरुण गोविल, कांग्रेस के राहुल गांधी, भूपेश बघेल, केसी वेणुगोपाल, शशि थरूर जैसे दिग्गज चुनाव मैदान में हैं। पहले चरण में 102 सीटों पर मतदान हुआ था। 

02:21 AM, 26-Apr-2024

इन सीटों पर होगा मतदान 
दूसरे चरण में केरल की सभी 20, कर्नाटक की 14, राजस्थान की 13, महाराष्ट्र व उत्तर प्रदेश में 8-8, एमपी में 6, असम-बिहार में 5-5, छत्तीसगढ़ व बंगाल में 3-3 व मणिपुर, त्रिपुरा व जम्मू-कश्मीर में एक-एक सीटों पर वोट डाले जाएंगे। 
 

राज्य सीटें उम्मीदवार
असम 5 61
बिहार 5 50
छत्तीसगढ़ 3 41
जम्मू कश्मीर 1 22
कर्नाटक 14 247
केरल 20 194
मध्य प्रदेश 6 80
महाराष्ट्र 8 204
मणिपुर 1 4
राजस्थान 13 152
त्रिपुरा 1 9
उत्तर प्रदेश 8 91
पश्चिम बंगाल 3 47

02:20 AM, 26-Apr-2024

Lok Sabha Phase 2 Election: 88 सीटों पर कुल 60.96% मतदान, दूसरा चरण खत्म होते ही 14 राज्यों में वोटिंग पूरी

लोकतंत्र के सबसे बड़े उत्सव के दूसरे चरण में आज (शुक्रवार को) देश के 13 राज्यों की 88 लोकसभा सीटों पर मतदान होगा। इन सीटों पर 15.88 करोड़ मतदाता 1,202 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। 44 दिनों की लोकतांत्रिक यात्रा एक जून तक चलेगी। चार जून को नतीजे घोषित होंगे।

 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें