फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Election Live: माधवी लता के वाहन में बाधा डालने पर मामला दर्ज; केजरीवाल ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

Fri, 17 May 2024 07:55 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

Lok Sabha Chunav 2024 Live News in Hindi: देश में इन दिनों चुनावी मौसम चल रहा है। अब तक चार चरणों के दौरान कई प्रदेशों में मतदान हो गए हैं और अभी आगे कई राज्यों में कराए जाने हैं। लोकसभा चुनाव के पांचवे चरण में 20 मई को होने वाले मतदान से पहले राजनीतिक दलों ने अपना प्रचार अभियान तेज कर दिया है। वोटरों को लामबंद करने के लिए विभिन्न राजनैतिक दलों के नेता अलग-अलग राज्यों का दौरा कर रहे हैं और विरोधियों के खिलाफ बयानबाजी का दौर जारी है।
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव 2024 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:28 PM, 17-May-2024

प्रधानमंत्री ने सावरकर स्मारक पर दी श्रद्धांजलि
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुंबई में वीर सावरकर स्मारक पर विनायक दामोदर सावरकर को श्रद्धांजलि दी।

10:26 PM, 17-May-2024

केजरीवाल बोले- अगले साल रिटायर्ड हो जाएंगे पीएम मोदी....
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मुंबई में विपक्षी गठबंधन की रैली में एक बार फिर पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, जब पीएम मोदी 2014 में सत्ता में आए, तो उन्होंने एक नियम बनाया कि भाजपा में 75 वर्ष की आयु तक पहुंचने वाले नेता को सेवानिवृत्त (रिटायर्ड) किया जाएगा। अगले साल पीएम मोदी 75 साल के हो जाएंगे। इसलिए जाहिर तौर से वह रिटायर हो जाएंगे। जब मैंने पहले यह कहा तो सभी भाजपा नेताओं ने कहना शुरू कर दिया कि पीएम मोदी सेवानिवृत्त नहीं होंगे, लेकिन पीएम मोदी ने कुछ नहीं कहा। वह सेवानिवृत्त हो जाएंगे और अमित शाह को प्रधानमंत्री बनाया जाएगा। योगी आदित्यनाथ को दो महीने के भीतर हटा दिया जाएगा। वह अब (उत्तर प्रदेश) के सीएम नहीं रहेंगे और जब मैंने ऐसा कहा तो किसी भाजपा नेता ने कुछ नहीं कहा। अगर भाजपा 4 जून को जीतती है तो सुप्रिया सुले, शरद पवार, उद्धव ठाकरे और आदित्य ठाकरे भी जेल जाएंगे। 

10:19 PM, 17-May-2024

हैदराबाद: भाजपा उम्मीदवार माधवी लता के वाहन में बाधा डालने पर मामला दर्ज
हैदराबाद पुलिस ने भाजपा हैदराबाद लोकसभा क्षेत्र की उम्मीदवार माधवी लता के वाहन में बाधा डालने और मतदान के दिन एआईएमआईएम के उम्मीदवार असदुद्दीन ओवैसी के समर्थन में बाइक रैली में भाग लेने के लिए अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किया है। मामले की शिकायत हैदराबाद निवासी अब्दुल वहीद नामक ने दी है। पुलिस ने कहा कि मामले की आगे की जांच जारी है।

शिकायत में वहीद ने कहा कि 13 मई को शाम 4 बजे अज्ञात लोगों ने आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन कर मुगलपुरा स्थित विक्टोरिया होटल के पास से बाइक रैली निकाली थी। बाइक रैली में लोग एआईएमआईएम पार्टी के पक्ष में नारे लगा रहे थे और पार्टी प्रत्याशी की तारीफ कर रहे थे। भीड़ ने हैदराबाद से भाजपा उम्मीदवार माधवी लता की गाड़ी को रोक दिया था। उन्होंने लता को अपशब्द कहे और उन्हें जान से मारने की धमकी देने वाले इशारे किए।

विज्ञापन
07:40 PM, 17-May-2024

सुप्रीम कोर्ट ने लोकसभा चुनाव के 48 घंटे के भीतर मतदान प्रतिशत डेटा जारी करने की याचिका पर चुनाव आयोग से जवाब मांगा
सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को लोकसभा चुनाव के 48 घंटे के भीतर मतदान प्रतिशत डेटा जारी करने की याचिका पर चुनाव आयोग से जवाब मांगा है। यह याचिका गैर सरकारी संगठन एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) ने दाखिल की थी। इसमें जिसमें चुनाव परिणाम के 48 घंटे के भीतर अपनी वेबसाइट पर मतदान केंद्र-वार मतदान प्रतिशत डेटा अपलोड करने का निर्देश देने की मांग की गई है। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में चुनाव आयोग को अपना जवाब दाखिल करने के लिए एक सप्ताह का समय दिया और मामले की सुनवाई 24 मई को तय की।

04:16 PM, 17-May-2024

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर पश्चिम बंगाल कांग्रेस प्रमुख अधीर रंजन चौधरी ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि  एक तरफ पीएम मोदी का ''400 पार'' नारा है और दूसरी तरफ हम कह रहे हैं कि पीएम मोदी आप नहीं आएंगे इस बार सत्ता में। इस बार 400 पार सिर्फ एक सपना है।  

विज्ञापन
04:13 PM, 17-May-2024

चुनाव आयोग ने बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के खिलाफ "अनुचित, अविवेकपूर्ण, अशोभनीय" टिप्पणी के लिए भाजपा के अभिजीत गंगोपाध्याय के खिलाफ एक्शन लिया है। आयोग ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया है। 
 

03:00 PM, 17-May-2024

सपा और कांग्रेस से सावधान करने आया हूं: प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमीरपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, 'आज मैं आपको सपा और कांग्रेस से सावधान करने आया हूं। सपा, कांग्रेस आपका वोट तो ले लेते हैं लेकिन ये लोग सरकार में आते हैं तो सौगात उनको बांटते हैं जो उनके लिए 'वोट जिहाद' करता है।'

02:59 PM, 17-May-2024

कई विपक्षी नेताओं ने की एक रैली

कांग्रेस नेता राहुल गांधी, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव और अमेठी निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार किशोरी लाल शर्मा ने अमेठी में एक रैली की।

02:42 PM, 17-May-2024

महायुति महाराष्ट्र के महाविकास के लिए प्रतिबद्ध: पीयूष गोयल

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, 'अन्नामलाई ने जिस तरह से तमिलनाडु में भाजपा का विस्तार किया है। माधवी लता ने जिस तरह से तेलंगाना में अपना प्रभाव बढ़ाया है। मेरा मानना है कि दोनों नेता भाजपा के उभरते हुए नए चेहरे हैं, दोनों ने उत्तर मुंबई में आकर भी समर्थन दिया है। महायुति महाराष्ट्र के महाविकास के लिए प्रतिबद्ध है। आज की रैली मुंबई की छह की छह सीटों को विश्वास दिलाएगा कि प्रधानमंत्री मोदी देश को और महाराष्ट्र को नई ऊंचाइयों पर लेकर जा सकते हैं। पीएम मोदी मुंबई के दिल में हैं, मुंबई पीएम मोदी के दिल में है।'

02:36 PM, 17-May-2024

लोगों का मूड विपक्षी गठबंधन के पक्ष में: वेणुगोपाल

कांग्रेस महासचिव व अलपुझा से कांग्रेस उम्मीदवार के.सी. वेणुगोपाल ने कहा, 'अमेठी और रायबरेली हम जीत रहे हैं। आप लोगों का मूड देख सकते हैं, मूड विपक्षी गठबंधन के पक्ष में है। उनके (राहुल गांधी) पास आंकड़े हैं, उन्होंने पूरे भारत का दौरा किया है। वह लोगों की नब्ज को जानते हैं, इसलिए वह कह रहे हैं कि इंडिया गठबंधन दिल्ली में आराम से सरकार बनाएगा।'

02:03 PM, 17-May-2024

किसने वसीयत में यह सीट आपको दी?: अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रायबरेली में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, 'वे (कांग्रेस) कह रहे हैं कि रायबरेली और अमेठी की सीट हमारे परिवार की सीट है। आज मैं पूछने आया हूं कि किसने वसीयत में यह सीट आपको दी? यह सीट किसी परिवार की नहीं रायबरेली, अमेठी की गरीब जनता की है। रायबरेली और अमेठी वाले जिसे चाहेंगे वही संसद में जाएगा।'

01:35 PM, 17-May-2024

राजस्थान में 13-18 INDIA गठबंधन की सीटें आएंगी: डोटासरा

राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा, 'राजस्थान में 13-18 INDIA गठबंधन की सीटें आएंगी। 5-7 सीटें भाजपा को मिलेंगी...भाजपा और आरएसएस के लोग कह रहे हैं कि 400 पार चाहिए... ये बार-बार कह रहे हैं कि आरक्षण की व्यवस्था की समीक्षा हम दोबारा करेंगे।'

01:09 PM, 17-May-2024

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने नवी मुंबई में रोड शो किया।

01:07 PM, 17-May-2024

एक न एक दिन उसका भट्ठा बैठना ही था और वो बैठ गया: नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सार्वजनिक बैठक को संबोधित करते हुए कहा, 'कांग्रेस ने इज्जत बचाने के लिए अब 'मिशन 50' रखा है...कुछ भी करके कांग्रेस को कम से कम 50 सीटें मिल जाएं इसके लिए अब वे इधर उधर हाथ पैर मार रहे हैं...जिस INDI गठबंधन का टायर पहले दिन से पंचर हो वो कितनी आगे जाएगी, एक न एक दिन उसका भट्ठा बैठना ही था और वो बैठ गया।'

01:06 PM, 17-May-2024

भ्रष्ट मुख्यमंत्री हैं जो जेल से बचने के लिए जनता से गुहार लगा रहे: अनुराग ठाकुर

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में कहा, 'मैंने पहली बार देखा है कि जो व्यक्ति भ्रष्टाचार के चलते जेल गया हो और कोर्ट ने सिर्फ प्रचार के लिए कुछ दिन का समय दिया हो और प्रचार में भी वह यह गुहार कर रहे हैं कि इसलिए वोट करो कि जेल न जाना पड़े, यह दर्शाता है कि यह व्यक्ति कितना स्वार्थी है और इनमें कितनी अनैतिकता है... यह भ्रष्ट सरकार के भ्रष्ट मुख्यमंत्री हैं जो जेल से बचने के लिए जनता से गुहार लगा रहे हैं, यह देश के लिए नहीं अपने लिए सोच रहे हैं।'

12:41 PM, 17-May-2024

भाजपा में जो जितनी गाली देता, वह उतना ही ऊपर जाता है: शशि पांजा

टीएमसी नेता शशि पांजा ने कहा, 'अभिजीत गांगुली ने जिस भाषा का इस्तेमाल किया है वह बहुत अपमानजनक है, वे पूर्व न्यायधीश हैं उन्हें कानून की समझ है। भाजपा में जो जितनी गाली देता है वह उतना ही भाजपा की सीढ़ियों से ऊपर जाता है, उसका प्रमोशन होता है। भाजपा में कोई माफी नहीं मांगता, इस बात को लेकर उन्हें (अभिजीत गांगुली) कोई ग्लानि नहीं है... यह बयान उनका चरित्र दर्शाता है... हम इसके खिलाफ चुनाव आयोग को चिट्ठी लिख रहे हैं, इस तरह के उम्मीदवार की उम्मीदवारी रद्द होनी चाहिए।'

11:49 AM, 17-May-2024

समाजवादी शहजादे ने अब एक नई बुआ की शरण ली: पीएम मोदी

बाराबंकी में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "जैसे-जैसे चुनाव आगे बढ़ रहा इंडी गठबंधन वाले ताश के पत्तों की तरह बिखरना शुरू हो गया है। यहां जो बबुआ जी हैं। बबुआ जी मतलब हमारे समाजवादी शहजादे उन्होंने अब एक नई बुआ की शरण ली है। ये बुआ है बंगाल में....बंगाल वाली बुआ ने इंडी गठबंधन को कह दिया है कि मैं आपको बाहर से समर्थन करूंगा। इंडी गठबंधन की एक और पार्टी ने दूसरी पार्टी को कह दिया है कि खबरदार अगर आपने हमारे खिलाफ पंजाब में बोला....प्रधानमंत्री पद को लेकर भी सब के सब मुंगेरीलाल को पीछे छोड़ रहे हैं..."

11:49 AM, 17-May-2024

धर्म के आधार पर कोई भी आरक्षण नहीं होगा

केंद्रीय रक्षा मंत्री सिंह ने कहा, "आरक्षण समाप्त करने का प्रश्न ही नहीं खड़ा होगा...धर्म के आधार पर कोई भी आरक्षण नहीं होगा। आरक्षण की जो व्यवस्था चल रही है वो व्यवस्था यथावत चलती रहेगी...विपक्षी पार्टियां देश की जनता को गुमराह करके उनका समर्थन हासिल करना चाहती हैं।"

11:48 AM, 17-May-2024

संविधान की प्रस्तावना संविधान की आत्मा है: राजनाथ सिंह

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, "संविधान में सबसे ज्यादा परिवर्तन इन (कांग्रेस) लोगों ने किया है...संविधान की प्रस्तावना संविधान की आत्मा है। प्रस्तावना में बदलाव नहीं होना चाहिए। उसमें बदलाव करने का काम 1976 में इंदिरा गांधी ने किया।''

11:44 AM, 17-May-2024

नरेंद्र मोदी भारत के प्रधानमंत्री बनेंगे रहेंगे: राजनाथ सिंह

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, "मैं भाजपा के एक वरिष्ठ नेता होने के नाते कहना चाहता हूं कि 2024 में भी वे (नरेंद्र मोदी) भारत के प्रधानमंत्री बनेंगे और 2029 में भी वे भारत के प्रधानमंत्री बनेंगे।"

11:43 AM, 17-May-2024

अमेठी और रायबरेली के लिए चुनाव प्रचार का अंतिम दिन कल

आरजेडी सांसद मनोज झा ने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव की आज रायबरेली में होने वाली जनसभा पर कहा, "यह बहुत महत्वपूर्ण रैली है क्योंकि कल अमेठी और रायबरेली के लिए चुनाव प्रचार का अंतिम दिन है। सोनिया गांधी खुद वहां से सांसद रही हैं, यह सिर्फ एक निर्वाचन क्षेत्र नहीं है यहां से उनका नैसर्गिक रिश्ता रहा है जैसे सारन का लालू प्रसाद के साथ है।"

11:41 AM, 17-May-2024

सपा-कांग्रेस वाले सरकार में आए तो मंदिर पर बुलडोजर चलवा देंगे: प्रधानमंत्री मोदी

बाराबंकी में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, 'सपा-कांग्रेस वाले सरकार में आए तो रामलला को फिर से टेंट में भेज देंगे और मंदिर पर बुलडोजर चलवा देंगे। योगी आदित्यनाथ से ट्यूशन लो कि बुलडोजर कहां चलाना है और कहां नहीं चलाना।'

11:07 AM, 17-May-2024

ड्रग संस्कृति और हिंसक संस्कृति डीएमके संस्कृति के बराबर: सुंदरराजन

तमिलिसाई सुंदरराजन ने कहा, 'यहां तमिलनाडु में ड्रग माफिया डीएमके के सदस्य और पदाधिकारी रहे हैं। तमिलनाडु कोर्ट ने निंदा करते हुए कहा है कि पुलिस और ड्रग माफियाओं के बीच सांठगांठ रही है। डीएमके, पुलिस और ड्रग माफिया के बीच सांठगांठ है जिसे नियंत्रित किया जाना चाहिए। ड्रग संस्कृति और हिंसक संस्कृति डीएमके संस्कृति के बराबर है।'
 

11:06 AM, 17-May-2024

आपने संविधान बदलने की तैयारी शुरू कर दी: राउत

अमित शाह के संविधान नहीं बदलने वाले बयान पर संजय राउत ने कहा, 'आपने संविधान बदलने की तैयारी शुरू कर दी है। आप अपने हितों के लिए कुछ भी कर सकते हैं। 10 साल में आपने देश के हित में कुछ नहीं किया। आपने यह सुनिश्चित करने के लिए अनुच्छेद 370 को निरस्त कर दिया कि अदाणी जैसे कुछ उद्योगपति वहां (जम्मू-कश्मीर) प्रमुख स्थानों पर जमीन खरीद सकें। आपने यह देश के लिए नहीं किया।'
 
 

11:05 AM, 17-May-2024

महाराष्ट्र में भाजपा की सीटें कम होगी: राउत

शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने पीएम मोदी की आज महाराष्ट्र में होने वाली जनसभा पर कहा, 'महाराष्ट्र में प्रधानमंत्री मोदी या अमित शाह आकर चाहे जितनी जनसभा कर लें, वे जितनी जनसभा करेंगे महाराष्ट्र में भाजपा या उनके गठबंधन की सीटें उतनी ही कम होगी, यह लगभग तय है।'

11:03 AM, 17-May-2024

विपक्षी गठबंधन में प्रधानमंत्री कौन होगा?: तमिलिसाई सुंदरराजन

दक्षिण चेन्नई से भाजपा उम्मीदवार तमिलिसाई सुंदरराजन ने कहा, 'कांग्रेस 200 सीटों पर भी चुनाव नहीं लड़ पाई तो प्रधानमंत्री कैसे बनाएगी। विपक्षी गठबंधन के अन्य सदस्यों ने क्या कभी उल्लेख किया है कि उनका प्रधानमंत्री कौन होगा? हम एकमात्र पार्टी और गठबंधन हैं जो मजबूत प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के साथ लोगों से मिलते हैं। प्रधानमंत्री मोदी विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ रहे हैं लेकिन विपक्ष विभाजनकारी मुद्दों पर चुनाव लड़ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विकास की राजनीति करते हैं लेकिन विपक्ष विभाजनकारी राजनीति करते हैं और जनता भी इस बात को अच्छी तरह समझती है।'

11:01 AM, 17-May-2024

Lok Sabha Election Live: माधवी लता के वाहन में बाधा डालने पर मामला दर्ज; केजरीवाल ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

देश में इन दिनों चुनावी मौसम चल रहा है। अब तक चार चरणों के दौरान कई प्रदेशों में मतदान हो गए हैं और अभी आगे कई राज्यों में कराए जाने हैं। लोकसभा चुनाव के पांचवे चरण में 20 मई को होने वाले मतदान से पहले राजनीतिक दलों ने अपना प्रचार अभियान तेज कर दिया है। वोटरों को लामबंद करने के लिए विभिन्न राजनैतिक दलों के नेता अलग-अलग राज्यों का दौरा कर रहे हैं और विरोधियों के खिलाफ बयानबाजी का दौर जारी है।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें