बीजेपी ने ओडिशा चुनाव के लिए घोषणापत्र जारी किया
भाजपा ने रविवार को ओडिशा में विधानसभा चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र जारी किया। भाजपा ने घोषणापत्र में घोषणा की कि वे पांच साल में 3.5 लाख नौकरियां, महिलाओं के लिए 50,000 रुपये के नकद वाउचर देंगे। साथ ही भाजपा ने 3100 रुपये प्रति क्विंटल पर धान की खरीद का वादा किया है। 'ओडिशा 2024 के लिए मोदी की गारंटी' शीर्षक वाला घोषणापत्र भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा जारी किया गया।
बिहार: गैंगस्टर अनंत सिंह पैरोल पर जेल से रिहा
बिहार के बाहुबली नेता अनंत सिंह को 15 दिन की पैरोल मिली गई। रविवार को उन्हें मेडिकल आधार पर पटना के बेउर जेल से रिहा कर दिया गया। मोकामा से पांच बार के विधायक को इलाज के लिए पटना के आईजीआईएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जेल से रिहा होने के बाद अनंत सिंह का बड़ी संख्या में समर्थकों ने स्वागत किया।
सिंह अगस्त 2019 में उनके घर से एके-47 राइफल बरामद होने के बाद आर्म्स एक्ट का उल्लंघन करने पर की जेल की सजा काट रहे थे। उनके खिलाफ नए संशोधित गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) (यूएपीए) अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी। इसके बाद ही एमपी-एमएलए कोर्ट ने उन्हें 10 साल जेल की सजा सुनाई थी।
उनकी पत्नी नीलम देवी मोकामा विधानसभा सीट से मौजूदा विधायक हैं। मोकामा विधानसभा क्षेत्र मुंगेर लोकसभा सीट के तहत आता है। यहां 13 मई को मतदान होगा। बिहार की 40 सीटों पर सभी सात चरणों में मतदान हो रहा है। भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए ने 2019 में 40 में से 39 सीटें जीतकर राज्य में जीत हासिल की। वहीं,कांग्रेस ने सिर्फ एक सीट जीती थी, जबकि राजद अपना खाता खोलने में नाकाम रहा थी।
आंध्र पुलिस प्रमुख के तबादले का आदेश दिया
चुनाव आयोग ने रविवार को आंध्र प्रदेश के पुलिस महानिदेशक केवी राजेंद्रनाथ रेड्डी का तत्काल प्रभाव से तबादला कर दिया है। आयोग ने राज्य सरकार से महानिदेशक स्तर के तीन पात्र आईपीएस अधिकारियों के नाम सोमवार तक सौंपने को कहा है। कार्रवाई का कारण अभी तक साफ नहीं हो सका है।
उद्धव टाकरे का भाजपा पर तंज
शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा कि भले ही भाजपा उनके लिए दरवाजा फिर से खोल दे लेकिन वे दोबारा अपने पुराने सहयोगी के पास नहीं जएंगे। उन्होंने भाजपा पर धोखा देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा चुनाव जीतती है तो भारत के साथ-साथ चीन में आतिशबाजी होगी क्योंकि नई दिल्ली में एक डरपोक सरकार होगी।
उन लोगों को हराएं जो बंगाल को बदनाम करना चाहते हैं: अभिषेक बनर्जी
तृणमूल कांग्रेस नेता अभिषेक बनर्जी ने कहा कि जनता को उन लोगों के खिलाफ वोट करना चाहिए जो बंगाल की छवि खराब करना चाहते हैं। कृष्णानगर लोकसभा क्षेत्र की उम्मीदवार महुआ मोइत्रा के समर्थन में नदिया जिले में एक सार्वजनिक रैली में बोलते हुए बनर्जी ने कहा कि भाजपा कैसे बंगाल की छवि खराब कर रही है, वह एक दिन पहले वायरल हुई वीडियो से साफ हो गया है।
फारूक अब्दुल्ला ने मतदाताओं को किया सतर्क
नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने रविवार को कश्मीरी मतदाताओं से कहा कि वोट डालते समय ईवीएम में हेरफेर की संभावना से सतर्क रहें। सभी को यह जानना महत्वपूर्ण है कि ईवीएम एक चोरी की मशीन है। मतदान के दिन, आप पहचान की प्रक्रिया से गुजरेंगे और फिर आपकी उंगली पर स्याही लगाई जाएगी। जब आप ईवीएम बूथ पर जाएं, तो आपको जांच करनी चाहिए इस पर (एलईडी) रोशनी है,'' उन्होंने कहा। चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वोट डालने के बाद, मशीन से एक बीप बजना चाहिए। यदि मशीन पर कोई रोशनी नहीं है, तो आपको बाहर आना चाहिए और (चुनाव) कर्मचारियों से इसके बारे में पूछना चाहिए।
तेलंगाना में राहुल-रेवंत टैक्स: शाह
तेलंगाना के निजामाबाद में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि तेलंगाना में कांग्रेस सरकार बनी तो उन्होंने तेलंगाना को कांग्रेस का एटीएम बना दिया। देश भर में GST लगता है लेकिन यहां आर-आर टैक्स लगाया। राहुल-रेवंत टैक्स। यहां से सैकड़ों करोड़ रुपये दिल्ली दरबार भेजा जा रहा है।
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने मुंबई में रोड शो किया।
ओडिशा के संबलपुर में विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा कि आतंकवाद को लेकर हमारी पहले जो पॉलिसी थी, अव अब नहीं है।
उत्तर प्रदेश के अमेठी लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार के.एल शर्मा ने कालिकन धाम मंदिर में दर्शन किए और पूजा-अर्चना की।
कांग्रेस ने संविधान नष्ट किया: अन्नामलाई
तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष के अन्नामलाई ने कहा कि हमने अपने चुनाव के दो चरण पूरे कर लिए हैं। देश की 190 सीटों पर चुनाव समाप्त होने वाले हैं। अभी पांच और चरण बाकी हैं। पूरे दक्षिण में कांग्रेस पार्टी एक नैरेटिव सेट करने की कोशिश कर रही है- क्या आप जानते हैं कि पीएम मोदी 400 क्यों चाहते हैं? क्योंकि मोदी संविधान को नष्ट करना चाहते हैं। मोदी लोगों के अधिकार छीनना चाहते हैं। आप पिछले 50 वर्षों में किसी पार्टी को देखें, जिसने भारत के संविधान को नष्ट किया है, तो वह सिर्फ कांग्रेस पार्टी है।
तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू ने रविवार को कहा कि वे राज्य में मुस्लिम समुदाय को चार प्रतिशत आरक्षण देंगे।
भाजपा में शामिल हुए आप नेता
आम आदमी पार्टी के हरियाणा सह-प्रभारी दिनेश प्रताप सिंह, पार्टी नेता मुकेश सिन्हा, प्रवीण राणा सहित अन्य आप नेताओं ने दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और उत्तर पूर्वी दिल्ली से भाजपा उम्मीदवार मनोज तिवारी की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
फारुख अब्दुल्ला- अमरनाथ यात्रा के बाद होंगे चुनाव
नेशनल कॉन्फ्रेंस अध्यक्ष फारुख अब्दुल्ला ने कहा कि मेरी बात लिखकर रख लें, जैसे ही अमरनाथ यात्रा समाप्त होगी, ठीक वैसे ही जम्मू-कश्मीर में चुनाव होंगे। हम वर्षों से इसके लिए तैयार हैं।
दिल्ली की सातों सीटें जीतने वाली है भाजपा
दिल्ली में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि मुझे जिस तरह का उत्साह, उमंग यहां दिख रहा है, उस हिसाब से मैं कह सकता हूं कि भाजपा दिल्ली की सातों की सातों सीटें जीतने वाली है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इटावा में कहा कि शाही परिवार का वारिस ही मुख्यमंत्री या प्रधानमंत्री बनें, इस कुप्रथा को इस चायवाले ने तोड़ दिया है।
पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह को पीएम ने किया याद
उत्तर प्रदेश के इटावा में प्रधानमंत्री ने रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं आज यहां आया तो मुझे 2019 के चुनाव के पहले की बात याद आ रही है, जब संसद का सत्र चल रहा था। संसद में स्वर्गीय मुलायम सिंह जी भाषण के लिए खड़े हुए। उन्होंने संसद में कहा कि मोदी जी आप तो दोबारा जीतकर आने वाले हैं। आज नेता जी हमारे बीच नहीं है लेकिन संयोग देखिए कि उनके सगे भाई भाजपा को जीताने की अपील कर रहे हैं। उनके दिल की बात जुबान पर आ ही गई।
छत्तीसगढ़ में प्रचार करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि अगर किसी ने जनजातीय क्षेत्र के लिए, हमारे आदिवासी भाइयों-बहनों के लिए काम किया, तो पिछले 10 साल में हमारे नरेन्द्र मोदी जी ने किया। पीएम मोदी के नेतृत्व में आज पूरा देश 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस मनाता है। आदिवासी महिला श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को राष्ट्रपति बनाने का काम किया।
आंध्र प्रदेश में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज रैली की। उन्होंने इस रैली को संबोधित करते हुए कहा, "जगन मोहन रेड्डी ने विकास की गाड़ी को पटरी से उतार दिया है। विकास शून्य है, निवेश रूका हुआ है और बेरोजगारी सबसे ज्यादा है, आंध्र प्रदेश पर 13 लाख 50 हजार करोड़ का कर्ज डालने का काम जगन बाबू की सरकार ने किया है। इंफ्रास्ट्रक्चर की परियोजनाएं रुकी हुई हैं लेकिन भूमाफियाओं की इंडस्ट्री धड़ल्ले से चल रही है।"
बीना से कांग्रेस विधायक निर्मला सप्रे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुई। भाजपा में शामिल होने के बाद पूर्व कांग्रेस विधायक निर्मला सप्रे ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव का विकास का एजेंडा है। मैंने पिछले छह महीनों में देखा कि मेरे क्षेत्र का विकास अवरुद्ध हो रहा था। विकास की धारा के साथ अपने क्षेत्र का विकास करवाने के लिए मैं भाजपा में शामिल हुई हूं। कांग्रेस में रहकर हम क्षेत्र का विकास नहीं करवा सकते हैं क्योंकि न ही उनकी सरकार है और न ही उनके पास कोई एजेंडा है।"
ओडिशा में केंद्रीय मंत्री और संबलपुर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार धर्मेंद्र प्रधान ने रायराखोल विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार देबेंद्र महापात्र की नामांकन रैली में शामिल हुए।
पश्चिम बंगाल विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष और भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने मालदा में पद यात्रा की। बता दें कि राज्य में सात चरण में लोकसभा चुनाव हो रहा है।
लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने महाराष्ट्र के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, केसी वेणुगोपाल, प्रियंका गांधी का भी नाम इस सूची में शामिल है।
केंद्रीय मंत्री और उत्तर मुंबई से भाजपा उम्मीदवार, पीयूष गोयल ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में रोड शो किया। कांग्रेस ने उत्तर मुंबई सीट से भूषण पाटिल को मैदान में उतारा है। बता दें कि यहां 20 मई को मतदान होना है।
गुजरात में केंद्रीय मंत्री और पोरबंदर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार मनसुख मांडविया ने घर-घर प्रचार अभियान चलाया। गुजरात में केंद्रीय मंत्री और पोरबंदर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार मनसुख मांडविया ने घर-घर प्रचार अभियान चलाया। उन्होंने इस अभियान को लेकर मीडिया से बात भी की। भाजपा उम्मीदवार ने कहा, हम सब कार्यकर्ता हैं। मैं चुनाव बाद में लड़ रहा हूं पहले भाजपा का कार्यकर्ता हूं। घर-घर जाकर हम जनता को उनकी स्लिप बांटते हैं और पीएम मोदी का एक संदेश देते हैं। ये सब पीएम मोदी का परिवार है। परिवार को पीएम मोदी का संदेश पहुंचाना और उसको वोटिंग की स्लिप बांटने के लिए मेरे सभी कार्यकर्ता 3 दिन से घर-घर जा रहे हैं और लोगों को मिल रहे हैं। मैं भी कार्यकर्ता के तौर पर आज स्लिप बांटने के अभियान में जुड़ा हूं।"
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने गुवाहाटी लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार बिजुली कलिता मेधी के समर्थन में भाजपा की बाइक रैली को हरी झंडी दिखाई।
तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेता अभिषेक बनर्जी ने बताया कि उनकी पार्टी कांग्रेस के साथ गठबंधन के लिए इच्छुक थे। उन्होंने कहा कि इस पर बात करने के लिए वह सुबह के छह बजे कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से मिलने भी गए। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने टीएमसी को इंडी गठबंधन का सच्चा प्रतिनिधि बताया।
शनिवार को अभिषेक बनर्जी ने कहा, "अगर मैं गंभीर नहीं होता, तो मैं सबह के छह बजे राहुल गांधी से मिलने दिल्ली नहीं जाता। पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव के लिए हम कांग्रेस के साथ गठबंधन को लेकर इच्छुक थे। कांग्रेस के प्रधेश अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी महीनों तक हमारी पार्टी पर कटाक्ष करते रहे, लेकिन इसके बावजूद हमने लंबे समय तक प्रतिक्रिया नहीं दी।"
उन्होंने आगे कहा, "हमने कांग्रेस को 31 दिसंबर 2023 तक का समय दिया था, लेकिन हम इससे ज्यादा इंतजार नहीं कर सकते थे। हमें चुनाव के लिए तैयारियां करनी थी। 31 दिसंबर 2023 तक ममता बनर्जी समेत हमारी पार्टी के किसी भी उम्मीदवार ने अधीर रंजन के बयानों पर प्रतिक्रिया नहीं दी।" उन्होंने आगे बताया प्रदेश कांग्रेस के जुझारूपन के कारण सीट-बंटवारे की बातचीत विफल हो गई।