फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Election 2024 Live: प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ चुनाव आयोग पहुंची कांग्रेस, ठोस कार्रवाई की मांग की

Mon, 22 Apr 2024 10:34 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

Lok Sabha Chunav 2024 Live Updates in Hindi: हैदराबाद लोकसभा सीट पर एआईएमआईएम नेता अकबरुद्दीन ओवैसी के सामने चुनाव लड़ रहीं भाजपा नेता माधवी लता के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। शाइक इमरान नामक एक व्यक्ति ने धनुष बाण विवाद में माधवी लता के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई थी। शाइक ने बताया कि 'हैदराबाद के बेगम बाजार पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस ने सख्त कार्रवाई की बात कही है। मुझे संदेश मिला है कि पुलिस ने माधवी लता के खिलाफ धारा 295ए के तहत मामला दर्ज किया है और जांच के लिए एक टीम गठित की है।' दरअसल बीते दिनों हैदराबाद में एक जुलूस के दौरान माधवी लता ने कथित तौर पर एक मस्जिद की तरफ तीर चलाने का इशारा किया था। शिकायत में कहा गया है कि माधवी लता के इशारे से मुस्लिम समुदाय की भावनाएं आहत हुई हैं। 
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव 2024 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:33 PM, 22-Apr-2024

प्रधानमंत्री की ‘विभाजनकारी’ टिप्पणी के लिए कार्रवाई की मांग
कांग्रेस ने सोमवार को चुनाव आयोग से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शिकायत की। पार्टी ने निर्वाचन आयोग से अपील की कि वह प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ ठोस कार्रवाई करे। पार्टी ने तर्क दिया है कि पीएम मोदी के विभाजनकारी और दुर्भावनापूर्ण बयान देकर आचार संहिता का स्पष्ट रूप से उल्लंघन किया है। पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने निर्वाचन आयोग पहुंचकर प्रधानमंत्री मोदी की टिप्पणी और 15 अन्य विषयों पर शिकायतें कीं। इस प्रतिनिधिमंडल में कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी और गुरदीप सप्पल शामिल थे।

प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को राजस्थान की एक चुनावी सभा में कहा था कि अगर कांग्रेस केंद्र में सत्ता में आती है, तो वह लोगों की संपत्ति लेकर घुसपैठियों और ज्यादा बच्चा पैदा करने वालों को बांट देगी। मोदी ने यह बात पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के एक बयान का हवाला देते हुए कही, जिसमें उन्होंने कथित तौर पर कहा था कि देश के संसाधनों पर ‘पहला हक’ अल्पसंख्यक समुदाय का है।

कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग से सूरत में कांग्रेस उम्मीदवार का नामांकन खारिज होने और भाजपा के अतिरिक्त अन्य सभी उम्मीदवारों के नामांकन वापस लिए जाने का विषय भी निर्वाचन आयोग के समक्ष उठाया और चुनाव स्थगित करने की मांग की। सिंघवी ने कहा कि सूरत में चुनाव स्थगित कर नई तिथि की घोषणा की जाए।

09:08 PM, 22-Apr-2024

CAA को लेकर चिदंबरम पर बरसे शाह
कांग्रेस के सत्ता में आने पर सीएए को निरस्त करने के चिदंबरम के बयान पर अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस हिंदुओं, बौद्धों, जैनियों, ईसाइयों, सिखों को नुकसान पहुंचाने पर तुली हुई है। पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश से आए और सताए हुए अल्पसंख्यकों को सीएए के माध्यम से नागरिकता मिलेगी, यह मोदी की गारंटी है। कानून बदलने के लिए सरकार में होना जरूरी है। कांग्रेस के लिए मुख्य विपक्षी दल बनना भी संभव नहीं।

09:07 PM, 22-Apr-2024

ईश्वरप्पा को छह साल के लिए निष्कासित
भाजपा ने पार्टी अनुशासन के उल्लंघन और निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए बागी नेता ईश्वरप्पा को छह साल के लिए निष्कासित किया।

विज्ञापन
05:40 PM, 22-Apr-2024

मणिपुर संसदीय क्षेत्र के 11 मतदान केंद्रों पर आज पुनर्मतदान
मणिपुर लोकसभा चुनाव में दोपहर 3 बजे तक 73.05% मतदान दर्ज किया गया। इनर मणिपुर संसदीय क्षेत्र के 11 मतदान केंद्रों पर आज पुनर्मतदान हो रहा है।

04:58 PM, 22-Apr-2024

बीजद उम्मीदवार पटनायक प्रचार के दौरान गर्मी के कारण बीमार
बीजू जनता दल (बीजद) के पुरी लोकसभा सीट से उम्मीदवार और पूर्व भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी अरूप पटनायक सोमवार को पिपिली शहर के पास चुनाव प्रचार के दौरान भीषण गर्मी होने के कारण बीमार पड़ गए। अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त पटनायक को पहले नजदीकी अस्पताल और फिर भुवनेश्वर के कैपिटल अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई गई है।

जब अरूप पटनायक और पिपिली विधानसभा सीट से उम्मीदवार रुद्र प्रताप महारथी पुरी जिले के उत्तरा छक से पिपिली शहर तक चुनावी यात्रा निकाल रहे थे, उस दौरान भीषण गर्मी थी, जिसके कारण अरूप पटनायक बीमार पड़ गए। उनके समर्थकों ने कहा कि भीषण गर्मी और उमस भरे मौसम के कारण पटनायक को बेचैनी हुई। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, भुवनेश्वर के सूत्रों ने कहा कि सोमवार सुबह 11.30 बजे शहर और आसपास के इलाकों में दिन का तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस था।

विज्ञापन
04:56 PM, 22-Apr-2024

चुनाव आयोग की शरण में कांग्रेस
कांग्रेस ने चुनाव आयोग से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'संपत्ति बांटने' वाले भाषण के खिलाफ चुनाव आयोग से शिकायत की है। पार्टी ने आयोग से कार्रवाई करने का आग्रह किया है। कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग से कहा कि प्रधानमंत्री का बयान विभाजनकारी और दुर्भावनापूर्ण है, जिससे चुनाव आचार संहिता का स्पष्ट उल्लंघन हुआ है।

04:15 PM, 22-Apr-2024

खरगे ने पीएम मोदी को घेरा
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि नेहरू जी हमेशा लोगों से कहते थे कि लोकतंत्र को जिंदा रखो, जब तक हम लोकतंत्र को जिंदा नहीं रखेंगे, हमारे पास इस देश में उचित शासन नहीं होगा। वे (भाजपा) जो कुछ भी करना है कर रहे हैं।'' चुनाव जीतो, वे देश के लिए कुछ नहीं कर रहे हैं।

04:12 PM, 22-Apr-2024

सूरत से भाजपा उम्मीदवार का निर्विरोध निर्वाचित होना तय: पाटिल
भाजपा के मुकेश दलाल का सूरत लोकसभा सीट से निर्विरोध निर्वाचित होना तय माना जा रहा है। ऐसा इसलिए, क्योंकि अन्य सभी उम्मीदवार मैदान से हट गए हैं। पार्टी की गुजरात इकाई के प्रमुख सीआर पाटिल ने सोमवार को कहा यह दावा किया। पाटिल ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट किया कि सूरत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पहला कमल खिलाया है। मैं सूरत लोकसभा सीट से हमारे उम्मीदवार मुकेश दलाल को निर्विरोध चुने जाने पर बधाई देता हूं।

सोमवार को नामांकन फॉर्म वापस लेने के आखिरी दिन कम से कम 8 उम्मीदवारों ने अपना पर्चा वापस ले लिया। इनमें ज्यादातर निर्दलीय थे। इसके अलावा बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के प्यारेलाल भारती ने भी अपना नाम वापस ले लिया। इससे पहले सूरत सीट से कांग्रेस के नीलेश कुंभानी की उम्मीदवारी रविवार को खारिज कर दी गई थी, क्योंकि जिला रिटर्निंग अधिकारी ने प्रथम दृष्टया प्रस्तावकों के हस्ताक्षर में विसंगतियां पाई थीं। सूरत से कांग्रेस के वैकल्पिक उम्मीदवार सुरेश पडसाला का नामांकन फॉर्म भी अमान्य कर दिया गया था।

02:20 PM, 22-Apr-2024

जेपी नड्डा ने कांग्रेस पार्टी को बताया राम विरोधी

छत्तीसगढ़ के मुंगेली में जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने कहा, 'कांग्रेस पार्टी सदा राम विरोधी रही है...सनातन विरोधी रही है...क्या इसी कांग्रेस की सरकार नहीं थी जब आप ने कोर्ट में एफिडेविट दिया कि राम काल्पनिक है। राम का कोई ऐतिहासिक वजूद नहीं है।'
 

01:22 PM, 22-Apr-2024

अमित शाह ने कांग्रेस के घोषणापत्र पर उठाए सवाल

छत्तीसगढ़ में गृह मंत्री अमित शाह ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, 'अभी-अभी कांग्रेस पार्टी को मिर्ची लगी है क्योंकि PM मोदी ने उनके घोषणापत्र में से सबकी संपत्ति का सर्वे करने वाली बात कही है। PM मोदी ने कल कहा कि क्यों करना है सर्वे? आज पूरी कांग्रेस पार्टी इसपर PM मोदी पर सवाल उठा रही है। मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि उनके घोषणापत्र में सर्वे की बात है या नहीं? मनमोहन सिंह ने कहा था कि संसाधन पर पहला अधिकार अल्पसंख्यकों का है, आदिवासी, दलित का नहीं।'
 

01:17 PM, 22-Apr-2024

आंध्र प्रदेश चुनाव के लिए कांग्रेस की सूची

कांग्रेस ने आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपने 38 उम्मीदवारों के नामों की सूची जारी कर दी है। 

01:11 PM, 22-Apr-2024

पूर्व सीएम बोलीं- जनता जरूर आशीर्वाद देगी

राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा नेता वसुंधरा राजे ने कहा, 'कई सालों से हम यहां लड़ते आ रहे हैं, मुझे जनता पर विश्वास है और उनका आशीर्वाद मुझे मिलता रहा है... हमने यहां 35 साल काम किया है। सड़क, संचार नेटवर्क, ट्रेन, एयरपोर्ट, मंडी, सिंचाई, कॉलेज आदि को लेकर हमने मिलकर काम किया है।'
 

12:19 PM, 22-Apr-2024

शशि थरूर ने किया डांस

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने तिरुवनंतपुरम में चुनाव प्रचार के दौरान डांस किया। 
 

11:36 AM, 22-Apr-2024

परिवारवाद के मुद्दे पर तेजस्वी यादव का पलटवार

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री व राजद नेता तेजस्वी यादव ने CM नीतीश कुमार के बयान पर कहा, 'आजकल वे नहीं बोलना चाहते हैं लेकिन उनसे बुलवाया जा रहा है... जो लोग उनसे बुलवा रहे हैं उन्हें हम बता दें बाबा साहेब अंबेडकर 14 भाई-बहन थे, नेताजी सुभाष चंद्र बोस भी 14 भाई-बहन थे, मुख्यमंत्री भी 5 भाई-बहन हैं, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी 7 भाई-बहन थे, PM मोदी 6 भाई-बहन हैं... इस तरह के बयान जो लोग मुख्यमंत्री से दिलवा रहे हैं उन्हें पहले यह सब देखना चाहिए। यह कोई मुद्दा नहीं है... मुद्दों की बात होनी चाहिए, बिहार की तरक्की, विकास की बात होनी चाहिए।'
 

11:32 AM, 22-Apr-2024

'बंगाल पर पूरे देश की नजर'

भाजपा सांसद दिलीप घोष ने कहा, 'पूरे देश की नजर बंगाल पर है क्योंकि यहां न कानून-व्यवसथा है, न लोकतंत्र है। हिंसा, भ्रष्टाचार यहां चरम पर है इसलिए लोग बदलाव चाह रहे हैं और ममता बनर्जी जिस तरह से शासन कर रही हैं उसका परिणाम उन्हें भुगतना पड़ेगा।'
 

10:54 AM, 22-Apr-2024

तिरुवनंतपुरम लोकसभा सीट के लिए राजीव चंद्रशेखर ने पेश किया विजन

केंद्रीय मंत्री और तिरुवनंतपुरम लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार राजीव चंद्रशेखर ने कहा, '20-25 साल बाद पहली बार तिरुवनंतपुरम, अपने विकास और अपनी समृद्धि का सपना देख रहा है। पिछले 25 वर्षों से, तिरुवनंतपुरम के लोगों ने पन्नियन रवींद्रन को, शशि थरूर को तीन बार जनादेश दिया है और उनमें से किसी के पास भी अपने कार्यकाल के दौरान न तो कोई विजन था और न ही उन्होंने कुछ किया। 25 साल बाद पहली बार हमारे पास कोई विज़न है। यह वह योजना है जिसे मैं तिरुवनंतपुरम के लोगों द्वारा मुझे अपना प्रतिनिधि चुनने के बाद अगले पांच वर्षों में लागू करने का इरादा रखता हूं। यह निश्चित रूप से एक बहुत व्यापक योजना है जो समाज के हर वर्ग और तिरुवनंतपुरम के हर क्षेत्र को कवर करती है।'
 

10:08 AM, 22-Apr-2024

अर्जुन मुंडा का विपक्षी गठबंधन की रैली पर निशाना

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने रांची में हुई INDIA गठबंधन की रैली पर कहा, 'कल सबने देखा कि उनकी (INDIA गठबंधन) सभा में क्या हुआ। मुझे बताने की जरूरत नहीं है, जनता ने देखा कि वे कल किस तरह सभा में आए और क्या किया। ऐसा नहीं समझना चाहिए कि जनता की नजर नहीं है, जनता की सब पर नजर है।'
 

09:24 AM, 22-Apr-2024

Lok Sabha Election 2024 Live: प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ चुनाव आयोग पहुंची कांग्रेस, ठोस कार्रवाई की मांग की

केरल कांग्रेस नेता और त्रिशूर लोकसभा सीट से पार्टी उम्मीदवार के मुरलीधरन ने दावा किया कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी राज्य की सभी 20 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज करेगी। 22 अप्रैल को होने वाली राहुल गांधी की रैली को लेकर के मुरलीधरन ने कहा कि राहुल गांधी भविष्य के प्रधानमंत्री हैं, इसलिए उनके चुनाव प्रचार से जरूर फर्क पड़ेगा। 
 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें