फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Election Live: लोकसभा चुनाव को लेकर EC ने की समीक्षा बैठक, राजीव कुमार बोले-हम बेदाग चुनाव चाहते हैं

Wed, 03 Apr 2024 10:41 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

Lok Sabha Election Live News in Hindi: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज केरल की वायनाड लोकसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल कर दिया। वायनाड से सीपीआई की उम्मीदवार एनी राजा ने भी अपना नामांकन दाखिल किया। 
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव 2024। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:40 PM, 03-Apr-2024

निर्दलीय सांसद सुमालता अंबरीश ने भाजपा में शामिल होने की घोषणा की
मांड्या की निर्दलीय सांसद सुमलता अंबरीश ने बुधवार को आखिरकार अपने भाजपा में शामिल होने का एलान कर दिया है। बुधवार को उन्होंने कहा कि मैं मांड्या नहीं छोड़ूंगी और आने वाले दिनों में आप मुझे अपने लिए काम करते हुए देखेंगे। मैंने भाजपा में शामिल होने का फैसला किया है। उन्होंने यह भी कहा कि वह चुनाव नहीं लड़ेंगी। 

07:19 PM, 03-Apr-2024

चुनाव आयोग ने की समीक्षा बैठक
चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव के लिए कानून-व्यवस्था और सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की। इस दौरान चुनाव आयोग ने सभी राज्यों के मुख्य सचिवों और पुलिस महानिदेशकों के साथ-साथ केंद्रीय एजेंसियों के प्रमुखों को शांतिपूर्ण और प्रलोभन मुक्त लोकसभा चुनाव सुनिश्चित करने और एहतियाती कदम उठाने का निर्देश दिया।  

इस दौरान चुनाव आयोग ने मणिपुर में हाल की हिंसा और शांतिपूर्ण चुनाव के आयोजन पर इसके प्रभावों पर भी चर्चा की। साथ ही चुनाव आयोग से आंतरिक रूप से विस्थापित व्यक्तियों की सहायता के लिए त्वरित कार्रवाई करने और चुनावी प्रक्रिया में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया।

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि यह सबसे महत्वपूर्ण और निर्णायक बैठक है जो चुनाव चक्र के हर पांच साल में होती है। कुमार ने अधिकारियों से कहा कि चुनाव आयोग एकदम बेदाग चुनाव कराना चाहता है

05:48 PM, 03-Apr-2024

पीएम मोदी ने बंगाल BJP कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र
पश्चिम बंगाल के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पीएम मोदी ने वर्चुअल बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को पश्चिम बंगाल में इस बार अधिक सीटें जीतने का भरोसा दिलाया। कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देते हुए उन्होंने कहा कि हमें प्रत्येक मतदाता के घर तक पहुंचना है और उन्हें निडर होकर मतदान करने के लिए प्रोत्साहित करना है। 

विज्ञापन
05:48 PM, 03-Apr-2024

संजय निरूपम का कांग्रेस को अल्टीमेटम
इस बीच, कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने एक्स कर कांग्रेस को अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने लिखा है कि एक सप्ताह का समय पूरा हो गया है और अब कल मैं खुद फैसला ले लूंगा। अपनी पोस्ट में उन्होंने लिखा कि कांग्रेस पार्टी मेरे लिए ज्यादा ऊर्जा और स्टेशनरी नष्ट ना करे। बल्कि अपनी बची-खुची ऊर्जा और स्टेशनरी का इस्तेमाल पार्टी को बचाने के लिए करे। वैसे भी पार्टी भीषण आर्थिक संकट के दौर से गुजर रही है। गौरतलब है कि संजय निरूपम अपनी पसंदीदा लोकसभा सीट से टिकट न मिलने के लिए नाराज हैं। 
 

04:22 PM, 03-Apr-2024

शशि थरूर ने दाखिल किया नामांकन
इस बीच, कांग्रेस पार्टी के मौजूदा सांसद और उम्मीदवार शशि थरूर ने केरल के तिरुवनंतपुरम निर्वाचन क्षेत्र से नामांकन दाखिल किया। भाजपा ने यहां से केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर को तिरुवनंतपुरम से मैदान में उतारा है।

विज्ञापन
04:22 PM, 03-Apr-2024

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और TMC अध्यक्ष ममता बनर्जी ने जलपाईगुड़ी में एक स्थानीय चाय की दुकान पर चाय बनाई।

04:14 PM, 03-Apr-2024

नितिन गडकरी के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज
महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने कथित तौर पर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए भाजपा और उसके नागपुर उम्मीदवार नितिन गडकरी के खिलाफ मुख्य निर्वाचन अधिकारी के पास शिकायत दर्ज की है। इसे लेकर लिखे गए पत्र में कहा गया है कि चुनाव संबंधी गतिविधियों में बच्चों को शामिल करने पर रोक के संबंध में चुनाव आयोग के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद, बीजेपी और नितिन गडकरी अपने निजी प्रचार के लिए स्कूली बच्चों का इस्तेमाल कर रहे हैं।

03:27 PM, 03-Apr-2024

शरद पवार ने की बीड और सतारा लोकसभा सीट पर राकांपा (एसपी) नेताओं के साथ बातचीत

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-शरदचंद्र पवार (राकांपा-एसपी) प्रमुख शरद पवार ने महाराष्ट्र में बीड और सतारा लोकसभा क्षेत्रों के लिए अपनी पार्टी की तैयारियों और उम्मीदवारों पर चर्चा के वास्ते बुधवार को बैठकें कीं। बीड निर्वाचन क्षेत्र से आगामी लोकसभा चुनाव लड़ने में रुचि रखने वाली शिव संग्राम पार्टी की नेता ज्योति मेटे ने मुंबई में पवार से उनके आवास पर मुलाकात की। बजरंग सोनावणे भी बीड से टिकट पाने के लिए इच्छुक हैं। बीड में राकांपा (एसपी) का मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता और राज्य की पूर्व मंत्री पंकजा मुंडे से होगा।

03:25 PM, 03-Apr-2024

स्मृति ईरानी ने खजुराहो में किया चुनाव प्रचार

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने खजुराहो से भाजपा उम्मीदवार वीडी शर्मा के समर्थन में नामांकन रैली में भाग लिया। उन्होंने कहा, 'मैं उस क्षेत्र से हूं जहां 5 दशक एक खानदान का राज रहा है। उस क्षेत्र में कभी BJP का पटका पहनना मतलब मौत का सामान घर लाना ऐसा वातावरण हुआ करता था। उस क्षेत्र में माथे पर तिलक लगाना होंठों पर राम का नाम होने अपने आप में एक राजनीतिक अभिशाप माना जाता था। जिस क्षेत्र की मैं प्रतिनिधि हूं उस क्षेत्र में हाथ तो था ही लेकिन संग-संग साइकिल भी चलती थी। मैं उस क्षेत्र हूं जहां हाथ को साफ किया गया, साइकिल पंचर की गई।'

03:07 PM, 03-Apr-2024

जयंत चौधरी बोले- पांव ने बहुत कष्ट उठाए, पर पांव किसी तरह राह पर तो आए

आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी ने कहा, 'वह सरकार जो चौधरी चरण सिंह को सम्मान दे सकती है, इससे पहले भी सरकारें थी लेकिन उनके(चौधरी चरण सिंह) लिए इतना बड़ा फैसला अब तक कोई सरकार नहीं ले पाई... यह साफ-साफ दिखाता है कि भारत सरकार की प्राथमिकता किसान के लिए है और हमारी जवाबदेही भी आपके लिए है... मैं लोक दल के कार्यकर्ताओं से कहूंगा कि आपको और बड़ा दिल दिखाना होगा... दुष्यंत कुमार की पंक्ति मुझे याद आ रही है जो है-सच है कि पांव ने बहुत कष्ट उठाए, पर पांव किसी तरह राह पर तो आए।'

03:04 PM, 03-Apr-2024

'यह लोकतंत्र बचाने की लड़ाई'

वायनाड से कांग्रेस उम्मीदवार राहुल गांधी ने कहा, 'ये लड़ाई लोकतंत्र और संविधान को बचाने की लड़ाई है। एक तरफ कांग्रेस पार्टी और INDIA गठबंधन लोकतंत्र और संविधान के लिए लड़ रहे हैं दूसरी तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के लोग संविधान और लोकतंत्र को खत्म करने में लगे हैं।'
 

02:32 PM, 03-Apr-2024

कांग्रेस ने लॉन्च किया घर-घर गारंटी अभियान

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आज घर-घर गारंटी अभियान की शुरुआत की। वायनाड में राहुल गांधी ने पार्टी के इस अभियान को लॉन्च किया। 
 

02:26 PM, 03-Apr-2024

उत्तराखंड सीएम ने मतदाताओं से की अपील

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, 'हमें उत्तराखंड से एक बड़ा बहुमत देकर मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाने में सहयोग करना है। आपका दिया हुआ एक-एक वोट प्रधानमंत्री जी को और तेज काम करने की शक्ति प्रदान करेगा।'

01:59 PM, 03-Apr-2024

शिवसेना यूबीटी में शामिल हुए भाजपा सांसद


महाराष्ट्र में जलगांव से भाजपा सांसद उन्मेष पाटील महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की उपस्थिति में शिवसेना(UBT) में शामिल हुए।
 

01:37 PM, 03-Apr-2024

हेमामालिनी ने नामांकन से पहले की यमुना पूजा

भाजपा सांसद हेमामालिनी ने मथुरा सीट से नामांकन से पहले यमुना पूजा की। 
 

01:32 PM, 03-Apr-2024

सचिन पायलट ने भाजपा के परिवारवाद पर उठाए सवाल

राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कहा, 'अगर भाजपा को अपने पर इतना विश्वास होता तो विपक्ष के सब नेताओं को अपनी पार्टी में शामिल न करते...राजस्थान में इस बार माहौल ऐसा है कि लगातार लोग कांग्रेस से जुड़ रहे हैं। नौजवान रोज़गार चाहते हैं। किसान अपने भविष्य को बेहतर देखना चाहता है...क्या भाजपा के नेताओं के बेटे सांसद और विधायक नहीं है? उनके बच्चे चुनाव लड़ते हैं तो उन्हें वो ठीक लगता है।'
 

01:06 PM, 03-Apr-2024

राहुल गांधी ने वायनाड से किया नामांकन

राहुल गांधी ने वायनाड से नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ उनकी बहन प्रियंका गांधी भी मौजूद रहीं। 
 

01:02 PM, 03-Apr-2024

राहुल बोले- वायनाड के लोग मेरे लिए घर के सदस्य जैसे

राहुल गांधी ने वायनाड में रोड शो के दौरान कहा कि 'मुझे वायनाड के सभी लोगों ने प्यार और अपनापन दिया। ये मेरे लिए सम्मान की बात है कि मैं आपका संसद सदस्य हूं। मैं आपको मतदाता के तौर पर नहीं देखता बल्कि मैं आपके बारे में वैसे ही सोचता हूं, जैसे मैं अपनी बहन प्रियंका के बारे में सोचता हूं। इसलिए वायनाड के घरों में मेरी माता, बहनें और पिता, भाई हैं और मैं आपको दिल की गहराई से धन्यवाद देता हूं।'
 

12:53 PM, 03-Apr-2024

राहुल गांधी ने माना वायनाड में इंसानों और जानवरों का संघर्ष है अहम मुद्दा

वायनाड में रोड शो के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि 'वायनाड में इंसानों और जानवरों के संघर्ष का मुद्दा बड़ा है। साथ ही मेडिकल कॉलेज का मुद्दा भी है। इस लड़ाई में मैं वायनाड के लोगों के साथ हूं। हमने मेडिकल कॉलेज के लिए सरकार पर दबाव बनाने की कोशिश की, सीएम को भी पत्र लिखा, लेकिन दुर्भाग्य से इस पर काम नहीं हुआ। मुझे विश्वास है कि अगर दिल्ली में हमारी सरकार बनी और केरल में हम सत्ता में आए तो हम दोनों मुद्दों को सुलझाएंगे।'
 

12:46 PM, 03-Apr-2024

'चुनाव जीत के बाद मैं वायनाड के लोगों के बीच ही रहूंगी'

वायनाड से राहुल गांधी को टक्कर दे रहीं सीपीआई उम्मीदवार एनी राजा ने नामांकन के बाद कहा कि 'मैं लोगों के बीच जाऊंगी और ये समझने की कोशिश करूंगी कि बतौर उम्मीदवार उनकी मुझसे क्या उम्मीदें हैं। लोग मुझसे पूछ रहे हैं कि क्या अगर हम आपको वोट दें तो क्या आप यहां रहेंगी? मैं वादा करती हूं कि अगर मैं चुनाव जीतती हूं तो यहीं पर रहूंगी। यहां इंसानों और जानवरों में संघर्ष एक बड़ा मुद्दा है। इसके समाधान के लिए मौजूदा कानून में संशोधन जरूरी है, लेकिन ये केरल विधानसभा में नहीं बल्कि संसद में होगा।'
 

12:42 PM, 03-Apr-2024

रोहिणी आचार्य ने छपरा में किया चुनाव प्रचार

सारण लोकसभा सीट से राजद के टिकट पर चुनाव लड़ रहीं लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने आज छपरा में चुनाव प्रचार किया। 
 

11:45 AM, 03-Apr-2024

राहुल गांधी का रोड शो शुरू

राहुल गांधी का वायनाड में रोड शो शुरू हो गया है। रोड शो के दौरान राहुल गांधी की बहन और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी साथ हैं। थोड़ी देर में राहुल गांधी वायनाड लोकसभा सीट से नामांकन करेंगे। 
 

11:16 AM, 03-Apr-2024

वायनाड सीट से सीपीआई उम्मीदवार एनी राजा ने किया नामांकन

वायनाड सीट से सीपीआई उम्मीदवार एनी राजा ने आज वायनाड में रोड शो किया। एनी राजा आज नामांकन दाखिल कर दिया। वायनाड सीट पर एनी राजा का मुकाबला कांग्रेस नेता राहुल गांधी से है। मीडिया से बात करते हुए एनी राजा ने कहा कि 'वह इस बात से चिंतित नहीं हैं कि सामने कौन हैं। हम लोगों से मिलेंगे और उन्हें बताएंगे कि हमारी राजनीति और राष्ट्रीय मुद्दों पर क्या स्थिति है। हम यहां चुनाव लड़ने और जीतने के लिए है। लोगों ने बताया कि उन्होंने कभी कांग्रेस के चिन्ह पर वोट नहीं दिया, लेकिन उन्हें बताया गया कि वह प्रधानमंत्री बनेंगे, इसलिए उन्होंने वोट किया।'
 

11:12 AM, 03-Apr-2024

तमिलनाडु की तिरुचिरापल्ली सीट से एआईएडीएमके उम्मीदवार ने किया नामांकन

तमिलनाडु की तिरुचिरापल्ली सीट से एआईएडीएमके उम्मीदवार पी कुरुपैया ने आज अपना चुनाव प्रचार शुरू करने से पहले श्री सेदल मरियमम मंदिर में पूजा अर्चना की।
 

10:54 AM, 03-Apr-2024

भाजपा उम्मीदवार ने दार्जिलिंग से किया नामांकन

दार्जिलिंग लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार राजू बिस्टा ने आज अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन से पहले राजू बिस्टा ने दार्जिलिंग के महाकाल मंदिर में पूजा अर्चना की। 
 

 

10:46 AM, 03-Apr-2024

एआईयूडीएफ उम्मीदवार साहाबुल इस्लाम चौधरी ने किया नामांकन

असम की करीमगंज लोकसभा सीट से एआईयूडीएफ पार्टी के उम्मीदवार सहाबुल इस्लाम चौधरी ने नामांकन किया। इस दौरान पार्टी के अध्यक्ष बदरुद्दीन अजमल भी साथ रहे। नामांकन के बाद मीडिया से बात करते हुए बदरुद्दीन अजमल ने कहा कि आज हमने सबसे पहले नामांकन किया और हम चुनाव नतीजों में भी पहले नंबर पर रहेंगे। भाजपा दूसरे नंबर पर रहेगी और हमारी उन्हीं से टक्कर है। कांग्रेस यहां कहीं पर भी नहीं है। 
 

10:42 AM, 03-Apr-2024

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने नागपुर दक्षिण में किया रोडशो

नागपुर के मौजूदा सांसद और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने आज नागपुर दक्षिण में रोड शो किया। नितिन गडकरी एक बार फिर से नागपुर से भाजपा उम्मीदवार हैं। 
 

09:49 AM, 03-Apr-2024

तमिलनाडु के सालेम में लोगों से मिले ई पलानीस्वामी

एआईएडीएमके के महासचिव ई पलानीस्वामी ने बुधवार सुबह सालेम में जनसंपर्क किया। इस दौरान वह स्थानीय बाजार में गए और लोगों से बात की।
 

09:46 AM, 03-Apr-2024

शिवसेना यूबीटी में शामिल होंगे भाजपा सांसद

महाराष्ट्र के जलगांव से भाजपा सांसद उन्मेश पाटिल आज उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) में शामिल होंगे। शिवसेना यूबीटी के नेता संजय राउत ने यह दावा किया है। 

09:27 AM, 03-Apr-2024

Lok Sabha Election Live: लोकसभा चुनाव को लेकर EC ने की समीक्षा बैठक, राजीव कुमार बोले-हम बेदाग चुनाव चाहते हैं

तमिलनाडु का शिवगंगा सीट से भाजपा उम्मीदवार देवनाथन यादव ने कहा कि अगर आगामी चुनाव में उनकी जीत होती है तो वे एक फैक्ट्री स्थापित करेंगे, जिससे नौकरी के अवसर पैदा होंगे और तमिलनाडु में 10 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। राज्य में डीएमके के विरोध में लहर चल रही है और यहां एनडीए को आसानी से जीत मिलेगी। शिवगंगा सीट पर पी चिदंबरम और उनके बेटे कार्ति चिदंबरम का प्रभाव है। इस पर देवनाथन यादव ने कहा कि शिवगंगा सीट पर पी चिदंबरम और कार्ति चिदंबरम 1984 से लगातार संसदीय चुनाव में जीत दर्ज करते आ रहे हैं। हालांकि इस बार मुझे विश्वास है कि हम बड़े अंतर से जीत दर्ज करेंगे। लोग चिदंबरम परिवार से नाखुश हैं और दोनों का क्षेत्र के लोगों से संपर्क भी नहीं है। 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें