फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holi 2023 Breaking News: ब्रेकिंग न्यूज़ लाइव, पढ़ें 8 मार्च के मुख्य और ताजा समाचार

विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:24 PM, 08-Mar-2023

MP News: सीएम शिवराज का बड़ा ऐलान, राज्य की महिला कर्मचारियों को सात दिन अतिरिक्त छुट्टी मिलेंगी

सीएम ने कहा कि प्रदेश की सभी माताओं-बहनों को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं। माता, बहन और बेटियों का उत्थान ही मेरे जीवन का प्रमुख ध्येय है। मेरा मानना है कि नारी शक्ति के सशक्तिकरण में ही प्रदेश और देश का उत्थान निहित है। और पढ़ें

11:22 PM, 08-Mar-2023

WPL: आरसीबी की लगातार तीसरी हार, गुजरात जाएंट्स का खुला खाता; सोफिया डंकली-हरलीन देओल और गार्डनर चमकीं

गुजरात ने इस जीत के साथ ही अंक तालिका में अपना खाता खोल लिया। उसके तीन मैचों में दो अंक हो गए। गुजरात का नेट रनरेट -2.327 है। आरसीबी की टीम का खाता नहीं खुला है और वह सबसे नीचे पांचवें नंबर पर है। और पढ़ें

11:17 PM, 08-Mar-2023

Delhi liquor Scam: केसीआर की बेटी कविता को ईडी का समन, दिल्ली शराब घोटाले मामले में कल पूछताछ के लिए बुलाया

इससे पहले दिल्ली आबकारी नीति मामले में आरोपी कविता के चार्टर्ड अकाउंटेंट बुचिबाबू गोरांटला को सोमवार को कोर्ट से राहत मिली थी। राउज एवेन्यू कोर्ट से उन्हें जमानत मिल गई थी। और पढ़ें

विज्ञापन
11:06 PM, 08-Mar-2023

Bagpat: होली पर पी रहे थे शराब, कहासुनी होने पर युवक की चाकू से गोदकर हत्या

मृतक विक्की उम्र 22 पुत्र स्वर्गीय प्रमोद हिलवाडी गांव का रहने वाला था। बताया जा रहा है की होली पर्व की शाम विक्की गांव के ही एक युवक के साथ उसके ही मकान पर बैठकर शराब पी रहा था। शराब पीने के दौरान उनके बीच कहासुनी हो गई। और पढ़ें

11:03 PM, 08-Mar-2023

MP News: सीएम ने आदिवासी छात्राओं के यौन शोषण मामले में डिंडोरी SP संजय सिंह को हटाया, संजीव नए पुलिस अधीक्षक

डिंडोरी जिले के मिशनरी स्कूल की आठ छात्राओं के यौन शोषण मामले में लापरवाही बरतने पर एसपी पर गाज गिरी है। दरअसल यौन शोषण मामले में स्कूल के प्रिंसिपल मान सिंह यादव पर एफआईआर होने के बावजूद पुलिस ने थाने से छोड़ दिया था। और पढ़ें

विज्ञापन
10:50 PM, 08-Mar-2023

Gujarat: गुजरात के आईएएस अधिकारी को बंधक बनाकर पीटा, मत्स्य परियोजना के निरीक्षण के दौरान हुई मारपीट

पुलिस ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी पर हमले में कथित संलिप्तता के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। हमले में आईएएस अधिकारी को चोटें आईं, लेकिन अब वह खतरे से बाहर हैं। और पढ़ें

10:48 PM, 08-Mar-2023

German Open: लक्ष्य सेन पहले राउंड में हारकर बाहर, जर्मन ओपन टूर्नामेंट में भारत की चुनौती समाप्त

वर्ल्ड नंबर-12 और छठी वरीयता प्राप्त लक्ष्य सेन राउंड-32 के मैच में विश्व के 41वें रैंक के खिलाड़ी पोपोव से हार गए। पोपोव ने यह मैच 21-19, 21-16 से अपने नाम कर लिया। और पढ़ें

10:39 PM, 08-Mar-2023

Ned Price: अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस ने की इस्तीफे की घोषणा, एंटनी ब्लिंकन ने कही यह बात

विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने एक बयान में कहा कि नेड प्राइस अमेरिका और दुनिया भर के लोगों के लिए अमेरिकी विदेश नीति का चेहरा और आवाज रहे हैं। उन्होंने पेशेवर और ईमानदारी के साथ अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाया। और पढ़ें

10:38 PM, 08-Mar-2023

Anthony Albanese: रंगों के त्योहार में डूबे ऑस्ट्रेलियाई PM अल्बानीज, अहमदाबाद में खेला रंग; कही ये बात

भारत रवाना होने से पहले ऑस्ट्रेलियाई पीएम ने कहा कि हमारे पास भारत के साथ अपने संबंधों को मजबूत करने का एक ऐतिहासिक अवसर है। हमारे बड़े, विविध भारतीय-ऑस्ट्रेलियाई समुदाय के कारण ही ऑस्ट्रेलिया एक बेहतर स्थान है। और पढ़ें

10:36 PM, 08-Mar-2023

Tu Jhoothi Main Makkar BO Collection: लोगों के दिल को छू गई तू झूठी मैं मक्कार, धमाकेदार कमाई से मनाई होली

रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर स्टारर तू झूठी मैं मक्कार ने सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। फैंस को इस फिल्म का लंबे समय से इंतजार था। होली के मौके पर रिलीज हुई इस फिल्म को ओपनिंग डे पर शानदार रिस्पॉन्स मिला है। और पढ़ें

10:28 PM, 08-Mar-2023

IND vs AUS: रवि शास्त्री की किस बात पर भड़क गए रोहित शर्मा? पूर्व कोच के बयान को बताया बकवास, जानें पूरा मामला

लगातार दो टेस्ट मैच जीतने के बाद जब टीम इंडिया को तीसरे मुकाबले में हार मिली तो कई दिग्गजों ने इसे निराशाजनक बताया था। पूर्व कोच रवि शास्त्री ने तो यह भी कह दिया था कि भारतीय टीम 'अति-आत्मविश्वास' के कारण हारी है। और पढ़ें

10:27 PM, 08-Mar-2023

Panipat: पशुओं के लिए खेत में चारा लेने गए किसान पर तीन युवकों ने पेट्रोल डालकर लगाई आग, बुरी तरह झुलसा

गांव डिडवाडी निवासी राजवीर ने बताया कि उन्होंने दिन भर अच्छे से होली पर्व मनाया। बुधवार शाम करीब पांच बजे उसका 32 वर्षीय बेटा राधेश्याम पशुओं के लिए चारा लेने के लिए अपने खेत में गया था। जहां पर गांव के ही तीन व्यक्ति आए और चारा काट रहे बेटे राधेश्याम पर पीछे से पेट्रोल डाल दिया। और पढ़ें

10:24 PM, 08-Mar-2023

BIHAR: बेगूसराय में पूर्व सरपंच के बेटे ने किया मासूम का रेप, बचाने गई सहेली के साथ किया ऐसा..

बेगूसराय में पूर्व सरपंच के बेटे ने नशे की हालत में एक नाबालिक बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया है। उसको बचाने के क्रम में दूसरी बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई है। फिलहाल दोनों बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र की है। और पढ़ें

10:23 PM, 08-Mar-2023

Pakistan: जांच के दायरे में आईएसआई के पूर्व प्रमुख, पाक गृहमंत्री सनाउल्लाह ने दी जानकारी

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आईएसआई के पूर्व प्रमुख हमीद पर भ्रष्टाचार, सत्ता के दुरुपयोग और राजनीति में हस्तक्षेप समेत कई आरोपों में गिरफ्तारी संभव है। और पढ़ें

10:21 PM, 08-Mar-2023

Hamirpur: तेज रफ्तार बस और बाइक की टक्कर, ड्यूटी जा रहे होमगार्ड की मौत, पुलिस ने शव मोर्च्यूरी में रखवाया

कुरारा थाना क्षेत्र में ड्यूटी पर जा रहे होमगार्ड को बस ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को मोर्च्यूरी में रखवाया है और कल पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। और पढ़ें

10:17 PM, 08-Mar-2023

Disney Plus Hotstar: 'डिज्नी+हॉटस्टार' पर देखने नहीं मिलेगाका एचबीओ कंटेंट, सब्सक्राइबर्स में मचा हाहाकार

हॉटस्टार ने एक ट्वीट किया है, जिसे पढ़कर सभी सब्सक्राइबर्स के बीच हाहाकार मच गया है। डिज्नी+हॉटस्टार ने ट्वीट कर अपने सब्सक्राइबर्स को जानकारी दी है कि अब उस पर एचबीओ का कोई भी कंटेंट देखने को नहीं मिलेगा। और पढ़ें

10:14 PM, 08-Mar-2023

Holi 2023 Breaking News: ब्रेकिंग न्यूज़ लाइव, पढ़ें 8 मार्च के मुख्य और ताजा समाचार

विक्रमसिंघे ने एक बयान में कहा, 'भारत की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ही प्रधानमंत्री और कैबिनेट के साथ चर्चा की और अप्रैल में हमें तीन बिलियन डॉलर उधार देने का निर्णय लिया। यह हमारे दिवालिया घोषित करने के बाद की बात है।'
  और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें