फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़ें 5 जुलाई के मुख्य और ताजा समाचार - लाइव ब्रेकिंग न्यूज

विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

02:29 PM, 05-Jul-2024

UK Election Results 2024: यूके आम चुनाव में पंजाबियों का डंका बजा, तनमनजीत और प्रीत कौर गिल समेत कई जीते

ब्रिटेन में आम चुनाव में लेबर पार्टी को ऐतिहासिक बहुमत मिला है। लेबर पार्टी के नेता कीर स्टार्मर ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री हो सकते हैं। मौजूदा पीएम ऋषि सुनक ने अपनी हार स्वीकार कर ली है। और पढ़ें

02:29 PM, 05-Jul-2024

NEET PG 2024: अगस्त में इस दिन होगी नीट पीजी परीक्षा, पिछले महीने हुई थी स्थगित; देखें पूरा कार्यक्रम

NEET PG Exam Date: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET-PG परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है। परीक्षा अगस्त में आयोजित होगी। नीट पीजी परीक्षा पिछले महीने होनी प्रस्तावित थी, जोकि स्थगित कर दी गई थी। और पढ़ें

02:28 PM, 05-Jul-2024

हाथरस हादसा: पता चल गया... कहां है एक लाख का इनामी और भगदड़ का मुख्य आरोपी मधुकर, बाबा के वकील ने किया खुलासा

हाथरस हादसे के मुख्य आरोपी एक लाख के इनामी मधुकर का पता चल गया है। साकार हरि बाबा के वकील ने बताया कि वह अस्पताल में भर्ती है।  और पढ़ें

विज्ञापन
02:26 PM, 05-Jul-2024

JK Election : भाजपा अध्यक्ष नड्डा कल आएंगे जम्मू, पहले दिन पदाधिकारियों व दूसरे दिन कार्यकर्ताओं से करेंगे बात

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैना के अनुसार, भाजपा ने लगातार तीसरी बार जम्मू संभाग की दोनों सीटों पर जीत हासिल की है। पार्टी विधानसभा चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है।  और पढ़ें

02:26 PM, 05-Jul-2024

Kubera: रश्मिका मंदाना ने किया 'कुबेर' में अपने किरदार का खुलासा, वीडियो साझा कर दिखाई फिल्म की झलक

रश्मिका मंदाना जल्द ही धनुष के साथ कुबेर में नजर आएंगी। उत्साह को बनाए रखने के लिए मेकर्स लगातार कई अपडेट जारी कर रहे हैं। और पढ़ें

विज्ञापन
02:22 PM, 05-Jul-2024

Highcourt: प्रिंट, यू-ट्यूब और इंटरनेट मीडिया साइबर अपराध की रिपोर्ट से भरा, इसे नजरअंदाज नहीं कर सकते

हाईकोर्ट ने कहा कि साइबर अपराध पूरे देश में लोगों को प्रभावित कर रहा है, चाहे वे किसी भी धर्म, शिक्षा या वर्ग के हों। समाचार पत्र, पत्रिकाएं, यूट्यूब चैनल और यहां तक कि इंटरनेट मीडिया भी अनगिनत निर्दोष पीड़ितों की पीड़ा से भरे पड़े हैं और इन रिपोर्टों को एजेंडा के रूप में दरकिनार नहीं किया जा सकता। और पढ़ें

02:21 PM, 05-Jul-2024

Shahjahanpur: ढलान पर अचानक पीछे जाने लगी ओवरलोड ट्रॉली, दो बाइकें कुचलीं, थाने के सामने मची अफरातफरी

शाहजहांपुर के अल्हागंज में थाने के सामने शुक्रवार दोपहर को ऐसा हादसा हुआ, जिससे अफरातफरी मच गई। ढलान पर अनियंत्रित हुई ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली पीछे जाने लगी। ट्रॉली पीछे खड़ी दो बाइकों को कुचलते हुए बिजली के खंभे से टकराकर रुक गई।  और पढ़ें

02:20 PM, 05-Jul-2024

Ludhiana: शिवसेना पंजाब के नेता संदीप थापर गोरा पर जानलेवा हमला, निहंग वेश में आए चार आरोपियों ने किया वार

शिवसेना पंजाब के नेता संदीप थापर गोरा कट्टरपंथियों के खिलाफ अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। उन पर सिविल अस्पताल के बाहर हमला किया गया। और पढ़ें

02:20 PM, 05-Jul-2024

Tesla in India: टेस्ला की भारत में एंट्री की योजना ठंडे बस्ते में! मस्क ने बंद किया संपर्क, जानें असल वजह

भारत को टेस्ला इंक. के देश में जल्द ही निवेश के साथ आगे बढ़ने की उम्मीद नहीं है। क्योंकि एलन मस्क की इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली कंपनी टेस्ला के अधिकारियों ने उनसे संपर्क करना बंद कर दिया है। और पढ़ें

02:20 PM, 05-Jul-2024

डॉन को राहत: सराफा कारोबारी पंकज महिंद्रा अपहरण कांड में अंडरवर्ल्ड डॉन बबलू श्रीवास्तव और उसका भांजा बरी

पांच सितंबर 2015 की रात दुकान बंद करके कार से घर जाते समय सर्राफा व्यवसायी को अगवा किया गया था। सराफा व्यवसायी पंकज महिंद्रा की जवाहर स्क्वायर कोतवाली क्षेत्र में ज्वैलरी की दुकान थी। बदमाशों ने उनकी कार संगम स्थित बंधवा में लेटे हनुमान मंदिर के पास छोड़ दी थी। और पढ़ें

02:19 PM, 05-Jul-2024

Porsche car crash: आरोपी ने सड़क सुरक्षा पर लिखा 300 शब्दों का निबंध, किशोर न्याय बोर्ड ने दिया था निर्देश

एक अधिकारी ने बताया कि किशोर ने बुधवार को किशोर न्याय बोर्ड के सामने निबंध प्रस्तुत किया। आरोपी किशोर को पिछले महीने पर्यवेक्षण गृह से रिहा कर दिया गया था।  और पढ़ें

02:19 PM, 05-Jul-2024

Lucknow: घर के बाहर खेल रही मासूम को एसयूवी ने रौंदा, खेलते-खेलते आ गई गाड़ी के सामने

राजधानी लखनऊ के अलीगंज सेक्टर ई में हुए एक हादसे में एक बच्ची खेलते-खेलते सड़क पर आ गई और एसयूवी ने उसे रौंद दिया। उसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। और पढ़ें

02:19 PM, 05-Jul-2024

Samastipur News: ससुर का गला घोंटकर थाने पहुंची बहू, कहा- गलत नजर रखता था इसलिए मार दिया, जांच में जुटी पुलिस

हत्या के मामले को लेकर डीएसपी बीके मेधावी ने कहा कि हत्या किन कारणों से की गई है ये अभी जांच का विषय है। घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं भी हो रही हैं।   और पढ़ें

02:16 PM, 05-Jul-2024

WBJEEB ANM, GNM 2024: पश्चिम बंगाल एएनएम, जीएनएम परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी, अभी यहां से करें डाउनलोड

WBJEEB ANM, GNM 2024: पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा बोर्ड ने आज सहायक नर्सिंग और मिडवाइफरी और जनरल नर्सिंग और मिडवाइफरी परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। और पढ़ें

02:15 PM, 05-Jul-2024

e-Aadhaar: ई-आधार के फायदे जानेंगे तो आप भी करेंगे डाउनलोड, यहां जानें तरीका

अगर आप चाहें तो ई-आधार को घर बैठे ही डाउनलोड कर सकते हैं और इसके अपने कई फायदे भी हैं। और पढ़ें

02:14 PM, 05-Jul-2024

Suicide: दुधमुंही बच्ची को बिलखता छोड़ फांसी के फंदे पर झूली विवाहिता, फाेन पर परिजनों को बताई थी आपबीती

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद में एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव कमरे में पंखे से लटका मिला। वहीं मामले में पति, सास, ससुर सहित छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। और पढ़ें

02:12 PM, 05-Jul-2024

Shahdol News: लचर हो गई शहर की कानून व्यवस्था, आए दिन हो रही संगीन वारदातें, कई मामलों में पुलिस के हाथ खाली

शहडोल जिले की कोतवाली पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। अपराधियों के हौसले बुलंद होते नजर आ रहे हैं। चोरियां, छीनाझपटी, मारपीट जैसे मामले बढ़ रहे हैं। चोरी करने वाले अब भी पुलिस गिरफ्त से दूर हैं।  और पढ़ें

02:10 PM, 05-Jul-2024

इनसे सीखिए: 10 वर्षों से रक्तदान कर रहे भदोही के युवा पत्रकार, समाज में जगा रहे अलख; प्रेरणादायक है इनकी कहानी

25 वर्ष की आयु में युवा पत्रकार अनंत देव पांडेय ने 26वीं बार रक्तदान किया। इस बार उन्होंने दिल्ली के एम्स अस्पताल में जाकर अपने एक मित्र के परिवार को खून की जरूरत के समय यह पुण्य कार्य किया। और पढ़ें

02:09 PM, 05-Jul-2024

UK: 124 साल पहले बतौर सामाजिक संगठन शुरू हुई थी लेबर पार्टी, 14 साल बाद फिर ब्रिटेन की सत्ता में; जानें सब कुछ

UK Election 2024 Results: 4 जुलाई 2024 को ब्रिटेन में 650 संसदीय सीटों के लिए मतदान हुआ था। 5 जुलाई को ब्रिटेन चुनाव के नतीजे घोषित किए जा रहे हैं। इन नतीजों में ब्रिटेन की मुख्य विपक्षी नेता कीर स्टार्मर की लेबर पार्टी ने जीत हासिल की है। आइये जानते हैं लेबर पार्टी के इतिहास के बारे में... और पढ़ें

02:07 PM, 05-Jul-2024

हाथरस हादसा: साकार हरि को भक्त समझते हैं विष्णु का स्वरूप...सत्संग में पूजा न धूप दीप; न करते धार्मिक अनुष्ठान

साकार हरि को उनके भक्त विष्णु का स्वरूप समझते हैं। लेकिन सत्संग में कभी पूजा नहीं होती। न धूप दीप जलता है। न ही धार्मिक अनुष्ठान किए जाते।  और पढ़ें

02:05 PM, 05-Jul-2024

Budget 2024: निर्मला सीतारमण से मिले चंद्रबाबू नायडू, आंध्र की वित्तीय सहायता बढ़ाने पर विचार करने को कहा

Chandrababu Naidu Meets Nirmala Sitharaman: चंद्रबाबू नायडू ने पोलावरम सिंचाई परियोजना, पिछड़े क्षेत्रों के लिए विशेष सहायता और नई राजधानी अमरावती के विकास के लिए धनराशि की मांग की है। और पढ़ें

02:03 PM, 05-Jul-2024

Haridwar News: अस्पताल का रजिस्ट्रेशन करने में एमबीबीएस की डिग्री निकली फर्जी, पुलिस चौकी पहुंचा मामला

जब अस्पताल संचालक ने डॉक्टर से डिग्री की जानकारी मांगी तो वह खुद की एमबीबीएस की डिग्री ओरिजिनल बताई। लेकिन जब अस्पताल संचालक ने उनकी डिग्री फर्जी बताई, तो दोनों में कहां सुनी हो गई। मौके पर भीड़ जमा हो गई। और पढ़ें

02:03 PM, 05-Jul-2024

स्टेशनरी व्यापारी हत्याकांड: सट्टे के लिए रुपये मांगने पर डांटा, भतीजे ने सिर पर दे मारा था पत्थर, पढ़ें मामला

Kanpur News: शिवा चाचा रामजी के स्टेशनरी कारोबार में हाथ बंटाता और उन्हीं के पास रहता था। पूछताछ के दौरान पता चला कि आरोपी शिवा ने सबके सामने हुई बेइज्जती का बदला लेने के लिए रामजी की हत्या करने का प्लान मार्च में ही बना लिया था। और पढ़ें

01:58 PM, 05-Jul-2024

Bhuvan Bam: 'कुछ इंफ्लूएंसर अभिनय कर सकते हैं', अनुराग कश्यप की तारीफ पर भुवन ने दी प्रतिक्रिया, कहा- अच्छा है

अभिनेता ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कहीं न कहीं उन्होंने इस तारीफ को साकार किया है। भुवन ने कहा, "मेरे चैनल पर एक पुराना व्लॉग है, जिसमें मैंने कहा है कि अगर मुझे जीवन में दो लोगों से सराहना मिलती है। और पढ़ें

01:58 PM, 05-Jul-2024

पेरिस ओलंपिक: सहारनपुर की बेटी प्राची का चयन, बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद

सहारनपुर की बेटी प्राची चाैधरी पेरिस ओलंपिक के लिए चयनित की गई हैं। उनके चयन पर जिलें में हर्ष का माहाैल है। उनसे पदक की उम्मीद है। और पढ़ें

01:56 PM, 05-Jul-2024

Samantha Ruth: डॉक्टर ने क्यों कही सामंथा को जेल में डालने की बात? मामला बढ़ा तो अभिनेत्री ने तोड़ी चुप्पी

अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु चर्चा में हैं। और चर्चा की वजह कोई फिल्म या अन्य प्रोजेक्ट नहीं है, बल्कि एक सोशल मीडिया पोस्ट है, जिस पर बवाल मचा है। मामला इतना बढ़ गया है कि सामंथा को सफाई पेश करनी पड़ी है। और पढ़ें

01:55 PM, 05-Jul-2024

Dehradun: छात्रों के लिए जरूरी खबर...अब गढ़वाल विवि से संबद्ध कॉलेजों में समर्थ पोर्टल से होंगे यूजी के दाखिले

सीयूईटी प्रवेश परीक्षा से होने वाले पंजीकरण समर्थ पोर्टल के माध्यम से होंगे। जबकि, विवि के तीनों परिसरों में पिछले तीन सालों से समर्थ पोर्टल के माध्यम से ही प्रवेश पंजीकरण किए जाते रहे हैं। कॉलेजों में यह व्यवस्था नहीं थी। और पढ़ें

01:55 PM, 05-Jul-2024

Alwar: केंद्रीय मंत्री यादव ने मिनी सचिवायल में अधिकयारियों के साथ की बैठक, नालों की सफाई करने के दिए निर्देश

सांसद भूपेंद्र यादव ने कहा कि दो दिन से लगातार अच्छी बारिश हो रही है। शहर में बारिश से नालों का पानी सड़कों पर जमा हो रहा है। ऐसे में नालों की सफाई रोजाना होनी चाहिए, जिससे की बारिश का पानी सड़कों पर जमा नहीं हो। और पढ़ें

01:55 PM, 05-Jul-2024

Hisar: बजरंग गर्ग की प्रशासन को चेतावनी, कहा-सरकार ने अगर अपराधियों का इलाज नहीं किया तो अब करेंगे हरियाणा बंद

हिसार बंद के दौरान व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने कहा कि सरकार व्यापारी व आम जनता की जान माल की सुरक्षा करने में पूरी तरह से विफल सिद्ध हुई है। बजरंग गर्ग ने कहा कि व्यापार मंडल राज्य स्तरीय व्यापारी प्रतिनिधि सम्मेलन करके हरियाणा बंद का आह्वान किया जाएगा। और पढ़ें

01:54 PM, 05-Jul-2024

युवक को पेड़ में बांधकर पिटाई का मामला: सैकड़ों लोगों ने घेरा थाना, की नारेबाजी; वायरल वीडियो के बाद दो अरेस्ट

Sonbhadra News: मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद सदर कोतवाली थाने का सैकड़ों लोगों ने घेराव कर दिया। नाराज लोग उक्त मामले में कार्रवाई की मांग करने लगे। पुलिस के अनुसार, इस मामले में अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। और पढ़ें

01:52 PM, 05-Jul-2024

Budaun News: स्कूल में भरा नाले का गंदा पानी, परेशान छात्र-छात्राओं ने बरेली-मथुरा हाईवे पर लगाया जाम

बदायूं के नवादा चौराहे पर दुकानदारों से नाले पर अतिक्रमण कर रखा है, जिससे नाले की सफाई नहीं हुई। बारिश में नाला उफना रहा है, इसका पानी स्कूल परिसर में भर रहा है। इससे छात्र-छात्राएं और शिक्षक परेशान हैं। शुक्रवार को स्कूल के शिक्षक बच्चों को लेकर हाईवे पर पहुंच गए और जाम लगा दिया।  और पढ़ें

01:52 PM, 05-Jul-2024

UK: पूर्व प्रधानमंत्री लिज ट्रस भी हारीं, कंजर्वेटिव पार्टी के कई बड़े नामों को मिली शिकस्त

देश के पहले ब्रिटिश भारतीय मूल के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक उत्तरी इंग्लैंड की अपनी रिचमंड और नॉर्थलेर्टन सीट पर जीत दर्ज करने में सफल रहे हैं। हालांकि कंजर्वेटिव पार्टी की 14 साल बाद सत्ता से विदाई हो गई है। न सिर्फ लिज ट्रस, बल्कि कंजर्वेटिव पार्टी के कई बड़े नेताओं को हार का सामना करना पड़ा है। और पढ़ें

01:52 PM, 05-Jul-2024

Delhi: वकीलों ने हितों के टकराव के मुद्दे पर CJI को लिखा खत; केजरीवाल के खिलाफ ED की सुनवाई से जुड़ा है मामला

वकीलों ने सीजेआई को लिखे पत्र में कहा कि दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायाधीश सुधीर कुमार जैन को मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में अरविंद केजरीवाल को बेल दिए जाने के खिलाफ ईडी की अपील पर सुनवाई से खुद को अलग कर लेना चाहिए था, क्योंकि जज के भाई जांच एजेंसी के वकील हैं।    और पढ़ें

01:51 PM, 05-Jul-2024

UP: वैज्ञानिक विधि से करें बाजरा की खेती, पहली जुताई पर डालें गोबर की खाद; कृषि वैज्ञानिक ने बताई विधि

कृषि वैज्ञानिक ने बाजरा की खेती वैज्ञानिक विधि से करने के तरीके बताए। ताकि किसानों को अधिक लाभ हो सके। बताया कि पहली जुताई पर गोबर की खाद डालें।  और पढ़ें

01:47 PM, 05-Jul-2024

Bidyut Ranjan Sarangi: झारखंड के नए मुख्य न्यायाधीश बने विद्युत रंजन सारंगी, जानें इनके बारे में

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो के अलावा कई न्यायाधीश और वरिष्ठ सरकारी अधिकारी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। और पढ़ें

01:46 PM, 05-Jul-2024

VIDEO : स्कूल में भरा नाले का गंदा पानी, परेशान छात्र-छात्राओं ने हाईवे पर लगाया जाम

स्कूल में भरा नाले का गंदा पानी, परेशान छात्र-छात्राओं ने हाईवे पर लगाया जाम और पढ़ें

01:43 PM, 05-Jul-2024

Korba: DAV पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल पर अभद्रता का आरोप, धरने पर बैठे पार्षद अनूप यादव, सीआईएसएफ के जवान तैनात

कोरबा के दीपका नगर पालिका परिषद दीपका के पार्षद एवं नेता प्रतिपक्ष अनूप यादव ने डीएवी पब्लिक स्कूल गेवरा के प्रिंसिपल मनीषा अग्रवाल पर अभद्रता करने का  आरोप लगाया है। 
  और पढ़ें

01:43 PM, 05-Jul-2024

Dehradun: नए कानून बीएनएस के तहत चर्चित अधिवक्ता पर मुकदमा दर्ज, धमकी और अपमानित करने का आरोप

new Crimnal law और पढ़ें

01:42 PM, 05-Jul-2024

Moradabad: आठ साल पहले बना जिला अस्पताल में ट्रॉमा सेंटर, अब तक नहीं मिली फायर एनओसी, एक दिन पहले लग गई थी आग

मुरादाबाद के जिला अस्पताल में बने ट्रॉमा सेंटर में बृहस्पतिवार को आग लग गई। इससे मरीज और कर्मियों में भगदड़ मच गई। जांच में पता चला कि जिला अस्पताल का ट्रॉमा सेंटर आठ साल पहले बना था। अब तक इसे फायर एनओसी नहीं मिली है।  और पढ़ें

01:41 PM, 05-Jul-2024

सोनीपत में युवक की गला दबाकर हत्या: गांव नाहरा के खेत में मिला शव, सोनू का कमीज गले में कसा मिला

सोनीपत में युवक की हत्या का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार युवक का मर्डर गला दबाकर किया गया है। मृतक गांव मड़ोरा स्थित घर से तड़के चार बजे घूमने के निकला था। जिसका शव गांव नाहरा में बलविंदर के खेत में पड़ा मिला। और पढ़ें

01:40 PM, 05-Jul-2024

PMVY: पीएम विश्वकर्मा योजना में रोजाना मिलते हैं 500 रुपये, जानें कैसे उठा सकते हैं लाभ

इस योजना की शुरुआत पिछले साल की गई ताकि 18 पारंपरिक व्यापारों और इनसे जुड़े लोगों की आर्थिक मदद की जा सके। और पढ़ें

01:40 PM, 05-Jul-2024

PHOTOS: कुमाऊं में बारिश का कहर जारी, सड़कों पर आया मलबा; आपदा जैसे हालात, इन तस्वीरों में देखें नजारा

उत्तराखंड के कुमाऊं में जगह-जगह बारिश का दौर जारी है। कुमाऊं क्षेत्र के जिलों में भारी से भारी बारिश होने के आसार हैं।
  और पढ़ें

01:40 PM, 05-Jul-2024

Paris Olympics:ओलंपिक के लिए जा रहे खिलाड़ियों से मिले पीएम मोदी, कहा- 2036 का दावा मजबूत करेंगे आपके अनुभव

पेरिस ओलंपिक 26 जुलाई से 11 अगस्त के बीच खेले जाएंगे। भारत का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन टोक्यो ओलंपिक में रहा है जिसमें भालाफेंक में नीरज चोपड़ा के ऐतिहासिक स्वर्ण समेत सात पदक जीते। और पढ़ें

01:40 PM, 05-Jul-2024

हाथरस हादसा कब और कैसे हुआ?: बाबा के पंडाल में पहुंचने से लेकर भगदड़ तक, सिलसिलेवार ढंग से पूरा घटनाक्रम

पुलिस व प्रत्यक्षदर्शी 2 जुलाई से ही घटना के लिए लाठी-डंडे वाले सेवादारों व सुरक्षागार्डों को जिम्मेदार मान रहे हैं। अगर वे रोकटोक न करते, धक्का मुक्की न करते तो शायद इतनी बड़ी घटना न होती। और पढ़ें

01:38 PM, 05-Jul-2024

VIDEO : साकार विश्व हरि के आश्रम आधी रात पहुंची पुलिस, साथ में ले गई दो गाड़ियां

साकार विश्व हरि के आश्रम आधी रात पहुंची पुलिस, साथ में ले गई दो गाड़ियां और पढ़ें

01:36 PM, 05-Jul-2024

Lucknow: सात साल बाद दम्माम से लौटा दुष्कर्म का आरोपी, फ्लाइट से उतरते ही दबोचा गया

आरोपी के लिए रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया था। उसने नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवती का यौन शोषण किया था। मामले में पीड़िता ने केस दर्ज कराया था। और पढ़ें

01:36 PM, 05-Jul-2024

Uttarakhand: प्रदेश में लगातार बारिश से बिजली की मांग में गिरावट, यूपीसीएल को बाजार से खरीद में भी मिली राहत

यूपीसीएल को केंद्र के गैर आवंटित कोटे से 100 मेगावाट अतिरिक्त बिजली भी मिलनी शुरू हो गई। लिहाजा, यूपीसीएल को फिलहाल भारी मांग से राहत मिल गई है। और पढ़ें

01:36 PM, 05-Jul-2024

Haryana: ओलंपिक में पहली बार देश को हैवीवेट मुकाबले का कोटा दिलाने वाली रीतिका पीएम से मिलीं, यूं बयां की खुशी

ओलंपिक में पहली बार भारत को हैवीवेट मुकाबले का कोटा दिलाने वाली रोहतक की रीतिका खरकड़ा स्थानीय छोटूराम अखाड़े की पहलवान हैं। इस समय वे भारतीय नौसेना में अफसर हैं और उन्हें कुश्ती के 76 किलो भार वर्ग में ओलंपिक पदक का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। और पढ़ें

01:36 PM, 05-Jul-2024

Uttarakhand: सरकारी तकनीकी संस्थानों के छात्रों को मिलेगी ज्यादा नौकरी, बनेगा एक्सीलेंस सेंटर

तकनीकी संस्थानों से प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं को कितने प्रतिशत रोजगार मिला और कितने प्रतिशत ने उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश लिया इसका स्पष्ट डाटा रखे जाने के सीएम धामी ने निर्देश दिए। और पढ़ें

01:36 PM, 05-Jul-2024

पढ़ें 5 जुलाई के मुख्य और ताजा समाचार - लाइव ब्रेकिंग न्यूज

पहली बार सचिवालय समेत पांच अस्पतालों में प्रकृति परीक्षण कियोस्क मशीन लगेगी।परीक्षण के लिए शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य संबंधी 15 सवाल पूछे जाएंगे।

और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें