फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़ें 16 मई के मुख्य और ताजा समाचार - लाइव ब्रेकिंग न्यूज

विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

09:00 AM, 16-May-2024

सीतापुर हत्याकांड: अनुराग और पूरे परिवार को ऐसे मारने की थी योजना... प्रियंका की वजह से चौपट हो गया था प्लान

सीतापुर के पल्हापुर हत्याकांड को लेकर रोज नए चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। जांच में जुटी पुलिस को पता चला है कि छह हत्याओं के मास्टरमाइंड अजीत सिंह ने अपने भाई अनुराग के परिवार को नींद में ही मौत के घाट उतारने की साजिश काफी पहले ही रची थी। और पढ़ें

08:59 AM, 16-May-2024

Indore Road Accident: देर रात इंदौर-अहमदाबाद नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, आठ लोगों की मौत

मध्य प्रदेश के इंदौर में राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा हुआ। जीप और एक अज्ञात वाहन की भिड़ंत में आठ लोगों की मौत की सूचना है। और पढ़ें

08:59 AM, 16-May-2024

Lok Sabha Election: छठवें चरण के चुनावी रण के लिए पूर्वांचल में हुंकार भरेंगे पीएम मोदी, आज यहां करेंगे जनसभा

PM Modi Visit News: पीएम नरेंद्र मोदी आज पूर्वांचल के कई जिलों में हुंकार भरेंगे। आज पीएम मोदी जौनपुर, आजमगढ़ और भदोही में जनसभा कर मतदाताओं से रुबरू होंगे। पीएम मोदी के आगमन को लेकर पुलिस व प्रशासन की टीमें अलर्ट मोड में हैं।  और पढ़ें

विज्ञापन
08:58 AM, 16-May-2024

MP News: गंगोत्री में जाम में फंसे मप्र के तीन श्रद्धालुओं की मौत, सीएम ने जताया दुख, सहायता राशि का एलान

प्रदेश सरकार ने चारधाम यात्रा में फंसे श्रद्धालुओं के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर लिखा कि यात्रा में फंसे प्रदेश के श्रद्धालुओं के लिए हेल्प लाइन नंबर 011-26772005, 0755-2708055 एवं 0755-2708059 पर संपर्क कर सकते हैं। 
  और पढ़ें

08:58 AM, 16-May-2024

Paris Olympics: ओलंपिक के लिए क्वालिफाई करने वाले एकमात्र पहलवान अमन की बढ़ी परेशानी, ट्रायल के पेंच में फंसे

अंडर-23 विश्व चैंपियन 20 साल के अमन ने हाल में इस्तांबुल में विश्व क्वालिफायर के जरिए पुरुष फ्रीस्टाइल 57 किग्रा वर्ग में पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालिफाई किया। भारत के पुरुष पहलवानों ने 11 और वजन वर्ग में चुनौती पेश की, लेकिन उनमें से कोई क्वालिफाई नहीं कर पाया। और पढ़ें

विज्ञापन
08:58 AM, 16-May-2024

Kavita Krishnamurthy: यूके एशियन फिल्म फेस्टिवल में सम्मानित हुईं कविता, मिला लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड

कविता कृष्णमूर्ति पिछले कई वर्षों से संगीत साधना में लगी हुई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उन्होंने अभी तक लगभग 45 भारतीय भाषाओं में 50,000 से अधिक गाने रिकॉर्ड किए हैं। जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। और पढ़ें

08:56 AM, 16-May-2024

Paris Olympics: कुश्ती महासंघ ओलंपिक ट्रायल के पक्ष में नहीं, कोटा हासिल करने वाले पहलवान नहीं चाहते ट्रायल

महासंघ ने ओलंपिक की तैयारियों के लिए कोटा हासिल करने वाले एकमात्र पुरुष पहलवान अमन (57) और पांच महिला पहलवानों विनेश (50), अंतिम पंघाल (53), अंशु मलिक (57), निशा (68) और रीतिका (76) को अगले माह हंगरी में होने वाले रैंकिंग टूर्नामेंट में भेजने का फैसला लिया है। और पढ़ें

08:56 AM, 16-May-2024

Weather: इंदौर में 20 जून को आएगा मानसून, मौसम विभाग ने कहा- इस बार अच्छी बारिश होगी

मौसम विभाग ने बारिश के लिए पूर्वानुमान जारी किया। प्रदेश में सौ प्रतिशत बारिश की संभावना जताई। 
  और पढ़ें

08:55 AM, 16-May-2024

Indore: तपती गर्मी में पक्षियों की प्यास बुझाने के लिए सराहनीय पहल 'दाना-पानी', निशुल्क बांटे जा रहे सकोरे

इंदौर में मिट्टी के सकोरे और ज्वार-बाजरे का वितरण किया जा रहा है, ताकि घर की छत पर आकर पक्षी अपनी भूख और प्यास बुझा सकें। यह पहल पूर्णतः निःशुल्क और निःस्वार्थ है। और पढ़ें

08:54 AM, 16-May-2024

कांग्रेस ने घोंटा था लोकतंत्र का गला : राकेश जम्वाल

भाजपा के मुख्य प्रवक्ता एवं सुंदरनगर विधायक राकेश जम्वाल ने कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व में इंडी गठबंधन के नेता, सनातन विरोधी अपने वजूद और राजनीतिक अस्तित्व को बचाने का अंतिम प्रयास कर रहे हैं। और पढ़ें

08:53 AM, 16-May-2024

Robert Fico: कौन है रॉबर्ट फिको? जिन पर दिनदहाड़े बरसाई गईं गोलियां, अभी कैसी है हालत, जानें

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि गोलीबारी करने वाले संदिग्ध को हिरासत में ले लिया है। दुनियाभर के नेताओं ने स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको पर हमले की निंदा की और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। फिको की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है।  और पढ़ें

08:49 AM, 16-May-2024

Russia-China: शी जिनपिंग से मिले रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, यूक्रेन युद्ध में समर्थन जुटाने की कोशिश

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अपने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मिलने गुरुवार को चीन पहुंचे। वह चाहते हैं कि युक्रेन में चल रहे युद्ध के लिए चीन का समर्थन करे। और पढ़ें

08:48 AM, 16-May-2024

Pakistan: 'भारत चांद पर पहुंच गया, हमारे बच्चे गटर में गिरकर मर रहे', पाकिस्तानी सांसद ने दिल खोलकर की तारीफ

पाकिस्तान की राजनीतिक पार्टी मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट पाकिस्तान (एमक्यूएम-पी) के सांसद सैयद मुस्तफा कमाल ने वहां की संसद में अपने संबोधन में देश की सरकारों को आईना दिखाया। और पढ़ें

08:48 AM, 16-May-2024

Highcourt: नेताओं, अभिनेताओं से वसूलना चाहिए सुरक्षा का खर्च, विचार करने का पंजाब सरकार को आदेश

हाईकोर्ट ने कहा कि यह मसला हरियाणा व चंडीगढ़ के लिए भी महत्वपूर्ण है। ऐसे में इस मामले में दोनों को पक्ष बनाना जरूरी है। हाईकोर्ट ने दोनों को पक्ष बनाते हुए अब इस विषय पर अगली सुनवाई पर जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है। और पढ़ें

08:47 AM, 16-May-2024

Fatehabad: रेवाड़ी से आ रहा बियर की पेटियों से भरा ट्रक पलटा, पशु आगे आने से हुआ हादसा

रेवाड़ी से बियर की 950 पेटियां लेकर ट्रक फतेहाबाद आ रहा था। जब ट्रक रात करीब 2 बजे मताना मोड़ के पास पहुंचा तो अचानक पशु आगे आ गया। उसे बचाने के चक्कर में ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा कर पलट गया। घटना की सूचना मिलने पर शहर थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची। और पढ़ें

08:46 AM, 16-May-2024

VIDEO : रेवाड़ी से आ रहा बियर की पेटियों से भरा ट्रक पलटा

रेवाड़ी से आ रहा बियर की पेटियों से भरा ट्रक पलटा और पढ़ें

08:45 AM, 16-May-2024

Updates: तमिलनाडु में भीषण सड़क हादसा, बस की लॉरी से टक्कर; चार की मौत, 15 से ज्यादा घायल

पुलिस के मुताबिक, हादसा तब हुआ, जब लॉरी से आगे निकलने की कोशिश कर रही थी। इस दौरान बस ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया और दोनों वाहनों की टक्कर हो गई।  और पढ़ें

08:43 AM, 16-May-2024

T20 World Cup: उसैन बोल्ट ने की टी20 प्रारूप की सराहना, बोले- 'भविष्य में इसे मिलेगा प्रशंसकों का अधिक प्यार'

उसैन बोल्ट ने टी20 प्रारूप की प्रशंसा की है। उनका मानना है कि भविष्य में इस फॉर्मेट को टेस्ट की बजाय अधिक प्यार मिलेगा। और पढ़ें

08:41 AM, 16-May-2024

Accident in Indore: खड़े डंपर से टकराई थी कार, आठ की मौत के बाद सामने आईं तस्वीरें बयां कर रही हादसे की भीषणता

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि कार MP 43 BD 1005 में नौ लोग सवार थे। जो तेज रफ्तार में थी, सड़क किनारे रेत से भरा डंपर खड़ा था, जिससे कार पीछे से जा भिड़ी।  और पढ़ें

08:38 AM, 16-May-2024

ग्राउंड रिपोर्ट: तीखे सियासी नारों के बीच कड़े मुकाबले में फंसे उमर, सज्जाद-रशीद से टक्कर; PDP ने भी लगाई ताकत

बारामुला में लगभग 17 लाख मतदाता हैं। बारामुला के अलावा इसके प्रमुख क्षेत्रों में उड़ी, कुपवाड़ा, हंदवाड़ा जैसे क्षेत्र हैं। पिछले चुनाव में यह सीट नेशनल कॉन्फ्रेंस के अकबर लोन ने जीती थी। इस बार अपनी परंपरागत सीट श्रीनगर को छोड़कर उमर खुद यहां से मैदान में हैं। उन्हें यहां सज्जाद लोन और इंजीनियर रशीद कड़ी टक्कर दे रहे हैं। और पढ़ें

08:36 AM, 16-May-2024

Punjab-Haryana High Court: सिंगल बेंच के फैसले पर लगाई मुहर, 112 एडीए व 41 डीडीए की नियुक्ति का रास्ता साफ

हाईकोर्ट की सिंगल बेंच ने सभी पक्षों को सुनने के बाद कहा कि बार एसोसिएशन द्वारा जारी किया गया प्रमाणपत्र उसी तरह से मान्य होता है जिस प्रकार न्यायिक व अर्धन्यायिक अथॉरिटी का। इस मामले में पीपीएससी ने उम्मीदवारों का चयन कर उनके नाम की सिफारिश सरकार को भेजी थी। और पढ़ें

08:31 AM, 16-May-2024

US: जून-सितंबर में एक मंच पर होंगे वर्तमान और पूर्व राष्ट्रपति, बाइडन की बहस की चुनौती ट्रंप ने की स्वीकार

Biden vs Trump: बाइडन के तंज पर ट्रंप ने भी पलटवार करते हुए उन्हें सबसे खराब बहस करने वाला बताया। ट्रंप ने कहा कि बाइडन दो वाक्य भी एक साथ नहीं बोल पाते हैं।  और पढ़ें

08:28 AM, 16-May-2024

Cannes Film Festival: आन्या टेलर जॉय-क्रिस हेम्सवर्थ ने रेड कार्पेट पर बिखेरा जलवा, फ्यूरियोसा का हुआ प्रीमियर

कान फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट की शोभा बढ़ाने के लिए आन्या टेलर जॉय और क्रिस हेम्सवर्थ की एंट्री ने सबका ध्यान खींच लिया। दोनों के फैशन ने फिल्म के प्रीमियर में चार चांद लगा दिए।  और पढ़ें

08:25 AM, 16-May-2024

आगरा विवि के कर्मचारी से उत्पीड़न का मामला: मंत्री के बेटे के खिलाफ थाने में तहरीर, पुलिस ने शुरू की जांच

आगरा विश्वविद्यालय के कर्मचारी ने  जहर खाकर जान देने की कोशिश की थी। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उसने उच्च शिक्षा मंत्री के बेटे पर उत्पीड़न का आरोप लगाया, जिसके बाद विवि कर्मचारियों में आक्रोश फैल गया। विश्वविद्यालय को बंद रखा गया।  और पढ़ें

08:24 AM, 16-May-2024

Jabalpur: मिशनरी गवर्निंग बॉडी मेंबर ने किया लाखों का घोटाला, ईओडब्ल्यू ने दर्ज किया प्रकरण

छिंदवाड़ा स्थित इवेंजलिकल लूथरन चर्च इन मध्य प्रदेश के गवर्निंग बॉडी के मेंबरों द्वारा लाखों रुपये के गबन तथा धोखाधड़ी किए जाने की शिकायत ईओडब्ल्यू से की गई थी। शिकायत की जांच करने पर शिकायतकर्ता के आरोप सही पाए गए। और पढ़ें

08:22 AM, 16-May-2024

सीतापुर हत्याकांड: अजीत ने बयां की क्रूरता की कहानी, सबसे पहले भाभी को मारा, अंत में मां पर किए हथौड़े से वार

सीतापुर के पल्हापुर गांव में हुए सामूहिक हत्याकांड को अंजाम देने वाले अजीत सिंह ने पुलिस की पूछताछ में उस रात की अपनी क्रूरता की पूरी कहानी बयां की है। और पढ़ें

08:07 AM, 16-May-2024

Doiwala: पर्दे की दुकान में लगी भीषण आग, चपेट में शूज स्टोर भी आया, कड़ी मशक्कत के बाद पाया जा सका काबू

दुकान में भीषण आग लगने की खबर पर पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। काफी देर बाद आग पर काबू पाया जा सक, लेकिन दुकान का सारा सामान जलकर राख हो गया। और पढ़ें

08:05 AM, 16-May-2024

यूपी: नर्सिंग की छात्रा की फंदे पर लटकी मिली लाश, बेटी की मौत की खबर से बेसुध हुई मां...जांच में जुटी पुलिस

खंदारी के शास्त्रीनगर में किराये के मकान में रह रही छात्रा की लाश कमरे में फंदे पर लटकी मिली। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

  और पढ़ें

08:05 AM, 16-May-2024

Jason Shah: अनुषा के साथ अपने ब्रेक-अप पर खुलकर बोले 'हीरामंडी' स्टार जेसन, कहा- वे मुझे नहीं समझती थीं


 'हीरामंडी' स्टार जेसन शाह अपने करियर के अलावा अपनी निजी जिंदगी की वजह से भी सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में जब एक इंटरव्यू के दौरान उनसे पूछा गया कि आखिर किस वजह से वीजे और अभिनेत्री अनुषा दांडेकर से ब्रेकअप हुआ था। इस सवाल के जवाब में अभिनेता कहते हैं, 'सच कहूं तो मुझे लगता है कि मैंने काफी जल्दीबाजी की थी। और पढ़ें

08:03 AM, 16-May-2024

Ujjain News: भस्म आरती में रुद्राक्ष, फूलों और मुंड माला से सजे भोले बाबा, मंदिर में गूंजा जयश्री महाकाल

आज के शृंगार की विशेष बात यह रही कि अष्टमी तिथि पर गुरुवार की भस्मआरती में बाबा महाकाल को श्री गणेश स्वरूप में संवारा गया। उनके मस्तक पर वैष्णव तिलक लगाकर फूलों, रुद्राक्ष और मुंड माला पहनाई गई। शृंगार के बाद बाबा महाकाल के ज्योतिर्लिंग को कपड़े से ढांककर भस्मी रमाई गई और भोग भी लगाया गया। और पढ़ें

08:01 AM, 16-May-2024

मुल्थान बाजार में तबाही : 73 में से 30 प्रभावितों को दिए 1.05 करोड़ के चेक

मुल्थान बाजार में पेश आए तबाही के मंजर के बाद अब प्रभावितों को कंपनी प्रबंधन की ओर से राहत राशि मिलना शुरू हो गई है। और पढ़ें

07:59 AM, 16-May-2024

USA: उपराष्ट्रपति कमला हैरिस की भारतीय मूल के लोगों से अपील- ज्यादा संख्या में राजनीति में आएं

कमला हैरिस ने कहा, 'बीते वर्षों में, भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक ज्यादा संख्या में निर्वाचित प्रक्रिया का हिस्सा बने हैं, लेकिन ये संख्या अभी भी उनकी बढ़ती जनसंख्या के सही अनुपात को नहीं दर्शाती है।' और पढ़ें

07:56 AM, 16-May-2024

शोध छात्रा हत्याकांड: आठ साल बाद जेल से बाहर आया उदय स्वरूप, हाईकोर्ट से मिली है सशर्त जमानत

दयालबाग के शिक्षण संस्थान में शोध छात्रा हत्याकांड के आरोपी उदय स्वरूप को हाईकोर्ट से सशर्त जमानत मिल गई। आठ साल बाद वो जेल से बाहर आया है। 
  और पढ़ें

07:55 AM, 16-May-2024

Apna Adda 12: छोटे परदे के वेद व्यास छोटन लाल सैनी की मार्मिक कहानी, बस मिला एक मौका फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा

मुंबई मनोरंजन जगत में अपनी धाक जमा रहे ‘अमर उजाला’ प्रसार क्षेत्र से आए हुनरमंदों से बातचीत की सीरीज ‘अपना अड्डा’ में इस बार बारी है, और पढ़ें

07:53 AM, 16-May-2024

Uttarakhand: राज्य वन विकास निगम में करोड़ों का घपला, विशेष आंतरिक ऑडिट रिपोर्ट में पकड़ में आई गड़बड़ी

उत्तराखंड राज्य वन विकास निगम के में 6 करोड़ से अधिक की गड़बड़ी का मामला सामने आया है। सबसे बड़े डिपो मेें से एक लालकुआं डिपो 4 के लेखाकार पद का दायित्व चतुर्थ श्रेणी से स्केलर पद पर पदोन्नत कर्मचारी को नियमों को ताक पर रखकर दिया गया।  और पढ़ें

07:50 AM, 16-May-2024

Mandi News: सामान्य पर्यवेक्षक ने अधिकारियों से ली चुनाव प्रबंधों की जानकारी

लोकसभा आम चुनाव के लिए संसदीय क्षेत्र मंडी में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त सामान्य पर्यवेक्षक आईएएस अधिकारी 2013 विनीत नंदनवार ने अधिकारियों से चुनाव प्रबंधों की जानकारी ली। और पढ़ें

07:50 AM, 16-May-2024

CAA: पाकिस्तान से आए भरत का 11 साल का सपना सच, बोले- भारतीय होना शानदार एहसास

भरत कुमार ने कहा, मैं 13 साल का था जब मेरा परिवार धार्मिक उत्पीड़न के कारण पाकिस्तान के सिंध प्रांत से भारत आया था। वहां दहशत में जीना मुश्किल हो गया था। दिल्ली में, कुमार का परिवार मजनू का टीला इलाके में रहता था और छोटे-मोटे व्यवसाय में लगा हुआ था। और पढ़ें

07:48 AM, 16-May-2024

Weather News: प्रदेश में दूसरा गर्म शहर रहा आगरा, पारा पहुंचा 43.4 डिग्री सेल्सियस; अब झुलसाएंगे लू के थपेड़े

आगरा में गर्मी ने हाल बेहाल कर दिया है। पारा  43.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। मौसम विभाग की मानें तो अभी राहत की कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही है।  और पढ़ें

07:47 AM, 16-May-2024

Chhindwara: छिंदवाड़ा के जिला अस्पताल में चूहाराज; इलाज कराने भर्ती हुई बुजुर्ग महिला के पैर कुतरे

छिंदवाड़ा जिला अस्पताल की हालत खराब होती जा रही है। अब अस्पताल में इलाज कराने पहुंची बुजुर्ग महिला के पैर चूहे ने कुतर डाले। जिम्मेदारों का कहना है कि महिला शिकायत करे तो निराकरण करेंगे।  और पढ़ें

07:37 AM, 16-May-2024

Mandi News: बगलयारा मोड़ पर खाई में गिरा वाहन, एक भाई की मौत, दूसरा गंभीर घायल

चैलचौक-जंजैहली सड़क पर लंबाथाच से चार किलोमीटर आगे बगलयारा मोड़ पर एक वाहन गहरी खाई में गिर गया। वाहन में सवार दो लोगों में से एक की मौत हो गई है, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया है। और पढ़ें

07:34 AM, 16-May-2024

Top News: भाजपा का तूफानी प्रचार, दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के 31 मई के आसपास केरल पहुंचने की संभावना; सुर्खियां

Top News: पीएम की आज यूपी में चार तूफानी रैलियां, मौसम विभाग का दिल्ली में यलो अलर्ट; देश-दुनिया की अहम खबरे और पढ़ें

07:34 AM, 16-May-2024

Action: इस्राइली हमले में भारतीय अधिकारी की मौत पर संयुक्त राष्ट्र सख्त, जांच के आदेश दिए

संयुक्त राष्ट्र ने कर्नल वैभव अनिल काले की मौत पर शोक व्यक्त किया और भारत से खेद जताया। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरस के उप प्रवक्ता फरहान हक ने कहा कि भारत ने जो योगदान दिया है हम उसकी सराहना करते हैं। संयुक्त राष्ट्र ने घातक हमले की जांच के लिए एक तथ्य-खोज पैनल की स्थापना की है। और पढ़ें

07:29 AM, 16-May-2024

Phani Majumdar: बॉलीवुड से लेकर क्षेत्रीय सिनेमा तक खूब चमके फणी मजूमदार, इस अभिनेता को दी करियर की पहली हिट

निर्देशक फणी मजूमदार को खासतौर पर फिल्म 'स्ट्रीट सिंगर' के जरिए लोकप्रियता मिली। इसका निर्देशन उन्होंने 1938 में किया था। फणी मजूमदार ने हिंदी जगत में कई लोगों के साथ काम किया। और पढ़ें

07:27 AM, 16-May-2024

Vicky Kaushal Birthday: 36 के हुए विक्की कौशल, एक छोटे से चॉल से निकल इंडस्ट्री में बनाई पहचान

विक्की कौशल ने अपनी दमदार एक्टिंग के दमपर बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में अपना नाम टॉप एक्टर्स की लिस्ट में शुमार कर लिया है। आज उनके जन्मदिन के अवसर पर नजर डालते हैं उनके फिल्मी करियर पर। और पढ़ें

07:24 AM, 16-May-2024

Jabalpur: गेहूं खरीदी में करोड़ों का भ्रष्टाचार! खरीदा सड़ा-घुना व पुराना अनाज, चार अफसर पर गिरी निलंबन की गाज

गेहूं खरीदी में हुए करोड़ों के भ्रष्टाचार मामले चार अधिकारियों पर निलंबन की गाज गिरी है। प्राथमिक जांच में कुल 13 स्टैक्स में से 2 स्टैक्स में अंदर की लेयर में पुराना, घुना हुआ और नॉन एफएक्यू गेहूं पाया गया है। अन्य स्टैक्स में भी ख़राब गेहूं भंडारित होने की आशंका है। और पढ़ें

07:10 AM, 16-May-2024

शिकंजा: अब ई-कॉमर्स साइटों के फर्जी रिव्यू पर सख्ती, खराब सामान-सेवा से निराश उपभोक्ताओं की सरकार ने ली सुध

सरकार ने ई-कॉमर्स साइटों के फर्जी रिव्यू पर शिकंजा कसने की तैयारी की है। सरकार ने फर्जी रिव्यू देखकर खरीदी करने और खराब सामान पाकर निराश होने वाले उपभोक्ताओं की सुध ली है। उपभोक्ता मामलों के विभाग की बैठक में भारत में सक्रिय प्रमुख ई-कॉमर्स कंपनियों ने सरकार के प्रस्ताव का समर्थन किया है। और पढ़ें

07:07 AM, 16-May-2024

यूपी: लखनऊ पहुंचे अरविंद केजरीवाल, अखिलेश के साथ करेंगे प्रेसवार्ता, पीएम मोदी की यूपी में चार रैलियां

जेल से जमानत में बाहर आए केजरीवाल आज  पहली बार यूपी आ रहे हैं।  और पढ़ें

07:05 AM, 16-May-2024

Delhi : दो कारों के बीच फंसकर बुजुर्ग बाइक सवार की मौत, टक्कर मारने वाली गाड़ी के चालक ने पी रखी थी शराब

पीछे से आई फोर्ड एंडेवर ने बाइक को जोरदार टक्कर मारी थी। टक्कर मारने के बाद भी एंडेवर नहीं रुकी और लालबत्ती पर खड़ी बीएमडब्ल्यू को टक्कर मार दी। इससे एयरबैग भी खुल गए। किशन की बाइक दोनों कारों के बीच बुरी तरह फंस गई जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।  और पढ़ें

07:00 AM, 16-May-2024

India Skills 2024: 61 कौशल गतिविधियां, 900 युवाओं की प्रतिस्पर्धा, सितंबर में फ्रांस में अंतरराष्ट्रीय मुकाबला

India Skills 2024: दिल्ली में बुधवार से तीन दिवसीय इंडिया स्किल्स प्रतियोगिता 2024 शुरू हो गई। इसमें 30 राज्यों के 900 से अधिक उम्मीदवार 61 कौशल स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इसमें निर्माण और भवन प्रौद्योगिकी, रचनात्मक कला, फैशन सूचना-संचार प्रौद्योगिकी, विनिर्माण व इंजीनियरिंग प्रौद्योगिकी, परिवहन व रसद आदि शामिल हैं। और पढ़ें

06:55 AM, 16-May-2024

पढ़ें 16 मई के मुख्य और ताजा समाचार - लाइव ब्रेकिंग न्यूज

Bihar News : लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण की तैयारियों के बीच बिहार में एक राजनीतिक संयोग बनने जा रहा है। गुरुवार को जिन दो जिलों में गृह मंत्री और भाजपा के पूर्व अध्यक्ष अमित शाह होंगे, वहीं राजद नेता व पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें