फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़ें 16 अगस्त के मुख्य और ताजा समाचार - लाइव ब्रेकिंग न्यूज़

विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:56 PM, 15-Aug-2023

Hathras News: स्वतंत्रता दिवस पर हुई क्रॉस कन्ट्री दौड़, अनिल और नीरू बने विजेता

हाथरस के जिला क्रीड़ा अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि यूपी खेल निदेशालय के तत्वावधान में जिला खेल कार्यालय हाथरस द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सुबह 8:30 बजे से बालक और बालिका ओपन वर्ग में क्रॉस कन्ट्री दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। और पढ़ें

11:53 PM, 15-Aug-2023

झाड़ियों में शव मिलने का मामला: गला घोंटकर हुई युवक की हत्या, घास में छिपाकर भाग गए हत्यारे; पुलिस कर रही तलाश

मैनपुरी में झाड़ियों में शव मिलने के मामले में पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आ गई है। रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। शव को घास में छिपाकर हत्यारे भाग गए थे।  और पढ़ें

11:52 PM, 15-Aug-2023

UK: PM ऋषि सुनक बोले- मुझे हिंदू होने पर गर्व, जीवन के हर पहलू में मार्गदर्शन करता है मेरा धर्म

UK: ऋषि सुनक ने मंगलवार को कहा कि उनका हिंदू धर्म उनके जीवन के हर पहलू में उनका मार्गदर्शन करता है और उन्हें ब्रिटेन के प्रधानमंत्री के रूप में सर्वश्रेष्ठ करने का साहस देता है। और पढ़ें

विज्ञापन
11:30 PM, 15-Aug-2023

Mathura: नहाते समय यमुना में डूब गई युवती, स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश जारी; घर में मची चीख पुकार

मथुरा में नहाते समय युवती यमुना नदी में डूब गई। स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश की जा रही है। घर में खबर पहुंची तो चीख पुकार मच गई।  और पढ़ें

11:22 PM, 15-Aug-2023

Varanasi: स्वतंत्रता दिवस पर बाबा विश्वनाथ का तिरंगे से हुआ श्रृंगार, राष्ट्रीयता से ओत-प्रोत दिखा गंगद्वार

बाबा विश्वनाथ का तिरंगे से श्रृंगार किया गया। श्री काशी विश्वनाथ धाम में ध्वजारोहण किया गया। धाम का गंगद्वार भी राष्ट्रीयता से ओत-प्रोत दिखा। इसके अलावा सड़कों पर भी तिरंगा यात्रा का नजारा देखने को मिला तो हर घर तिरंगा देख मन प्रफुल्लित हो उठा। और पढ़ें

विज्ञापन
11:21 PM, 15-Aug-2023

Sunny Deol: इंदौर में सनी देओल की झलक पाने के लिए उमड़ी भीड़, अभिनेता ने जताया आभार

सनी दओल की गदर 2 को देखने के लिए सिनेमाघरों में बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। यही वजह है कि इस फिल्म का अब तक बॉक्स ऑफिस कलेक्शन काफी शानदार रहा है। और पढ़ें

11:20 PM, 15-Aug-2023

Actress: पति को छोड़ बॉयफ्रेंड संग रहीं ये एक्ट्रेस, किसी ने चुना छोटा साथी तो किसी को हमउम्र से हुआ प्यार

बॉलीवुड में ऐसे बहुत से कपल हैं, जो अपनी शादी के वर्षों बाद भी अपनी राहें अलग कर लेते हैं। और पढ़ें

11:16 PM, 15-Aug-2023

स्वतंत्रता दिवस: बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने किया ध्वजारोहण, तिरंगा यात्रा का किया अवलोकन

शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया। कस्तूरबा गांधी विद्यालय की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना स्वं स्वागत गीत की मंत्रमुग्ध करने वाली प्रस्तुति दी गयी। इस अवसर पर भारत को विकसित देश बनाने के लिए पंच प्राण की शपथ भी दिलाई गई। लखनऊ से आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी दिखाया गया। और पढ़ें

11:10 PM, 15-Aug-2023

Morena: जमीन को लेकर विवाद में दो पक्षों में चली ताबड़तोड़ गोलियां, 12 लोग घायल, ग्वालियर रेफर

जमीन को लेकर विवाद में फायरिंग। घायल सोनू और लाला तोमर आदतन अपराधी हैं। दोनों पर दो दर्जन से अधिक चोरी लूट डकैती और हत्या के प्रयास जैसे गंभीर धाराओं में मामले भी दर्ज हैं। और पढ़ें

11:08 PM, 15-Aug-2023

Noida: लिफ्ट का तार टूटने से जान गंवाने वालीं सुशीला देवी को लोगों ने दी श्रद्धांजलि, कैंडल मार्च भी निकाला

पीड़ित परिवार और सोसाइटी के तमाम लोग शाम पांच बजे कॉलोनी में जमा हुए और सुशीला देवी की तस्वीर पर फूल माला अर्पित किए। साथ ही शाम साढ़े सात बजे सोसाइटी के गेट नंबर एक से लोगों ने कैंडल मार्च निकाला। और पढ़ें

11:06 PM, 15-Aug-2023

Updates: असम के पांच जिलों में 46000 लोग बाढ़ से प्रभावित; ओडिशा में परेड मैदान से फर्जी जवान गिरफ्तार

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) ने बताया कि चिरांग, दरांग, धेमाजी, डिब्रूगढ़ और शिवसागर जिलों में बाढ़ के कारण 45,700 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। इन जिलों में शिवसागर सबसे बुरी तरह प्रभावित है, जहां लगभग 23,000 लोग पीड़ित हैं। और पढ़ें

11:04 PM, 15-Aug-2023

Vidisha: सरपंच को नहीं फहराने दिया तिरंगा; नाराज होकर बोले- मेरे पद का स्कूल ने किया अपमान

पंचायती राज अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार सरपंच को ही झंडा फहराने का अधिकार है। उक्त मामले में सिरोंज एसडीएम हर्षल चौधरी ने संज्ञान लिया है और जांच करवाकर कार्रवाई करने की बात कही है। और पढ़ें

11:03 PM, 15-Aug-2023

Independence Day 2023: गोरखपुर में छाया देश भक्ति का रंग, सांसद रवि किशन ने बच्चों संग किया डांस

गोरखपुर में 15 अगस्त के मौके पर तिरंगा रैली निकाली गई। सांसद रवि किशन कार्यक्रम में शामिल हुए। वहीं सर माउंट स्कूल की तिरंगा रैली में बच्चों के साथ डांस भी किया। और पढ़ें

11:01 PM, 15-Aug-2023

Independence Day: बुर्ज खलीफा से लेकर टाइम्स स्क्वॉयर तक स्वतंत्रता दिवस की धूम; तिरंगे के रंग में रंगी दुनिया

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दुनिया की सबसे उंची इमारत बुर्ज खलीफा का तिरंगे वाला अंदाज दिखा। मंगलवार की रात यह इमारत तिरंगे के रंगों - केसरिया, सफेद और हरे रंग की रोशनी से जगमगा उठी। और पढ़ें

10:55 PM, 15-Aug-2023

Hathras News: शुरु हुआ इमरजेन्सी ऑपरेशन सेन्टर, आपदा में ऐसे काम आएगा यह नियंत्रण कक्ष

इमरजेन्सी ऑपरेशन सेन्टर समस्त सुविधाओं से सुसज्जित है, जिसमें विडियो कॉफ्रेंसिंग कक्ष भी उपलब्ध  है। जो किसी भी आपदा के दौरान राहत और बचाव कार्यो की विस्तृत योजना स्थापित करने के लिये एक थिंक टैंक के उद्देश्य को पूरा करेगा और साथ ही एक ऐसी जगह के रूप में भी कार्य करेगा, जहां किसी भी खतरनाक व आपदा के स्थिति के लिये जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा आवश्यक एवं महत्वपूर्ण फैसले लिये जायेगें।  और पढ़ें

10:52 PM, 15-Aug-2023

Asia Cup: प्रयोगों के बावजूद मध्यक्रम की गुत्थी अनसुलझी, क्या एशिया कप में राहुल-श्रेयस दूर करेंगे यह परेशानी?

टी-20 सीरीज में वेस्टइंडीज से मिली 2-3 की हार के बाद कोच राहुल द्रविड ने कहा भी कि एशिया कप में घर में होने वाले मैचों में फोकस विश्वकप पर रहेगा। द्रविड ने संकेत दिए कि चोटिल बुमराह, राहुल और श्रेयस को एशिया कप में आजमाया जा सकता है। और पढ़ें

10:48 PM, 15-Aug-2023

Yamuna Water Level: दिल्ली में खतरे के निशान के पार यमुना, निचले इलाकों में मंडरा रहा बाढ़ का संकट

दिल्ली सरकार के सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि नदी के किनारे कुछ स्थानों पर निचले स्तर की बाढ़ आ सकती है, लेकिन गंभीर स्थिति की संभावना नहीं है। और पढ़ें

10:32 PM, 15-Aug-2023

Gadar 2: सिनेमा के इतिहास में ‘गदर 2’ का सबसे बड़ा रिकॉर्ड, ‘हिंदुस्तान जिंदाबाद’ की दहाड़ से गूंजा पूरा देश

सनी देओल, अमीषा पटेल, उत्कर्ष शर्मा, सिमरत कौर और मनीष वाधवा स्टारर फिल्म ‘गदर 2’ ने 15 अगस्त के दिन हिंदी सिनेमा के इतिहास का एक नया रिकॉर्ड लिख डाला है। और पढ़ें

10:30 PM, 15-Aug-2023

स्वाधीनता दिवस 2023: आजाद हिंद फौज में दिखाया था अदम्य साहस, 15 अगस्त को संसार से विदा हो गए थे भगवान सिंह

आजाद हिंद फौज में अदम्य साहस दिखाने वाले आगरा के भगवान सिंह को लोगों ने स्वाधीनता दिवस पर नमन किया। आज भी उनकी गौरव गाथा यादकर लोगों का सीना फक्र से चौड़ा हो जाता है।  और पढ़ें

10:22 PM, 15-Aug-2023

UP: बाइक सवार हमलावरों ने ग्राम्य विकास राज्यमंत्री के काफिले पर किया हमला, कार का टूटा शीशा, युवक पर केस दर्ज

माना जा रहा है कि जनप्रतिनिधि पर ऐसा हमला किसी बड़ी साजिश का हिस्सा हो सकता है। आरोप है कि युवक गाली देते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। पुलिस ने इस मामले में दो युवकों पर जानलेवा हमला सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। और पढ़ें

10:16 PM, 15-Aug-2023

UK: 'G-20 वैश्विक चर्चा को विकासशील देशों के मुद्दों की ओर मोड़ने में मदद करेगा,' भारतीय राजदूत ने कही यह बात

UK: भारतीय उच्चायुक्त विक्रम दुरईस्वामी ने कहा कि G-20 सिर्फ एक वैश्विक कार्यक्रम नहीं है। उन्होंने कहा, भारत की अध्यक्षता में यह वैश्विक विमर्श को सभी विकासशील देशों से जुड़े मुद्दों की ओर स्थानांतरित करने में मदद करेगा।  और पढ़ें

10:12 PM, 15-Aug-2023

Little Singham: छह साल का हुआ शानदार जानदार लिटिल सिंघम, जन्मदिन के मौके पर लेकर आया ये नए कारनामे

निर्माता-निर्देशक रोहित शेट्टी ने अपनी फिल्म 'सिंघम' से प्रेरित होकर बच्चों के लिए 'लिटिल सिंघम' को कार्टून के रूप में पेश किया और देखते ही देखते यह कार्टून सीरीज इतना लोकप्रिय हो गई कि अब तक इस सीरीज की कई फ्रेंचाइजी आ चुकी है। और पढ़ें

10:12 PM, 15-Aug-2023

Nehru Memorial: नेहरू मेमोरियल का नाम बदला, अब इस नाम से जाना जाएगा; जानें इसके बारे में सब कुछ

दिल्ली स्थित नेहरू मेमोरियल का नाम बदल दिया गया है। अब नेहरू मेमोरियल को पीएम मेमोरियल के नाम से जाना जाएगा। हालांकि, यह फैसला इस साल जून में ही कर लिया गया था, लेकिन बदलाव आज मंगलवार यानी स्वतंत्रता दिवस के दिन से लागू हुआ। और पढ़ें

10:08 PM, 15-Aug-2023

Dausa: ऐसी लापरवाही... स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए पटरी कूदकर जाते दिखे बच्चे

रेल कर्मियों के द्वारा बार-बार माइक से एलाउंसमेंट करने के बाद भी बच्चे रेल पटरी पार करने से नहीं माने। जिसके बाद रेल कर्मियों ने खुद बच्चों को पटरी पार करने से रोका। गनीमत रही कि इस दौरान कोई हादसा नहीं हुआ। और पढ़ें

10:06 PM, 15-Aug-2023

Indian Army: सेना बढ़ा रही ताकत; 6600 करोड़ रुपये की 68 योजनाओं पर किए गए हस्ताक्षर, 34 योजनाएं अंतिम चरण में

आधुनिकीकरण परियोजनाओं पर भारतीय सेना के रक्षा अधिकारी ने कहा कि भारतीय सेना द्वारा आपातकालीन खरीद शक्तियों की पहली तीन किश्तों में 6,600 करोड़ रुपये की 68 योजनाओं पर हस्ताक्षर किए गए हैं। वहीं, चौथी किश्त के हिस्से के रूप में, 7,600 करोड़ रुपये की 49 योजनाओं पर अनुबंध किया गया है। इनमें व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण से लेकर संचार प्रणाली, ऊर्जा समाधान, ड्रोन और काउंटर ड्रोन, हथियार और सिमुलेटर शामिल हैं। 
  और पढ़ें

10:02 PM, 15-Aug-2023

आखिर मिल गया विजयपाल: पति-पत्नी के किए की सजा दो बेकसूर युवकों ने भुगती, चार महीने बाद सामने आई असलियत

पुलिस चार महीने से जिस शख्स को तलाश रही थी वह इटावा में भट्टे पर नौकरी करता हुआ मिला। जानकारी होने पर पुलिस उसे अपने साथ ले आई। और पढ़ें

10:01 PM, 15-Aug-2023

हिसार में कांड: शरारती तत्वों ने अंबेडकर की जलाई फोटो, माहौल बिगाड़ने की थी कोशिश; पुलिस ने दो को पकड़ा

बुड्ढा खेड़ा गांव में मंगलवार को शरारती तत्वों द्वारा बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की फोटो जलाने का मामला सामने आया है। मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। और पढ़ें

09:54 PM, 15-Aug-2023

संभल: यूपी पुलिस के सिपाही ने फंदे में लटककर दी जान, एसडीएम की सुरक्षा में थे तैनात, परिजन भी मौके पर पहुंचे

परिजनों ने बताया कि जवान की पत्नी भी पुलिस में तैनात है। दोनों के बीच कुछ दिन से अनबन चल रही थी। इसी से आहत होकर रजत गिरि ने आत्महत्या की है।  और पढ़ें

09:54 PM, 15-Aug-2023

Himachal Pradesh: शिमला-मंडी में दो दिन बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज, बाधित बिजली-पानी योजना को बहाल करने के निर्देश

मुख्यमंत्री ने शिमला में जल निकासी प्रणाली को सुदृढ़ करने और पुराने नालों के जीर्णोद्धार पर बल दिया। इसके लिए एक विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार की जाएगी।  और पढ़ें

09:53 PM, 15-Aug-2023

Aligarh: स्वतंत्रता दिवस पर अलीगढ़ आए पेटीएम सीईओ विजय शेखर, कहा- आगे भविष्य में काम आएगी पढ़ाई

महात्मा गांधी गुरुदत्त स्मारक इंटर कॉलेज में आए पेटीएम सीईओ विजय शेखर शर्मा को प्रबंधक उमा पाठक ने मुख्य अतिथि के रूप में  कार्यक्रम में आमंत्रित किया था। विजय शेखर शर्मा कार्यक्रम में पहुंचे। बच्चों ने उनका देश भक्ति नाटक, कविता आदि सांस्कृतिक कार्यक्रमों से स्वागत किया।  और पढ़ें

09:45 PM, 15-Aug-2023

Jodhpur: नशे में कार चलाने से टोका तो चालक ने जानबूझकर मारी टक्कर,  ASI के साथ आरोपी की भी मौत, कांस्टेबल घायल

घटना में ट्रैफिक एएसआई भंवरलाल बिश्नोई की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कांस्टेबल अशोक गम्भीर घायल हो गया। वहीं, टक्कर मारने वाले कार चालक हरिशंकर ने भी दम तोड़ दिया। घायल कांस्टेबल का अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं, पुलिस मामले की जांच भी कर रही है। और पढ़ें

09:44 PM, 15-Aug-2023

Mathura News : वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर के पास ढह गई पुरानी बिल्डिंग

Mathura News : वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर के पास ढह गई पुरानी बिल्डिंग और पढ़ें

09:42 PM, 15-Aug-2023

Nuh Violence: आरोपी बिट्टू बजरंगी गिरफ्तार, मेवात सीआईए ने की कार्रवाई; अब सामने आएगा नूंह हिंसा का सच?

Bittu Bajrangi Arrest: बिट्टू बजरंगी फरीदाबाद का रहने वाला है। बिट्टू का असली नाम राजकुमार है। बिट्टू बजरंगी खुद को गोरक्षक बताता है। और पढ़ें

09:35 PM, 15-Aug-2023

Rajasthan: फ्री अन्नपूर्णा फूड किट योजना लांच, CM बोले-हम एहसान नहीं कर रहे, सोशल सिक्योरिटी सरकारों की ड्यूटी

सीएम ने कहा- पीएम मोदी ने उज्जवला योजना शुरू की और पूरे देश में फोटो लगाकर जगह-जगह इसका प्रचार किया। राजस्थान एकमात्र राज्य है, जहां 500 रुपए में सिलेंडर दिया जा रहा है। हम 650 रुपए प्रति घरेलू गैस सिलेंडर की सब्सिडी दे रहे हैं। इसलिए लोगों को 500 में सिलेंडर मिल रहा है। और पढ़ें

09:34 PM, 15-Aug-2023

Shimla Landslide Video: नहीं रुक रही तबाही, अब कृष्णानगर में भूस्खलन; कई घर जमींदोज; आधा दर्जन लोग लापता

Shimla Landslide: शिमला के कृष्णानगर विष्णु मंदिर क्षेत्र में बड़ा भूस्खलन हुआ है। करीब छह भवनों के ढहने की सूचना है। दो से तीन और मकानों को खतरा पैदा हो गया है। और पढ़ें

09:29 PM, 15-Aug-2023

वृंदावन में बिल्डिंग गिरने से पांच की मौत: एक साल में दूसरी बार हुआ हादसा, पहली बार दो भक्तों ने तोड़ा था दम

तीर्थनगरी मथुरा के वृंदावन में बिल्डिंग गिरने से पांच की मौत हो गई। यह सभी लोग बिहारी जी के दर्शन को आए थे। यहां एक साल में दूसरी बार हुए हादसे में भक्तों की मौत हो गई।  और पढ़ें

09:25 PM, 15-Aug-2023

Hathras News: स्वतंत्रता दिवस पर हुआ ध्वजारोहण, अमर शहीदों को किया नमन, शहीद परिजन किए सम्मानित

स्वतंत्रता दिवस पर हाथरस शहर के विभिन्न चौराहों पर अधिकारियों तथा गणमान्य नागरिकों ने राष्ट्रीय तिरंगा फहराया। इस मौके पर अमर शहीदों को श्रद्धा-सुमन अर्पित किये। राष्ट्रीय पर्व पर सरकारी भवनों, सार्वजनिक स्थलों, घरों-दुकानों सहित और व्यापारिक संस्थानों पर रात्रि में रंगबिरंगी विद्युत झालरों, फूलों तथा सजावटी सामग्री से आकर्षक सजावट की गई। और पढ़ें

09:20 PM, 15-Aug-2023

Bihar News : पटना में महिला-बच्ची को कुचलता हुआ ट्रक दुकान में घुसा; चाय की चुस्की ले रहे लोग पहुंचे अस्पताल

Bihar News : पटना में एक नियंत्रित ट्रक ने महिला एवं बच्ची को कुचल दिया, जिसमें महिला की मौत हो गई। भागने के क्रम में ट्रक अनियंत्रित होकर चाय दुकान में घुस गया, जिससे दूकान में चाय की चुस्की ले रहे कई अन्य लोग भी घायल हो गये।  और पढ़ें

09:20 PM, 15-Aug-2023

शरीर से निकला 750 ग्राम सोना!: अमृतसर के एयरपोर्ट पर पकड़ा गया यात्री, ऐसी जगह छिपाकर लाया कि सब हो गए हैरान

जांच के दौरान आरोपी से जब्त तीनों कैप्सूलों का कुल वजन 1054 ग्राम पाया गया। उन्हें खोलने पर उनके अंदर से 750 ग्राम सोना मिला, जिसकी बाजार में कीमत 45 लाख 22 हजार रुपये बताई जा रही है। और पढ़ें

09:20 PM, 15-Aug-2023

Satna: नशे की लत ने बेटे को बना दिया हैवान; पैसे देने से मना किया तो मां पर कुल्हाड़ी से किया हमला

सतना के नागौद थाना क्षेत्र में एक कलयुगी बेटे ने नशे की लत के चलते अपनी मां पर ही कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। मां ने पैसे देने से मना किया तो बेटे घटना को अंजाम दिया। और पढ़ें

09:18 PM, 15-Aug-2023

Shooting: विश्व चैंपियनशिप में भारतीय शूटर्स के निशाने पर पेरिस ओलंपिक का कोटा, 17 से शुरू होगा टूर्नामेंट

अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी जगत प्रतिस्पर्धा के मामले में विश्व चैंपियनशिप को ओलंपिक के बराबर या इससे ज्यादा आंकता है। कार्यक्रम के अनुसार 17 से 24 अगस्त के बीच सात दिन में कोटे हासिल किए जाएंगे। और पढ़ें

09:18 PM, 15-Aug-2023

Rishikesh: भूस्खलन से कैंप में दबे हरियाणा के परिवार का दो और शव बरामद, दो की तलाश जारी

Uttarakhand Weather News: मलबे की चपेट में आने से रवाड़ा में नाइट पैराडाइज कैंप क्षेत्र जमींदोज हो गया था। इस दौरान हरियाणा से आए परिवार के पांच लोग मलबे में दब गए थे।  और पढ़ें

09:14 PM, 15-Aug-2023

Hardoi: तालाब में नहाने गए दो मासूम दोस्त डूबे, बचाने के लिए मचाते रहे शोर; घटना के बाद गांव में मचा कोहराम

नाऊपुरवा गांव में तालाब में नहाने गए दो मासूम दोस्तों की डूबकर मौत से पूरे गांव में कोहराम मच गया। गहरे पानी में जाने के कारण डूबने लगे। दोनों ने जमकर शोर मचाया। और पढ़ें

09:13 PM, 15-Aug-2023

Celebrities: मशहूर हस्तियों ने जेंडर बदलकर सबको किया हैरान, कोई बना पुरुष तो कोई महिला बन गुजार रहा जिंदगी

पुराने जमाने में अगर कोई महिला या पुरुष ट्रांससेक्शुअल होता था तो वह इसे छिपाकर रखता था। और पढ़ें

09:13 PM, 15-Aug-2023

National Bank Open: इटली के सिनर ने पहली बार जीता मास्टर्स 1000 खिताब, फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के मिनोर को हराया

सिनर ने मिनोर के खिलाफ फाइनल मुकाबला एक घंटा तीस मिनट में जीता। जीत के बाद सिनर ने कहा-  मेरे लिए यह बेहद खास है। इस खुशी को मैं अपनों के साथ साझा कर सकता हूं। इससे भविष्य में और मेहनत करने की प्रेरणा मिलेगी। और पढ़ें

09:09 PM, 15-Aug-2023

Gwalior: इनामी बदमाश को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर फायरिंग: दो गोली लगने के बाद भी आरक्षक ने दबोच लिया बदमाश

आरक्षक कपिल जाटव ने बहादुरी का परिचय देते हुए अपने साथी वकील सिंह की मदद से गोली चलाने वाले पवन जाटव को मौके पर ही पकड़ लिया और उसे जान की परवाह किए बिना दबोच लिया।  और पढ़ें

09:07 PM, 15-Aug-2023

Vijay-Rashmika: पैचअप की खबरों के बीच फिर साथ नजर आए विजय-रश्मिका, सोशल मीडिया पर शेयर कीं तस्वीरें

पहली तस्वीर में विजय, रश्मिका और परशुराम को कैमरे के लिए मुस्कुराते हुए देखा जा सकता है। दूसरे क्लिक में विजय, रश्मिका को निहारते नजर आ रहे हैं।  और पढ़ें

09:06 PM, 15-Aug-2023

Elvish Yadav: सलमान खान को फैंस द्वारा दी गई धमकियों पर भड़के एल्विश, विजेता ने आगबबूला हो दी प्रतिक्रिया

मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव ने बीते दिन 'बिग बॉस ओटीटी 2' की चमचमाती ट्रॉफी जीतकर इतिहास रचा दिया। और पढ़ें

09:05 PM, 15-Aug-2023

Himachal Weather: पनोह के पास किरतपुर-नेरचौक फोरलेन धंसा, अलसु में दरकी पहाड़ी, राज्य में 857 सड़कें ठप

Himachal Landslide Update :सूबे में चार नेशनल हाईवे और 857 सड़कें बंद हैं। इसके अतिरिक्त 4285 बिजली ट्रांसफार्मर और 889 जलापूर्ति योजनाएं भी बंद पड़ी हैं। और पढ़ें

09:02 PM, 15-Aug-2023

पढ़ें 16 अगस्त के मुख्य और ताजा समाचार - लाइव ब्रेकिंग न्यूज़

वाशिंगटन में भारतीय मिशन के बाहर खालिस्तान समर्थकों के विरोध-प्रदर्शन की योजना का खुलासा हुआ है। इसके मद्देनजर संयुक्त राज्य अमेरिका में भारतीय दूतावास के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें