फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़ें 15 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार - लाइव ब्रेकिंग न्यूज़

विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:28 PM, 15-Oct-2023

UP News : इंडो-नेपाल बॉर्डर पर विद्यालयों को अपग्रेड करेगी सरकार, 16 विद्यालयों को मंजूरी

प्रदेश सरकार अंतर्राज्यीय और अंतर्राष्ट्रीय मार्गों व बहुउद्देशीय हब के पास स्थित विद्यालयों को अपग्रेड करेगी। इसके तहत बहुउद्देशीय हब के पास स्थित विद्यालयों के साथ ही इंडो-नेपाल बॉर्डर के मुख्य मार्गों पर स्थित विद्यालयों को भी अपग्रेड किया जाएगा। और पढ़ें

11:27 PM, 15-Oct-2023

Kareena Kapoor: 'द बकिंघम मर्डर्स' को लेकर करीना कपूर ने लिखा भावुक नोट, कहा- इस रोल का था 23 साल से इंतजार

फिल्म के प्रीमियर से करीना काफी ज्यादा खुश हैं। अभिनेत्री को इस बात की खुशी है कि पू और गीत जैसे अपने ग्लैमरस किरदारों के लिए मशहूर होने के बाद आखिरकार उनके पास एक फिल्म है जो एक फेस्टिवल में गई है। और पढ़ें

11:27 PM, 15-Oct-2023

Solan News: 78 कर्मचारियों ने किया रक्तदान

अस्पतालों में रक्त अवयवों की कमी को पूरा करने के लिए सिक्योर मीटर की ओर से बद्दी में रक्तदान और जागरूकता शिविर लगाया गया। और पढ़ें

विज्ञापन
11:26 PM, 15-Oct-2023

MP Election 2023: सीएम के जाते ही भंडारे पर मची लूटपाट, कार्यक्रम के बाद सब्जी-पूरी लूट कर भागे कार्यकर्ता

मुैरैना में एक ही अलग ही नजारा देखने को मिला। मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री जैसे ही कार्यक्रम से हेलीपैड के लिए निकले, वैसे ही भूखे प्यासे बैठे कार्यकर्ता पास में ही आयोजित किए गए भंडारे पर टूट पड़े और जिसके हाथ में जो आया, वह लेकर भागने लगे।  और पढ़ें

11:23 PM, 15-Oct-2023

Nikita Rawal: निकिता रावल से घर के कर्मचारी ने बंदूक की नोक पर लूटे लाखों रुपये, अभिनेत्री ने दर्ज कराई शिकायत

निकिता रावल के घर लाखों रुपये की लूट हो गई है, जिसके बाद अभिनेत्री ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। और पढ़ें

विज्ञापन
11:21 PM, 15-Oct-2023

KLDAV Dispute: प्रधानाचार्य और शिक्षक के बीच चल रहे विवाद ने पकड़ा तूल, दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट

रुड़की के केएलडीएवी इंटर कॉलेज में फर्जी नियुक्ति और पदोन्नति के मामले को लेकर प्रधानाचार्य मनोज सैनी और शिक्षक अरविंद कुमार सैनी के बीच विवाद चला आ रहा है। और पढ़ें

11:18 PM, 15-Oct-2023

Lucknow News : अस्पताल में मां का शव छोड़कर भागा बेटा, लोकबंधु अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत

कोतवाली प्रभारी विक्रम सिंह ने मृतका के बेटे से कई बार संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उसका फोन लगातार स्विच ऑफ जा रहा है। अन्य परिजनों से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है। और पढ़ें

11:16 PM, 15-Oct-2023

Bigg Boss 17 Premier LIVE: नए सीजन में होगा जमकर धमाल, यूट्यूबर से लेकर वकील तक की हुई घर में एंट्री

लंबे इंतजार के बाद बिग बॉस का नया सीजन शुरू हो गया है। मेकर्स का दावा है कि इस बार लोगों को खूब मजा आने वाला है। 17वें सीजन को हमेशा की तरह सलमान खान होस्ट कर रहे हैं। और पढ़ें

11:12 PM, 15-Oct-2023

Greater Noida: फ्लैट पर कब्जा न देने पर ब्याज समेत पैसा लौटाएगा बिल्डर, आयोग ने लगाया 10 हजार का हर्जाना

मामले में आयोग में 26 सितंबर 2023 को सुनवाई हुई और इस दौरान बिल्डर ने अपना पक्ष नहीं रखा। एक पक्षीय सुनवाई के बाद आयोग ने 9 अक्तूबर 2023 को फैसला सुनाया। और पढ़ें

11:09 PM, 15-Oct-2023

एमपी विधानसभा चुनाव : कई सीटों पर आमने-सामने हुई सपा-कांग्रेस, सपा की दबाव बनाने की रणनीति फेल

मध्य प्रदेश में अब तक जारी उम्मीदवारों की सूची में पांच सीटों पर दोनों पाार्टियां एक -दूसरे के खिलाफ संघर्ष करती नजर आएंगी। यह सीटें दलित, अल्पसंख्यक और यादव बहुल मानी जाती हैं। और पढ़ें

11:08 PM, 15-Oct-2023

Ashwini Vaishnaw: 'साल भर में शुरू हो जाएगा इलेक्ट्रॉनिक चिप विनिर्माण संयंत्र', अश्विनी वैष्णव ने दी जानकारी

सरकार ने देश में वेफर फैब्रिकेशन संयंत्र के साथ सेमीकंडक्टर विनिर्माण इकोसिस्टम तैयार करने के लिए शुरू में 10 अरब डॉलर का प्रोत्साहन कोष निर्धारित किया है। और पढ़ें

11:06 PM, 15-Oct-2023

Pakistan: नवाज शरीफ की मीनार-ए-पाकिस्तान में होने वाली रैली को मिली अनुमति, चार साल बाद लंदन से लौटेंगे

Pakistan: नवाज की वापसी से पहले पीएमएल-एन पार्टी सुप्रीमो के 'ऐतिहासिक स्वागत' की तैयारी कर रही है। शहबाज ने हाल के दिनों में कई रैलियों को संबोधित किया है और मीनार-ए-पाकिस्तान कार्यक्रम के लिए समर्थन जुटाने के लिए व्यापारियों के साथ बैठकें की हैं।  और पढ़ें

11:05 PM, 15-Oct-2023

रायबरेली में मिले कोरोना के दो मरीज : आरटीपीसीआर जांच में हुई पुष्टि, कराए गए क्वारंटीन

उत्तर प्रदेश में रायबरेली जिले में रविवार को आशा बहू समेत दो लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। दोनों संक्रमितों को घरों में क्वारंटीन कराया गया है। और पढ़ें

11:05 PM, 15-Oct-2023

Israel War: गाजा पर हमले से पहले सुरंग और मानव ढाल बड़ी चुनौती, इस्राइली सेना हमले से पहले असमंजस में क्यों?

इस्राइली सेना हमास के आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दे रही है। गाजा पट्टी में भयानक बमबारी की तैयारियों के बीच सेना को आम नागरिकों और शरणार्थियों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता है। रिपोर्ट्स के अनुसार सुरंगों और ह्यूमन शील्ड के कारण हमले में देरी हो रही है। और पढ़ें

11:03 PM, 15-Oct-2023

कांग्रेस की पहली सूची पर तकरार: सुशील आनंद ने कहा- भाजपा हताश और निराश है, सांसद सुनील सोनी ने दिया ये जवाब

CG Election 2023:  कांग्रेस की पहली सूची जारी होने के बाद बाद बीजेपी और कांग्रेस में जमकर जुबानी तकरार चल रही है। जमकर आरोप-प्रत्यारोप लग रहे हैं। और पढ़ें

11:02 PM, 15-Oct-2023

Ambala: स्टेरॉयड, प्रोटीन, एंटी बॉयोटिक दवाओं की फैक्टरी पकड़े जाने के मामले में केस दर्ज, UP से भी जुड़े तार

स्टेरॉयड और ताकत की करीब 1.10 लाख गोलियां बरामद की गई है। एक हजार टीके बरामद किए गए हैं। संचालक का आठ दिन का रिमांड लिया गया है। 12 दिन का रिमांड मांगा था, आरोपी बार-बार बयान बदल रहा है। 02 बजे सुबह तक छापामारी चलती रही और उप्र से भी तार जुड़ रहे हैं। और पढ़ें

11:01 PM, 15-Oct-2023

VIDEO : यमुना पुल पर चलती कार में लगी आग, बीच सड़क धू-धू कर जली

यमुना पुल पर चलती कार में लगी आग, बीच सड़क धू-धू कर जली और पढ़ें

11:00 PM, 15-Oct-2023

रामनगर की रामलीला: जानकी के वियोग में श्रीराम की दशा देख नम हुईं आंखें, लीलाप्रेमियों की रही भीड़

रामनगर की रामलीला में जानकी के वियोग में श्रीराम की ऐसी दशा देख लीलाप्रेमियों की आंखें नम हो गई। रविवार को लीला प्रसंग यथा जटायु मोक्ष,सबरी फल भोजन, वन वर्णन, पंपासर पर्यटन, नारद- हनुमान व सुग्रीव मिलन लीला का मंचन किया गया। और पढ़ें

11:00 PM, 15-Oct-2023

Mathura: बंद मकान में फंदे पर लटकता मिला तांत्रिक का शव, बदबू आने पर लोगों को चला पता

मथुरा में एक बंद मकान में फंदे पर लटकता तांत्रिक का शव मिला। बदबू आने पर लोगों को पता चला तो पुलिस को सूचना दी। शव करीब 7 दिन पुराना बताया जा रहा है।  और पढ़ें

10:59 PM, 15-Oct-2023

Israel-Hamas War: 'हम टूटने वाले नहीं, हमास को जड़ से उखाड़ फेंकेगे'; नेतन्याहू की आतंकी संगठन को चेतावनी

साप्ताहिक कैबिनेट बैठक में दौरान पीएम नेतन्याहू और सभी मंत्रियों ने हमास के घातक हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी। बैठक के दौरान नेतन्याहू ने कहा कि इस्राइल हमास के खिलाफ जवाबी कार्रवाई जारी रखेगा। और पढ़ें

10:58 PM, 15-Oct-2023

Bhopal Crime: देर रात पार्क में युवक की हत्या, मॉर्निंग वॉक पर गए लोगों ने देखी लाश

काम पर जाने का कहकर निकले एक युवक का गला कटा शव मिला है। सुबह टहलने पहुंचे लोगों ने रक्तरंजिश शव देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस जांच कर रही है।  और पढ़ें

10:58 PM, 15-Oct-2023

मथुरा में राम बरात देखने को उमड़ा सैलाब: अगवानन्ह जब दीखि बराता, उर आनंदु पुलक भर गाता...जनक महल में बाजी बधाई


  और पढ़ें

10:57 PM, 15-Oct-2023

Aligarh: रूबी आसिफ खान ने घर में स्थापित की मां दुर्गा की प्रतिमा, मनाती हैं सभी हिंदू त्यौहार

रूबी आसिफ खान ने अपने घर में सबसे पहले गणेश प्रतिमा ही स्थापित की थी। उन्होंने गणेश प्रतिमा को विसर्जित किया था, तब से वह चर्चा में आईं। इसके बाद कट्टरपंथियों ने रूबी के खिलाफ फतवा जारी किया था, जिससे वह डरी नहीं और एक के बाद एक जन्माष्टमी, नवरात्र, होली, दीपावली मनाती रहीं। और पढ़ें

10:53 PM, 15-Oct-2023

अंबाला में सीएम का जनसंवाद: गेट चोरी पर सरकार हैरान, तत्कालीन एसएचओ की जांच के निर्देश

अंबाला के शहजादपुर के राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में सीएम ने समस्याएं सुनीं। यहां एक शिकायत ने सीएम को हैरान कर दिया। और पढ़ें

10:50 PM, 15-Oct-2023

Varanasi: तीन माह बाद दशाश्वमेध घाट पर अपने पुराने स्थान पर हुई गंगा आरती, श्रद्धालुओं के खिले चेहरे

नवरात्र के पहले दिन गंगा सेवा निधि की ओर से दशाश्वमेध घाट पर होने वाली मां गंगा की आरती नवरात्र के प्रथम दिन तीन माह बाद अपने पुराने स्थान पर पहुंची। घाटों की लौटी रौनक से देश विदेश से आए पर्यटक व श्रद्धालुओं के चेहरे पर खुशी नजर आई।  और पढ़ें

10:50 PM, 15-Oct-2023

Uttarakhand: बाघों की खाल के मामले में सीएम धामी सख्त, कहा- एनएसए और गैंगस्टर में करेंगे कार्रवाई

दो दिन पहले कॉर्बेट टाइगर रिजर्व का दौरा करने के बाद सीएम धामी ने मीडिया से बातचीत में बताया कि पोचिंग को लेकर हमारी सरकार गंभीर है। धामी ने कहा कि हमारे पास सभी के बाघों का डाटा है। और पढ़ें

10:49 PM, 15-Oct-2023

ENG vs AFG: अफगानिस्तान ने इंग्लैंड को हराकर रचा इतिहास, विश्व कप में लगातार 14 मैच हारने के बाद मिली जीत

ENG vs AFG Afghanistan beats England: इंग्लैंड को भारतीय जमीन पर 12 साल में दूसरी बार उलटफेर का शिकार होना पड़ा है। 2011 विश्व कप के दौरान बंगलूरू में उसे आयरलैंड ने हराकर उलटफेर किया था। और पढ़ें

10:49 PM, 15-Oct-2023

UP News: अवधी, ब्रज-बुंदेली में पढ़ सकेंगे उस क्षेत्र के विद्यार्थी, परिषदीय स्कूलों में NEP के तहत होगी पढ़ाई

इससे छात्रों को पढ़ाई में आसानी होगी। शिक्षकों के लिए 75 हजार शब्दों का शब्दाकोश तैयार किया गया है, ताकि वह उन्हीं की भाषा में पढ़ सकें। और पढ़ें

10:43 PM, 15-Oct-2023

Navratri 2023: वाराणसी पर चढ़ा बंगाल का इंद्रधनुषी रंग, नवरात्र के पहले दिन पांच पंडालों में पधारीं जगतजननी

रविवार को ब्रह्म मुहूर्त के साथ ही वाराणसी में शारदीय नवरात्र के अनुष्ठान आरंभ हो गए।  पहले दिन पांच पंडालों में मां दुर्गा की प्रतिमाएं विराजमान हुईं और पूजन के बाद प्रतिमाओं के पट भी खुल गए। और पढ़ें

10:41 PM, 15-Oct-2023

Aligarh Nagar Nigam: संपत्ति कर में 20 प्रतिशत छूट देने की बढ़ी तिथि, अब 31 अक्तूबर तक मिलेगा लाभ

ऑनलाइन भुगतान को बढ़ावा देने के लिए ऑनलाइन भुगतान करने पर 20 प्रतिशत और नगद जमा करने पर 19 प्रतिशत की छूट अंतिम बार नगर निगम द्वारा दी जा रही है। यह अलीगढ़वासियों के लिए 31 अक्तूबर अंतिम मौका है। और पढ़ें

10:40 PM, 15-Oct-2023

वसूले पौने तीन करोड़: गाजियाबाद में जानकार ने फाइनेंस कारोबारी को बनाया बंधक, छह करोड़ की मांगी रंगादारी

दिल्ली के जनकपुरी निवासी फाइनेंस कारोबारी शशांक शर्मा को उनके पूर्व परिचितों ने बंधक लिया। इसके बाद पौने तीन करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
  और पढ़ें

10:37 PM, 15-Oct-2023

MP Election 2023: वारासिवनी से निर्दलीय विधायक प्रदीप जायसवाल BJP में हुए शामिल, सीएम शिवराज ने दिलाई सदस्यता

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा जिताऊ उम्मीदवारों को अपने खेमे में शामिल करने में जुटी हुई है। इसी कड़ी में बालाघाट की वारासिवनी से निर्दलीय विधायक प्रदीप जायसवाल को रविवार को पार्टी की सदस्यता दिलाई।

और पढ़ें

10:34 PM, 15-Oct-2023

वैश्विक निवेशक सम्मेलन: रोड शो के लिए कल दुबई पहुंचेंगे सीएम धामी, कहा- 30 हजार करोड़ के निवेश पर होगा करार

दुबई रोड शो में सेवा क्षेत्र में 30 हजार करोड़ रुपये के निवेश पर करार हो सकता है। रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नई दिल्ली पहुंच गए। और पढ़ें

10:34 PM, 15-Oct-2023

Israel: 'हमारा दम घुट रहा', हमास के हमले में मारे जाने से पहले इस्राइली-अमेरिकी परिवार का आखिरी संदेश वायरल

Israel: शुरुआत में जब हमास के रॉकेट गिरने लगे तो परिवार भागकर एक सुरक्षित कमरे में चला गया। उन्होंने दोस्तों और रिश्तेदारों को मैसेज किए कि वे सुरक्षित हैं। तमार ने व्हाट्सएप पर लिखा, 'हाय दोस्तों, हम अपने घर के शेल्टर में आ गए हैं, हम सब ठीक हैं।'
  और पढ़ें

10:34 PM, 15-Oct-2023

Agra: यमुना पुल पर चलती कार में लगी आग, बीच सड़क धू-धू कर जली; लोगों ने कूदकर बचाई जान

आगरा में यमुना पुल पर चलती कार में आग लग गई। वह बीच सड़क धू-धू कर जली। लोगों ने कूदकर जान बचाई।  और पढ़ें

10:31 PM, 15-Oct-2023

Navratri 2023: कुट्टू के आटे की पूरी खाने से एक परिवार के आठ लोग बीमार, सभी अस्पताल में भर्ती

परिजनों ने बताया कि कुट्टू का आटा कस्बे में ही स्थित एक दुकान से खरीदा था। शाम के समय उसकी पूरी खाने से सभी लोग बीमार हुए हैं। और पढ़ें

10:29 PM, 15-Oct-2023

श्रद्धा वॉकर जैसा हश्र करने की धमकी: लड़की से दो लाख रुपये लिए, वापस मांगने पर संबंध बनाने का भी दबाव बनाया

पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सोनीपत की एक कंपनी में नौकरी करती थी। जहां शामली जिले के काबड़ौत निवासी रोहित से उसकी मुलाकात हो गई थी। उसने उसका काम कराने के लिए दो लाख रुपये लिए थे। और पढ़ें

10:28 PM, 15-Oct-2023

Mizoram: सीएम जोरमथांगा का दावा- मिजोरम में 25 से 30 सीटें जीतेंगे; एनडीए को समर्थन पर कही यह बड़ी बात

एनडीए के साथ गठबंधन पर मिजोरम के मुख्यमंत्री ने कहा, हम एनडीए के साथ हैं। लेकिन सत्तारूढ़ गठबंधन को समर्थन केवल मुद्दा आधारित था। हम चुनिंदा मुद्दों पर एनडीए का समर्थन करते हैं क्योंकि ऐसे कई मुद्दे हैं जिन पर हम एकमत नहीं हो सकते हैं। और पढ़ें

10:19 PM, 15-Oct-2023

MP Election: कमलनाथ ने शिवराज से पूछे चार सवाल, बोले-आपसे आशा थी कि नवरात्र में कन्याओं से झूठ नहीं बोलेंगे

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के काउन डाउन के साथ ही आरोप प्रत्यारोप तेज होते जा रहे है। पीसीसी चीफ कमलनाथ सीएम शिवराज से चार सवाल पूछते हुए निशाना साधा है। 
  और पढ़ें

10:19 PM, 15-Oct-2023

Hathras News: शहर में 16 अक्टूबर 2023 के कार्यक्रम

हाथरस शहर में 16 अक्टूबर को कई कार्यक्रमों का आयोजन होना है, जिसमें प्रमुख कार्यक्रम इस प्रकार हैं... और पढ़ें

10:16 PM, 15-Oct-2023

Aipan Mahotsav: सीएम धामी ने किया दीपावली तक ऐपण महोत्सव बनाने का आह्वान, सोशल मीडिया पर अपलोड करें सेल्फी

वीडियो संदेश में सीएम ने कहा कि ऐपण कला लोक संस्कृति की विधा है। परिवार की सुख समृद्धि के लिए घर की दीवारों और देहरियों पर ऐपण बनाया जाता है। और पढ़ें

10:15 PM, 15-Oct-2023

MP Election 2023: चंबल से भाजपा को तगड़ा झटका, चार बार के विधायक रसाल सिंह ने पार्टी से दिया इस्तीफा

टिकट कटने से नाराज भाजपा के पूर्व विधायक रसाल सिंह ने पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। सिंह रौन विधानसभा के चार बार भाजपा के विधायक रह चुके हैं।  और पढ़ें

10:15 PM, 15-Oct-2023

Haryana: धान के किसानों के लिए बड़ी खबर, निर्यातकों ने देशभर में निलंबित की बारीक धान की खरीद

बासमती व उसकी श्रेणी में आने वाले 1509, 1121, 1778, पूसा-1 का धान भी नहीं खरीदा जाएगा। हरियाणा स्टेट अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन ने भी बारीक धान न खरीदने का एलान किया है। और पढ़ें

10:10 PM, 15-Oct-2023

Agra: कमीशन की आड़ में वीआईपी की सुरक्षा से खिलवाड़, अमेरिकी नौसेना सचिव सहित कई लोग हुए फर्जी गाइडों का शिकार

आगरा में कमीशन की आड़ में वीआईपी की सुरक्षा से खिलवाड़ हो रहा है। यहां अमेरिकी नौसेना सचिव सहित कई लोग फर्जी गाइडों का शिकार हो चुके हैं। और पढ़ें

10:06 PM, 15-Oct-2023

VIDEO : अलीगढ़ के चंडौस में राम बरात निकालने पर भिड़े दो समुदाय, पथराव, मारपीट, हंगामा

अलीगढ़ के चंडौस में राम बरात निकालने पर भिड़े दो समुदाय, पथराव, मारपीट, हंगामा और पढ़ें

10:02 PM, 15-Oct-2023

गोरखनाथ मंदिर: पहले दिन शक्तिपीठ में सीएम योगी ने की कलश स्थापना, मां शैलपुत्री की आराधना से शुरू हुआ अनुष्ठान

गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मठ के पहले तल पर स्थित शक्तिपीठ में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश स्थापना की। सीएम योगी ने प्रथम दिन मां शैलपुत्री की विधि विधान से पूजा-अर्चना की। और पढ़ें

09:58 PM, 15-Oct-2023

Telangana: 'जो भी भ्रष्टाचार करेगा वह जाएगा जेल', साध्वी निरंजन ज्योति ने सीएम की बेटी कविता पर ली चुटकी

तेलंगाना राज्य के आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति प्रचार प्रसार के लिए तेलंगाना राज्य पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने सीएम की बेटी कविता को जमकर घेरा। उन्होंने कहा, जो भ्रष्टाचार करेगा, उसे जेल तो जाना ही पड़ेगा।  और पढ़ें

09:56 PM, 15-Oct-2023

Israel War: फलस्तीनी शरणार्थियों को समर्पित UN एजेंसी की अपील, मर रही गाजा पट्टी पर 50 हजार गर्भवती, मदद करें

इस्राइल और हमास के बीच जारी युद्ध को एक हफ्ते से अधिक समय हो चुका है। मानवीय संकट गहराने के बीच संयुक्त राष्ट्र के साथ काम करने वाले कर्मचारी तरफ से बयान जारी किया गया है। गाजा पट्टी को बचाने की मार्मिक अपील की जा रही है। और पढ़ें

09:56 PM, 15-Oct-2023

Haryana: बजरंग पूनिया के पक्ष में उतरीं गीता फौगाट, कहा- खेल में हार-जीत चलती रहती है, ये की अपील

उन्होंने कहा कि खेल में हार-जीत चलती रहती है। एशियन गेम्स में पूनिया के खराब प्रदर्शन पर गलत प्रचार न करने की अपील की। और पढ़ें

09:53 PM, 15-Oct-2023

पढ़ें 15 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार - लाइव ब्रेकिंग न्यूज़

रामपुर रोड में सड़क के दोनों किनारे डेढ़ फीट खोद दिए गए हैं। दिन भर उड़ती धूल राहगीरों और वाहन चालकों के लिए दिक्कत खड़ी कर रही है। वहीं, पेड़ काटकर सड़क किनारे छोड़ दिए गए हैं। जो हादसे का अंदेशा बना हुआ है। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें