फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Breaking News in Hindi: लाइव ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 14 मार्च के मुख्य और ताजा समाचार

विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:28 PM, 14-Mar-2022

दिल्ली: कार हटाने के विवाद में भिड़े पुलिसकर्मी, दो पुलिसकर्मियों ने ड्यूटी कर रहे टीआई को थप्पड़ मारे

दिल्ली में कार हटाने को लेकर पुलिसकर्मी भिड़ गए। दो पुलिसकर्मियों ने ड्यूटी कर रहे टीआई की पिटाई कर दी। मामले में अंबेडकर नगर थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।  और पढ़ें

11:24 PM, 14-Mar-2022

बच्चों के सौदागर: दो लाख 24 हजार रुपयों के लालच में सूनी कर दी एक मां की गोद, ऐसे हुआ मामले का खुलासा

आरोपियों के खिलाफ अपहरण, ठगी, साजिश रचने, अपराध के लिए उकसाने, मृत्यु की धमकी देने और चोरी के आरोप में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। और पढ़ें

11:23 PM, 14-Mar-2022

द कश्मीर फाइल्स फिल्म यूपी में टैक्स फ्री: कार्यवाहक सीएम योगी ने कर विभाग को दिए निर्देश

चर्चित फिल्म द कश्मीर फाइल्स उत्तर प्रदेश में टैक्स फ्री होगी। कार्यवाहक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कर विभाग को इस फिल्म को टैक्स फ्री करने के निर्देश दिए हैं। और पढ़ें

विज्ञापन
04:43 PM, 14-Mar-2022

The Kashmir Files: अब उत्तर प्रदेश में भी टैक्स फ्री हुई 'द कश्मीर फाइल्स', हरियाणा समेत अब तक छह राज्य कर चुके एलान

फिल्म को टैक्स फ्री करने वाला यूपी सातवां राज्य है। इससे पहले हरियाणा, गुजरात, मध्यप्रेदश, कर्नाटक, त्रिपुरा और गोवा सरकार ने भी फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया है। और पढ़ें

10:23 PM, 14-Mar-2022

The Kashmir Files Monday Collection: 'कश्मीर फाइल्स' की सोमवार की कमाई रविवार से भी ज्यादा, ‘कबीर सिंह’ और ‘रुस्तम’ भी इसके आगे फेल

फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ ने सोमवार को जो कलेक्शन किया है, उसने पूरे हिंदी सिनेमा को चौंका दिया है। जानकारी के मुताबिक फिल्म के स्क्रीन्स की संख्या सोमवार को ढाई हजार के करीब जा पहुंची है।  और पढ़ें

विज्ञापन
11:20 PM, 14-Mar-2022

ज्योतिषी की सच्ची भविष्यवाणी ने इस इंजीनियर को बनाया करोड़पति: Astrotalk

एक इंजीनियर, जिसे अपने भविष्य में क्या करना है, इस बात की कोई जानकारी नहीं थी। उसे एक ज्योतिषी ने एस्ट्रोलॉजी के क्षेत्र में बिजनेस शुरू करने की सलाह दी और उसी भविष्यवाणी का नतीजा है कि आज पुनीत करोड़पति हैं। और पढ़ें

11:19 PM, 14-Mar-2022

घर में घुसकर महिला की गोली मारकर हत्या: पति से अलग रहती थी मृतक, फैक्टरी में करती थी सिलाई का काम

राजधानी दिल्ली में महिला की दिनदहाड़े हत्या का मामला सामने आया है। महिला को घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। और पढ़ें

11:18 PM, 14-Mar-2022

सियासत: पंजाब चुनाव के बाद हरियाणा में सियासी हलचल, दो पूर्व मंत्रियों, दो विधायकों ने थामा आप का दामन

पूर्व मंत्री बलबीर सैनी, बिजेंद्र सिंह, पूर्व विधायक उमेश अग्रवाल, रविंद्र कुमार सोमवार को आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। इन्होंने नई दिल्ली में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। और पढ़ें

11:18 PM, 14-Mar-2022

प्रयागराज : कश्मीर फाइल्स को लेकर सिनेमा हालों में धूम, पुष्पा को भी पीछे छोड़ा

यह फिल्म कश्मीरी पंडितों के पलायन पर आधारित है, जिसकी हर तरफ चर्चा है। प्रयागराज के लोगों में भी इस फिल्म को लेकर काफी क्रेज है। पीवीआर में कश्मीर फाइल्स के रोजाना 11 तथा स्टार वर्ल्ड में सात शो दिखाए जा रहे हैं। और पढ़ें

11:18 PM, 14-Mar-2022

मध्यप्रदेश: कक्षा 11वीं की वार्षिक परीक्षा 15 मार्च और 9वीं की 16 मार्च से शुरू होंगी

मध्यप्रदेश में शैक्षिक सत्र 2021-22 की कक्षा 11वीं की परीक्षाएं 15 मार्च से शुरू होगी। स्कूल शिक्षा विभाग ने इसका टाइम टेबल जारी कर दिया है। और पढ़ें

11:15 PM, 14-Mar-2022

Boxing: परिवार की गरीबी देख पिथौरागढ़ के बड़ालू की निकिता को घर ले आए थे कोच, दूसरी बार बनी एशियाई चैंपियन

सेना से सेवानिवृत्त विजेंदर 1986 में राष्ट्रीय चैंपियन बने थे। मंगलवार को वह खुद निकिता को लेने दिल्ली आ रहे हैं। विजेंदर कहते हैं कि इस बार उसे 10वीं की परीक्षाएं देनी हैं। अब वह इनकी तैयारियों में जुटेगी। 
  और पढ़ें

11:13 PM, 14-Mar-2022

यूपी: सीएम योगी और मायावती की आपत्तिजनक फोटो वायरल, आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज

जेवर कोतवाली पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की आपत्तिजनक फोटो बनाने का मामला दर्ज किया है। और पढ़ें

11:11 PM, 14-Mar-2022

को-लोकेशन घोटाला मामला: अदालत ने कहा- हर कैदी एक जैसा, वीआईपी कैदी तो सब कुछ चाहते हैं

अदालत ने कड़ी टिप्पणी करते हुए कहा वीआईपी कैदी सब कुछ चाहते हैं। हर कैदी एक जैसा होता है। उन्होंने कहा कि वह जो रही है, उसके कारण उसके साथ अलग व्यवहार करने की जरूरत नहीं है। और पढ़ें

11:10 PM, 14-Mar-2022

यूपीएचईएससी : आठ साल बाद प्रधानाचार्य के 632 पदों के लिए साक्षात्कार शुरू 

प्रधानाचार्य के 632 पदों पर भर्ती के लिए चयन बोर्ड ने 2013 में विज्ञापन निकाला था। लेकिन भर्ती प्रक्रिया लटकी रही। अब चयन बोर्ड ने तेजी दिखाते हुए भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। सोमवार से चयन बोर्ड में साक्षात्कार शुरू हुआ। और पढ़ें

11:10 PM, 14-Mar-2022

Indian wells: ‘बर्थडे गर्ल’ कोको को हराकर हालेप प्री क्वार्टर में, ज्वेरेव उलटफेर के शिकार हुए

जर्मनी की पूर्व नंबर एक कर्बर और रोमानियाई सोराना भी अंतिम 16 में पहुंच चुकी हैं, लेकिन ज्वेरेव टॉमी पाल के हाथों ज्वेरेव उलटफेर के शिकार हुए।
  और पढ़ें

11:09 PM, 14-Mar-2022

देवरिया: आरोपी की गिरफ्तारी न होने से नाराज शलभ मणि त्रिपाठी ने पूरे थाने का इलाज करने की कही बात, वीडियो वायरल

पुलिस कार्रवाई नहीं होने से खफा भाजपा के नवनिर्वाचित सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी एवं एसओ भलुअनी के बीच बातचीत का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एसएचओ भलुअनी से कह रहे हैं भाजपा कार्यकर्ता से बुरा भला कहने वाले आरोपी को  गिरफ्तार करके लॉकअप की फोटो भेजिए। गाली देने का आडियो हमने कप्तान साहब को भी भेजा था। जरूरत पड़ी तो डीजीपी एवं सीएम साहब को भी भेजूंगा। और पढ़ें

07:34 PM, 14-Mar-2022

MP बीजेपी विधायक दल की बैठक: जनता को बजट के फायदें गिनाएंगे विधायक, अप्रैल महीने में शुरू होगा अभियान

बीजेपी की विधायक दल की बैठक सोमवार देर शाम भोपाल में मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित हुई। दो भागों में हुई बैठक में पहले में बजट पर चर्चा हुई और दूसरे में राजनीतिक विषयों पर चर्चा की गई। बीजेपी बजट के फायदें गिनाने अभियान शुरू करेगी। और पढ़ें

11:08 PM, 14-Mar-2022

उत्तराखंड: टैक्स फ्री होगी द कश्मीर फाइल्स फिल्म, कार्यवाहक सीएम धामी ने मुख्य सचिव को दिए निर्देश

कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कश्मीरी पंडितों के पलायन और उत्पीड़न पर बनी द कश्मीर फाइल्स फिल्म उत्तराखंड में टैक्स फ्री करने के लिए मुख्य सचिव को निर्देश दिए हैं। साथ ही धामी ने फिल्म निर्देशक विवेक अग्निहोत्री से फोन पर बात कर कश्मीरी हिंदुओं पर हुए अत्याचार को बेहतरीन ढंग से प्रदर्शित करने पर बधाई दी। और पढ़ें

11:06 PM, 14-Mar-2022

Football: स्टिमक बोले- बेलारूस के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल मैत्री मैच खेलेंगे

भारतीय टीम 26 मार्च को बेलारूस से भिड़गी। इस दौरान मनामा में दो अंतरराष्ट्रीय मैत्री मैच खेले जाएंगे। 
  और पढ़ें

11:05 PM, 14-Mar-2022

यूएनएससी में भारत: यूक्रेन में तुरंत युद्ध रोकने की मांग, कहा- वार्ता और कूटनीति से ही हो सकता है विवाद का हल

भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में यूक्रेन और रूस के बीच संघर्ष को तुरंत रोकने की मांग उठाई और बताया कि भारत ने यूक्रेन में संघर्ष के क्षेत्रों से अपने नागरिकों को निकालने के लिए गहन और तत्काल कदम उठाए और अब तक करीब 22,500 भारतीयों को सकुशल घर पहुंचाया जा चुका है। और पढ़ें

11:04 PM, 14-Mar-2022

उपलब्धि: रामपुर के ईशान ने ‘खेलो इंडिया खेलो’ में जीता स्वर्ण

‘खेलो इंडिया खेलो’ प्रतियोगिता में रामपुर के आर्या पब्लिक स्कूल के ईशान ठाकुर ने मुक्केबाजी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता है। प्रधानाचार्य विनोद अष्टू ने बताया कि ईशान ठाकुर ने 42 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता है। 
  और पढ़ें

11:03 PM, 14-Mar-2022

विधायक बंशीधर भगत बोले: षड्यंत्र करने वालों को जनता ने मुंहतोड़ जवाब दिया, हरीश रावत को संन्यास लेने की दी सलाह

वरिष्ठ विधायक बंशीधर भगत ने कहा कि प्रदेश कार्यालय में आने पर देहरादून के कार्यकर्ताओं ने जैसा उत्साह दिखाया, उससे मैं बहुत प्रभावित हूं कि उन्होंने मुझे इतना सम्मान दिया। कहा कि पूरे प्रदेश में भाजपा को जो जनादेश मिला है, वह पीएम नरेंद्र मोदी के प्रति जनता की आस्था है। और पढ़ें

11:02 PM, 14-Mar-2022

पुलिस महानिदेशक लाठर बोले: मोबाइल-इंटरनेट का उपयोग अब जरूरत बन गया, लेकिन इससे अपराध भी बढ़ रहे

पुलिस महानिदेशक लाठर ने कहा कि मोबाइल और इंटरनेट के बढ़ते उपयोग से साइबर और महिलाओं के प्रति अपराध भी बढ़ रहे हैं। साइबर क्राइम के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए बड़े स्तर पर प्रयास होने चाहिए। उन्होंने पुलिस मुख्यालय में 10 साइबर वारियर्स का सम्मान भी किया।   और पढ़ें

11:02 PM, 14-Mar-2022

Breaking News in Hindi: लाइव ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 14 मार्च के मुख्य और ताजा समाचार

हार्दिक अगले दो दिन तक एनसीए में कई फिटनेस परीक्षण से गुजरेंगे। वह अभी अनुबंधित खिलाड़ी हैं और यूएई में टी20 विश्वकप के बाद से कोई भी मैच नहीं खेला है। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें