फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़ें 11 मार्च के मुख्य और ताजा समाचार - लाइव ब्रेकिंग न्यूज

विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:29 PM, 11-Mar-2024

उत्तराखंड: कैबिनेट की मंजूरी... अब आदि कैलाश और ओम पर्वत के हेलीदर्शन का मिलेगा मौका, 10 अप्रैल से होगी शुरू

इस साल 10 अप्रैल से 10 मई और नवंबर से अगले साल अप्रैल तक हेलीदर्शन यात्रा होगी। नतीजे ठीक आने के बाद इस अवधि को बढ़ा दिया जाएगा। और पढ़ें

11:28 PM, 11-Mar-2024

शेल्टर में रखे जाएं लावारिस कुत्ते : ठाकुर

शहर में लावारिस कुत्तों का आतंक बढ़ गया है। कुत्ते लोगों को शिकार बना रहे हैं। और पढ़ें

11:28 PM, 11-Mar-2024

Solan News: नवगांव-कीकर योजना शुरू करने को लेकर सीएम से मिले 30 पंचायतों के प्रतिनिधि

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के दाड़लाघाट दौरे के दौरान बाघल होटल में करीब 30 पंचायतों के प्रधान, उपप्रधान व पंचायत समिति सदस्यों का एक प्रतिनिधिमंडल उनसे मिला। और पढ़ें

विज्ञापन
11:27 PM, 11-Mar-2024

Bilaspur News: बरठीं में 1500 रुपये मासिक पेंशन के लिए फार्म भरने की प्रक्रिया शुरू

प्रदेश सरकार की इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना के तहत 1500 रुपये मासिक पेंशन के लिए विधानसभा झंडूता की महिलाओं के फॉर्म भरने की शुरुआत बरठीं से कर दी है। और पढ़ें

11:24 PM, 11-Mar-2024

MP News: नर्सिंग कॉलेज के मान्यता नियम शिथिल करने को चुनौती, हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखने के दिए आदेश

अयोग्य घोषित किए गए कॉलेजों की तरफ से कहा गया कि मेडिकल यूनिवर्सिटी ने साल 2023-24 को जीरो ईयर घोषित किया है। जीरो ईयर घोषित करने का अधिकार राज्य सरकार को है। याचिकाकर्ता की तरफ से याचिका में संशोधन आवेदन पेश करने हुए नर्सिंग कॉलेज के मान्यता नियम को शिथिल करने वाले नोटिफिकेशन को चुनौती दी गई है। और पढ़ें

विज्ञापन
11:23 PM, 11-Mar-2024

आचार संहिता लगने से पहले करवा लें स्वास्थ्य कार्डों का नवीनीकरण : सीएमओ

प्रदेश और केंद्र सरकार की ओर से प्रायोजित स्वास्थ्य योजनाओं हिमकेयर,आयुष्मान भारत के अंतर्गत अस्पताल में दाखिल होने पर परिवार को पांच लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा मिलती है। और पढ़ें

11:22 PM, 11-Mar-2024

Baghpat: छात्रा को नशीला पदार्थ पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, पढ़ें अपराध के मुख्य समाचार

बागपत जनपद  की एक छात्रा ने तीन युवकों पर छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। वहीं जिले एक अन्य युवती ने शादी का झांसा देर दुष्कर्म के मामले में पुलिस को तहरीर दी है।  और पढ़ें

11:21 PM, 11-Mar-2024

EC: दो चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति के लिए अब 14 मार्च को होगी चयन समिति की बैठक, कानून मंत्रालय ने भेजा पत्र

EC: कानून मंत्रालय ने 14 मार्च को दोपहर 12 बजे होने वाली बैठक के लिए समिति के सभी सदस्यों को संशोधित पत्र भेजा है। इससे पहले बैठक 15 मार्च को शाम छह बजे होनी थी। सूत्रों ने यह जानकारी दी।  और पढ़ें

11:20 PM, 11-Mar-2024

Uttarakhand: उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश से गुजरेगा 21 किमी. लंबा रुद्रपुर बाईपास, 1052 करोड़ से होगा निर्माण

रुद्रपुर बाईपास निर्माण से उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश दोनों को लाभ मिलेगा। बाईपास में 2 आरओबी, 6 छोटे पुल व फ्लाईओवर और दो रेलवे आरओबी व एक फ्लाई ओवर का निर्माण किया जाएगा। और पढ़ें

11:20 PM, 11-Mar-2024

CAA: संसद से पारित होने के बाद चार साल का लंबा इंतजार, आज से लागू सीएए की अधिसूचना में क्या-क्या? जानें सब कुछ

नागरिकता (संशोधन) अधिनियम, 2019 पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से 31 दिसंबर 2014 से पहले भारत आए गैर-दस्तावेज गैर-मुस्लिम प्रवासियों को भारत की राष्ट्रीयता देने के लिए लाया गया है। गैर मुस्लिम प्रवासियों में  हिंदू, सिख, जैन, बौद्ध, पारसी और ईसाई हैं।  और पढ़ें

11:17 PM, 11-Mar-2024

UP News: राजभर बोले - लोकसभा चुनाव में सपा का खाता तक नहीं खुलेगा

सुभासपा के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि सपा लोकसभा चुनाव में एक भी सीट नहीं जीत पाएगी। पार्टी का प्रदेश में खाता तक नहीं खुलेगा। और पढ़ें

11:17 PM, 11-Mar-2024

Kullu News: 18 किमी चढ़ाई चढ़कर शाक्टी पहुंच उड़नदस्ता

जिले के स्कूलों में वार्षिक परीक्षाएं चल रही हैं। ऐसे में शिक्षा खंड सैंज की उड़नदस्ता टीम ने सोमवार को दुर्गम विद्यालय शाक्टी और लपाह का औचक निरीक्षण किया। और पढ़ें

11:14 PM, 11-Mar-2024

CAA: दंगा प्रभावित उत्तर-पूर्वी जिले में सुरक्षा बढ़ी, अर्द्धसैनिक बलों ने किया गश्त, ड्रोन से भी निगरानी

पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वह अफवाहों पर ध्यान न दें।  यदि कोई माहौल खराब करने की कोशिश करेगा तो उसके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा। और पढ़ें

11:14 PM, 11-Mar-2024

खेत में बैठ गया था विकास: बरात में हुआ पेट खराब, शौच के दौरान आ गया किसान, अभद्रता के बाद किया जानलेवा हमला

पीड़ित का अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस मामले में पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी बिजेंद्र और उसके बेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। और पढ़ें

11:14 PM, 11-Mar-2024

Bilaspur News: दिव्यांग एवं सीनियर सिटीजन फ्रेंडली बना उपायुक्त कार्यालय बिलासपुर

उपायुक्त कार्यालय अब दिव्यांग और सीनियर सिटीजन फ्रेंडली बन गया है। और पढ़ें

11:13 PM, 11-Mar-2024

GG vs UPW Highlights: प्लेऑफ की राह नहीं आसान! गुजरात से मिली शिकस्त ने बढ़ाई यूपी की मुश्किलें, शबनम बनी काल

Gujarat Giants vs UP Warriorz Highlights : गुजरात से मिली हार के बाद यूपी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। टीम को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए अपने अगले मैच में हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। इसके अलावा टीम को आरसीबी की हार के लिए दुआ करना होगा। दिल्ली और मुंबई पहले ही प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर चुकी हैं। और पढ़ें

11:12 PM, 11-Mar-2024

CAA India : पूर्वी पाकिस्तान में दंगे के बाद भागकर आए थे बिहार, सीएए पास होते ही इनकी हो गई होली

Bihar : पूर्वी पाकिस्तान और आज के वर्तमान बांग्लादेश से 1956- 1958 के बीच आए 32 हिंदू बंगाली परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। सीएए पास होने के बाद  लोग जश्न मनाने लगे और एक दूसरे को गुलाल लगाकर और मिठाई खिला कर बधाई देने लगे।  और पढ़ें

11:11 PM, 11-Mar-2024

Uttarakhand: खेलों में पदक लाने वाले नौ खिलाड़ी बने वन दरोगा, दो क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी

सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और खेल मंत्री रेखा आर्या ने इन खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र दिए। और पढ़ें

11:11 PM, 11-Mar-2024

Sirmour News: दौड़ प्रतियोगिता में संगीता रहीं प्रथम स्थान पर

नेहरू युवा केंद्र नाहन के सहयोग से नवयुवक मंडल कालाबाग ने एक दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया। और पढ़ें

11:10 PM, 11-Mar-2024

लोकसभा चुनाव 2024: जेपी नड्डा और दुष्यंत चौटाला की 45 मिनट मुलाकात, जजपा ने मांगी दो सीट, एक पर हो सकता समझौता

हरियाणा में भाजपा और जजपा के बीच लोकसभा चुनाव में भी गठबंधन होने की चर्चा है। सोमवार को दुष्यंत चौटाला ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। दोनों नेताओं के मध्य यह मुलाकात लगभग 45 मिनट चली है। हालांकि अभी तक गठबंधन पर अंतिम मुहर नहीं लगी है। और पढ़ें

11:10 PM, 11-Mar-2024

Kullu News: अस्पताल में मदद के नाम पर मरीजों को लूट रहे हेल्प डेस्क

क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में मरीजों से मदद के नाम पर लूट हो रही है। अस्पताल में कुछ संस्थाओं ने मरीजों की सुविधा के लिए अपने हेल्प डेस्क स्थापित किए हैं। और पढ़ें

11:06 PM, 11-Mar-2024

शर्मनाक वाकया: लुटेरे ने ताऊ की तेरहवीं में लगवाया डीजे, तमंचा लेकर जमकर किया डिस्को; कई राउंड फायर भी झोंके

तेरहवीं पर तमंचे के साथ डिस्कों करने वाले लुटेरे व उसके भाई पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है। फिलहाल वह फरार चल रहे हैं। और पढ़ें

11:05 PM, 11-Mar-2024

UK: ब्रिटेन में अब परिजनों को नहीं ला सकेंगे विदेशी देखभालकर्मी, नए वीजा कानून लागू

UK: नए वीजा नियमों के मुताबिक देखभाल कर्मी के रूप में काम करने वाले भारतीय और विदेशी अपने परिवार को ब्रिटेन नहीं ले जा सकेंगे।   और पढ़ें

11:03 PM, 11-Mar-2024

CAA: नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में आईं अफ्रीकी-अमेरिकी गायिका मैरी मिलबेन, पीएम मोदी का जताया आभार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने सोमवार को नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) लागू करने की घोषणा की। अब इस पर अफ्रीकी-अमेरिकी अभिनेत्री और गायिका मैरी मिलबेन ने अपना समर्थन व्यक्त करती नजर आई हैं।
  और पढ़ें

11:02 PM, 11-Mar-2024

Dausa News: 'रो-धो करके शाम तक वापस आ जाएंगे'...दौसा विधायक इस बयान पर हंगामा, पार्षदों ने उखाड़े गड़े मुर्दे

दौसा विधायक मुरारीलाल मीणा के बयान से नाराज नगर परिषद के पार्षदों ने विधायक के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। विधायक ने कहा था कि कहा था कि जो लोग गए हैं रो-धो करके आज शाम तक वापस आ जाएंगे।  और पढ़ें

11:00 PM, 11-Mar-2024

प्रदेश में उपजे राजनीतिक हालातों के लिए केंद्र जिम्मेदार : यासीन

भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन की बैठक सोमवार को बिलासपुर में हुई। बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई। वहीं उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भी भेजा गया। और पढ़ें

10:59 PM, 11-Mar-2024

CAA Notification: CAA लागू होने के बाद Asaduddin Owaisi ने तोड़ी चुप्पी ! Citizenship Amendment Act

CAA Notification: CAA लागू होने के बाद Asaduddin Owaisi ने तोड़ी चुप्पी ! Citizenship Amendment Act और पढ़ें

10:54 PM, 11-Mar-2024

UP: फूलपुर में पुलिस की पीआरवी गाड़ी लेकर भागा युवक, बाइक सवार को मारी टक्कर


इसी बीच मौके की नजाकत भांप कार सवार युवक ने पुलिस की पीआरवी गाड़ी में बैठा और स्टार्ट कर भागने लगा। वह अभी करीब दो किमी दूर गया ही था कि कोतवाली क्षेत्र के छेदीकापूरा गांव के रहने वाले सत्यम चौरसिया को पुलिस की गाड़ी से टक्कर मार दिया।  और पढ़ें

10:52 PM, 11-Mar-2024

दिल्ली कूच की तैयारी में BKU:राकेश टिकैत बोले- तानाशाह सरकार को जन्म देता है डरा हुआ विपक्ष

 भारतीय किसान यूनियन 14 मार्च को दिल्ली कूच की तैयारियों में व्यस्त है। सोमवार को भाकियू के राष्टीय प्रवक्ता ने इसे लेकर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर भी निशाना साधा। और पढ़ें

10:49 PM, 11-Mar-2024

खाकी को दिया चकमा: हत्या का आरोपी लॉकअप से फरार, गिनती के दौरान पुलिस को चला पता, पुलिसकर्मियों के छूटे पसीने

लॉकअप परिसर के अंदर शौचालय बना है। मौका देखकर शौचालय की दीवार फांदकर आरोपी अंकित भाग निकला। कुछ देर बाद लॉकअप में गिनती के दौरान अंकित के भागने का पता लगा। आरोपी भागते समय सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। और पढ़ें

10:47 PM, 11-Mar-2024

MP News: कांग्रेस चुनाव समिति ने मध्य प्रदेश के 12 टिकट किए फाइनल, छिंदवाड़ा से नकुलनाथ ही लड़ेंगे चुनाव

मध्य प्रदेश से 18 से ज्यादा सीटों के नामों पर चर्चा हुई। इसमें 12 नामों पर सीईसी की बैठक में मुहर लग गई है। इसमें छिंदवाड़ा से नकुलनाथ का नाम शामिल हैं। और पढ़ें

10:47 PM, 11-Mar-2024

UP: तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से फूलपुर में दो छात्रों की मौत, परिवार में मचा कोहराम

सोमवार को अचानक हुए हादसे में बेटे की मौत की खबर मिलते ही दोनों परिवारों में जहां कोहराम मच गया, वहीं गांव में मातम छा गया है। और पढ़ें

10:45 PM, 11-Mar-2024

Sikkim: सिक्किम के गांवों में मंगलवार को होगा वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम का शुभारंभ, एएफएमएस की पहल

वीवीपी का लक्ष्य आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार करना और स्थानीय गांवों, विशेषकर छंगू और थेगु में सामुदायिक कल्याण को बढ़ावा देना है। और पढ़ें

10:41 PM, 11-Mar-2024

Lok Sabha Election: भाजपा CEC की बैठक में इंदौर समेत इन पांच सीटों पर मंथन, सूची में हैं इन दावेदारों के नाम

बीजेपी ने जिन सीटों को होल्ड पर रखा है। इनमें इंदौर, धार, उज्जैन, छिंदवाड़ा, बालाघाट सीट हैं। इनमें से केवल छिंदवाड़ा सीट पर बीजेपी को 2019 में हार मिली थी। जबकि बाकि की चार सीटों पर बीजेपी को 2019 में जीत मिली थी।  और पढ़ें

10:40 PM, 11-Mar-2024

Haryana: पार्टी छोड़ने के बाद बरसे बृजेंद्र सिंह, कहा- भाजपा में खूब गुटबाजी, पर्दा उठेगा तो कई सामने आएंगे

पार्टी छोड़ने के एक दिन बाद बृजेंद्र सिंह ने भाजपा पर खूब निशाना साधा। उन्होंने पार्टी के अंदर गुटबाजी और जजपा के साथ गठबंधन पर खुलकर अपनी बात रखी। इसके अलावा अपने टिकट कटने के सवाल पर भी प्रतिक्रिया दी। इतना ही नहीं कांग्रेस से टिकट मिलने पर लोकसभा चुनाव लड़ने की इच्छा भी व्यक्त की।  और पढ़ें

10:39 PM, 11-Mar-2024

Elon Musk: एलन मस्क हैं चिंतित? चीनियों से कहा गया टेस्ला, एपल जैसे पश्चिमी उत्पादों का नहीं करें इस्तेमाल

टेस्ला और एपल चीन में लाखों ग्राहक खो सकते हैं। क्योंकि चीन लोगों को पश्चिमी तकनीक के बजाय घरेलू उत्पादों को चुनने के लिए प्रोत्साहित कर रहा है। और पढ़ें

10:39 PM, 11-Mar-2024

Saharanpur: खूंखार कुत्तों ने किया हमला, 83 भेड़ों की मौत, 73 दहशत से मरीं, 15 गंभीर घायल

सहारनपुर जनपद के रामपुर मनिहारान आवारा कुत्तों एक भेड़ों के बाड़े को निशाना बनाया। कुत्तों के हमले में 83 भेड़ों की मौत हो गई, जबकि पंद्रह घायल हो गईं। बताया गया कि 73 भेड़ें दहशत से मरी थीं। और पढ़ें

10:38 PM, 11-Mar-2024

छह दिन में पांचवां हमला: मां के साथ सो रही मासूम को दबोच ले गया भेड़िया, ग्रामीणों में दहशत

बहराइच के हरदी थाना क्षेत्र में भेडि़ए की दहशत कम होने का नाम नहीं ले रही है। वन विभाग की तकनीक काम नहीं आ रही है। इससे पहले तीन बच्चों सहित भेडि़या चार को घायल कर चुका है। और पढ़ें

10:36 PM, 11-Mar-2024

गाजीपुर बस अग्निकांड: सिसकियों से बदली शहनाई की गूंज, जिस घर में शादी का मना रहे थे जश्न, वहां पसरा मातम

Ghazipur Bus Fire Accident : मऊ जिले से बस में सवार वधू पक्ष गाजीपुर महाहर धाम शादी करने के लिए जा रहा था। दोनों पक्ष को विवाह समारोह के लिए मंदिर पहुंचना था। इसी दौरान हादसा हो गया। बस हाईटेंशन तार की चपेट में आने के बाद धू-धू कर जल उठी। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।  और पढ़ें

10:36 PM, 11-Mar-2024

Mainpuri: डिवाइडर से टकराकर पलटी कार, महिला सहित दो की मौत; चालक की हालत नाजुक

मैनपुरी में एक कार डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। हादसे में महिला सहित दो की मौत हो गई। वहीं चालक की हालत नाजुक है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  और पढ़ें

10:35 PM, 11-Mar-2024

अभिषेक मिश्रा हत्याकांड: हाईकोर्ट ने दो अभियुक्तों को दोषमुक्त करार दिया, जिला न्यायालय ने सुनाई थी सजा

अभिषेक मिश्रा हत्याकांड के दो अभियुक्तों को दोषमुक्त कर दिया गया है। जिला न्यायालय ने 10 मई 2021 को आरोपियों विकास जैन और अजीत सिंह को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी।
  और पढ़ें

10:33 PM, 11-Mar-2024

छोटे भाई ने बड़े की जान ली: युवक ने घर में बेरहमी से गर्दन रेतकर हत्या की, फिर खून किया साफ, पास ही पड़ा था शव

गर्दन के ऊपर व नीचे की साइड कटने से खून का ज्यादा बह गया। कमरे में शव खून से लथपथ पड़ा था। आसपास खून फैला था। हत्या के बाद पानी से फर्श धोने पर नाली में खून दिखाई देने लगा। और पढ़ें

10:31 PM, 11-Mar-2024

Hathras News: हाथरस में 12 मार्च 2024 के कार्यक्रम

हाथरस शहर में 12 मार्च को कई कार्यक्रमों का आयोजन होना है, जिसमें प्रमुख कार्यक्रम इस प्रकार हैं... और पढ़ें

10:28 PM, 11-Mar-2024

Maldives: हेलीकॉप्टर संचालन करने वाले भारतीय सैनिकों का पहला जत्था मालदीव से रवाना; रिपोर्ट्स में दावा

भारत और मालदीव के बीच बीती दो फरवरी को राजनयिक स्तर की वार्ता हुई थी। जिसमें दोनों देशों ने सहमति जताई थी कि भारत अपने सैन्यकर्मियों को मार्च और मई के बीच मालदीव से वापस बुला लेगा। और पढ़ें

10:27 PM, 11-Mar-2024

Jaipur News: कांग्रेस की सीईसी की बैठक; 14 सीटों पर मंथन के बाद दस पर बनी सहमति, कल आ सकती है पहली सूची

राजस्थान की लोकसभा सीटों को लेकर कांग्रेस की सीईसी की बैठक में 14 सीटों पर मंथन हुआ। इस दौरान 10 सीटों पर सहमति बनने की खबर है। माना जा रहा है कि कल शाम तक कांग्रेस की पहली सूची आ सकती है। और पढ़ें

10:24 PM, 11-Mar-2024

लोकसभा चुनाव 2024: हरियाणा में नए गठबंधन की कवायद, बसपा पर कांग्रेस और इनेलो की निगाहें

लोकसभा चुनाव से ठीक पहले हरियाणा में कांग्रेस और इनेलो की निगाहें बसपा पर आ टिकी हैं। दोनों ही दल अब बसपा को साधने में जुटे हैं। हालांकि बसपा सुप्रीमो मायावती पहले ही साफ कर चुकी हैं कि वह किसी भी दल से गठबंधन नहीं करेंगी। मगर सियासी गलियारों में गठबंधन की कवायद की चर्चा है। और पढ़ें

10:23 PM, 11-Mar-2024

Himachal: हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती पेपरलीक मामले में सीबीआई ने 88 आरोपियों के खिलाफ दायर किए दो आरोपपत्र

सीबीआई ने प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा  के प्रश्नपत्रों को लीक करने से संबंधित मामलों की जारी जांच में 88 आरोपियों के खिलाफ सोमवार को शिमला के न्यायालय में दो आरोपपत्र दायर किए।


  और पढ़ें

10:22 PM, 11-Mar-2024

Aligarh News: नहीं मिले ग्राम प्रधान नरायनपुर, यमुना नदी में तलाश जारी, दोस्तों से की जा रही पूछताछ

नरायनपुर गांव के प्रधान सचिन बालियान अपने चार दोस्तों के साथ कार द्वारा वृंदावन की परिक्रमा करने गये थे। रात्रि के समय पार्टी करने के बाद यमुना नदी के किनारे केसी घाट पर प्रधान नाव में बैठकर अपनी पत्नी आरती से वीडियोकॉल कर रहे थे। फोन अचानक कट गया तथा वह रहस्यमय ढंग से गायब हो गए। और पढ़ें

10:21 PM, 11-Mar-2024

सीएम योगी ने कहा : सीएए लागू करने का केंद्र सरकार का कदम पीड़ित मानवता के कल्याण के लिए ऐतिहासिक निर्णय

मायावती ने केंद्र सरकार द्वारा सीएए की अधिसूचना जारी होने पर एक्स पर लिखा कि केंद्र सरकार द्वारा नागरिकता संशोधन कानून को चुनाव से पहले लागू करने के बजाय इसके लेकर लोगों के मन में जो संदेह, असमंजस व आशंकाएं हैं, उन्हें पूरी तरह दूर करना चाहिए। और पढ़ें

10:17 PM, 11-Mar-2024

पढ़ें 11 मार्च के मुख्य और ताजा समाचार - लाइव ब्रेकिंग न्यूज

खालिद रशीद फरंगी महली ने बताया कि रमजान का चांद हो गया है। पहला रोजा मंगलवार को रखा जाएगा। मौलाना सैफ अब्बास नकवी और इदारा शरिया हिलाल कमेटी के अध्यक्ष मौलाना अबुल इरफान मियां फरंगी महली ने भी रमजान के चांद होने का एलान किया। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें