फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़ें 11 फ़रवरी के मुख्य और ताजा समाचार - लाइव ब्रेकिंग न्यूज़

विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:55 PM, 11-Feb-2023

Rajasthan: BJP प्रभारी अरुण बोले- PM मोदी कल दौसा में जनता को देंगे सौगात, कांग्रेस सरकार हर क्षेत्र में नाकाम

भाजपा प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह ने दौसा में मीडिया से रूबरू होकर कहा-पीएम मोदी 12 फरवरी को दौसा में दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेसवे उद्घाटन कर राजस्थान की जनता को  सौगात देंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि शिक्षा, चिकित्सा, पर्यटन, कानून हर मोर्चे पर राज्य की कांग्रेस सरकार पूरी तरह नाकाम है।कांग्रेस सरकार झूठे और खोखले वादों की सौदागर है। और पढ़ें

10:46 PM, 11-Feb-2023

Narnaul: सरसों की फसल में 90 प्रतिशत नुकसान, गिरदावरी न होने से परेशान किसान ने फसल पर चलाया ट्रैक्टर

नया गांव का किसान खराब सरसों की फसल की गिरदावरी न होने से परेशान था। किसान महावीर ने अपनी खड़ी सरसों की हरी फसल पर ट्रैक्टर चलाकर नष्ट कर दिया। और पढ़ें

10:45 PM, 11-Feb-2023

साहस बची जान: किशोरी को कार में अगवाकर जंगल ले जा रहे थे, आरोपी के मोबाइल से कर दिया फोन, पुलिस ने ढूंढ निकाला

आगरा में तीन वैन चालकों ने मिलकर किशोरी को अगवा कर लिया। उसे जंगल ले जा रहे थे। इसी बीच उसने आरोपी के मोबाइल से घर में फोन कर दिया। पुलिस ने उन्हें ढूंढ निकाला। आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।   और पढ़ें

विज्ञापन
10:45 PM, 11-Feb-2023

Road Accident: कार-बाइक की टक्कर में 12वीं के छात्र की मौत, दूसरा घायल

प्रदेश की कांगड़ा जिला पुलिस नूरपुर की रैहन चौकी के भराल क्षेत्र में शनिवार दोपहर कार-बाइक की टक्कर में भरमाड़ निवासी युवक अश्मित की मौत हो गई।  और पढ़ें

10:43 PM, 11-Feb-2023

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री का बयान, स्नातक- स्नातकोत्तर मेडिकल सीटों की संख्या बराबर करने पर हो रहा काम

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने शनिवार को कहा कि सरकार चार साल के भीतर स्नातक और स्नातकोत्तर मेडिकल सीटों की संख्या बराबर करने के लिए काम कर रही है। और पढ़ें

विज्ञापन
10:41 PM, 11-Feb-2023

Punjab: पूर्व विधायक अमरपाल सिंह बोनी अजनाला ने अकाली दल से दिया इस्तीफा

बोनी ने लिखा है कि मुझे अकाली दल की सदस्यता छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है क्योंकि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल की अगुवाई में चल रही पार्टी में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा। और पढ़ें

10:41 PM, 11-Feb-2023

सीएम भूपेश का जेपी नड्डा पर तंज: बोले- जब वह अपने गृह प्रदेश को नहीं बचा पाए तो छत्तीसगढ़ में क्या कर लेंगे...

छ्त्तीसगढ़ में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के जगदलपुर प्रवास को लेकर प्रदेश की राजनीति गरमाई हुई है। बीजेपी और कांग्रेस के नेता एक दूसरे पर हमले करते रहे। इसी क्रम में सीएम भूपेश बघेल ने नड्डा पर निशाना साधते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव आ रहे हैं तो दौरे पर आएंगे ही। बाकी समय तो वो आएंगे नहीं। और पढ़ें

10:38 PM, 11-Feb-2023

प्रयागराज : सीबीआई ने रिश्वत लेने वाले सेना के सीनियर ऑडिटर के ठिकानों को खंगाला

प्रिंसिपल कंट्रोलर ऑफ डिफेंस अकाउंट्स (पीसीडीए) के सीनियर ऑडिटर नीरज कुमार कौशल को शुक्रवार को गिरफ्तार करने के बाद सीबीआई ने प्रयागराज, अलीगढ़ और लखनऊ स्थित ठिकानों पर छापेमारी की। और पढ़ें

10:38 PM, 11-Feb-2023

पीएम मोदी बोले: लोग बेहतर बुनियादी ढांचे के हकदार, इसके लिए कड़ी मेहनत कर रही केंद्र सरकार

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने बेंगलुरू और मैसूर के बीच 10-लेन राजमार्ग के फ्लाईओवर के नीचे वंदे भारत एक्सप्रेस के गुजरने का एक वीडियो ट्वीट किया था। पीएम मोदी ने उनके इसी ट्वीट को रीट्वीट किया।  और पढ़ें

10:36 PM, 11-Feb-2023

Rajasthan: आर्थिक कुप्रबंधन से श्रीलंका-पाकिस्तान के रास्ते पर जा रहा प्रदेश, बोले केंद्रीय मंत्री शेखावत

केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह ने कहा है कि आर्थिक कुप्रबंधन के चलते राजस्थान श्रीलंका-पाकिस्तान के रास्ते पर जा रहा है। सीएम गजलोत का बजट चुनावी लॉलीपॉप है। प्रदेश आर्थिक आपातकाल की ओर बढ़ रहा है। और पढ़ें

10:35 PM, 11-Feb-2023

10 घंटे में लूट का खुलासा: काले धन को सफेद बनाने का झांसा देकर कारोबारी से 50 लाख लूटे, दो आरोपी गिरफ्तार

दो लड़कों ने पीड़ित को सौदे के लिए बुलाया था। बातचीत के दौरान आरोपियों ने अचानक पिस्टल निकाली और रुपयों का बैग लूट लिया। बाद में दोनों स्कूटी पर बैठकर फरार हो गया। और पढ़ें

10:33 PM, 11-Feb-2023

Bigg Boss 16: शालीन भनोट के सपोर्ट में उतरीं पूर्व पत्नी दलजीत कौर, सबसे अच्छा खिलाड़ी बताकर की जिताने की अपील

रियलिटी शो 'बिग बॉस 16' का 12 फरवरी को ग्रैंड फिनाले होने वाला है। इस बीच शालीन भनोट की पूर्व पत्नी ने फैंस से उनके लिए वोट की अपील की है।
  और पढ़ें

10:33 PM, 11-Feb-2023

Kerala: राष्ट्रपति से पुरस्कार पा चुके साक्षरता कार्यकर्ता ने की खुदकुशी, वेतन न मिलने से था परेशान

राज्य साक्षरता प्रेरक संघ के सचिव एए संतोष ने कहा, साक्षरता कार्यकर्ताओं का वर्ष 2017 में सार्वजनिक शिक्षा विभाग में स्थानांतरण हो गया था। इसके बाद न सिर्फ उनके वेतन कम हो गए, बल्कि तनख्वाह का भुगतान भी समय पर नहीं हो रहा है।  और पढ़ें

10:31 PM, 11-Feb-2023

Supreme Court: विदेशी आक्रांताओं के नाम वाले स्थानों के लिए 'पुनर्नामकरण आयोग' गठित करने को लेकर याचिका दाखिल

याचिका में मुगल गार्डन का जिक्र करते हुए कहा गया कि मुगल गार्डन का नाम हाल में बदल कर अमृत उद्यान किया गया है, लेकिन सरकार ने आक्रांताओं के नाम पर रखी गई सड़कों के नाम का पुनर्नामकरण करने के लिए कुछ नहीं किया। और पढ़ें

10:30 PM, 11-Feb-2023

जम्मू कश्मीर: उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा- सफलता के लिए भीतर मन की ध्वनि से ज्ञान लें युवा

एलजी मनोज सिन्हा ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति के भीतर अंतर ध्वनि होती है। जब वह इस संसार के अनुकूल कदम बढ़ाने लगता है तो वह शिक्षित होता है। और पढ़ें

10:30 PM, 11-Feb-2023

उत्तराखंड: गिरफ्तार अभ्यर्थियों को परीक्षा देने की इजाजत, अब अपने साथियों की रिहाई पर अड़े युवा

कोर्ट ने इनकी जमानत मंजूर कर दी। सभी को 30-30 हजार रुपये के निजी मुचलके और दो-दो जमानती प्रस्तुत करने को कहा गया। कोर्ट ने जमानत पर कई शर्तें भी लगाईं लेकिन इन आरोपियों ने बेल बांड नहीं भरे। और पढ़ें

10:30 PM, 11-Feb-2023

Hyderabad ePrix: एरिक वर्गेन ने हैदराबाद ई-प्रिक्स रेस जीती, देखने पहुंचे सचिन-धवन सहित ये क्रिकेटर

इलेक्ट्रिक कार से होने वाली इस रेस को देखने के लिए महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर, शिखर धवन, दीपक चाहर और युजवेंद्र चहल आए थे। इसके अलावा केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने वर्गेन को विजेता ट्रॉफी दी। और पढ़ें

10:26 PM, 11-Feb-2023

UP News: बदमाशों ने मेडिकल संचालक को मारी गोली, आक्रोशित दवा कारोबारियों ने हाईवे किया जाम, मौके पर पहुंचे SP

घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश भाग निकले। घटनास्थल पर जुटे लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। एएसपी मौके पर पहुंचे। और पढ़ें

10:25 PM, 11-Feb-2023

Prayagraj : दुष्कर्म के बाद गर्भपात की दवा खिलाई, आरोपी युवक और उसकी भाभी पर मुकदमा दर्ज

करेली में 20 वर्षीय युवती से दुष्कर्म करने के बाद उसे गर्भपात की दवा खिला दी गई। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। इसके बाद परिजनों को जानकारी हुई ताे वह बेटी को लेकर करेली थाने पहुंचे। इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। और पढ़ें

10:25 PM, 11-Feb-2023

Ananya panday: अनन्या ने बिकिनी में साझा की बोल्ड तस्वीर, ट्रोल्स बोले- कुपोषित लग रही हो

अनन्या पांडे ने इंस्टाग्राम पर अपनी लेटेस्ट हॉट तस्वीरें साझा की हैं। अनन्या मिरर सेल्फी लेती हुई नजर आ रही हैं। और पढ़ें

10:21 PM, 11-Feb-2023

VHP नेता पर हमला: BJP नेता ने पहले लगाया नारा फिर संतोष को मारी गोली, RSS प्रमुख के बयान को लेकर हुआ था विवाद

इस बीच बाइक से पहुंचे आरोपी ने संतोष से कहा, जो परशुराम का नहीं, वो मेरे काम का नहीं। इसके बाद उसने संतोष पर फायरिंग कर दी। और पढ़ें

10:21 PM, 11-Feb-2023

Gulmarg: शीतकालीन खेलों के लिए बनेगा विश्व स्तरीय उत्कृष्टता केंद्र, खेल मंत्री बोले- विश्व में श्रेष्ठ होगा

उत्कृष्टता केंद्र के गठन की घोषणा दो साल पहले फरवरी 2021 में तात्कालीन खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने की थी, इस बाबत पूछे जाने पर अनुराग ठाकुर ने कहा दो वर्ष कोविड महामारी का रहा। और पढ़ें

10:21 PM, 11-Feb-2023

आंध्र प्रदेश: विशाखापत्तनम स्टील प्लांट में गर्म लावा गिरने से नौ मजदूर घायल, दो की हालत गंभीर

जलने वाले नौ कर्मचारियों पर गर्म लावा गिरा जिसके बाद वहां चीख पुकार मच गई। सभी घायलों को विशाखा स्टील जनरल अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया। और पढ़ें

10:21 PM, 11-Feb-2023

दुखद: मां ने दूध पिलाकर 9 माह की बच्ची को सुलाया, दादी ने थोड़ी देर बाद उठाया तो नहीं उठी, मौत

9 माह की बच्ची की मौत होने पर पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है। गांव बाघपुर में घटना हुई है। बच्ची को मां ने दूध पिलाकर सुलाया था। पुलिस बोली कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।  और पढ़ें

10:19 PM, 11-Feb-2023

Jabalpur: राष्ट्रीय लोक अदालत में आपसी समझौते से 1,12,000 मामलों का निपटारा, 3 अरब 44 करोड़ का अवार्ड पारित

नेशनल लोक अदालत में प्री-लिटिगेशन के 4,54,234 तथा 1,91,891 लंबित मामले आपसी समझौते के लिए पेश किए गए थे। इनमें से एक लाख 12 हजार 350 मामलों का निराकरण आपसी समझौते से करते हुए 3,43,91,88,587 रुपये का अवार्ड पारित किया गया है। और पढ़ें

10:19 PM, 11-Feb-2023

Allahabad High Court : बंधक बनाए गए युवक को हाईकोर्ट में पेश करने का आदेश

भदोही जिले के सुरियावां थाना अंतर्गत ग्राम मझोला के सुभाष को अपने ही रिश्तेदारों द्वारा बंधक बनाए जाने के आरोप को लेकर दाखिल बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका पर प्रतिपक्षी जय प्रकाश, लाल प्रताप, दिनेश यादव व राजेश यादव को आगामी 14 मार्च को सुभाष को अदालत में पेश करने का निर्देश दिया है। और पढ़ें

10:19 PM, 11-Feb-2023

Rakhi Sawant: कियारा-सिड की शादी पर छलका राखी का दर्द, कहा- अब किसी शादी देखती हूं तो घिन आती है

राखी सावंत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह कियारा आडवाणी का नाम कायरा बताती दिखाई दे रही हैं। और पढ़ें

10:18 PM, 11-Feb-2023

खेलो इंडिया गेम्स: गुलमर्ग में बर्फीले तूफान ने रोकी स्कीयर की रफ्तार, खेल गतिविधियां आंशिक रूप से स्थगित

गुलमर्ग में हो रही खेलो इंडिया गेम्स के दूसरे दिन शनिवार को बर्फीले तूफान ने खेल गतिविधियों में अड़चन पैदा कर दी। इस पर आयोजकों ने एहतियात के तौर पर कई खेल गतिविधियों को आंशिक रूप से स्थगित कर दिया। और पढ़ें

10:18 PM, 11-Feb-2023

IIFT MBA Result Out: भारतीय विदेश व्यापार संस्थान ने जारी किया एमबीए का परीक्षा परिणाम, ऐसे करें चेक

IIFT MBA Result 2023: भारतीय विदेश व्यापार संस्थान ने एमबीए परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं। और पढ़ें

10:14 PM, 11-Feb-2023

Ranji Trophy: फाइनल में जगह बनाने के करीब बंगाल, मध्य प्रदेश पर हार का खतरा, कर्नाटक के खिलाफ सौराष्ट्र मजबूत

बंगाल ने दूसरी पारी में नौ विकेट पर 279 रन बनाए हैं। अगर यह मैच ड्रॉ रहता है तो बंगाल पहली पारी में बढ़त के आधार पर भी फाइनल का टिकट कटा लेगा। और पढ़ें

10:14 PM, 11-Feb-2023

Ministry Of Minority Affairs: हज यात्रा के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरना शुरू, 10 मार्च अंतिम तारीख

हज यात्रा 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा होने शुरू हो गए हैं। अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय के मुताबिक, आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 10 मार्च है।  और पढ़ें

10:11 PM, 11-Feb-2023

CM केजरीवाल बोले: दिल्ली-पंजाब के स्कूलों को बनाएंगे सबसे बेस्ट, ट्रेनिंग से लौटे शिक्षकों से किया संवाद

सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमें मिलकर दिल्ली व पंजाब के स्कूलों को दुनिया का बेस्ट स्कूल बनाना है। पिछले 75 साल में पंजाब में किसी भी सरकार ने टीचर्स को विदेश ट्रेनिंग के लिए नहीं भेजा होगा। क्योंकि उनकी प्राथमिकता में शिक्षा नहीं थी। और पढ़ें

10:09 PM, 11-Feb-2023

Hera Pheri 3: हेरा फेरी 3 में दिखेंगे अक्षय कुमार? सुनील शेट्टी ने फिल्म को लेकर दी बड़ी जानकारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दर्शक की डिमांड के बाद मेकर्स अक्षय कुमार को दोबारा फिल्म में कास्ट करने की पूरी कोशिश में जुटे हुए हैं। और पढ़ें

10:09 PM, 11-Feb-2023

Aligarh News: मौत और जिंदगी के बीच सफर कर रहे है स्कूली बच्चे, वीडियो वायरल होते ही बस सीज

एक वीडियो खासा वायरल हो गया। मौत और जिंदगी के बीच सफर कर रहे हैं स्कूली बच्चे से जुड़ी इस वीडियो में चलती हुई एक निजी बस के ऊपर कुछ स्कूली बच्चे खड़े होकर सफर करते नजर आ रहे हैं। और पढ़ें

10:06 PM, 11-Feb-2023

पढ़ें 11 फ़रवरी के मुख्य और ताजा समाचार - लाइव ब्रेकिंग न्यूज़

India W vs Pakistan W (IND W vs PAK W) T20 World Cup Live Streaming, Telecast: भारत और पाकिस्तान का मैच पुरुष या महिला और किसी भी खेल में हो, मैच को लेकर उत्सुकता हर किसी के लिए रहती है। पिछली बार दोनों टीमें एशिया कप टी-20 मैच में आमने-सामने हुई थी जब भारतीय टीम को शिकस्त का सामना करना पड़ा था। भारत अपनी उस हार का भी बदला लेने के इरादे से उतरेगा। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें