फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kolkata Case Live: सीबीआई को मिली आरोपी संजय रॉय की रिमांड, पेशी के दौरान वकीलों ने किया हंगामा

Fri, 23 Aug 2024 03:14 PM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

Kolkata Doctor Rape and Murder Case Live Updates : सुप्रीम कोर्ट की अपील के बाद आरजी कर मेडिकल कॉलेज में प्रशिक्षु डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या के मामले में फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (फोर्डा) और राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (रिम्स) ने अपनी हड़ताल खत्म कर दी है। हालांकि बंगाल में अभी भी डॉक्टर प्रदर्शन कर रहे हैं। 
विज्ञापन
कोलकाता की घटना के विरोध में प्रदर्शन करते लोग - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

लाइव अपडेट

07:02 PM, 23-Aug-2024

अदालत ने मुख्य आरोपी के पॉलीग्राफ परीक्षण को दी मंजूरी
कोलकाता की एक विशेष अदालत ने शुक्रवार को आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में महिला डॉक्टर के दुष्कर्म और हत्या मामले के मुख्य आरोपी संजय रॉय पर पॉलीग्राफ परीक्षण करने की अनुमति दी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। 

उन्होंने कहा कि अदालत ने पहले ही मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष और चार अन्य डॉक्टरों पर झूठ का पता करने वाले परीक्षण की मंजूरी दी है। ये सभी 8-9 अगस्त की मध्यरात्रि में अस्पताल में ड्यूी पर थे। सीसीटीवी फुटेज और डॉक्टर के शव के पास पाए गए एक ब्लूटूथ उपकरण मिलने के बाद रॉय की गिरफ्तारी हुई, जिन्हें कॉलेज के सेमिनार हॉल में प्रवेश करते देखा गया था। जहां महिला डॉक्टर का शव मिला था। 

02:46 PM, 23-Aug-2024

अख्तर अली के आरोपों की जांच करेगी सीबीआई

सीबीआई आरजी कल मेडिकल कॉलेज के पूर्व अधिकारी अख्तर अली के आरोपों की भी जांच करेगी। अख्तर अली ने संदीप घोष पर वित्तीय अनियमितता के आरोप लगाए थे। 

01:57 PM, 23-Aug-2024

कोलकाता मामले के आरोपी संजय रॉय की रिमांड सीबीआई को मिल गई है। पुलिस हिरासत खत्म होने के बाद आज आरोपी संजय रॉय को अदालत में पेश किया गया। जहां से अदालत ने आरोपी की रिमांड सीबीआई को सौंप दी। अदालत ने सीबीआई को संजय रॉय की 14 दिन की रिमांड दी है। 

विज्ञापन
01:49 PM, 23-Aug-2024

वकीलों में आरोपी संजय रॉय के खिलाफ गुस्सा

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले में आरोपी संजय राय को आज अदालत में पेश किया गया। इस दौरान अदालत में जमकर हंगामा हुआ क्योंकि वकील संजय रॉय का विरोध कर रहे थे। वकीलों में आरोपी के खिलाफ भारी गुस्सा है।

01:47 PM, 23-Aug-2024

नंदीग्राम में पुलिस से भिड़े भाजपा समर्थक

कोलकाता की घटना को लेकर भाजपा समर्थकों ने शुक्रवार को नंदीग्राम पुलिस स्टेशन में हंगामा किया। भाजपा समर्थकों ने थाना घेराव कार्यक्रम का आयोजन किया था। इस दौरान भाजपा समर्थक पुलिसकर्मियों से भिड़ गए। भाजपा के 100 से ज्यादा समर्थकों ने पुलिस स्टेशन में बैरिकेड तोड़ दिए और पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की भी की। प्रदर्शनकारियों में महिलाएं भी शामिल थीं। प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी भी की। 

विज्ञापन
01:24 PM, 23-Aug-2024

कोलकाता मामले में ब्रिटेन में हुए विरोध प्रदर्शन

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद महिला डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या मामले में ब्रिटेन में विरोध प्रदर्शन हुआ। इस दौरान भारतीय छात्रों, विभिन्न संस्थाओं और प्रवासी संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया। महिला संगठनों ने गुरुवार को लंदन के पार्लियामेंट स्क्वायर और ब्रिटेन के कई अन्य शहरों में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर शांति मार्च आयोजित किया। वहीं स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया - यूनाइटेड किंगडम (एसएफआई-यूके) ने बुधवार को लिवरपूल शहर में एक मार्च का आयोजन किया। 

01:06 PM, 23-Aug-2024

कोर्ट में पेश किया जाएगा आरोपी संजय रॉय

आरजी कर कॉलेज एवं अस्पताल में डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या के मुख्य आरोपी संजय रॉय को कोलकाता स्थित CBI कार्यालय से सियालदह कोर्ट ले जाया गया। आज उसकी पुलिस हिरासत खत्म हो रही है।
 

12:06 PM, 23-Aug-2024

'ममता बनर्जी के कामों में क्रूरता भरी हुई है'

भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने कोलकाता मामले पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणियों पर कहा कि 'आज ममता बनर्जी के मगरमच्छी आंसुओं का कोई मतलब नहीं है क्योंकि उनके कामों में सिर्फ क्रूरता भरी हुई है। क्यों उनकी सरकार ने संदीप घोष को एक बार फिर OSD (ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी) बनाकर पुरस्कृत किया है? पहले तो उन्हें 4 घंटे में बहाल कर दिया गया। उन पर कार्रवाई करने की बजाय उन्हें स्पेशल पोस्टिंग दे दी गई। हमने यह भी देखा है कि कैसे बंगाल सरकार के वकील कपिल सिब्बल कोर्ट में हंस रहे थे और वकीलों और जजों को उनसे कहना पड़ा कि यह हंसने वाली बात नहीं है। कल सुप्रीम कोर्ट ने FIR में देरी के लिए ममता बनर्जी सरकार को फटकार लगाई। उसने कहा कि 30 साल में ऐसी विसंगतियां कभी नहीं देखीं।'
 

12:04 PM, 23-Aug-2024

कोलकाता मामले में सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी पर कांग्रेस ने दी प्रतिक्रिया

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में दुष्कर्म-हत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा, 'डॉक्टरों के मन में एक असुरक्षा और भय का माहौल है। उसको दूर करना हमारी जिम्मेदारी है, हम राजनीति में हो, अदालतों में हो, या मीडिया में हो, हमारी जिम्मेदारी बनती है कि लोगों के मन में जो भय हो वो दूर होनी चाहिए।'
 

10:44 AM, 23-Aug-2024

संदीप घोष से सीबीआई की लगातार आठवें दिन पूछताछ

आरजी कर मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल डॉ. संदीप घोष से सीबीआई आज फिर पूछताछ करेगी। संदीप घोष सुबह कोलकाता स्थित सीबीआई कार्यालय पहुंचे। सीबीआई की संदीप घोष से पूछताछ का आज आठवां दिन है। 
 

10:39 AM, 23-Aug-2024

सीबीआई अधिकारियों से मिलेंगे प्रदर्शकारी डॉक्टर

पश्चिम बंगाल जूनियर डॉक्टर फोरम ने कहा है कि 'शुक्रवार को हमारा एक प्रतिनिधिमंडल सीबीआई कार्यालय जाएगा। जहां हम सीबीआई अधिकारियों को अपनी कुछ चिंताओं से अवगत कराएंगे और जांच के बारे में जानेंगे। सुप्रीम कोर्ट ने अपराध वाले दिन को लेकर कई गंभीर सवाल उठाए हैं। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि प्रशासन ने जिस तरह काम किया, वैसा उन्होंने अपने 30 साल के करियर में कभी नहीं देखा है।'

10:07 AM, 23-Aug-2024

आरजी कर मेडिकल कॉलेज में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद सीआईएसएफ के जवान तैनात कर दिए गए हैं। अब मेडिकल कॉलेज में जगह-जगह सीआईएसएफ जवान दिखाई दे रहे हैं।  
 

08:09 AM, 23-Aug-2024

दो सप्ताह में अपने रुख की समीक्षा करेंगे: फोर्डा
उच्चतम न्यायालय द्वारा अपील किए जाने के बाद, फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (एफओआरडीए) ने कोलकाता में एक प्रशिक्षु चिकित्सक से कथित तौर पर दुष्कर्म और फिर उसकी हत्या की घटना के विरोध में जारी अपनी हड़ताल को अस्थायी रूप से स्थगित दिया, लेकिन कहा कि वह दो सप्ताह में अपने रुख की समीक्षा करेगा। एफओआरडीए ने इस बात पर जोर दिया कि हड़ताल को सिर्फ स्थगित किया गया है, समाप्त नहीं किया है और वे आर जी कर मेडिकल कॉलेज में अपने सहकर्मियों की मांगों से संबंधित रुख पर नजर रहे हैं और दो सप्ताह में अपने रुख की समीक्षा करेंगे।

05:56 AM, 23-Aug-2024

आरडीए-यूडीएफए के बाद फेमा ने भी वापस ली हड़ताल
फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन (FAIMA) ने भी सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद बृहस्पतिवार को हड़ताल वापस ले ली। एक वीडियो संदेश में फेमा अध्यक्ष डॉ. रोहन कृष्णन ने कहा कि विरोध जारी रहेगा, लेकिन एक अलग रूप में। उन्होंने कहा कि पहले एक अखिल भारतीय बैठक आयोजित की गई थी और सभी रेजिडेंट डॉक्टरों से काम पर लौटने का अनुरोध किया गया था। बैठक में हमने ओपीडी, आपातकालीन और वैकल्पिक सेवाओं को फिर से शुरू करने का फैसला किया है। इससे पहले, सुप्रीम कोर्ट की अपील के बाद इंदिरा गांधी अस्पताल के रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (आरडीए) ने आधिकारिक तौर पर अपनी 11 दिन की हड़ताल वापस ले ली थी। वहीं, यूनाइटेड डॉक्टर्स फ्रंट एसोसिएशन (यूडीएफए) ने भी कोलकाता में एक प्रशिक्षु डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या के विरोध में राष्ट्रव्यापी हड़ताल स्थगित कर दी।

03:52 AM, 23-Aug-2024

दिल्ली के अस्पतालों में आज से ओपीडी सुविधाएं सामान्य 
एम्स, सफदरजंग, डॉ. राम मनोहर लोहिया, लेडी हार्डिंग, जीटीबी, डीडीयू, इंदिरा गांधी, बाबा साहेब अंबेडकर, लोकनायक सहित दिल्ली के सभी अस्पतालों में आज यानी शुक्रवार से ओपीडी सुविधा पूरी तरह सामान्य हो जाएगी। कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में हुई डॉक्टर की हत्या के विरोध में 11 दिनों से हड़ताल कर रहे रेजिडेंट डॉक्टर सुप्रीम कोर्ट के आश्वासन के बाद बृहस्पतिवार देर शाम को काम पर लौट आए। 

03:19 AM, 23-Aug-2024

रांची में भी डॉक्टर ने समाप्त किया आंदोलन 
कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या के मामले में रांची में सरकारी राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (रिम्स) के जूनियर डॉक्टरों ने भी बृहस्पतिवार शाम को अपने 'पेन डाउन' आंदोलन को वापस लेने का फैसला किया। रिम्स के जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन (जेडीए) के अध्यक्ष अंकित कुमार ने बताया, 'सुप्रीम कोर्ट की अपील और राज्य के स्वास्थ्य मंत्री के साथ बैठक के बाद हम अपना काम फिर से शुरू कर रहे हैं और अपना 'पेन डाउन आंदोलन' वापस ले रहे हैं।' जूनियर डॉक्टर 13 अगस्त से बाह्य रोगी विभाग (ओपीडी) और वैकल्पिक सर्जरी में काम का बहिष्कार करते हुए हड़ताल पर हैं।

02:32 AM, 23-Aug-2024

Kolkata Case Live: सीबीआई को मिली आरोपी संजय रॉय की रिमांड, पेशी के दौरान वकीलों ने किया हंगामा

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में प्रशिक्षु डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या के मामले में फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (फोर्डा) ने 11 दिनों बाद अपनी हड़ताल स्थगित कर दी है। सुप्रीम कोर्ट की अपील के बाद फोर्डा ने हड़ताल अस्थायी रूप से निलंबित करने का फैसला किया। हालाकि, एसोसिएशन ने कहा है कि वह दो सप्ताह में अपनी स्थिति की समीक्षा करेगी। इससे पहले दिन में, देश भर के प्रदर्शनकारी डॉक्टरों से एक भावपूर्ण अपील करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने प्रदर्शनकारी डॉक्टरों को काम पर वापस आने के लिए कहा। सुप्रीम कोर्ट ने कहा, 'न्याय और चिकित्सा' को रोका नहीं जा सकता है। इसके अलावा, उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए वह सभी आवश्यक निर्देश जारी कर रही है। कोर्ट ने उनके खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं करने का निर्देश दिया।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें