कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में महिला डॉक्टर के साथ दरिंदगी की घटना के खिलाफ चंडीगढ़ में विरोध प्रदर्शन किया गया।
दिल्ली: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में हुए दरिंदगी की घटना पर सीपीआई (एम) महासचिव सीताराम येचुरी ने कहा, यह बहुत ही बर्बर कृत्य है, हम इसकी कड़ी निंदा करते हैं। इस मामले की गहन जांच होनी चाहिए। न्याय होना चाहिए और अपराधी को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए। सीबीआई को तेजी से काम करना चाहिए।
दिल्ली: भाजपा नेता अग्निमित्रा पॉल ने कहा, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा जैसे नेता जो कहते हैं कि 'लड़की हूं, लड़का सकती हूं', अखिलेश यादव जैसे नेता पाखंडी और दोहरे मापदंड वाले नेता हैं। उनके पास हाथरस जाने का समय है, उनके पास पुलिस से लड़ने और उन्नाव जाने, मणिपुर जाने का समय है लेकिन उनके पास पश्चिम बंगाल आने का समय नहीं है। वह (राहुल गांधी) ट्वीट कर रहे हैं लेकिन उनमें ममता बनर्जी के इस्तीफे के बारे में लिखने की हिम्मत नहीं है। उन्हें यह लिखना चाहिए था।
दिल्ली: राजस्थान के मंत्री राज्यवर्धन राठौर ने कहा, अगर उन्हें (ममता बनर्जी) वाकई कोई दर्द होता तो वह बहुत पहले ही स्थिति को संभाल लेतीं, जिस तरह से बंगाल में बार-बार ऐसी घटनाएं हो रही हैं, उससे पता चलता है कि किसी को वहां के लोगों की परवाह नहीं है।
दिल्ली: कोलकाता के आर जी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में बलात्कार और हत्या मामले में आयुर्विज्ञान नगर के डॉक्टरों और स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया।
पश्चिम बंगाल: कोलकाता में सीबीआई टीम जांच के बाद आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल से रवाना हुई।
दिल्ली: NCW की पूर्व प्रमुख रेखा शर्मा ने कोलकाता में आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में बलात्कार और हत्या की घटना पर कहा, ऐसा नहीं लगता कि यह एक व्यक्ति का काम है, कुछ ऐसे लोग शामिल हैं जिन्हें ममता बनर्जी बचाना चाहती हैं। अब मामला CBI के पास है, पूरी जांच के बाद पता चलेगा कि वे किस चीज को छुपाना चाह रही थी।
पश्चिम बंगाल में LGBTQIA+ समुदाय के सदस्यों ने कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में बलात्कार-हत्या की घटना के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
पश्चिम बंगाल में स्वास्थ्य विभाग की तरफ के डॉक्टरों के तबादले पर कलकत्ता मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के प्रिंसिपल डॉ. इंद्रनील बिस्वास ने कहा, हमें एक आदेश मिला है और यह एक नियमित आदेश (स्थानांतरण का) है। हर वरिष्ठ डॉक्टर अनुकंपा पर निर्भर है। हमारे मेडिकल कॉलेज में, कुछ विभागों में शिक्षकों की संख्या कम है। इसलिए हमने पहले ही कुछ प्रतिस्थापन के लिए कहा है। निर्धारित चिकित्सा पाठ्यक्रमों के 42 से अधिक डॉक्टरों का तबादला किया गया है। यह एक सतत प्रक्रिया है।
कर्नाटक की राजधानी बंगलूरू में केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे और भाजपा महिला कार्यकर्ताओं ने कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में बलात्कार-हत्या की घटना के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
दिल्ली: भाजपा सांसद राजू बिस्ता ने कहा- ममता दीदी की ममता मर चुकी है, बंगाल में माताएं-बहनें सुरक्षित नहीं हैं। आज पश्चिम बंगाल के लोगों को इस कृत्य के कारण शर्मिंदगी उठानी पड़ रही है। जो बंगाल अपनी संस्कृति के लिए भारत का गौरव हुआ करता था, आज ममता बनर्जी ने हम सबको शर्मसार कर दिया है।
आंध्र प्रदेश: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में दरिंदगी के खिलाफ मंगलगिरी एम्स अस्पताल में जूनियर डॉक्टरों और मेडिकल छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया।
कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में दरिंदगी के खिलाफ दिल्ली के लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने विरोध प्रदर्शन किया।
हरिद्वार: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में दरिंदगी पर उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा, यह एक दुखद घटना है। वे कौन हैं जो सबूत नष्ट करना चाहते हैं?, अब मामले की सीबीआई जांच कर रही है। दोषियों को सजा मिलनी चाहिए। ऐसी घटनाएं कानून व्यवस्था और सामाजिक व्यवस्था के लिए भी बड़ी चुनौती हैं।
कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ दरिंदगी के मामले में समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि ममता बनर्जी खुद एक महिला हैं और एक महिला का दर्द समझती हैं। उन्होंने मांग के अनुसार कार्रवाई की है। सरकार ने मामले की जांच सीबीआई या किसी अन्य संस्था से कराने का भी फैसला किया है। लेकिन इसके साथ ही भारतीय जनता पार्टी के लोगों को राजनीति नहीं करनी चाहिए, भाजपा को इन घटनाओं से राजनीतिक लाभ नहीं उठाना चाहिए।
कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ दरिंदगी के विरोध में महाराष्ट्र के रेजिडेंट डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शनिवार को पांचवें दिन भी जारी रही। निजी मेडिकल प्रैक्टिशनर भी हड़ताल में शामिल हो गए हैं, जिससे राज्य में स्वास्थ्य सेवाएं बड़े पैमाने पर प्रभावित हुई हैं। महाराष्ट्र एसोसिएशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स के अनुसार, विरोध प्रदर्शन के कारण बाह्य रोगी विभाग, नियोजित सर्जरी और प्रयोगशाला प्रक्रियाओं जैसी वैकल्पिक सेवाएं प्रभावित हुईं, लेकिन आपातकालीन सेवाएं जारी रहीं।
कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ दरिंदगी के विरोध में केंद्र शासित प्रदेश अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 2,000 से अधिक स्वास्थ्य कर्मियों ने काम बंद कर दिया। 24 घंटे तक चलने वाले इस विरोध प्रदर्शन से पूरे द्वीप समूह में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हुई हैं। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के अंडमान और निकोबार के अध्यक्ष डॉक्टर आर तुलसी दासन ने बताया, हम कोलकाता में हुई घटना की निंदा करते हैं। सुबह से ही डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ और मेडिकल छात्रों समेत 2,000 से अधिक स्वास्थ्य कर्मियों ने 24 घंटे की हड़ताल में हिस्सा लिया है। कल सुबह से सामान्य चिकित्सा सेवाएं जारी रहेंगी।
गांधीनगर: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में हुई दरिंदगी के विरोध में डॉक्टरों के हड़ताल को लेकर गुजरात के मंत्री ऋषिकेश पटेल ने कहा कि पश्चिम बंगाल में जो घटना हुई है, वो काफी निंदनीय है। उसके खिलाफ जनता का आक्रोश जायज है। इस घटना से देश भर के डॉक्टरों में गुस्सा है। गुजरात में भी जूनियर, सीनियर और रेजिडेंट डॉक्टरों में उस घटना के विरोध में मार्च निकाला है। लेकिन गुजरात में आपातकालीन सुविधाएं और ओपीडी सुविधाएं सभी सरकारी अस्पतालों में सामान्य रूप से जारी है।
पश्चिम बंगाल कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में महिला डॉक्टर के साथ दरिंदगी के विरोध में कोलकाता में रैली निकाली।
आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में महिला डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर भारतीय चिकित्सा संघ (IMA) ने आज देशव्यापी हड़ताल का एलान किया है। इस पर छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा, 'वहां की परिस्थितियां बहुत विचित्र हैं और जो कुछ हुआ है वो दुखद है। डॉक्टर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, हम उनके साथ हैं। मैं व्यक्तिगत तौर पर यह सोचता हूं कि जो कुछ हुआ है, उसका विरोध होना चाहिए और दोषी लोगों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।'
कोलकाता स्थित आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के पूर्व प्राचार्य डॉ. संदीप घोष से महिला डॉक्टर की हत्या के मामले में आज फिर पूछताछ हुई। सीबीआई ने लगातार दूसरे दिन डॉ. संदीप घोश से पूछताछ की। एजेंसी अस्पताल के पूर्व प्राचार्य को पूछताछ के लिए शुक्रवार को अपने साथ ले गई थी और उनसे देर रात तीन बजे तक पूछताछ की गई थी। एक अधिकारी ने बताया कि घोष को यहां 'सीजीओ कॉम्प्लेक्स' स्थित सीबीआई के कार्यालय के एक कमरे में रात साढ़े नौ बजे तक बैठाया गया, जिसके बाद उनसे पूछताछ शुरू हुई।
शुक्रवार देर रात तक पूछताछ के कुछ ही घंटों बाद घोष दूसरी बार पूछताछ के लिए शनिवार सुबह साढ़े बजे के करीब सीबीआई कार्यालय पहुंचे। अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के पहले दौर में पूर्व प्राचार्य घोष से महिला चिकित्सक की मौत की खबर मिलने के बाद उनकी पहली प्रतिक्रिया के बारे में पूछा गया कि उन्होंने परिवार को सूचित करने का निर्देश किसे दिया था तथा कैसे और किसने पुलिस से संपर्क किया था।
अधिकारी के मुताबिक, घोष से साप्ताहिक 'रोस्टर' के बारे में भी पूछा गया, जिसके अनुसार पीड़िता की 36 घंटे या कभी-कभी 48 घंटे तक की ड्यूटी लगाई गई थी। शव मिलने के दो दिन बाद इस्तीफा देने वाले डॉ. घोष ने अपने ऊपर हमला होने की आशंका जताई थी, जिसके बाद उनके वकील ने कलकत्ता उच्च न्यायालय से उन्हें सुरक्षा मुहैया कराए जाने का अनुरोध किया था। अदालत ने उन्हें एकल पीठ से संपर्क करने का निर्देश दिया था।
डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या के मामले की जांच कर रही सीबीआई टीम शनिवार को आरजी कर मेडिकल कॉलेज जांच के लिए पहुंची है।
सीबीआई के जॉइंट डायरेक्टर और एडिश्नल डायरेक्टर के नेतृत्व में एक टीम आज कोलकाता में सीजीओ कॉम्पलेक्स स्थित सीबीआई कार्यालय पहुंची। आरजी कर मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष भी सीबीआई कार्यालय पहुंचे हैं। सीबीआई के अधिकारी आज उनसे पूछताछ करेंगे।
कोलकाता की घटना के बाद जारी विरोध प्रदर्शन का असर हुआ है और देश के अस्पतालों में डॉक्टर्स और मेडिकल क्षेत्र ले जुड़े लोगों की सुरक्षा के लिए कदम उठाए जाने शुरू हो गए हैं। कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडू राव ने कहा है, 'अस्पतालों में काम करने वाले लोगों, खासकर महिलाओं की सुरक्षा से जुड़ा यह एक गंभीर मुद्दा है। उनके लिए सुरक्षित माहौल होना चाहिए और मैंने मंगलवार को इस बारे में सभी एसोसिएशनों, डॉक्टरों, नर्सों की एक बैठक भी बुलाई है। हम इस बात पर चर्चा करेंगे कि मौजूदा कानून में क्या है, हम क्या कर सकते हैं और प्रोटोकॉल क्या हैं? डॉक्टर विरोध कर सकते हैं लेकिन लोगों को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए और सभी इस पर सहमत हैं।'
कोलकाता की घटना के विरोध में आज भारतीय चिकित्सा संघ (आईएमए) ने देशव्यापी हड़ताल का एलान किया है। इस दौरान देश के विभिन्न अस्पतालों में ओपीडी सेवाएं और कुछ सर्जरी की सुविधाएं बंद रहेंगी और सिर्फ आपातकाली वार्ड में ही काम होगा।