फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kerala CM Oath Highlights: वीडी सतीशन बने केरल के नए मुख्यमंत्री , 60 साल बाद पूरी कैबिनेट ने एकसाथ ली शपथ

Mon, 18 May 2026 11:45 AM IST
शिवम गर्ग न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम

खास बातें

Kerala CM VD Satheesan Oath Live Highlights: कांग्रेस नेता वीडी सतीशन ने केरल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की, उन्हें राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। सतीशन के साथ 20 सदस्यीय कैबिनेट ने भी एक साथ शपथ ग्रहण की। इस समारोह की हर हलचल पर अमर उजाला की नजर है। पढ़ें पल-पल की अपडेट...
विज्ञापन
वीडी सतीशन बने केरल के नए मुख्यमंत्री - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:44 AM, 18-May-2026

पीएम मोदी ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केरल के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर वीडी सतीसन को हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने उनके कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं भी व्यक्त कीं। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि केंद्र सरकार, केरल की नई सरकार को हर संभव सहयोग देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है, ताकि राज्य के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा किया जा सके। उन्होंने उम्मीद जताई कि नई सरकार के नेतृत्व में केरल विकास के पथ पर आगे बढ़ेगा और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरेगा।

10:48 AM, 18-May-2026

कई नेताओं ने ली शपथ

केरल में वीडी सतीसन के नेतृत्व वाली नई सरकार के गठन के साथ ही मंत्रिमंडल का भी विस्तार हुआ। शपथ ग्रहण समारोह में विभिन्न दलों और गठबंधन के कई वरिष्ठ नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली। केरल कांग्रेस (जोसेफ) के नेता मॉन्स जोसेफ और क्रांतिकारी समाजवादी पार्टी के शिबु बेबी जॉन ने मंत्री पद की शपथ ग्रहण की। दोनों दलों ने विधानसभा चुनाव में संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) के तहत चुनाव लड़ा था। केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (KPCC) के अध्यक्ष सनी जोसेफ और कांग्रेस विधायक के. मुरलीधरन ने भी मंत्री पद की शपथ ली।
 

पीसी विष्णुनाथ, एपी अनिलकुमार, रोजी एम जॉन, टी सिद्धिक, बिंदु कृष्णा, एम लिजू, ओजे जनीश, केए थुलसी, पीके बशीर, केएम शाजी, एन शमसुदीन, वी ई अब्दुल गफूर, सी पी जॉन और अनूप जैकब ने भी शपथ ली।
 

10:31 AM, 18-May-2026

रमेश चेन्निथला और पीके कुन्हालीकुट्टी ने भी ली मंत्री पद की शपथ

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला ने भी मंत्री पद की शपथ लेकर नई सरकार में अपनी भूमिका संभाली। इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) के वरिष्ठ नेता पीके कुन्हालिकुट्टी ने भी मंत्री पद की शपथ ली। वे वीडी सतीसन के नेतृत्व वाली सरकार का हिस्सा बने हैं।
 

विज्ञापन
10:19 AM, 18-May-2026

वीडी सतीसन ने केरल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली

केरल में नई राजनीतिक पारी की शुरुआत हो गई है, जहां वीडी सतीसन ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण कर ली है। उन्होंने मलयालम में शपथ ली। तिरुवनंतपुरम में आयोजित भव्य समारोह में उन्होंने राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। 60 साल बाद केरल में पूरी कैबिनेट एक साथ शपथ ले रही है। शपथ के बाद सतीसन खरगे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत मंच पर मौजूद सभी लोगों से मिले।
 
 

10:18 AM, 18-May-2026

शपथ से पहले वंदेमातरम और राष्ट्रगान

विज्ञापन
10:05 AM, 18-May-2026

वीडी सतीसन और रमेश चेन्निथला भी पहुंचे

केरल के नामित मुख्यमंत्री वीडी सतीसन और वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमेश चेन्निथला भी तिरुवनंतपुरम के सेंट्रल स्टेडियम पहुंचे, जहां जल्द ही शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाना है।
 

 

10:04 AM, 18-May-2026

केरल: शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे राजीव चंद्रशेखर

केरल में नवनियुक्त मुख्यमंत्री नामित वीडी सतीसन के नेतृत्व में बनने वाली नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में कई प्रमुख राजनीतिक हस्तियों की उपस्थिति देखने को मिली। राज्य भाजपा अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर और सीपीआई नेता बिनॉय विश्वम भी इस समारोह में शामिल हुए।
 

09:49 AM, 18-May-2026

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी तिरुवनंतपुरम पहुंचे

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी तिरुवनंतपुरम पहुंचे। दोनों नेता केरल में नवनियुक्त मुख्यमंत्री नामित वीडी सतीसन के नेतृत्व वाली सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने के लिए यहां आए हैं।
 

इसके अलावा कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार भी कार्यक्रम में भाग लेने के लिए राजधानी पहुंचे। वहीं तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी तिरुवनंतपुरम पहुंच चुके हैं। 

09:39 AM, 18-May-2026

केरल: शपथ से पहले नए मंत्रियों ने जताई उम्मीदें

तिरुवनंतपुरम में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में वीई अब्दुल गफूर आज वीडी सतीसन के नेतृत्व वाली केरल सरकार में मंत्री पद की शपथ लेंगे। उन्होंने कहा कि उन्हें यह जिम्मेदारी मिलना सम्मान की बात है और वे पहली बार विधानसभा के लिए चुने गए हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि उन्हें जो भी विभाग मिलेगा, वे पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे और साझा लक्ष्यों को हासिल करने के लिए सभी मिलकर काम करेंगे।

शपथ ग्रहण समारोह से पहले केरल के मंत्री पद के नामित पी के कुन्हालीकुट्टी ने कहा कि जनादेश को देखते हुए यह उनके लिए बड़ी जिम्मेदारी और उम्मीदों का समय है। उन्होंने विश्वास जताया कि वे अपने कार्यों के जरिए जनता की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे।

वहीं, नामित मंत्री एन शम्सुद्दीन ने कहा कि वे आज एक नई जिम्मेदारी संभालने जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि वे पिछले तीन दशकों से सार्वजनिक जीवन में सक्रिय हैं छात्र और युवा संगठनों से शुरुआत करते हुए पिछले 15 वर्षों से विधानसभा सदस्य के रूप में काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी ने उन्हें मंत्री पद के लिए नामित किया है और वे पूरी निष्ठा से अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे।

09:30 AM, 18-May-2026

कई राज्यों के मुख्यमंत्री होंगे शामिल

केरल में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में कई राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार, तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखू कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। इसके अलावा तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय के भी समारोह में शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।

वहीं, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर अमेरिका के बोस्टन में होने के कारण इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाएंगे। हालांकि, उन्होंने 16 मई को वीडी सतीसन, सांसद केसी वेणुगोपाल और रमेश चेन्निथला से उनके आवास पर मुलाकात की थी।

09:16 AM, 18-May-2026

शपथ ग्रहण में शामिल होने पहुंचे कई बड़े नेता

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी आज तिरुवनंतपुरम पहुंचे, जहां वे मुख्यमंत्री पद के लिए नामित वीडी सतीसन के नेतृत्व वाली नई केरल सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। कांग्रेस सांसद के सी वेणुगोपाल एयरपोर्ट पर पहुंचे और उन्होंने समारोह में शामिल होने के लिए आने वाले अतिथियों का स्वागत किया।

कांग्रेस सांसद के. सुरेश ने कहा कि केरल में आज उनकी जीत का उत्सव मनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वीडी सतीशन के नेतृत्व वाली सरकार सुबह 10 बजे शपथ लेगी। उन्होंने कहा कि शपथ ग्रहण के बाद होने वाली कैबिनेट बैठक में महत्वपूर्ण फैसले लिए जाएंगे।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमेश चेन्निथला आज वीडी सतीशन के नेतृत्व वाली सरकार में मंत्री पद की शपथ लेंगे। उन्होंने कहा कि केरल के लोगों के लिए यह एक शुभ दिन है, क्योंकि 10 वर्षों बाद यूडीएफ की सत्ता में वापसी हुई है। उन्होंने कहा कि जनता को बेहतर शासन देना उनकी जिम्मेदारी है। उन्होंने यह भी बताया कि वे गृह मंत्रालय की जिम्मेदारी संभालेंगे और राज्य में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने पर काम करेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि राहुल गांधी द्वारा घोषित पांच गारंटियों को लागू करना सरकार की प्राथमिकता होगी, जिससे जनता को बेहतर सुविधाएं और सुशासन मिल सके।

08:03 AM, 18-May-2026

20 विधायकों का भी शपथ ग्रहण

वीडी सतीशन की ओर से राज्यपाल को सौंपी गई पूरी सूची में रमेश चेन्निथला, सनी जोसेफ, के मुरलीधरन, पीसी विष्णुनाथ, एपी अनिलकुमार, रोजी एम जॉन, टी सिद्धिक, बिंदु कृष्णा, एम लिजू, ओजे जनीश, केए थुलसी, पीके कुन्हालिकुट्टी, पीके बशीर, केएम शाजी, एन शमसुदीन, वी ई अब्दुल गफूर, मॉन्स जोसेफ, शिबु बेबी जॉन, सी पी जॉन और अनूप जैकब शामिल हैं।

गठबंधन सरकार में आईयूएमएल के पांच मंत्री
केरल में यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) की इस सरकार में आईयूएमएल भी शामिल होगी। पार्टी ने कहा है कि सीएम सतीशन के मंत्रिमंडल में उसके पांच मंत्री होंगे। तिरुवनंतपुरम में आज आयोजित होने वाले शपथ समारोह में आईयूएमएल विधायक पीके कुन्हालिकुट्टी, पीके बशीर, एन शमसुद्दीन, के एम शाजी और अब्दुल गफूर भी मंत्री पद की शपथ लेंगे।। कुट्टीयाडी विधायक परक्कल अब्दुल्ला ढाई साल बाद मंत्री बनेंगे।

07:59 AM, 18-May-2026

समारोह में शामिल होने निकले मल्लिकार्जुन खरगे

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे मुख्यमंत्री पद के लिए नामित वीडी सतीशन के नेतृत्व वाली नई केरल सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए अपने आवास से रवाना हुए। इस दौरान मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि आज वीडी सतीशन अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगे। उन्होंने इसे ऐतिहासिक जीत बताते हुए कहा कि जनता ने कांग्रेस को बेहद बड़ा जनादेश दिया है, जिससे पार्टी में खुशी का माहौल है।
 

07:30 AM, 18-May-2026

राहुल-प्रियंका शपथ समारोह के लिए केरल रवाना

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज नई केरल सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए रवाना हुए। वहीं, कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी भी समारोह में भाग लेने के लिए रवाना हुईं।

07:26 AM, 18-May-2026

Kerala CM Oath Highlights: वीडी सतीशन बने केरल के नए मुख्यमंत्री , 60 साल बाद पूरी कैबिनेट ने एकसाथ ली शपथ

वीडी सतीशन आज केरल के मुख्यमंत्री का पद संभालेंगे। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर आज सतीशन के साथ 20 मंत्रियों को भी शपथ दिलाएंगे। सतीशन ने अपने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट में लिखा है कि सोमवार को तिरुवनंतपुरम के सेंट्रल स्टेडियम में शपथ समारोह 10 बजे से आयोजित किया जाएगा।  शपथ समारोह में विपक्ष के नेता पिनरई विजयन और भाजपा के राज्य अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर, भाकपा सचिव बिनॉय बिश्वम और आईयूएमएल अध्यक्ष पन्नाक्कड़ सादिक अली, कई यूडीएफ नेता, सांसद और विधायक भी मौजूद रहेंगे। 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें