फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kargil Vijay Diwas 2022 LIVE: राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पहुंचे तीनों सेना प्रमुख, शहीद सैनिकों को दी श्रद्धांजलि

Tue, 26 Jul 2022 10:30 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

Kargil Vijay Diwas 2022: आज यानी 26 जुलाई को देशभर में कारगिल विजय दिवस मनाया जा रहा है। आज के ही दिन वर्ष 1999 में भारतीय सेना ने पाकिस्तानी घुसपैठियों को खदेड़ दिया और 'ऑपरेशन विजय' के हिस्से के रूप में टाइगर हिल और अन्य चौकियों पर कब्जा कर लिया। कारगिल विजय दिवस से जुड़े पल-पल के अपडेट के लिए बने रहें अमर उजाला के साथ...
विज्ञापन
तीनों सेना प्रमुखों ने दी शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि - फोटो : ANI
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:27 AM, 26-Jul-2022

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कारगिल विजय दिवस के अवसर पर कारगिल शहीद स्मृति वाटिका में कारगिल युद्ध में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी।

10:15 AM, 26-Jul-2022

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने चंडीगढ़ युद्ध स्मारक पर श्रद्धांजलि दी है।

09:18 AM, 26-Jul-2022

तीनों सेना प्रमुखों ने शहीद सैनिकों को दी श्रद्धांजलि

तीनों सेना प्रमुखों - थल सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे, नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार और वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने कारगिल विजय दिवस पर दिल्ली में राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की।

विज्ञापन
09:15 AM, 26-Jul-2022

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शहीद सैनिकों को दी श्रद्धांजलि

दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कारगिल विजय दिवस के अवसर पर 1999 के कारगिल युद्ध में अपनी जान गंवाने वाले सैनिकों को श्रद्धांजलि दी।

 

08:45 AM, 26-Jul-2022

कारगिल विजय दिवस मां भारती की आन-बान और शान का प्रतीक: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कारगिल विजय दिवस पर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित कीं। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि कारगिल विजय दिवस मां भारती की आन-बान और शान का प्रतीक है। इस अवसर पर मातृभूमि की रक्षा में पराक्रम की पराकाष्ठा करने वाले देश के सभी साहसी सपूतों को मेरा शत-शत नमन। जय हिंद!

विज्ञापन
08:25 AM, 26-Jul-2022

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कारगिल विजय दिवस पर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित कीं। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि कारगिल विजय दिवस हमारे सशस्त्र बलों की असाधारण वीरता, पराक्रम और दृढ़ संकल्प का प्रतीक है। भारत माता की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले सभी वीर सैनिकों को मैं नमन करती हूं। सभी देशवासी, उनके और उनके परिवारजनों के प्रति सदैव ऋणी रहेंगे। जय हिन्द!

08:21 AM, 26-Jul-2022

कारगिल विजय दिवस पर तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की ओर से आज कारगिल विजय दिवस के अवसर पर दो दिवसीय तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी।

 

08:09 AM, 26-Jul-2022

लद्दाख में शहीद सैनिकों को दी गई श्रद्धांजलि

लद्दाख के द्रास में 1999 के कारगिल युद्ध में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि देने के लिए कारगिल युद्ध स्मारक पर माल्यार्पण समारोह आयोजित किया गया।
यहां देखें वीडियो...

 

08:00 AM, 26-Jul-2022

जम्मू में सैनिकों के बालिदान स्तम्भ पर श्रद्धांजलि दी गई

जम्मू में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर कारगिल युद्ध में शहीद हुए सैनिकों को बालिदान स्तम्भ पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

07:46 AM, 26-Jul-2022

Kargil Vijay Diwas 2022 LIVE: राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पहुंचे तीनों सेना प्रमुख, शहीद सैनिकों को दी श्रद्धांजलि

आज यानी 26 जुलाई को देशभर में कारगिल विजय दिवस मनाया जा रहा है। आज के ही दिन वर्ष 1999 में भारतीय सेना ने पाकिस्तानी घुसपैठियों को खदेड़ दिया और 'ऑपरेशन विजय' के हिस्से के रूप में टाइगर हिल और अन्य चौकियों पर कब्जा कर लिया। कारगिल विजय दिवस से जुड़े पल-पल के अपडेट के लिए बने रहें अमर उजाला के साथ...

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें