सातवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आईएनएसस ऐरावत और दक्षिण चीन सागर में वियतनाम के कैम रण बे में तैनात भारतीय नौसेना के जवानों ने योगाभ्यास किया।
दिल्ली: सातवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने अपने आवास पर योग किया।
केंद्रीय मंत्री रविशंकर ने पटना में योग किया। उन्होंने कहा कि योग भारतीय संस्कृति और संस्कार की एक बहुत बड़ी धरोहर है। प्रधानमंत्री ने इस धरोहर को आज दुनिया के सामने इतने प्रभावी रूप से योग दिवस के रूप में प्रस्तुत किया है। कोरोना काल में इसकी उपयोगिता और योगदान बहुत अनुकरणीय है।
दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भाजपा नेता भूपेंद्र यादव ने पंडारा पार्क में योग किया।
दिल्ली: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राष्ट्रपति भवन में योग किया।
दिल्ली: केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अपने आवास में योग किया।
On International Yoga Day, Yog Guru Ramdev along with Acharya Balkrishna performs yoga at Niramayam Yoggram Village in Haridwar, Uttarakhand. Children and many other people also attend the event. pic.twitter.com/GVyNpKJwA4
अमेरिका के टाइम्स स्क्वायर पर करीब तीन हजार लोगों ने योगा कार्यक्रम में हिस्सा लिया। कार्यक्रम का आयोजन भारतीय दूतावास की ओर से किया गया था।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले महीने ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो और श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे को पत्र लिखा और उन्हें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने में सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। राष्ट्रपति राजपक्षे को लिखे अपने पत्र में पीएम मोदी ने श्रीलंका में हर साल योग दिवस समारोह को सफलता से मनाने के लिए आभार जताया। वहीं ब्राजील के राष्ट्रपति बोल्सनारो को लिखे अपने पत्र में प्रधानमंत्री ने लिखा कि साल 2014 में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मान्यता देने के लिए संयुक्त राष्ट्र महासभा की जबरदस्त प्रतिक्रिया ने सभी बाधाओं को पार करने वाले योग की सार्वभौमिक अपील को रेखांकित किया।