फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना: गोवा में कांग्रेस ने सीएम प्रमोद सावंत और स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई

Tue, 18 May 2021 01:03 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर का खतरा अभी भी टला नहीं है बल्कि जारी है। पिछले 26 दिनों के बाद देश में कोरोना वायरस के दैनिक मामले तीन लाख से कम आए हैं। इसी बीच हरियाणा, दिल्ली, बंगाल, छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में लॉकडाउन की अवधि को बढ़ा दिया है। ओडिशा ने जानकारी दी कि पिछले 25 दिनों में राज्य ने 14 प्रदेशों को 15074 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की सप्लाई की। इसके अलावा आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री ने 31 मई तक कर्फ्यू लगाने का एलान कर दिया है। कोरोना से संबंधित सभी अपडेट्स यहां पढ़िए...
विज्ञापन
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter
विज्ञापन

लाइव अपडेट

12:57 AM, 18-May-2021

अमेरिका दुनिया भर में टीकों के निर्यात की क्षमता बढ़ाने में भी अग्रणी होगा: व्हाइट हाउस

व्हाइट हाउस ने बताया कि राष्ट्रपति बाइडन ने जो आठ करोड़ (80 मिलियन) टीके विदेशों में भेजने की घोषणा की है उन टीकों में से, दो करोड़ (20 मिलियन) फाइजर, मॉडर्ना और जॉनसन एंड जॉनसन के नए टीके शामिल होंगे। व्हाइट हाउस ने कहा कि अमेरिका के कोविड प्रतिक्रिया समन्वयक जेफ जेंट्स के नेतृत्व में अमेरिका दुनिया भर में टीकों के निर्यात की क्षमता बढ़ाने में भी अग्रणी होगा।

12:50 AM, 18-May-2021

झारखंड में 2507 नए मामले सामने आए

झारखंड में सोमवार को कोरोना के 2,507 नए मामले सामने आए इस दौरान 5,463 ठीक हुए और 60 लोगों की मौत हुई। राज्य में कुल सकारात्मक मामले 3,18,009 और
सक्रिय मामले 33,524 हैं।

12:28 AM, 18-May-2021

अगले छह हफ्तों में अमेरिका भेजेगा आठ करोड़ खुराक

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने एक ट्वीट कर कहा है कि कोविड-19 महामारी के मद्देनजर अगले छह हफ्तों में वे विदेशों में कोरोना वैक्सीन की आठ करोड़ (80 मिलियन) खुराक भेजेंगे।
 

विज्ञापन
12:01 AM, 18-May-2021

गोवा के सीएम प्रमोद सावंत और स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज

गोवा कांग्रेस ने मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत और स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। गोवा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में कोविड-19 रोगियों की मौत पर दोनों पर आईपीसी की धारा 302 और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज करने की मांग की है।
 

11:40 PM, 17-May-2021

बंगाल में कोविड-19 के 19003 नए मामले

पश्चिम बंगाल में सोमवार को कोविड-19 के 19,003 नए मामले सामने आए, जबकि इस दौरान इसके संक्रमण से 147 मरीजों की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन जारी कर इस बात की जानकारी दी। बुलेटिन के मुताबिक 19 हजार से अधिक नए मामले सामने आने के साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 11,52,433 हो गई है। वहीं राज्य में लगातार दूसरे दिन कोविड-19 के 147 मरीजों की मौत होने से इस महामारी से जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 13,431 हो गई है।

विज्ञापन
09:48 PM, 17-May-2021

ताइपे और न्यू ताइपे में स्तर तीन के प्रतिबंध

ताइपे और न्यू ताइपे में कोरोना वायरस पर नियंत्रण करने के लिए स्तर तीन के प्रतिबंध लगाए गए हैं। शहर में 15 मई को 188 और 16 मई को 206 मामले सामने आने के तुरंत बाद प्रतिबंध की घोषणा कर दी गई। नए प्रतिबंध के तहत यहां अधिकांश निवासियों को अपने घरों में रहने के लिए कहा गया है।

09:32 PM, 17-May-2021

महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में कोरोना के 26616 मामले

कोरोना को लेकर महाराष्ट्र से राहत की खबर आ रही है। प्रदेश में बीते 24 घंटे में 26616 लोग संक्रमित हो गए और 516 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 48,211 लोग स्वस्थ भी हुए।

 

08:33 PM, 17-May-2021

कर्नाटक में बीते 24 घंटे में कोरोना के 38,603 मामले 

कर्नाटक में बीते 24 घंटे में कोरोना के 38,603 मामले सामने आए और 476 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 34,635 लोग स्वस्थ भी हुए। 

 

08:23 PM, 17-May-2021

तमिलनाडु में बीते 24 घंटे में 33075 मामले सामने आए

तमिलनाडु में बीते 24 घंटे में 33075 मामले सामने आए हैं और 335 लोगों की मौत हो गई है। इस दौरान 20,486 लोग स्वस्थ भी हुए।

 

08:02 PM, 17-May-2021

मणिपुर के सात जिलों में लगा कोरोना कर्फ्यू

मणिपुर में बढ़ते कोरोना के मामले को देखते हुए यहां के सात जिलों में कोरोना कर्फ्यू लगा दिया गया है। इसके तहत 18 से 28 मई तक कड़ी पाबंदी रहेगी। इन जिलों में इंफाल पश्चिम, इंफाल पूर्व, बिष्णुपुर, थौबल, काकचिंग, चुराचांदपुर और उखरूल शामिल है।

07:46 PM, 17-May-2021

मध्यप्रदेश के इन जिलों में कोरोना कर्फ्यू

06:24 PM, 17-May-2021

पीएम केयर्स फंड से अब 500 की बजाय 849 ऑक्सीजन संयंत्रों की खरीद होगी

डीआरडीओ के अध्यक्ष जी सतीश रेड्डी ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि पीएम केयर्स फंड से अब 500 की बजाय 849 ऑक्सीजन संयंत्रों की खरीद होगी और इसलिए हम जुलाई के अंत तक सभी संयंत्रों को विभिन्न अस्पतालों में पहुंचाने के लिए अपने उद्योग भागीदारों के साथ काम कर रहे हैं।

 

04:58 PM, 17-May-2021

दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना के 4524 मामले सामने आए

दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना के 4524 मामले सामने आए हैं और 340 लोगों की मौत हो गई है। इस दौरान 10,918 लोग स्वस्थ भी हो गए।

 

04:35 PM, 17-May-2021

उत्तर प्रदेश में पिछले 16 दिनों में 161000 सक्रिय मामले कम हुए

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में पिछले 16 दिनों में 1,61,000 सक्रिय मामले कम हुए हैं। उत्तर प्रदेश अब तक 4.5 करोड़ से अधिक टेस्ट कर चुका है। 5 मई से हमारी निगरानी समिति की टीम घर-घर स्क्रीनिंग का काम कर रही है।

02:52 PM, 17-May-2021

हिमाचल प्रदेश में 18+ के लिए वैक्सीनेशन शुरू हुआ

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शिमला में 18+ लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाने का कार्यक्रम शुरू किया।
 

02:35 PM, 17-May-2021

रजनीकांत ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री को दिए 50 लाख रुपये

दक्षिण के सुपरस्टार रजनीकांत ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री को 50 लाख रुपये की राशि मदद के तौर पर दी। उन्होंने कहा कि मेरी लोगों से अपील है कि वो कोरोना के लिए जारी सभी गाइडलाइंस का पालन करें।
 

02:00 PM, 17-May-2021

बीते 24 घंटे में कोरोना के संक्रमित मामलों और ठीक होने वाले मामलों के बीच अंतर एक लाख - स्वास्थ्य मंत्री

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि पिछले 24 घंटों में कोरोना के नए मामलों और ठीक होने वाले मामलों में अंतर लगभग 1 लाख है। भारत सरकार की तरफ से राज्यों को 52.64 लाख रेमडेसिविर की शीशी, 45066 वेंटिलेटर, 176.91 लाख पीपीई किट और 422.79 लाख N-95 मास्क दिए जा चुके हैं

01:57 PM, 17-May-2021

आंध्र प्रदेश में 31 मई तक कोरोना कर्फ्यू लागू

आंध्र प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए मुख्यमंत्री ने राज्य में 31 मई तक कोरोना कर्फ्यू लगाने का एलान किया है।
 

01:03 PM, 17-May-2021

ओडिशा ने देश के 14 राज्यों में सप्लाई की 15074 मीट्रिक टन ऑक्सीजन

ओडिशा पुलिस ने जानकारी दी कि पिछले 25 दिनों में राज्य ने देश के अलग-अलग 14 प्रदेशों और केंद्र शासित राज्यों को 15074 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की सप्लाई की है। 
 

12:42 PM, 17-May-2021

देश में घटी पॉजिटिविटी रेट- केंद्र सरकार

भारत सरकार ने आंकड़े जारी करते हुए जानकारी दी कि देश में कोरोना के दैनिक मामले 26 दिन बाद तीन लाख से कम आए हैं। मौजूदा समय में देश में पॉजिटिविटी रेट 18.17 फीसदी हो गया है।
 

12:29 PM, 17-May-2021

कोई राजनेता कोविड दवा का भंडार नहीं कर सकता - दिल्ली हाईकोर्ट

दिल्ली हाईकोर्ट ने आदेश दिया है कि किसी भी राजनेता के पास कोविड की दवा को भंडार करके रखने का अधिकार नहीं है। 
 

11:27 AM, 17-May-2021

कोरोना की पहली देसी दवा 2डीजी हुई लॉन्च

आज रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) की ओर से विकसित कोरोना की दवा 2-डीजी लॉन्च की गई। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने डीआरडीओ के मुख्यालय में सोमवार यानी आज सुबह 10:30 बजे कोरोना की देसी दवा की पहली खेप लॉन्च की। आज 10 हजार मरीजों को कोरोना की देसी दवा 2-DG दी जा सकती है।
 

11:07 AM, 17-May-2021

उत्तराखंड में 10 मरीजों में ब्लैक फंग्स के लक्षण, एक मरीज की मौत

कोरोना से ठीक हुए मरीजों में ब्लैक फंग्स का भी खतरा देखने को मिल रहा है। उत्तराखंड में अबतक 15 मरीज ब्लैक फंग्स की चपेट में आ गए हैं। जबकि एक मरीज की मौत हो गई है।
 

10:45 AM, 17-May-2021

महाराष्ट्र: ठाणे में सोमवार को सामने आए 1314 मामले

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोविड-19 के 1,314 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या पांच लाख से अधिक हो गई है। एक अधिकारी ने सोमवार को इस बारे में बताया।

10:19 AM, 17-May-2021

बुजुर्ग महिला को गोद में उठाकर टीका लगवाने के लिए ले जाता पुलिसकर्मी

दिल्ली पुलिस ने जानकारी दी कि एक पुलिसकर्मी बुजुर्ग महिला को गोद में उठाकर उन्हें वैक्सीनेशन सेंटर तक लेकर गया। दिल्ली पुलिस ने जानकारी दी कि ये पुलिसकर्मी महिला की सेवा कर रहा है। बता दें कि बुजुर्ग महिला चलने में सक्षम नहीं थीं।
 

09:50 AM, 17-May-2021

देश: कोरोना से मौत का आंकड़ा बना चिंता का सबब

देश कोरोना वायरस की दूसरी लहर का प्रकोप जारी है। राहत की बात ये है कि 26 दिन बाद पहली बार आज तीन लाख से कम कोरोना के नए मरीज मिले हैं। वहीं चिंता की बात ये है कि  कोरोना की वजह से होने वाली मौतों की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही। पिछले करीब एक हफ्ते से हर रोज 4 हजार से ज्यादा लोगों की जान जा रही है। देश में बीते 24 घंटे में 2.81 लाख लाख से अधिक नए कोरोना मरीज मिले हैं और 4,106 लोगों की जान चली गई है। बता दें कि इससे पहले 20 अप्रैल को कोरोना के 2.94 लाख नए मरीज मिले थे।
 

09:04 AM, 17-May-2021

बीते 24 घंटे में 15,73,515 लोगों का हुआ कोरोना टेस्ट- आईसीएमआर

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद ने जानकारी दी कि बीते 24 घंटे में देश में 15,73,515 लोगों का कोरोना टेस्ट हुआ। अबतक 31,64,23,658 लोगों का कोरोना टेस्ट किया जा चुका है।
 

08:42 AM, 17-May-2021

दिल्ली: सरदार पटेल कोविड केयर सेंटर में मरीजों ने किया योग

दिल्ली के छतरपुर में सरदार पटेल कोविड केयर सेंटर में कोरोना के मरीज सुबह योग करते नजर आए। 
 

08:34 AM, 17-May-2021

मिजोरम: 150 नए मामले आए सामने, एक की मौत

मिजोरम में पिछले 24 घंटे में 150 नए मामले सामने आए, जबकि एक मरीज ने कोरोना वायरस के आगे दम तोड़ दिया।
 

07:45 AM, 17-May-2021

राजस्थान: ऑक्सीमीटर की कालाबाजारी करते दो लोग गिरफ्तार

राजस्थान के जोधपुर में पुलिस ने दो लोगों को ऑक्सीमीटर की कालाबाजारी करने के मामले में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि ये लोग एक ऑक्सीमीटर को 4,000-5,000 रुपये की कीमत पर बेच रहे थे, जबकि बाजार में उसकी कीमत 1,200 रुपये है।
 

07:31 AM, 17-May-2021

कोरोना: गोवा में कांग्रेस ने सीएम प्रमोद सावंत और स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई

देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर का खतरा अभी भी टला नहीं है बल्कि जारी है। पिछले 25 दिनों में देश में कोरोना वायरस के सबसे कम मामले सामने आए हैं। रविवार को कोरोना के 3.11 लाख से ज्यादा दैनिक मामले सामने आए लेकिन एक दिन में हो रही मौतों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। रविवार को चार हजार से ज्यादा लोगों ने दम तोड़ा दिया। इसी बीच हरियाणा, दिल्ली, बंगाल, छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में लॉकडाउन की अवधि को बढ़ा दिया है। हालांकि सरकार ने माना है अब कोरोना का संक्रमण ग्रामीण इलाकों में भी फैल रहा है और इससे निपटने के लिए घर-घर जाकर टेस्टिंग और जागरुकता फैलाने पर जोर दिया जा रहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें