बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण से पिछले 24 घंटों में 93 लोगों की मौत होने के साथ ही महामारी से मरने वालों की संख्या सोमवार को 4642 हो गई है। वहीं संक्रमण के 2844 नए मामले आने के साथ ही राज्य में अभी तक कुल 6,92,420 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, राज्य में पिछले 24 घंटों में संक्रमण से रोहतास में ग्यारह, पटना में दस, पश्चिम चंपारण एवं सारण में आठ-आठ, बक्सर में सात, सिवान में छह, बांका, भोजपुर एवं कैमूर में पांच-पांच, नालंदा में तीन, बेगूसराय, गया, गोपालगंज, जमुई, खगड़िया, लखीसराय, मुजफ्फरपुर, नवादा एवं सुपौल में दो-दो तथा अररिया, औरंगाबाद, दरभंगा, कटिहार, मधेपुरा, मधुबनी एवं मुंगेर में एक-एक मरीज की मौत हुई है।
24 घंटे के दौरान असम में 6221 मामले आए सामने, 5252 स्वस्थ हुए, 84 लोगों की मौत हुई।
सक्रिय मरीज - 52649
कुल स्वस्थ हुए - 3,18,585
अबतक कुल मौतें - 2823
केरल में बीते 24 घंटे में कोरोना के 17,821 नए मामले सामने आए हैं और 196 लोगों की मौत हो गई है। इस दौरान 36,039 लोग स्वस्थ भी हुए।
दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना के 1550 नए मामले सामने आए हैं और 207 लोगों की मौत हो गई है। इस दौरान 4375 लोग स्वस्थ भी हुए।
देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर के प्रकोप के बीच कोविड जांच में तेजी लाई गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने बताया कि भारत में रविवार को कोरोना वायरस के लिए 19,28,127 सैंपल टेस्ट किए गए। जबकि देश में अब तक कुल 33,05,36,064 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।
देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर का प्रकोप जारी है। अस्पतालों में बेड, वेंटिलेटर, रेमडेसिविर इंजेक्शन और ऑक्सीजन की कमी चल रही है। इस बीच, हरियाणा में अंबाला के डीएसपी ने बताया कि 24 अप्रैल को नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन का मामला दर्ज किया गया था और 399 इंजेक्शन पकड़े गए थे। अब तक इस मामले में 11 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं। आज एक व्यक्ति और गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की हिमाचल में दवाईयों की फैक्ट्री है।