गुजरात के गांधीनगर में प्रदेश भाजपा नेता यमल व्यास ने कहा कि गुजरात भाजपा विधायक दल की बैठक आज दोपहर तीन बजे होगी। बैठक में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, प्रह्लाद जोशी और भाजपा महासचिव तरुण चुग उपस्थित रहेंगे। बैठक में गुजरात के अगले मुख्यमंत्री का चुनाव होगा।