12:30 PM, 10-Dec-2022
Gujarat LIVE: भूपेंद्र पटेल चुने गए विधायक दल के नेता, राज्यपाल से मिलकर पेश किया सरकार बनाने का दावा
गुजरात में बंपर जीत हासिल करने के बाद भाजपा के विधायक आज दल के नेता को चुनने के लिए बैठक कर रहे हैं। इस बैठक में नवनिर्वाचित विधायकों के साथ-साथ केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा चुनाव समिति के नेता बीएस येदियुरप्पा और गुजरात इकाई के प्रमुख सीआर पटेल मौजूद हैं। माना जा रहा है कि आज ही भूपेंद्र पटेल को विधायक दल का नेता चुन लिया जाएगा, जिसके बाद वे राज्यपाल से मिल कर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।