09:18 AM, 20-Nov-2022
Gujarat Election 2022 Live: PM मोदी की बोटाद में रैली, बोले- चुनाव तय करेगा कि 25 साल बाद कैसा दिखेगा गुजरात
दूसरे चरण के लिए 1112 नामांकन वैध
गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए कुल 1,112 नामांकन फॉर्म वैध पाए गए हैं। एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि दूसरे चरण में पांच दिसंबर को जिन 93 सीटों पर मतदान होना है, उनके लिए शुक्रवार को नामांकन पत्रों की जांच की गई। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय से जारी एक बयान में कहा गया, 'दूसरे चरण के लिए कुल 1,515 फॉर्म प्राप्त हुए, जिनमें से 1,112 वैध पाए गए हैं।'