10:31 AM, 23-Nov-2022
गुजरात का गांव, जहां वोट न डालने पर लगता है जुर्माना
गुजरात के राजकोट जिले में एक गांव है राजसमढियाल। इस गांव में राजनीतिक पार्टियों के गांव में प्रचार करने पर मनाही है। इसलिए ताकि गांव का वातावरण प्रदूषित न हो, माहौल न खराब हो। लोगों में राजनीतिक द्वेष न फैले। यही नहीं, गांव के सभी लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करें, इसलिए भी नियम बनाया गया है। अगर कोई मतदाता यहां अपना वोट नहीं डालता तो उस पर 51 रुपयों का जुर्माना लगाया जाता है। इस गांव के सरपंच अशोक भाई वाघेरा कहते हैं, 'हमारे पूर्व सरपंच हरदेव सिंह जडे़जा के समय से ही यहां चुनाव प्रचार की मनाही है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस गांव के निवासी मानते हैं कि इस तरह माहौल खराब होगा।'