फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gujarat Election 2022 Live: योगी का केजरीवाल पर बड़ा हमला, पढ़िए क्या-क्या बोल गए यूपी के सीएम

Sat, 26 Nov 2022 06:36 PM IST
हिमांशु मिश्रा इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

Gujarat Assembly Election 2022 Live News in Hindi: गुजरात में पहले चरण का चुनाव एक दिसंबर को होना है। 89 विधानसभा सीटों पर वोट पड़ेंगे। इसके लिए चुनाव प्रचार का आखिरी दौर चल रहा है। राजनीतिक पार्टियों ने पूरी ताकत झोंक दी है। नेताओं के आरोप-प्रत्यारोप के दौर तीखे हो चले हैं। आइए जानते हैं चुनाव से जुड़े पल-पल के अपडेट्स...
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

06:36 PM, 26-Nov-2022

केजरीवाल ने किया रोड शो
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुजरात के भावनगर में आप प्रत्याशी के लिए रोड शो किया। 

06:33 PM, 26-Nov-2022

एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बन जाएगा गुजरात
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में गुजरात में बुनियादी ढांचे पर ध्यान देने के साथ-साथ एक ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर की अर्थव्यवस्था बन जाएगा। इसके अलावा देश  अर्थव्यवस्था को बढ़ने में भी गुजरात अहम भूमिका निभाएगा। 

06:31 PM, 26-Nov-2022

योगी के बयान पर केजरीवाल का पलटवार
सीएम योगी के बयान पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पलटवार किया है। केजरीवाल ने ट्विट कर लिखा, 'अगर गंदी गाली गलौज चाहिए, गुंडागर्दी चाहिए, भ्रष्टाचार चाहिए, गंदी राजनीति चाहिए तो इनको वोट दे देना। अगर स्कूल, अस्पताल, बिजली, पानी, सड़कें चाहिए तो मुझे वोट दे देना।' 
   

विज्ञापन
06:26 PM, 26-Nov-2022

ऐसे हैं सौराष्ट्र-कच्छ और दक्षिण गुजरात के समीकरण
एक दिसंबर को गुजरात की 89 विधानसभा सीटों पर मतदान होना है। पहले चरण की ये विधानसभा सीटें सौराष्ट्र, कच्छ और दक्षिण गुजरात के 19 जिलों में पड़ती हैं। पहले चरण के मतदान के लिए भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी सहित 39 राजनीतिक दलों ने अपने उम्मीदवार उतारे हैं। कई ने निर्दलीय भी मैदान में ताल ठोकी है। इस तरह से कुल 89 सीटों की इस जंग में 788 उम्मीदवार मैदान में हैं। सौराष्ट्र, कच्छ और दक्षिण गुजरात में पड़ने वाली इन 89 सीटों को लेकर राजनीतिक दलों में खींचतान तेज है। इस बार आम आदमी पार्टी की एंट्री ने मुकाबला त्रिकोणीय बना दिया है। ऐसे में सवाल उठता है कि इन इलाकों में मौजूदा समीकरण क्या हैं? भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी में से कौन कितना मजबूत है? पढ़िए पूरी खबर...

06:25 PM, 26-Nov-2022

नड्डा बोले- पीएम मोदी के लिए यहां प्यार और विश्वास बिना शर्त है
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. जेपी नड्डा गुजरात दौरे पर हैं। यहां उन्होंने रोड शो किया। इस दौरान कहा कि गुजरात में पीएम मोदी के लिए विश्वास और प्यार बिना शर्त है। जिस तरह से सीएम पटेल ने प्रदेश में कई विकास योजनाओं को लागू किया है, उसके बाद यहां की जनता बीजेपी को समर्थन देने को आतुर है। ये चुनाव एकतरफा दिख रहा है। एक और पांच दिसंबर लोग भाजपा के पक्ष में फैसला करेंगे।

विज्ञापन
06:22 PM, 26-Nov-2022

नवसारी विधानसभा में कितना हुआ विकास?
गुजरात भाजपा का गढ़ माना जाता है और यहां ऐसी कई  विधानसभा सीटें हैं जहां भाजपा का पिछले कई चुनावों से दबदबा रहा है। ऐसी सीटों में एक नवसारी विधानसभा सीट है। इस सीट पर 1990 से ही भाजपा का कब्जा है। दादाभाई नौरोजी की जन्मभूमि रही नवसारी से जमशेदजी टाटा और रतन टाटा का खास लगाव रहा है। इलाके में भारी संख्या में राइस मील होने के कारण पोहे के करीब 100 कारखाने हैं। यहां से महज 10 किलोमीटर दूर दांडी है, जहां महात्मा गांधी ने नमक सत्याग्रह किया था। 

लोगों का कहना है कि बीते कुछ वर्षों में इलाके में विकास तो खासा हुआ है, लेकिन विकास के साथ समस्याओं का भी उतनी ही रफ्तार से विकास हुआ है। महंगाई, बेरोजगारी तेज रफ्तार से आगे बढ़ रही है। यहां के लोगों का मानना है कि नवसारी देश के दूसरे हिस्सों से अलग नहीं है और देशवासी जिस समस्या से दो-चार हो रहे हैं, यहां के लोगों को भी उन्हीं दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पढ़िए पूरी खबर...

05:11 PM, 26-Nov-2022

गुजरात के सीएम का रोड शो
गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने अहमदाबाद में रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा प्रत्याशी के लिए वोट मांगा। भूपेंद्र ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर भी निशाना साधा। 
   

04:42 PM, 26-Nov-2022

मोदी की कर्मभूमि पर जीत के लिए BJP का ये है प्लान
जिले की छह सीटों में सबसे अहम सीट दाहोद पर 15 साल से कांग्रेस का कब्जा है। शहरी आबादी वाली इस सीट को केंद्र सरकार ने अपने महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट स्मार्ट सिटी में इसे शामिल किया है। पूरे प्रदेश में यह शहर चुनिंदा उन शहरों में शामिल है जहां पीएम मोदी की सीधी नजर है। पढ़िए पूरी खबर...

03:10 PM, 26-Nov-2022

20 लाख रोजगार से सस्ता तेल और चना तक, 10 बिंदुओं में जानें भाजपा के चुनावी वादों के मायने
भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. जेपी नड्डा ने इसे लॉन्च किया। इस संकल्प पत्र में रोजगार से लेकर महिलाओं, युवाओं और बच्चों तक के लिए वादे किए गए हैं। आदिवासी समाज, अनुसूचित जाति-जनजाति व पिछड़े वर्ग के लिए भी वादों की बौछार लगाई गई है। किसान, कामगार, पशुपालकों के लिए भी कई तरह के वादे किए गए हैं। आइए जानते हैं कि इन वादों के सियासी मायने क्या हैं? आम आदमी पार्टी और कांग्रेस से कितना अलग है ये घोषणा पत्र? पढ़िए पूरी खबर...

02:34 PM, 26-Nov-2022

योगी ने केजरीवाल पर साधा निशाना
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज गुजरात के गीर सोमनाथ में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने आम आदमी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। बिना अरविंद केजरीवाल का नाम लिए योगी ने कहा, 'यह जो आम आदमी पार्टी का नमूना आया है न दिल्ली से, यह आतंकवाद का सच्चा हितैषी है। ये राम मंदिर का विरोध करता है। सेना के शौर्य और साहस का सबूत मांगता है। आप लोग इसका कभी विश्वास न करना।'
 

01:44 PM, 26-Nov-2022

योगी ने कांग्रेस पर साधा निशाना
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज गुजरात के गीर सोमनाथ में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। सीएम योगी ने कहा, 'कांग्रेस ने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर का भी अपमान किया है। कांग्रेस बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर को चुनाव हराने का भरसक प्रयास करती थी।'

01:41 PM, 26-Nov-2022

मछुआरों ने गुजरात सरकार पर उठाए सवाल
कच्छ जिले के भुज शहर से 120 किलोमीटर दूर जखाऊ हार्बर अब्दासा विधानसभा क्षेत्र में करीब 300 से ज्यादा मछुआरों के घर और झोपड़ियों को अफसरों ने तोड़ दिया। इसपर मछुआरों ने सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि चुनाव से ठीक पहले हमारे घर को क्यों तोड़ दिया गया? 
 

01:39 PM, 26-Nov-2022

आप का भाजपा, कांग्रेस पर तंज
आम आदमी पार्टी की तरफ से गुजरात के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार इसुदन गढ़वी ने भाजपा और कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि गुजरात के लोग भाजपा और कांग्रेस के राज्य नेताओं से तंग आ चुके हैं। इन्हें किसी भी हालत में वह दोबारा सत्ता नहीं सौंपेंगे। 

12:04 PM, 26-Nov-2022

भाजपा ने घोषणा पत्र में क्या-क्या वादे किए?

  • 10 हजार करोड़ रुपये किसानों के मार्केटिंग के लिए खर्च करेंगे। 
  • 25 हजार करोड़ रुपये खर्च करके सिंचाई व्यवस्था को मजबूत करेंगे। 
  • 500 करोड़ रुयये खर्च करके गौशालाओं को मतबूत बनाएंगे। 
  • एक हजार अतिरिक्त मोबाइल पशु चिकित्सालय की शुरुआत करेंगे। 
  • साउथ गुजरात और सौराष्ट्र में दो सी फूड पार्क तैयार करेंगे। 
  • युवाओं के लिए 20 लाख रोजगार विकसित किए जाएंगे। 
  • स्कूल ऑफ एक्सीलेंस तैयार करने के लिए 10 हजार करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। 
  • देश का पहला ब्लू इकनॉमी इंडस्ट्रियल कॉरिडोर तैयार होगा। 
  • मछली पकड़ने से संबंधित बुनियादी ढांचे भी मजबूत किए जाएंगे। 
  • पूरे गुजरात को 04 और 06 लेन सड़क से जोड़ेंगे। फ्लाईओर बनाए जाएंगे। 
  • गुजरात ओलंपिक मिशन के तहत वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स फैसेलिटी सेंटर बनाए जाएंगे। 
  • छात्राओं को इलेक्ट्रिक स्कूटी देने का वादा किया गया है। 
  • प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत हर परिवार को मुफ्त इलाज के लिए मिलने वाली रकम को पांच लाख से बढ़ाकर 10 लाख रुपये किया जाएगा। 
  • अगले पांच साल में गुजरात की एक लाख महिलाओं को रोजगार दिया जाएगा। 

11:58 AM, 26-Nov-2022

गुजरात चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने संकल्प पत्र जारी कर दिया है। इसमें गुजरात के युवाओं के लिए रोजगार से लेकर शिक्षा, किसानों, महिलाओं और स्कूली बच्चों तक के लिए वादे किए गए हैं।
 

11:50 AM, 26-Nov-2022

2017 के चुनाव में 30 सीटों पर NOTA ने बिगाड़ा था खेल
गुजरात में चुनाव प्रचार अपने अंतिम दौर में पहुंच चुका है। पहले चरण के मतदान के लिए अब महज पांच दिन रह गए हैं। एक दिसंबर को पहले चरण के लिए वोट डाले जाएंगे। इस चुनाव में भी मतदाता के पास नोटा का इस्तेमाल करने का विकल्प होगा। 2017 की बात करें तो उस चुनाव में नोटा ने राज्य की 182 सीटों में से 30 सीटों पर जीत हार का गणित बिगाड़ दिया था। पढ़िए पूरी खबर...

 

10:27 AM, 26-Nov-2022

भाजपा आज जारी कर सकती है घोषणा पत्र
गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 के लिए भारतीय जनता पार्टी आज अपना घोषणा पत्र जारी कर सकती है। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के घोषणा पत्र पहले ही जारी हो चुके हैं।

10:04 AM, 26-Nov-2022

ओवैसी का शाह पर पलटवार
ऑल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल मुस्लिमीन के अध्यक्ष और लोकसभा सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर तीखा पलटवार किया है। गुजरात स्थित भरूच एक रैली में गृह मंत्री शाह ने गुजरात दंगों को लेकर बयान दिया था। जनसभा में मौजूद लोगों से पूछा था कि 'जब कांग्रेसी थे तब आए दिन दंगे होते थे की नहीं होते थे?' इसके बाद गृह मंत्री ने कहा, 'लेकिन, 2002 में जब नरेंद्र भाई थे तब एक ऐसा ही प्रयास किया गया, 2002 में इन्होंने हिंसा करने की हिम्मत की थी, इनको ऐसा पाठ पढ़ाया कि 2022 यानी आज के दिन तक अब कोई जरा भी ऐसा प्रयास करने का नाम नहीं ले रहा।' 

अब इस पर ओवैसी बयान आया है। ओवैसी ने गुजरात में एक जनसभा में कहा, 'मैं गृह मंत्री को बताना चाहता हूं, 2002 में आपने जो सबक सिखाया था, वह यह था कि बिलकिस के बलात्कारी आपके द्वारा रिहा किए जाएंगे, आप बिलकिस की तीन साल की बेटी के हत्यारों को रिहा करेंगे, अहसान जाफरी को मार दिया जाएगा। आपका कौन सा सबक हम याद करेंगे?' याद रखना सब से सत्ता छिन जाती है। सत्ता के नशे में, गृह मंत्री कह रहे हैं कि उन्होंने सबक सिखाया। अमित शाह साहब, आपने क्या सबक सिखाया कि दिल्ली में सांप्रदायिक दंगे हुए?'

ओवैसी यहीं नहीं रूके। आगे उन्होंने कहा, 'अमन उसी वक्त आएगा जब मजलूमों को इंसाफ मिलेगा। आप सबक सिखाने की बात कर रहे हैं, मगर लोग भूल जाते हैं। सत्ता में आने के बाद लोग भूल जाते हैं। सत्ता के नशे में भारत के गृह मंत्री ने कहा सबक सिखाया। पूरे मुल्क में बदनामी हो गई। कौन सा सबक आपने सिखाया?'

09:29 AM, 26-Nov-2022

Gujarat Election 2022 Live: योगी का केजरीवाल पर बड़ा हमला, पढ़िए क्या-क्या बोल गए यूपी के सीएम

भाजपा उम्मीदवार का आप और कांग्रेस पर हमला
माणावादर से बीजेपी उम्मीदवार जवाहर चावड़ा का बयान आया है। उन्होंने आप और कांग्रेस पर तंज कसा है। बोले, 'पिछले 32 सालों से मैं यहां हूं और लगभग पांच चुनाव जीते हैं। आम आदमी पार्टी तस्वीर में कहीं नहीं है। कांग्रेस अपने स्तर पर पूरी कोशिश कर रही है। मेरे लिए इस बार जीतना आसान है क्योंकि मैंने साबित कर दिया है कि ताकत क्या कर सकती है और मैं लोगों की मदद कैसे कर सकता हूं।' 

उन्होंने आगे भारत जोड़ो यात्रा पर भी निशाना साधा। कहा, मुझे लगता है कि यह बेकार है। धारा 370 हटने के बाद पूरा भारत एक हो गया। कांग्रेस जीतना नहीं चाहती, पार्टी में रहते हुए मैंने यही महसूस किया। 

 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें