फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gujarat Election 2022 Live: भाजपा ने 160 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, हार्दिक पटेल को वीरमगाम से टिकट

Thu, 10 Nov 2022 02:36 PM IST
जयदेव सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

खास बातें

 Gujarat Election 2022 Live Gujarat Vidhan Sabha Chunav News in Hindi :  गुजरात में पहले चरण में 89 सीटों पर एक दिसंबर को चुनाव होगा। इसके लिए पांच नवंबर को अधिसूचना जारी हो चुकी है। 14 नवंबर तक नामांकन किया जा सकेगा। नामांकन पत्रों की जांच 15 नवंबर को होगी।
विज्ञापन
हार्दिक पटेल - फोटो : Agency
विज्ञापन

लाइव अपडेट

02:35 PM, 10-Nov-2022

प्रगति और विकास का मुद्दा अहम: रीवाबा जडेजा

जामनगर उत्तर से भाजपा उम्मीदवार बनाई गईं क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी रीवाबा जडेजा ने कहा है कि प्रगति और विकास का मुद्दा अहम है। उन्होंने कहा, 'मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह और गुजरात के सीएम का आभार व्यक्त करना चाहती हूं कि पार्टी ने मुझ पर विश्वास दिखाया है।  
 

01:44 PM, 10-Nov-2022
सीआर पाटिल - फोटो : सोशल मीडिया

बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से चर्चा करके बनी उम्मीदवारों की सूची: सीआर पाटिल

गुजरात भाजपा के अध्यक्ष सीआर पाटिल ने भाजपा उम्मीदवारों की पहली सूची पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, 'चुनाव के दौरान कुछ बदलाव करने जरूरी होते हैं। उसी तरह के कुछ बदलाव किए गए हैं। हमने मेरिट और बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से चर्चा करके उम्मीदवारों की सूची बनाई है। भाजपा ने अपनी सूची में युवाओं और महिलाओं की वरीयता दी है।'

01:29 PM, 10-Nov-2022

हम सभी रिकॉर्ड तोड़ेंगे: भूपेंद्र पटेल

भाजपा की लिस्ट जारी होने के बाद मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने कहा, मुझे उम्मीदवार नामित होने पर खुशी हो रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में हम चुनाव में अथक प्रयास कर रहे हैं। हम सबसे बड़ी पार्टी बनने जा रहे हैं और सभी रिकॉर्ड तोड़ेंगे।

विज्ञापन
12:04 PM, 10-Nov-2022

मुख्यमंत्री ऑफिस के बाहर भाजपा कार्यकर्ताओं का जश्न

भाजपा उम्मीदवारों की पहली सूची जारी होने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल के ऑफिस के बाहर जश्न मनाया। पटेल को पार्टा ने घाटलोदिया से टिकट दिया है। 

11:32 AM, 10-Nov-2022

रवींद्र जडेजा की पत्नी रीवा को भाजपा ने दिया टिकट

भारतीय टीम के क्रिकेटर रविंद्र जडेजा की पत्नी रीवा सोलंकी को जामनगर उत्तर से भाजपा उम्मीदवार बनाया गया है। इस सीट से 2017 में भाजपा के धर्मेंद्र सिंह जडेजा जीते थे। 

विज्ञापन
11:27 AM, 10-Nov-2022



11:25 AM, 10-Nov-2022




 

11:20 AM, 10-Nov-2022

देखें भाजपा उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट

गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने किस सीट से किसे उतारा है। देखिए पूरी लिस्ट

11:20 AM, 10-Nov-2022
भूपेंद्र पटेल - फोटो : ANI

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल घाटलोडिया से लड़ेंगे चुनाव

भाजपा ने गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल घाटलोडिया विधानसभा सीट से टिकट दिया गया है। पटेल 2017 में भी इस सीट से जीते थे।

11:15 AM, 10-Nov-2022

भाजपा ने जारी की 160 उम्मीदवारों की सूची

भाजपा ने 160 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। हार्दिक पटेल को विधानसभा वीरमगाम से भाजपा का उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं, क्रिकेटर रविंद्र जडेजा की पत्नी रीवा सोलंकी को जामनगर उत्तर से भाजपा उम्मीदवार बनाया गया है।

11:10 AM, 10-Nov-2022

Gujarat Election 2022 Live: भाजपा ने 160 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, हार्दिक पटेल को वीरमगाम से टिकट

 Gujarat Election 2022 Live Gujarat Vidhan Sabha Chunav News in Hindi : गुजरात में पहले चरण में 89 सीटों पर एक दिसंबर को चुनाव होगा। इसके लिए पांच नवंबर को अधिसूचना जारी हो चुकी है। 14 नवंबर तक नामांकन किया जा सकेगा। नामांकन पत्रों की जांच 15 नवंबर को होगी। 17 नवंबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। ऐसे में सभी दलों में टिकट को लेकर उठापठक जारी है। आम आदमी पार्टी अब तक प्रत्याशियों की 12 सूची जारी कर चुकी है। भाजपा ने भी गुरुवार को 160 उम्मीदवारों की अपनी पहली ,सूची जारी कर दी। कांग्रेस भी जल्द ही उम्मीदवारों की सूची जारी कर सकती है। आइए जानते हैं गुजरात विधानसभा चुनाव से जुड़े सारे अपडेट्स...

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें