फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gandhi Jayanti Live: मोदी ने बापू को किया नमन, पूर्व PM को भी दी श्रद्धांजलि; राहुल ने भी अर्पित की पुष्पांजलि

Wed, 02 Oct 2024 01:47 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

Gandhi Jayanti Live Updates: आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 155वीं जयंती है। इस मौके पर पीएम मोदी, नेता प्रतिप्रक्ष राहुल गांधी से लेकर केंद्रीय मंत्रियों और दिग्गज राजनेताओं तक ने बापू को याद किया। कई दिग्गज राजघाट पहुंचे और बापू को श्रद्धा-सुमन अर्पित किए।
विज्ञापन
गांधी जयंती 2024 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

06:07 PM, 02-Oct-2024

लंदन में केंद्रीय मंत्री ने बापू को किया नमन

लंदन: भारतीय उच्चायोग ने आज गांधी जयंती के अवसर पर टैविस्टॉक स्क्वायर स्थित गांधी प्रतिमा पर एक कार्यक्रम आयोजित किया, जहां केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और भारत के उच्चायुक्त विक्रम दोराईस्वामी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

03:08 PM, 02-Oct-2024

देवेंद्र फडणवीस ने कांग्रेस पर बोला जबरदस्त हमला
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, अगर ये लोग गांधी जी को मानते हैं तो उन्हें गांधी जी द्वारा दिए गए सुझाव पर अमल करना चाहिए। गांधी जी ने साफ कहा था कि आजादी मिल चुकी है, कांग्रेस की उपयोगिता खत्म हो चुकी है, कांग्रेस को भंग कर देना चाहिए नहीं तो कांग्रेस देश की तरक्की में बाधा बनेगी। अगर वे गांधी जी के इस कथन का पालन करते हैं तो मुझे लगेगा कि उन्हें सबके सामने गांधी जी पर बोलने का अधिकार होगा।

01:46 PM, 02-Oct-2024

भाजपा केवल दिखावा करती है, उन्हें स्वच्छता से कोई लेना-देना नहीं- अजय राय
उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि, आज महात्मा गांधी, लाल बहादुर शास्त्री और नेहरू जी के साथ सांसद रहे मसूरिया दीन पासी की जयंती है। हम निश्चित रूप से इन तीन महापुरुषों द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चल रहे हैं... भाजपा केवल दिखावा करती है, उन्हें स्वच्छता से कोई लेना-देना नहीं है। यह उनके लिए एक फोटो सेशन इवेंट है और कुछ नहीं।

विज्ञापन
01:45 PM, 02-Oct-2024

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह, केंद्रीय मंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी और अन्य नेताओं ने संविधान सदन (पुरानी संसद) के सेंट्रल हॉल में लाल बहादुर शास्त्री को उनकी जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की।

12:48 PM, 02-Oct-2024

संट्रेल हॉल में बापू को श्रद्धांजलि
कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने संसद भवन के सेंट्रल हॉल में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
 

विज्ञापन
12:41 PM, 02-Oct-2024

ओडिशा: रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक ने गांधी जयंती के अवसर पर 'स्वच्छता ही सेवा' के संदेश के साथ रेत से कलाकृति बनाई।

12:40 PM, 02-Oct-2024

सीएम आतिशी बोलीं- बापू ने न्याय के लिए संघर्ष करने का तरीका सिखाया
दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा, "आज महात्मा गांधी का जन्मदिवस है, मुझे लगता है कि शायद ही दुनिया में उनके जैसा कोई दूसरा व्यक्ति रहा हो, जिन्होंने प्रेम और शांति से सत्याग्रह करना, सच्चाई के लड़ना, न्याय के लिए संघर्ष करना सिखाया। आज के इस तानाशाही के दौर में गांधी जी के सत्याग्रह के तरीके, उन्होंने जो न्याय के लिए संघर्ष करने का तरीका सिखाया वह आज के दौर में पहले से भी ज्यादा सक्रिय हो गया है।

11:52 AM, 02-Oct-2024

'बापू की सोच को आगे बढ़ाते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने 2014 में स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत की'
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर बापू की सोच को आगे बढ़ाते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने 2014 में स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत की थी। आज जब हम 10वां स्वच्छता दिवस मना रहे हैं तब इन 10 सालों में ये एक जन आंदोलन बन चुका है... धीरे-धीरे हर भारतीय स्वच्छता को अपने स्वभाव का हिस्सा बनाने का काम कर रहा है। मुझे लगता है कि वो दिन दूर नहीं जब भारत दुनिया के सबसे खूबसूरत और स्वच्छ देशों में से एक होगा। प्रधानमंत्री मोदी इसी विजन के साथ आगे बढ़ रहे हैं और इसमें सभी जनप्रतिनिधि, कला के क्षेत्र से जुड़े लोग, हम सभी लोग झाड़ू लेकर स्वच्छता अभियान चला रहे हैं, इससे आम आदमी को भी प्रेरणा मिलती है।

11:22 AM, 02-Oct-2024

'स्वच्छ भारत अभियान सिर्फ साफ सफाई का कार्यक्रम ही नहीं'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, स्वच्छ भारत अभियान सिर्फ साफ सफाई का कार्यक्रम ही नहीं है, इसका दायरा व्यापक रूप से बढ़ रहा है। अब स्वच्छता संपन्नता का नया रास्ता बन रही है। स्वच्छ भारत अभियान से देश में बड़े पैमाने पर रोजगार भी बन रहे हैं।

11:00 AM, 02-Oct-2024

जिस भारत का सपना गांधी जी देखा, उसे हम सब मिलकर पूरा करें: पीएम मोदी 

 'स्वच्छता ही सेवा 2024' कार्यक्रम:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि, जिस भारत का सपना गांधी जी और देश की महान विभूतियों ने देखा था, वो सपना हम सब मिलकर पूरा करें, आज का दिन हमें ये प्रेरणा देता है। आज 2 अक्टूबर के दिन मैं कर्तव्यबोध से भी भरा हुआ हूं और उतना ही भावुक भी हूं। आज स्वच्छ भारत मिशन की यात्रा 10 साल के मुकाम पर पहुंच चुकी है। उन्होंने कहा कि, बीते पखवाड़े में देश भर में करोड़ों लोगों ने 'स्वच्छता ही सेवा' कार्यक्रमों में हिस्सा लिया है। मुझे जानकारी दी गई है कि 'सेवा पखवाड़ा' के 15 दिनों में देशभर में 27 लाख से ज्यादा कार्यक्रम हुए। जिनमें 28 करोड़ से ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया। निरंतर प्रयास करके ही हम अपने भारत को स्वच्छ बना सकते हैं। मैं प्रत्येक भारतीय का आभार व्यक्त करता हूं।

पीएम ने कहा कि, आज के इस महत्वपूर्ण पड़ाव पर आज स्वच्छता से जुड़े करीब 10 हजार करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट्स की भी शुरुआत हुई है। मिशन अमृत के तहत देश के अनेक शहरों में वॉटर और सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट बनाए जाएंगे। नमामि गंगे से जुड़ा काम हो या फिर कचरे से बायोगैस पैदा करने वाले गोबरधन प्लांट, ये काम स्वच्छ भारत मिशन को एक नई ऊंचाई पर ले जाएगा। स्वच्छ भारत मिशन जितना सफल होगा, उतना ही हमारा देश ज्यादा चमकेगा।
 

11:00 AM, 02-Oct-2024

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "आज पूरा देश महात्मा गांधी की जयंती मना रहा है... प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान पर 'सेवा पखवाड़ा' कार्यक्रम, जो 17 सितंबर विश्वकर्मा जयंती और प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन से प्रारंभ हुआ, आज गांधी जयंती पर भी जारी है।

10:10 AM, 02-Oct-2024

गांधी जंयती पर ओडिशा में कार्यक्रम
भुवनेश्वर: ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी, राज्यपाल रघुबर दास और अन्य ने गांधी जयंती 2024 पर महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की और उनकी जयंती पर एक कार्यक्रम में भाग लिया।

10:09 AM, 02-Oct-2024

पूरे प्रदेश में चलेगा स्वच्छता अभियान- केशव मौर्य
प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, "स्वच्छता ही सेवा है के संकल्प के साथ भाजपा प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से लगातार सेवा पखवाड़ा के कार्यक्रम का अभियान चला रही है और उसी क्रम में यहां स्वच्छता अभियान का प्रारंभ किया गया है। पूरे प्रदेश में यह अभियान चलेगा।

10:06 AM, 02-Oct-2024

बेंगलुरु में सीएम सिद्धारमैया ने पुष्पांजलि अर्पित
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार और अन्य लोगों ने महात्मा गांधी की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।
 

10:04 AM, 02-Oct-2024

लखनऊ में सीएम योगी ने महात्मा गांधी की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित
 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनके मंत्रिमंडल के अन्य मंत्रियों ने महात्मा गांधी की जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।

10:04 AM, 02-Oct-2024

नड्डा बोले-  स्वच्छता को प्रधानमंत्री ने जन आंदोलन में बदल दिया
केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने कहा,  महात्मा गांधी ने स्वच्छता का आह्वान किया था लेकिन स्वच्छता की इस भावना को हमारे प्रधानमंत्री ने जन आंदोलन में बदल दिया। आम नागरिकों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता होनी चाहिए...यह पिछले कुछ वर्षों से प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में चल रहा है...हम हर साल सेवा पखवाड़ा मनाते हैं
 

10:03 AM, 02-Oct-2024

गांधी जयंती पर स्वच्छता कार्यक्रम से जुड़े पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर लिखा कि, आज गांधी जयंती पर मैंने अपने युवा मित्रों के साथ स्वच्छता से संबंधित गतिविधियों में हिस्सा लिया। मैं आप सभी से आग्रह करता हूं कि आप भी दिन में किसी न किसी ऐसी गतिविधि में हिस्सा लें और साथ ही स्वच्छ भारत मिशन को मजबूत करते रहें। 

09:17 AM, 02-Oct-2024

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने बापू को श्रद्धांजलि अर्पित की
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने पणजी में महात्मा गांधी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
 

08:38 AM, 02-Oct-2024

विजय घाट पहुंचे उपराष्ट्रपति
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को उनकी जयंती पर विजय घाट पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

08:37 AM, 02-Oct-2024

कीर्ति मंदिर पहुंचे गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल
गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने पोरबंदर में महात्मा गांधी की जयंती पर कीर्ति मंदिर में उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। कीर्ति मंदिर पोरबंदर में महात्मा गांधी और कस्तूरबा गांधी की याद में बनाया गया स्मारक है। यहां गांधी जी परिवार का पैतृक घर है। जहां महात्मा गांधी का जन्म हुआ था। जोकि कीर्ति मंदिर से सटा हुआ है।
 

08:22 AM, 02-Oct-2024

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बापू को पुष्पांजलि अर्पित की

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राजघाट पर महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
 

07:59 AM, 02-Oct-2024

पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को उनकी जयंती पर याद किया
देश के जवान, किसान और स्वाभिमान के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी को उनकी जयंती पर आदरपूर्ण श्रद्धांजलि।

07:58 AM, 02-Oct-2024

पीएम मोदी बोले- पूज्य बापू को उनकी जन्म-जयंती पर शत-शत नमन

पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा कि, सभी देशवासियों की ओर से पूज्य बापू को उनकी जन्म-जयंती पर शत-शत नमन। सत्य, सद्भाव और समानता पर आधारित उनका जीवन और आदर्श देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणापुंज बना रहेगा।

07:35 AM, 02-Oct-2024

पीएम मोदी राजघाट पहुंचे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजघाट पहुंच गए हैं। उन्होंने बापू को पुष्पांजलि अर्पित की।
 

07:34 AM, 02-Oct-2024

ओम बिरला और खट्टर ने दी श्रद्धांजलि
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने राजघाट पर महात्मा गांधी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

07:34 AM, 02-Oct-2024

वीके सक्सेना ने विजय घाट पर पुष्पांजलि अर्पित की
दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें विजय घाट पर पुष्पांजलि अर्पित की।
 

07:30 AM, 02-Oct-2024

पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को भी श्रद्धांजलि दी
पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को भी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लिखा, 'देश के जवान, किसान और स्वाभिमान के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी को उनकी जयंती पर आदरपूर्ण श्रद्धांजलि।'

07:29 AM, 02-Oct-2024

पीएम मोदी ने दी बापू को श्रद्धांजलि
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि सभी देशवासियों की ओर से पूज्य बापू को उनकी जन्म-जयंती पर शत-शत नमन। सत्य, सद्भाव और समानता पर आधारित उनका जीवन और आदर्श देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणापुंज बना रहेगा।

07:29 AM, 02-Oct-2024

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें विजय घाट पर पुष्पांजलि अर्पित की।

07:28 AM, 02-Oct-2024

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने राजघाट पर राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि दी
दिल्ली: कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें विजय घाट पर पुष्पांजलि अर्पित की।
 

07:14 AM, 02-Oct-2024
पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री - फोटो : अमर उजाला

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के साथ-साथ देश पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी का भी जयंती मना रहा है। इस खास मौके पर स्कूल-कॉलेज सहित सरकारी दफ्तरों में अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। 

07:10 AM, 02-Oct-2024

Gandhi Jayanti Live: मोदी ने बापू को किया नमन, पूर्व PM को भी दी श्रद्धांजलि; राहुल ने भी अर्पित की पुष्पांजलि

आज देश राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 155वीं जयंती मना रहा है। इस मौके पर पीएम मोदी, नेता प्रतिप्रक्ष राहुल गांधी समेत कई राजनीतिक हस्तियां राजघाट स्थित बापू की समाधि स्थल पहुंचकर श्रद्धांजलि देंगी।  महात्मा गांधी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 में गुजरात के पोरबंदर में हुआ था।  ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ किया गया उनका संघर्ष आज भी इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज है। 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें