फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus Live: महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में कोरोना के 10066 नए मामले, 163 लोगों की मौत

Wed, 23 Jun 2021 10:30 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर अभी भी जारी है। हालांकि कोरोना के दैनिक संक्रमित मामलों में अब काफी गिरावट आ गई है। कोरोना की वजह से होने वाली मौतों का आंकड़ा भी गिरने लगा है। हालांकि कोरोना की तीसरी लहर की संभावना अभी भी चिंता का विषय है। देश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों का आंकड़ा तीन करोड़ के पार पहुंच चुका है और अबतक 29 करोड़ से ज्यादा लोगों को कोरोना की टीका लग चुका है। कोरोना के दैनिक मामलों में तेजी देखने को मिली है। बीते 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस के 50,848 नए मामले सामने आए और सक्रिय मामलों की संख्या सात लाख से कम हो गई है। देश में डेल्टा प्लस के वैरिएंट के 40 मामले आए सामने।कोरोना से संबंधित सभी अपडेट्स यहां पढ़िए...
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:30 PM, 23-Jun-2021

चंडीगढ़ में 6 घंटे का कर्फ्यू

चंडीगढ़ प्रशासन ने रात 11:00 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू लगाया।

10:00 PM, 23-Jun-2021

पश्चिम बंगाल में कोरोना के 1925 नए मामले

पश्चिम बंगाल में कोरोना के 1,925 नए मामले सामने आए। इस दौरान 2,017 लोग डिस्चार्ज हुए और 38 लोगों की कोरोना से मौत हुई। 

09:14 PM, 23-Jun-2021

महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में कोरोना के 10066 नए मामले

महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में कोरोना के 10,066 नए मामले सामने आए हैं और 163 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 11,032 लोग स्वस्थ हो गए।


 

विज्ञापन
09:12 PM, 23-Jun-2021

मध्यप्रदेश में डेल्टा प्लस वेरिएंट से पहली मौत

मध्यप्रदेश के उज्जैन में डेल्टा प्लस वेरिएंट के संक्रमण से एक महिला की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि महिला को कोरोना की वैक्सीन नहीं लगी थी।
 

05:50 PM, 23-Jun-2021

दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना के 111 नए मामले

दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना के 111 नए मामले सामने आए हैं और सात लोगों की मौत हो गई है। इस दौरान 702 लोग स्वस्थ भी हो गए।


 

विज्ञापन
05:45 PM, 23-Jun-2021

टीकाकरण को लेकर ‘पीआर इवेंट’ से आगे नहीं बढ़ पा रही सरकार : राहुल

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को आरोप लगाया कि केंद्र सरकार कोविड टीकाकरण को लेकर ‘पीआर इवेंट’ (प्रचार कार्यक्रम) से आगे नहीं बढ़ पा रही है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि कोरोना टीकाकरण जब तक निरंतर बड़े स्तर पर नहीं होता, तब तक हमारा देश सुरक्षित नहीं है। अफ़सोस, केंद्र सरकार पीआर इवेंट से आगे नहीं बढ़ पा रही।

05:41 PM, 23-Jun-2021

 कर्नाटक में कोरोना के ‘डेल्टा प्लस’ स्वरूप का पहला मामला सामने आया

कर्नाटक में कोरोना वायरस के ‘डेल्टा प्लस’ स्वरूप का पहला मामला मैसुरू में सामने आया है। हालांकि संक्रमित व्यक्ति में रोग के कोई लक्षण नहीं हैं तथा उसके संपर्क में आया कोई भी व्यक्ति संक्रमित नहीं है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री के सुधाकर ने बुधवार को यह जानकारी दी।

05:22 PM, 23-Jun-2021

मिजोरम में कोविड-19 के 419 नए मामले

मिजोरम में कोविड-19 के 419 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या बुधवार को बढ़कर 18,398 हो गई। नए संक्रमितों में 103 कैदी भी शामिल हैं। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि संक्रमित पाए गए सभी कैदी आइजोल स्थित ‘सेंट्रल जेल’ के हैं। 70 बच्चे, छह सुरक्षा कर्मी और दो स्वास्थ्य कर्मी भी संक्रमित पाए गए हैं। आइजोल में अनाथालय एवं पुनर्वास केन्द्र में 16 नए मामले सामने आए हैं। यहां 21 जून को संक्रमण के 528 मामले सामने आए थे।

02:43 PM, 23-Jun-2021

महाराष्ट्र: वेतन में बढ़ोतरी के बाद आशा कार्यकर्ताओं ने वापस ली हड़ताल

महाराष्ट्र में आशा कार्यकर्ताओं ने अपनी हड़ताल वापस ले ली है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने जानकारी दी कि आशा कार्यकर्ताओं के वेतन में 1000 रुपये की बढ़ोतरी करने का फैसला लिया गया है और कोविड अलाउंस के तौर पर उन्हें 500 रुपये मिलेंगे। ये आदेश एक जुलाई से लागू किया जाएगा।
 

02:29 PM, 23-Jun-2021

कर्नाटक: डेल्टा प्लस वैरिएंट के दो मामले आए सामने

कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर के सुधाकर ने जानकारी दी कि राज्य में डेल्टा प्लस वैरिएंट के दो मामले सामने आए हैं। उन्होंने बताया कि एक मामला मैसूर और एक मामला बंगलूरू में मिला है। उन्होंने बताया कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को इस बात की जानकारी दे दी गई है।
 

01:55 PM, 23-Jun-2021

आंध्र प्रदेश: बैठक में सोशल डिस्टेंसिंग का किया उल्लंघन

आंध्र प्रदेश में राज्य सरकार की योजना का फायदा उठाने वाले लाभार्थियों के साथ बैठक में सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन किया गया। 
 

01:12 PM, 23-Jun-2021

पुणे: विदेश जाने वाले छात्रों के लिए विशेष वैक्सीनेशन अभियान

पुणे महानगरपालिका पढ़ाई के लिए विदेश जाने वाले छात्रों के लिए विशेष वैक्सीनेशन अभियान चला रही है। एक छात्रा ने बताया, "ये हमारे लिए काफी मददगार है, हमें 28 दिनों में वैक्सीन की दोनों डोज मिल जाएगी।
 

12:35 PM, 23-Jun-2021

टीकाकरण में 22 जून को 40 फीसदी की कमी आई, दुनिया की सबसे बड़ी गिरावट है- कांग्रेस

कांग्रेस ने बुधवार को दावा किया कि देश में 21 जून को टीकों की 80 लाख से अधिक खुराक दिए जाने के अगले दिन ही इसमें 40 फीसदी गिरावट आ गई और भारत दुनिया का इकलौता देश है जहां टीकाकरण में इतनी ज्यादा गिरावट देखी गई है।
पार्टी के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने सवाल किया कि आखिर किसे मूर्ख बनाया जा रहा है?

12:22 PM, 23-Jun-2021

जेपी नड्डा ने 100 बिस्तर का कोविड केयर अस्पताल का किया उद्घाटन

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा ने बीकानेर में 100 बेड के कोविड केयर अस्पताल के लिए मेडिकल उपकरणों को झंडा दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उनके साथ केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल भी मौजूद रहे।
 

12:06 PM, 23-Jun-2021

मुंबई: कुर्ला के नेहरू नगर बाजार में जुटी भीड़

मुंबई के कुर्ला के नेहरू नगर बाजार में लोग कोरोना नियमों का उल्लंघन करते दिखे।
 

11:40 AM, 23-Jun-2021

राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को मुहैया की 29.68 करोड़ वैक्सीन

स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को अब तक 29.68 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन मुहैया कराई जा चुकी है। अभी भी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास 1.92 करोड़ वैक्सीन उपलब्ध हैं। 
 

11:21 AM, 23-Jun-2021

सीएम योगी ने कोरोना वायरस पर टीम-9 के साथ बैठक की

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना वायरस पर टीम-9 के साथ बैठक की।
 

11:07 AM, 23-Jun-2021

राजस्थान: दूसरी लहर में अनाथ हुए बच्चों को एक लाख रुपये का अनुदान

राजस्थान सरकार ने जानकारी दी कि कोरोना महामारी की दूसरी लहर में अनाथ हुए बच्चों को मुख्यमंत्री कोरोना बाल कल्याण योजना में तत्काल आवश्यकता के लिए एक लाख रुपये का अनुदान, 18 वर्ष तक हर महीने 2,500 रुपये और 18 वर्ष पूरे होने पर 5 लाख रुपये की सहायता दी जाएगी।
 

11:00 AM, 23-Jun-2021

रिकवरी रेट 96.56 फीसदी- स्वास्थ्य मंत्रालय

भारत में कोरोना वायरस के सक्रिय मामले 82 दिनों में सबसे कम हैं। रिकवरी रेट बढ़कर 96.56 फीसदी हो गया है और दैनिक पॉजिटिविटी रेट 2.67 फीसदी है।
 

10:56 AM, 23-Jun-2021

बिहार: राज्य में पार्क खुलने हुए शुरू

बिहार में आज से लोगों के लिए पार्क खुल गए हैं। पार्क सुबह छह बजे से दोपहर 12 बजे तक खुले रहेंगे। तस्वीरें पटना की हैं।
 

10:27 AM, 23-Jun-2021

देश में डेल्टा प्लस के 40 मामले हुए दर्ज

सरकारी सूत्रों ने जानकारी दी कि देश में नोवल कोरोना वायरस के डेल्टा प्लस वैरिएट के 40 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। इनमें से ज्यादातर मामले महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, केरल और तमिलनाडु में दर्ज किए गए हैं।
 

10:05 AM, 23-Jun-2021

ओडिशा: 24 घंटे में सामने आए 3456 नए मामले

ओडिशा में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 3456 नए मामले सामने आए। जबकि 46 मरीजों ने इसी दौरान कोरोना से हार मान ली। इसके अलावा 4159 मरीज कोरोना से ठीक हो गए।
 

09:42 AM, 23-Jun-2021

बीते 24 घंटे में 19,01,056 सैंपल टेस्ट किए गए- आईसीएमआर

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के मुताबिक, भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 19,01,056 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 39,59,73,198 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।
 

09:17 AM, 23-Jun-2021

बीते 24 घंटे में 50 हजार से ज्यादा मामले आए सामने

देश में कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में मामूली तेजी देखने को मिली है। बीते 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस के 50848 नए मामले सामने आए, अब मौजूदा समय में सक्रिय मामलों की संख्या 6.43 लाख हो गई है। ये 82 दिनों में सबसे कम आंकड़ा है। देश में रिकवरी रेट 96.56 फीसदी हो गया है। वहीं 1358 मरीजों ने जान गंवाई है।
 

09:03 AM, 23-Jun-2021

भारत बायोटेक की आज डब्ल्यूएचओ के साथ बैठक

भारत बायोटेक आज विश्व स्वास्थ्य संगठन की प्री-सब्मिशन बैठक में हिस्सा लेगी। इस बैठक में भारत बायोटेक की कोवाक्सिन को आपातकालीन इस्तेमाल की सूची में शामिल किया जा सकता है।
 

08:49 AM, 23-Jun-2021

Coronavirus Live: महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में कोरोना के 10066 नए मामले, 163 लोगों की मौत

देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर अभी भी जारी है। हालांकि कोरोना के दैनिक संक्रमित मामलों में अब काफी गिरावट आ गई है। कोरोना की वजह से होने वाली मौतों का आंकड़ा भी गिरने लगा है। हालांकि कोरोना की तीसरी लहर की संभावना अभी भी चिंता का विषय है। वहीं सोमवार यानी योग दिवस के दिन देश में रिकॉर्ड तोड़ वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद मंगलवार को इस अभियान की रफ्तार में बड़ी गिरावट देखी गई। देश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों का आंकड़ा तीन करोड़ के पार पहुंच चुका है और अबतक 29 करोड़ से ज्यादा लोगों को कोरोना की टीका लग चुका है। कोरोना के दैनिक मामलों में गिरावट के चलते अब कई राज्यों में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। हालांकि अनलॉक के दौरान कई जगहों पर भीड़ के जुटने की खबरें सामने आईं। इसके अलावा कोरोना की तीसरी लहर के आने के पहले से ही कई राज्यों ने अपनी तैयारियां कर ली हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें