11:15 AM, 26-Jun-2021
ठाणे: 488 नए मामले, 15 और मरीजों की मौत
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के 488 नए मामले सामने आने के बाद कोविड-19 के कुल मामले 5,30,288 हो गए हैं। इस दौरान वायरस के कारण 15 और मरीजों की मौत होने से जिले में मृतक संख्या बढ़कर 10,611 हो गई है।
अधिकारी ने बताया कि ठाणे में कोविड-19 से मृत्यु दर दो प्रतिशत है। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पड़ोस के पालघर जिले में, कोविड-19 के मामले बढ़कर 1,15,84 हो गए हैं जबकि मृतक संख्या 2,525 है।