आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री कार्यालय ने कहा कि राज्य के जिन आठ जिलों में पॉजिटिविटी रेट 5 फीसदी से कम है, वहां कर्फ्यू में सुबह छह बजे से रात नौ बजे तक ढील दी गई है। रात नौ बजे से सुबह छह बजे तक कर्फ्यू जारी रहेगा। रात नौ बजे के बाद शराब की दुकानें, रेस्त्रां और अन्य दुकानें बंद रहेंगी। आदेश एक से सात जुलाई तक लागू रहेगा।
जम्मू-कश्मीर के कठुआ में आठ महीने की गर्भवती महिला डॉक्टर शिवानी कोविड के दौरान ड्यूटी पर तैनात हैं। उन्होंने बताया, "मैं यहां मेडिकल ऑफिसर के तौर पर कार्य कर रही हूं। मुझे गर्भावस्था में ड्यूटी करने में कोई समस्या नहीं है। मुझे कोविड में लोगों की सेवा करने से बहुत खुशी मिलती है।"