फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona Live: झारखंड में कोरोना का कहर जारी, रविवार को 2321 नए मामले आए सामने

Sun, 16 May 2021 10:49 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर अभी भी जारी है और खतरा पहले जितना बरकरार है। इधर रूसी वैक्सीन स्पूतनिक वी की दूसरी खेप हैदराबाद पहुंच गई है। कांग्रेस सांसद राजीव सातव की कोरोना से मौत हो गई है। रविवार को देश में कोरोना वायरस के 3.11 लाख मामले सामने आए, जबकि 4077 मरीजों की मौत हो गई। वैक्सीनेशन केंद्रों का जायजा लेने नोएडा पहुंचे सीएम योगी। दिल्ली में एक और हफ्ते के लिए लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। चार राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ प्रधानमंत्री मोदी ने बातचीत की। कोविड-19 से संबंधित सभी अपडेट्स यहां पढ़िए...
विज्ञापन
कोरोना का कहर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

लाइव अपडेट

01:29 AM, 17-May-2021

झारखंड में बीते 24 घंटे में कोरोना के 2,321 मामले

झारखंड में रविवार को 2,321 नए मामले सामने आए। वहीं 7,119 कोरोना मरीज ठीक हुए और 48 लोगों की मौत हुई
 

12:06 AM, 17-May-2021

वैज्ञानिक शाहिद जमील का कोविड टास्क फोर्स के अध्यक्ष पद से इस्तीफा

सीनियर वायरोलॉजिस्ट शाहिद जमील ने भारतीय SARS-CoV-2 जीनोम सीक्वेंसिंग कंसोर्टिया के वैज्ञानिक सलाहकार समूह के पद से दिया इस्तीफा दे दिया है। फिलहाल अब तक ये पता नहीं चल पाया है कि उन्होंने इस्तीफा किन कारणों से दिया है।
 

11:33 PM, 16-May-2021

हरियाणा में बीते 24 घंटे में कोरोना के 9,115 मामले

हरियाणा में पिछले कोरोना के 24 घंटों में 9,115 नए मामले सामने आए। वहीं 14,856 मरीज डिस्चार्ज हुए और 139 मौतें दर्ज की गईं हैं।
 

विज्ञापन
10:48 PM, 16-May-2021

बंगाल में बीते 24 घंटे में कोरोना के 19117 मामले

बंगाल में बीते 24 घंटे में कोरोना के 19117 नए मामले सामने आए हैं और 147 लोगों की मौत हो गई है।

 

10:01 PM, 16-May-2021

भीख मांगने वाले और बेघर लोगों को भी लगे टीका: अठावले 

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा कि पूरे देश में भीख मांगने वाले लोग और बेघर लोगों की संख्या हजारों में हैं। मैंने मुंबई टास्क फोर्स के सामने प्रस्ताव रखा है कि ऐसे लोगों को भी वैक्सीन लगनी चाहिए। इसकी शुरूआत मुंबई से होनी चाहिए। 

विज्ञापन
09:32 PM, 16-May-2021

गुजरात में 17 और 18 मई को टीकाकरण निलंबित रहेगा

चक्रवाती तूफान ताउते के मद्देनजर गुजरात में 17 और 18 मई को टीकाकरण निलंबित रहेगा। मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने इसकी जानकारी दी है।

09:27 PM, 16-May-2021

राजनाथ सिंह सोमवार को कोविड रोधी दवा 2डीजी के पहले बैच को करेंगे जारी

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सोमवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कोविड रोधी दवा 2डीजी के पहले बैच को जारी करेंगे। डीआरडीओ के इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूक्लियर मेडिसिन एंड अलाइड साइंसेज द्वारा डॉ रेड्डीज लैबोरेट्रीज के सहयोग से यह दवा विकसित की गई है। रक्षा मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी है।

09:09 PM, 16-May-2021

आंध्र प्रदेश में अंतिम संस्कार के लिए मिलेंगे 15 हजार रुपये

आंध्र प्रदेश सरकार ने सभी जिला कलेक्टरों को कोरोना से मरने वाले लोगों के अंतिम संस्कार के लिए उनके परिजन को 15,000 रुपये देने की अनुमति दी है।

 

09:00 PM, 16-May-2021

दिल्ली में कोरोना के मामले नहीं घटे बल्कि जांच कम हो गई : गंभीर

भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने कहा कि दिल्ली में कोरोना के मामले कम नहीं हुए हैं। दिल्ली में जांच कम हो गई है। आप जांच नहीं करोगे तो नए मामले आएंगे ही नहीं। अरविंद केजरीवाल ने लॉकडाउन को बढ़ाया है क्योंकि उनके पास इसके अलावा कोई विकल्प ही नहीं है।

08:51 PM, 16-May-2021

पुणे और पिंपरी चिंचवाड़ में सभी टीकाकरण केंद्र कल बंद 

टीके की खुराक की कमी के कारण पुणे और पिंपरी चिंचवाड़ में सभी टीकाकरण केंद्र कल बंद रहेंगे।  

 

08:43 PM, 16-May-2021

मध्यप्रदेश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 7106 मामले

मध्यप्रदेश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 7,106 मामले पाए गए हैं और 79 लोगों की मौत हो गई है। इस दौरान 12,345 लोग स्वस्थ भी हुए।

 

08:37 PM, 16-May-2021

मुंबई में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1544 नए मामले

मुंबई में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1,544 नए मामले सामने आए हैं और 60 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 2,438 लोग स्वस्थ भी हुए।

 

08:19 PM, 16-May-2021

महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में कोरोना के 34,389 मामले

महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में कोरोना के 34,389 मामले सामने आए हैं और 974 लोगों की मौत हो गई है। इस दौरान 59,318 लोग स्वस्थ भी हुए।

 

07:33 PM, 16-May-2021

हिमाचल प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 2378 नए मामले

हिमाचल प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 2378 नए मामले सामने आए हैं और 70 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 4974 लोग स्वस्थ भी हुए।


 

07:26 PM, 16-May-2021

कर्नाटक में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 31,531 नए मामले

कर्नाटक में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 31,531 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 36,475 लोग डिस्चार्ज हुए और 403 लोगों की मृत्यु दर्ज की गई है। 

07:15 PM, 16-May-2021

कांग्रेस नेता अधीर रंजन का पीएम मोदी को पत्र 

लोकसभा में कांग्रेस पार्टी के नेता अधीर रंजन चौधरी ने पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर लॉकडाउन के तहत राज्यों में गरीबों को 6000 रुपये प्रति माह देने का आग्रह किया है।

07:14 PM, 16-May-2021

तेलंगाना में बीते 24 घंटे में कोरोना के 3816 नए मामले 

तेलंगाना में बीते 24 घंटे में कोरोना के 3816 नए मामले सामने आए हैं और 27 लोगों की मौत हुई है। इस दौरान 5892 लोग स्वस्थ भी हुए।

 

07:11 PM, 16-May-2021

उत्तराखंड में कोरोना का कहर

उत्तराखंड में कोरोना का कहर लगातार जारी है। बीते 24 घंटे में 4496 लोग संक्रमित हो गए हैं और 188 लोगों की मौत हो गई है। इस दौरान 5034 लोग स्वस्थ भी हुए।


 

07:02 PM, 16-May-2021

दिल्ली में 45 से अधिक उम्र के लोगों के लिए सिर्फ एक दिन की कोवाक्सिन बाकी

आम आदमी पार्टी की विधायक आतिशी ने कहा कि दिल्ली में 45 से अधिक उम्र के लोगों के लिए सिर्फ एक दिन की कोवाक्सिन बाकी है।

06:33 PM, 16-May-2021

केरल में बीते 24 घंटे में कोरोना के 29,704 मामले

केरल में बीते 24 घंटे में कोरोना के 29,704 मामले सामने आए हैं और 89 लोगों की मौत हो गई है। इस दौरान 34,296 लोग स्वस्थ हो गए।

 

06:27 PM, 16-May-2021

दिल्ली में अगले आदेश तक मेट्रो सेवाएं रहेंगी निलंबित

 दिल्ली में कर्फ्यू बढ़ाने के साथ ही अगले आदेश तक मेट्रो सेवाएं भी निलंबित रहेंगी।

05:22 PM, 16-May-2021

पंजाब में 31 मई तक के लिए बढ़ाया गया प्रतिबंध

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सभी मौजूदा प्रतिबंधों को 31 मई तक बढ़ाने के आदेश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी प्रतिबंधों को सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए हैं।

 

05:13 PM, 16-May-2021

दिल्ली में कम हुई मृतकों की संख्या

दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 6456 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 9,706 लोग डिस्चार्ज हुए और 262 लोगों की मृत्यु दर्ज की गई। राज्य में पॉजिटिविटी दर 10.40 फीसदी हो गई है। 


 

05:12 PM, 16-May-2021

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 10,682 नए मामले

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 10,682 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 24,837 लोग डिस्चार्ज हुए और 311 लोगों की मृत्यु दर्ज की गई। 

 

05:09 PM, 16-May-2021

पश्चिम त्रिपुरा के अगरतला नगर निगम क्षेत्र में कोरोना कर्फ्यू

पश्चिम त्रिपुरा के जिला मजिस्ट्रेट ने 17 मई से 26 मई के बीच अगरतला नगर निगम क्षेत्र में 'कोरोना कर्फ्यू' लगा दिया है। लोगों की आवाजाही और सभी प्रकार की सार्वजनिक सभा को प्रतिबंधित किया गया है।

 

05:03 PM, 16-May-2021

मुंबई में सोमवार को टीकाकरण बंद रहने की संभावना

मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने कहा कि चक्रवात ताउते के मद्देनजर मुंबई में सोमवार को टीकाकरण बंद रहने की संभावना है। वहीं मंगलवार से फिर शुरू हो जाएगा।

04:31 PM, 16-May-2021

कोवाक्सिन भारत और ब्रिटेन में पाए जाने वाले स्ट्रेन के खिलाफ प्रभावी

भारत बायोटेक का कहना है कि उसकी कोरोना वैक्सीन 'कोवाक्सिन' भारत और ब्रिटेन में पाए जाने वाले कोरोनावायरस स्ट्रेन के खिलाफ प्रभावी पाया गया है।

04:10 PM, 16-May-2021

उद्योग जगत रोज दे रहा 10,000 मीट्रिक टन मेडिकल ऑक्सीजन   

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि अप्रैल के पहले सप्ताह में मेडिकल ऑक्सीजन की खपत 1300 मीट्रिक टन होती थी। अप्रैल के मध्य तक 6000-7000 मीट्रिक टन तक पहुंच गई। मई के पहले सप्ताह में यह 9000-10,000 मीट्रिक टन हो गई। उद्योग जगत रोज 10,000 मीट्रिक टन मेडिकल ऑक्सीजन उपलब्ध करा रहा है। 

04:09 PM, 16-May-2021

पुडुचेरी में बीते 24 घंटे में कोरोना के 1961 मामले 

पुडुचेरी में बीते 24 घंटे में कोरोना के 1,961 मामले सामने आए हैं जिससे राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 84,506 हो गई है।

03:58 PM, 16-May-2021

एयर इंडिया विमान 34,200 किलोग्राम जियोलाइट लेकर भारत पहुंचा  

ऑक्सीजन की कमी को पूरा करने के लिए इटली से 34,200 किलोग्राम जियोलाइट लेकर एयर इंडिया की दो उड़ानें आज सुबह बंगलूरू के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पहुंच चुकी है।
 

03:40 PM, 16-May-2021

भारत सरकार ने राज्यों को अब तक दिए 20 करोड़ से अधिक मुफ्त टीके

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि भारत सरकार द्वारा अब तक राज्यों को 20 करोड़ से अधिक वैक्सीन की खुराक (20,28,09,250) निशुल्क प्रदान की गई हैं। 1.84 करोड़ से अधिक वैक्सीन खुराक (1,84,41,478) अभी भी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के पास उपलब्ध हैं। अगले 3 दिनों में उन्हें इसके अलावा लगभग 51 लाख खुराक मिल जाएगी। 

 

02:55 PM, 16-May-2021

कर्नाटक: रेमडेसिविर की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई

कर्नाटक के गृह मंत्री ने कहा कि जो लोग कोरोना की दवा रेमडेसिविर की कालाबाजारी करेंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि विक्टोरिया अस्पताल और दूसरे निजी अस्पतालों में ऐसे कई मामले सामने आए हैं। 
 

02:39 PM, 16-May-2021

भोपाल में अब 24 मई तक लॉकडाउन

मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है, जिसे देखते हुए प्रदेश की राजधानी भोपाल में लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। भोपाल में अब 24 मई तक लॉकडाउन रहेगा। कलेक्टर ने आदेश जारी कर इसकी जानकारी दी। 

 

02:17 PM, 16-May-2021

हरियाणा: 500 बेड के अस्पताल का मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने पानीपत में 500 बिस्तरों के अस्पताल को उद्घाटन किया है। इस दौरान केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान वहां मौजूद रहे।
 

02:02 PM, 16-May-2021

प्रियंका गांधी ने भी किया पोस्ट

प्रधानमंत्री मोदी की ओर से विदेशों को दी गई वैक्सीन के बाद इस मुद्दे पर बवाल शुरू हो गया है। अब राहुल गांधी के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी ट्विटर पर इसे पोस्ट किया है और मोदी जी से पूछा है कि हमारे बच्चों की वैक्सीन विदेश क्यों भेजी?
 

01:50 PM, 16-May-2021

राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए किया ट्वीट

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी पर तंज कसते हुए एक ट्वीट किया है और ट्वीट में उसी पोस्टर का इस्तेमाल किया है, जिसके बाद दिल्ली में 25 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा कि मोदी जी, हमारे बच्चों की वैक्सीन विदेश क्यों भेज दी? मुझे भी गिरफ्तार करो।
 

01:25 PM, 16-May-2021

पंजाब: लुधियाना में 23 मई तक कोरोना कर्फ्यू लागू

पंजाब के लुधियाना में 23 मई तक कोरोना कर्फ्यू लागू करने का फैसला लिया गया है। बढ़ते मामलों के बीच ये फैसला लिया गया है।
 

01:14 PM, 16-May-2021

कर्नाटक: कोविड मृतक के परिवार वालों को 50,000 रुपये का मुआवजा

कर्नाटक के मंत्री बीसी पाटिल ने कोविड से मरने वालों लोगों के परिवारों के मुआवजे का एलान किया है। उन्होंने कहा कि हिरेकेरूर विधानसभा में कोविड की वजह से मरने वाले लोगों के परिवार वालों को 50 हजार रुपये का मुआवजा दिया जाएगा।
 

12:42 PM, 16-May-2021

सुशीला तिवारी अस्पताल में आईसीयू बेड की संख्या बढ़ी

उत्तराखंड के सुशीला तिवारी अस्पताल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट का कहना है कि इस साल राज्य में कोरोना के मामले तेजी से बढ़े हैं। कुमाऊं क्षेत्र से लेकर यूपी से कई मरीज यहां आ रहे हैं। यहां अस्पताल में बेड और आईसीयू बेड की संख्या बढ़ा दी गई है।
 

12:24 PM, 16-May-2021

चार राज्यों के मुख्यमंत्रियों से पीएम मोदी ने की बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज चार राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात की। इन राज्यों में उत्तर प्रदेश, पुडुचेरी, राजस्थान और छत्तीसगढ़ शामिल है। इन राज्यों में कोरोना की स्थिति को लेकर चर्चा की गई।
 

12:06 PM, 16-May-2021

दिल्ली में एक और हफ्ते के लिए लगा लॉकडाउन

दिल्ली में एक और हफ्ते के लिए लॉकडाउन की अवधि को बढ़ा दिया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसकी घोषणा की। अब 24 मई तक दिल्ली में पाबंदियां लगी रहेंगी।
 

11:50 AM, 16-May-2021

राजस्थान: ग्रामीण इलाकों में फैलने लगा कोरोना

राजस्थान में कोरोना अब गांवों में तक पहुंच चुका है। जयपुर के जिलाधिकारी अंतर सिंह नेहरा ने बताया कि अब ग्रामीण इलाकों में भी कोरोना फैलने लगा है। अब हमने घर घर जाकर सर्वे अभियान शुरू कर दिया है।
 

11:40 AM, 16-May-2021

हिमाचल प्रदेश को भेजी 17 मोबाइल मेडिकल यूनिट

सेवा ही संगठन कार्यक्रम के तहत भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के लिए 17 मोबाइल मेडिकल यूनिट और मेडिकल सहायता प्रदान की। जेपी नड्डा ने कहा कि लोगों को अस्पताल में भर्ती, वैक्सीनेशन और टेस्टिंग को लेकर लगातार मदद मिल रही है।
 

11:21 AM, 16-May-2021

नोएडा पहुंचे सीएम योगी, वैक्सीनेशन केंद्रों का करेंगे दौरा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज नोएडा, गाजियाबाद समेत कई जगहों पर वैक्सीनेशन केंद्रों का दौरा करेंगे इस सिलसिले में आज वो नोएडा पहुंचे। इसके बाद सीएम योगी अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। एनटीपीसी परिसर में वरिष्ठ पत्रकारों के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बैठक भी होगी। साथ ही यहां वो मीडिया को संबोधित भी कर सकते हैं।

10:44 AM, 16-May-2021

पुरी: भगवान जगन्नाथ की चंदन यात्रा शुरू

ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ की चंदन यात्रा शुरू कर दी है। कोरोना की दूसरी लहर के बीच इस चंदन यात्रा में काफी सीमित लोगों को आमंत्रित किया गया है।
 

09:57 AM, 16-May-2021

बीते 24 घंटे में सामने आए 3.11 लाख मरीज, 4077 मौत

देश में कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में लगातार पिछले कई दिनों से गिरावट जारी है लेकिन मौतों का आंकड़ा हर दिन डरा रहा है। बीते 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस के 3.11 लाख मामले सामने आए, लेकिन चार हजार से ज्यादा लोगों ने एक ही दिन में कोरोना के आगे दम तोड़ दिया। बीते 24 घंटे में 4,077 मरीजों की जान चली गई है, जबकि 3,62,437 मरीज ठीक होकर अपने घर वापस गए हैं। 
 

09:47 AM, 16-May-2021

कांग्रेस सांसद राजीव सातव का कोरोना से निधन

कांग्रेस सांसद राजीव सातव का कोरोना से निधन हो गया है। पार्टी के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाली ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए इसकी जानकारी दी। सुरजेवाला ने ट्वीट किया कि आज एक ऐसा साथी खो दिया जिसने सार्वजनिक जीवन का पहला कदम युवा कांग्रेस में मेरे साथ रखा और आज तक साथ चले पर आज राजीव सातव की सादगी, बेबाक मुस्कराहट, जमीनी जुड़ाव, नेत्रत्व और पार्टी से निष्ठा और दोस्ती सदा याद आएंगी। अलविदा मेरे दोस्त। जहां रहो, चमकते रहो।
 

09:38 AM, 16-May-2021

बीते 24 घंटे में 18,32,950 लोगों का हुआ टेस्ट - आईसीएमआर

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के मुताबिक, बीते 24 घंटे में 18,32,950 लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया है। अबतक देश में 31,48,50,143 लोगों का टेस्ट किया जा चुका है।
 

09:17 AM, 16-May-2021

उत्तराखंड: 1-14 मई के बीच 1618 बच्चे कोरोना संक्रमित

उत्तराखंड के स्वास्थ्य विभाग ने जानकारी दी कि 16-30 अप्रैल के बीच राज्य में नौ साल तक के 1058 बच्चे कोरोना से संक्रमित हुए। वहीं एक से 14 मई के बीच 1618 बच्चे कोरोना की चपेट में आए।
 

08:41 AM, 16-May-2021

स्पूतनिक-वी की दूसरी खेप हैदराबाद पहुंची

रूसी वैक्सीन स्पूतनिक-वी की दूसरी खेप हैदराबाद पहुंच गई। इसके बाद जल्द ही बाजार में उपलब्ध होगी।
 

08:26 AM, 16-May-2021

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सिलीगुड़ी में पुलिस बल तैनात

पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में पुलिस बल को तैनात किया गया। कोविड के बढ़ते मामलों के बीच ये फैसला लिया गया है।
 

08:07 AM, 16-May-2021

मिजोरम: शनिवार को सामने आए 181 नए मामले

मिजोरम में कोरोना वायरस के दैनिक मामले बढ़ रहे हैं। मिजोरम में शनिवार को 181 नए संक्रमित मामले सामने आए और एक मरीज की मौत हुई।
 

07:57 AM, 16-May-2021

लद्दाख: 177 नए मामले आए सामने, दो मरीजों की मौत

लद्दाख में कोरोना वायरस के मामले बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में राज्य में 177 नए मामले सामने आए, तो 181 मरीजों ने कोरोना के खिलाफ जंग जीती। इसके अलावा बीते 24 घंटे में दो मरीजों की मौत हुई।
 

07:52 AM, 16-May-2021

मुरादाबाद पहुंची ऑक्सीजन एक्सप्रेस

केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने जानकारी दी कि झारखंड के बोकारो से निकली ऑक्सीजन एक्सप्रेस उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद पहुंच चुकी है। इस ट्रेन के जरिए 100 टन ऑक्सीजन की सप्लाई की गई है, यहां से ऑक्सीजन की सप्लाई बरेली के लिए भी की जाएगी।
 

07:32 AM, 16-May-2021

Corona Live: झारखंड में कोरोना का कहर जारी, रविवार को 2321 नए मामले आए सामने

देश में कोरोना की दूसरी लहर अभी भी जारी है। हर दिन लाखों संक्रमित मामले और हजारों की संख्या में मरीजों की मौत ने सरकार और प्रशासन की चिंता और बढ़ा दी है। इतना ही नहीं कोरोना की गंभीरता को देखते हुए शनिवार को प्रधानमंत्री मोदी ने अधिकारियों और दूसरे राज्य के मंत्रियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की। बैठक में वेंटिलेटर के इस्तेमाल होने और स्वास्थ्य सुविधाओं को और दुरुस्त करने पर जोर दिया गया है। इसके अलावा कोरोना के संकट काल में भारत को आ रही विदेशी मदद लगातार जारी है। इस बीच राज्यों को भी ऑक्सीजन एक्सप्रेस के जरिए ऑक्सीजन की सप्लाई की जा रही है। हालांकि कोरोना की दवा रेमडेसिविर और बाकी मेडिकल उपकरण के लिए लोग अब भी परेशान हो रहे हैं। हालांकि दिल्ली में राज्य सरकार का दावा है कि लॉकडाउन के दौरान सरकार ने आईसीयू बेड, वेंटिलेटर और तमाम मेडिकल उपकरणों का इंतजाम बेहतर कर लिया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें