एम्स रायपुर, छत्तीसगढ़: कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच नियमित ओपीडी और ओटी सेवाएं 17 अप्रैल से अगले आदेश तक निलंबित रहेगी। ट्रामा और इमरजेंसी सेवा, प्रसूति और इमरजेंसी ओटी सेवा जारी रहेगी। मरीजों के लिए टेलीमेडिसीन सेवा उपलब्ध रहेगी। कोविड-19 वार्ड में 30 नए बेड लगाए गए हैं।
झारखंड में आज कोरोना वायरस के 3,843 मामले सामने आए। संक्रमितों की संख्या 1,55,115 पहुंची। अब तक 1376 की मौत।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में चिकित्सा ग्रेड की ऑक्सीजन की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए समीक्षा की।
भारत में कोविड-19 के एक दिन में रिकॉर्ड 2,17,353 नए मामले सामने आने के बाद देश में अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की कुल संख्या बढ़कर 1,42,91,917 हो गई है और इस बीमारी का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 15 लाख के पार चली गई है।
हरिद्वार में कुंभ करने पहुंचे काफी श्रद्धालु कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। ऐसे में उन्हें ऋषिकेश एम्स रेफर किया जा रहा है।
देश में कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है। पिछले 24 घंटे के दौरान देश में 2.17 लाख से ज्यादा नए मामले सामने आए, जो एक दिन का सबसे ज्यादा आंकड़ा है। इससे पहले 15 अप्रैल को भी 2 लाख से ज्यादा केस मिले थे। अब देश में कुल संक्रमितों की संख्या 1,42,91,917 हो गई। वहीं, सक्रिय मामले भी 15 लाख के पार पहुंच गए। पिछले 24 घंटे के दौरान 1185 लोगों ने जान गंवाई, जिसके बाद कुल मौतों की संख्या 1,74,308 हो गई। बता दें कि देश में लगातार 37 दिन से कोरोना के मामलों में इजाफा हो रहा है।
देश में 15 अप्रैल को कोरोना के 2 लाख से ज्यादा नए मामले सामने आए, जो एक दिन का सबसे ज्यादा आंकड़ा है। इसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या 1,40,74,564 हो गई। वहीं, सक्रिय मामले भी 14 लाख के पार पहुंच गए। पिछले 24 घंटे के दौरान 1083 लोगों ने जान गंवाई, जिसके बाद कुल मौतों की संख्या 1,73,123 हो गई। बता दें कि देश में लगातार 37 दिन से कोरोना के मामलों में इजाफा हो रहा है।