फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India Coronavirus Live: कर्नाटक में 39510 नए मामले आए सामने, 480 की मौत

Wed, 12 May 2021 12:52 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

देश में अभी भी कोरोना वायरस का संक्रमण और इस वायरस से होने वाली मौतों का आंकड़ा अभी भी जारी है। हालांकि पिछले दो दिनों से संक्रमण के मामलों में कमी आ रही है। इधर जकार्ता से ऑक्सीजन कंटेनर भारत पहुंचे। इधर दिल्ली की फतेहपुरी मस्जिद के शाही इमाम ने लोगों से अपील की है कि वो इस बार अपने ही घर में ईद मनाएं। इधप जम्मू-कश्मीर में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए श्रीनगर में एक शख्स ने फ्लोटिंग एंबुलेंस की सुविधा शुरू की है। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि राज्य में वैक्सीन की कमी की वजह से 18+ लोगों को लगने वाली वैक्सीन पर फिलहाल रोक लगाई जा रही है। कोरोना से जुड़े सभी अपडेट्स यहां पढ़िए...
विज्ञापन
कोरोना का कहर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:38 PM, 11-May-2021

कर्नाटक में कोविड-19 के 39,510 नए मामले आए

कर्नाटक में मंगलवार को कोविड-19 के 39,510 नए मामले सामने आने के साथ महामारी का प्रकोप उभरने के बाद से अब तक आए कुल मामले 20 लाख से अधिक हो गए हैं, जबकि बीमारी के कारण 480 और मौतें होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 19,852 हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 20,13,193 हो गए, जबकि अब उपचाराधीन मरीजों की संख्या 5,87,452 है।

मंगलवार को 22,584 लोगों को ठीक होने के बाद छुट्टी दे दी गई, जिससे राज्य में अब तक 14,05,869 लोगों को संक्रमण से उबरने के बाद छुट्टी दी जा चुकी है।

बंगलूरू शहरी जिले में संक्रमण के 15,879 मामले आए और 259 मौतें हुईं, जो राज्य में सबसे अधिक है।

10:38 PM, 11-May-2021

छत्तीसगढ़ में कोरोना के 9717 नए मामले

छत्तीसगढ़ में कोरोना के 9717 नए मामले सामने आए हैं और 199 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 12,440 लोग स्वस्थ भी हुए।

 

09:10 PM, 11-May-2021

बंगाल में बीते 24 घंटे में कोरोना के 20136 नए मामले

बंगाल में बीते 24 घंटे में कोरोना के 20136 नए मामले सामने आए हैं और 132 लोगों की मौत हो गई।

 

विज्ञापन
08:24 PM, 11-May-2021

जी-7 शिखर सम्मेलन मे भाग नहीं लेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

विदेश मंत्रालय की ओर से जानकारी दी गई है कि देश में कोरोना की स्थिति को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी-7 शिखर सम्मेलन में भाग नहीं लेंगे।

08:03 PM, 11-May-2021

महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में कोरोना के 40956 मामले

महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में कोरोना के 40,956 मामले सामने आए हैं और 793 लोगों की मौत हो गई है। इस दौरान 71,966 लोग स्वस्थ भी हुए।

 

विज्ञापन
07:47 PM, 11-May-2021

कोरोना संक्रमित अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन हुआ स्वस्थ

 अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन ने कोरोना को मात दे दी है और स्वस्थ होने के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। वह 25 अप्रैल को अस्पताल में भर्ती हुआ था।

 

06:51 PM, 11-May-2021

मुंबई में बीते 24 घंटे में कोरोना के 1717 मामले

मुंबई में बीते 24 घंटे में कोरोना के 1717 मामले सामने आए हैं और 51 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 6082 लोग स्वस्थ भी हुए हैं।

 

06:04 PM, 11-May-2021

उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2021 स्थगित

कोरोना के बढ़ते मामले के चलते एनटीए ने उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2021 को स्थगित कर दी है। यह अब 18 मई को नहीं होगी। 15 जून 2021 को आयोजित होने वाली इस परीक्षा को उम्मीदवारों को होने वाली कठिनाइयों को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है।

05:43 PM, 11-May-2021

केरल में 37,290 कोरोना के नए मामले

केरल में बीते 24 घंटे में कोरोना के 37,290 मामले सामने आए हैं और 79 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 32,978 लोग स्वस्थ भी हो गए।

 

05:39 PM, 11-May-2021

गुजरात के 36 शहरों में एक सप्ताह के लिए बढ़ा नाइट कर्फ्यू

गुजरात के 36 शहरों में एक सप्ताह के लिए नाइट कर्फ्यू को बढ़ा दिया गया है। इसके तहत अब 18 मई तक इन शहरों में कड़ी पाबंदी रहेगी।

 

05:20 PM, 11-May-2021

केजरीवाल ने पीएम मोदी को लिखा पत्र

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर अन्य कंपनियों को भी कोरोना वैक्सीन बनाने की अनुमति देने का अनुरोध किया है। उन्होंने लिखा कि भारत सरकार पेटेंट कानून का उपयोग करके वैक्सीन उत्पादन के एकाधिकार को खत्म कर सकती है।

 

05:08 PM, 11-May-2021

उत्तर प्रदेश में घट रहे हैं कोरोना के मामले

उत्तर प्रदेश में कोरोना के मामलों में निरंतर कमी आ रही है। बीते 24 घंटे में जहां 20,463 लोग संक्रमित हुए हैं वहीं 306 लोगों की मौत हो गई है। इस नए आंकड़े से राज्य में अब तक कुल संक्रमितों की संख्या 15,45,212 हो गई वहीं कुल मृतकों की संख्या 16,043 हो गई है।

 

 

04:30 PM, 11-May-2021

कर्नाटक समेत इन राज्यों में बढ़ रहे मामले : स्वास्थ्य मंत्रालय

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि  कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, पंजाब, असम, जम्मू और कश्मीर, गोवा, हिमाचल प्रदेश, पुदुचेरी, मणिपुर, मेघालय, त्रिपुरा, नागालैंड और अरुणाचल प्रदेश में प्रतिदिन नए मामलों में बढ़ोतरी हो रही है।

 

04:21 PM, 11-May-2021

मध्यप्रदेश समेत इन राज्यों में घट रहे कोरोना के मामले : स्वास्थ्य मंत्रालय

देश में कोरोना की स्थिति पर स्वास्थ्य मंत्रालय ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि देश में 13 राज्य ऐसे हैं जहां 1 लाख से भी ज्यादा सक्रिय मामले हैं। 6 राज्यों में 50,000 से 1 लाख के बीच सक्रिय मामलों की संख्या बनी हुई है। 17 राज्य ऐसे हैं जहां 50,000 से कम सक्रिय मामलों की संख्या है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, झारखंड, तेलंगाना, चंडीगढ़, लद्दाख, दमन और दीव, लक्षद्वीप और अंडमान और निकोबार में प्रतिदिन कोरोना के नए मामलों में निरंतर कमी आ रही है। इसके अलावा महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, छत्तीसगढ़, बिहार और गुजरात में भी प्रतिदिन नए मामलों में निरंतर कमी आ रही है।

04:11 PM, 11-May-2021

दिल्ली में बीते 24 घंटे में 12481 नए मामले

दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना के 12,481 नए मामले सामने आए हैं और 347 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 13,583 लोग डिस्चार्ज भी हुए। 

 

03:59 PM, 11-May-2021

नगालैंड में 14 मई से सात दिन का पूर्ण लॉकडाउन लागू करने का निर्णय

नगालैंड सरकार ने कोविड-19 मामलों में तेज वृद्धि के मद्देनजर राज्य में 14 मई से सात दिन के लिये पूर्ण लॉकडाउन लागू करने का मंगलवार को निर्णय लिया। कोविड-19 को लेकर राज्य सरकार के प्रवक्ता तथा मंत्री नीबा क्रोनू ने कहा कि एक उच्चस्तरीय समिति ने 14 मई शाम छह बजे से 21 मई तक के लिये एक सप्ताह का राज्यव्यापी पूर्ण लॉकडाउन लागू करने का निर्णय लिया है।

03:45 PM, 11-May-2021

तिरुपति के रुइया अस्पताल में मरने वालों के परिवारों के लिए मुआवजे की घोषणा

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगनमोहन रेड्डी ने सोमवार रात तिरुपति के रुइया अस्पताल में मरने वालों के परिवारों के लिए 10 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है।

 

03:35 PM, 11-May-2021

तेलंगाना में लगा 10 दिनों का लॉकडाउन

तेलंगाना में कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए राज्य सरकार ने 10 दिनों का लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है। यह आदेश 12 मई से प्रभावी हो जाएगा।

 

03:19 PM, 11-May-2021

2365 बेड का इंतजाम पुलिस ने अपने संसाधनों से कराया - एडीजी, उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश के एडीजी (कानून व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने बताया कि अब तक 2,365 बेड का इंतजाम पुलिस ने अपने संसाधनों द्वारा पुलिस लाइनों में किया है। इनमें 260 बेड ऑक्सीजन सुविधायुक्त हैं। इन अस्पतालों में कुल 1891 पॉजिटिव पुलिसकर्मियों का इलाज चल रहा है और 854 डिस्चार्ज हो चुके हैं।
 

03:04 PM, 11-May-2021

जिन लाभार्थियों ने पहली खुराक ले ली है, उन्हें प्राथमिकता दी जाए- स्वास्थ्य सचिव

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कहा कि राज्यों को यह सुनिश्चित करना है कि जिन लोगों ने कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक ले ली है, उन्हें दूसरी खुराक पहले दी जाए। अभी दूसरी डोज लेने वाले लोगों को प्राथमिकता देना जरूरी है।
 

02:53 PM, 11-May-2021

हरियाणा: एक घर से 33 खाली ऑक्सीजन सिलिंडर मिले, शख्स हिरासत में

देश में एक तरफ कोरोना के खिलाफ जंग जारी है, लोग ऑक्सीजन सिलिंडर और दवाओं के लिए परेशान हो रहे हैं तो दूसरी तरफ इन उपकरणों की कालाबाजारी नहीं रुक रही है। हरियाणा में एक पुलिसकर्मी ने एक घर से 33 खाली ऑक्सीजन सिलिंडर बरामद किए हैं। पुलिस ने बताया कि शख्स को हिरासत में ले लिया गया है।
 

02:27 PM, 11-May-2021

भुवनेश्वर से ऑक्सीजन लाने के लिए भारतीय वायुसेना के विमानों ने भरी उड़ान

भुवनेश्वर से लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन लाने के लिए चंडीगढ़ से भारतीय वायुसेना के एयरक्राफ्ट ने उड़ान भरी। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भारतीय वायुसेना का धन्यवाद किया।
 

02:02 PM, 11-May-2021

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने मेडिकल कॉलेज का दौरा किया

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने गोवा मेडिकल कॉलेज का दौरा किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि अस्पताल में ऑक्सीजन सप्लाई की कमी थी लेकिन हमारे पास उपलब्धता थी। 
 

01:59 PM, 11-May-2021

कर्नाटक: बंगलूरू में कोविड वैक्सीन लगवाते लोग

कर्नाटक की राजधानी बंगलूरू में वसंत नगर में लोग कोविड वैक्सीन लगवाने के लिए लाइन में खड़े दिखाई दिए।
 

01:56 PM, 11-May-2021

महाराष्ट्र: 18+ लोगों के लिए टीकाकरण पर अस्थायी रोक

महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने जानकारी दी कि राज्य में वैक्सीन की कमी से फिलहाल 18+ लोगों के लिए टीकाकरण अभियान रोका जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारे पास 2.75 लाख वैक्सीन की खुराकें हैं और हमारी वरीयता 45+ लोगों के लिए है।
 

01:25 PM, 11-May-2021

कर्नाटक: मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने कोविड वॉर रूम का किया निरीक्षण

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने बंगलूरू में एक कोविड वॉर रूम का दौरा किया। मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि राज्य में संक्रमण की दर बढ़ रही है और रोजाना होने वाली मौतों का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ रहा है। आज सुबह ऑक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेन के जरिए हमें 120 मीट्रिक टन ऑक्सीजन मिली। 
 

01:21 PM, 11-May-2021

लखनऊ में हज हाउस को बनाया कोविड अस्पताल, सीएम योगी और राजनाथ सिंह ने किया दौरा

हज हाउस को कोविड केयर अस्पताल में बदलने के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अस्पताल का दौरा और उसका उद्घाटन किया।
 

01:19 PM, 11-May-2021

फरीदाबाद में सेना ने तैयार किया 100 बेड वाला अस्पताल

फरीदाबाद में भारतीय सेना ने अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल कॉलेज में 100 बेड वाला एक अस्पताल तैयार किया। भारतीय सेना ने इसे दो हफ्तों में ही तैयार कर दिया। यहां सिर्फ वही मरीज आएंगे, जिन्हें जिला प्रशासन द्वारा रेफर किया जाएगा। 
 

01:15 PM, 11-May-2021

प्रधानमंत्री मोदी ने भूटान के पीएम से की फोन पर बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भूटान के प्रधानमंत्री डॉक्टर लोट टीशिंग ने फोन पर बात की और भूटान की ओर से आई मदद का आभार जताया। वहीं भूटान के प्रधानमंत्री ने भारत के प्रति संवेदना प्रकट की। पीएम मोदी ने भूटान के लोगों को मदद और सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। 
 

01:12 PM, 11-May-2021

भारत में संक्रमण और मौतों के दैनिक मामले चिंताजनक - डब्ल्यूएचओ

डब्ल्यूएचओ की मुख्य वैज्ञानिक डॉक्टर सौम्या स्वामीनाथन ने एएनआई से इंटरव्यू के दौरान कहा कि भारत में हर दिन आने वाले संक्रमण और मौत के मामले हमारे लिए चिंता की बात है। 
 

01:04 PM, 11-May-2021

श्रीनगर: शख्स ने लोगों की सुविधा के लिए बना दी फ्लोटिंग एंबुलेंस

जम्मू-कश्मीर में बढ़ते कोरोना के मामलों और अस्पतालों पर पड़ने वाले बोझ को देखते हुए श्रीनगर के रहने वाले निवासी तारिक अहमद ने फ्लोटिंग एंबुलेंस तैयार कर दी। उनका कहना है कि अस्पतालों और घरों की स्थिति को देखते हुए हमने लोगों के लिए फ्लोटिंग एंबुलेंस तैयार की हैं। इसमें पीपीई किट, स्ट्रेचर और व्हीलचेयर जैसी सुविधाएं दी जाएंगी।
 

12:51 PM, 11-May-2021

अगले तीन महीने में दिल्लीवासियों को वैक्सीन लगाने का उद्देश्य - मुख्यमंत्री

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में दैनिक मामलों में कमी आई है। लॉकडाउन के दौरान हमने ऑक्सीजन बिस्तरों की संख्या को बढ़ाया है लेकिन वैक्सीन की कमी की वजह से लोगों को टीका लगाने में काफी परेशानी हो रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर यही रफ्तार रही तो दिल्ली के लोगों को वैक्सीन लगने में दो साल का समय लग जाएगा और तब तक ना जाने कितनी लहर आ जाएंगी। मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि मौजूदा समय में हर दिन 1.25 लाख लोगों को ही वैक्सीन लग रही है। हमारा लक्ष्य है कि अगले तीन महीने में दिल्ली के सभी लोगों को वैक्सीन लग जाए।
 

12:40 PM, 11-May-2021

भुवनेश्वर: तीन ड्राइव-इन वैक्सीनेशन केंद्र लॉन्च किए गए

भुवनेश्वर नगर निगम ने तीन और ड्राइव इन वैक्सीनेशन केंद्रों को लॉन्च किया है। इस दौरान 45+ लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज लगेगी।
 

12:17 PM, 11-May-2021

वाराणसी: सुबह सात बजे से दोपहर एक बजे तक शराब की दुकानें खुलेंगी

आज से सरकारी निर्देशों के बाद वाराणसी में शराब की दुकानें खोल दी गई हैं। सुबह सात बजे से दोपहर एक बजे तक ये दुकानें खुली रहेंगी।
 

12:05 PM, 11-May-2021

लुधियाना: सब्जी बाजार में जुटी लोगों की भीड़

पंजाब के लुधियाना में सब्जी बाजार में लोगों की भीड़ जुटी हुई दिखाई दी। बता दें कि लुधियाना में दोपहर को 12 बजे से सुबह पांच बजे तक कर्फ्यू लगा हुआ है। 
 

11:57 AM, 11-May-2021

दिल्ली की फतेहपुरी मस्जिद के शाही इमाम की अपील

दिल्ली की फतेहपुरी मस्जिद के शाही इमाम डॉक्टर मुफ्ती मोहम्मद मुकर्रम अहमद ने लोगों से अपील की है कि वो इस बार महामारी के दौरान ईद अपने घर पर मनाएं।
 

11:33 AM, 11-May-2021

मध्यप्रदेश: माहेश्वरी मेडिकल एजेंसी के मालिक को पुलिस ने कालाबाजारी के आरोप में किया गिरफ्तार

मध्यप्रदेश पुलिस ने माहेश्वरी मेडिकल एजेंसी के मालिक राजेश माहेश्वरी को कालाबाजारी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली कि राजेश माहेश्वरी ऑक्सीजन फ्लो मीटर की कालाबाजारी कर रहा है। बाजार में ऑक्सीजन फ्लो मीटर की कीमत 600-700 रुपये है लेकिन राजेश इसे 4000 रुपये में बेच रहा था। पुलिस ने बताया कि हमने रंगे हाथ राजेश को गिरफ्तार किया है और उसकी दुकान सील कर दी गई है।
 

11:06 AM, 11-May-2021

ऑक्सीजन एक्सप्रेस की पहली ट्रेन पहुंची बंगलूरू

कर्नाटक की राजधानी बंगलूरू में ऑक्सीजन एक्सप्रेस की पहली ट्रेन पहुंची। इस ट्रेन में ऑक्सीजन के छह कंटेनर हैं और हर कंटेनर में 20 टन लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन उपलब्ध है। 
 

10:42 AM, 11-May-2021

B1617 वैरिएंट की डब्ल्यूएचओ करेगा जांच

भारत में कोविड-19 वायरस के मिले नए वैरिएंट B1617 को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने अपने वैरिएंट ऑफ इंटरेस्ट की सूची में डाल दिया है। 
 

10:23 AM, 11-May-2021

कोरोना: बीते 24 घंटे में सामने आए 3.29 लाख मामले, दैनिक मामलों में गिरावट जारी

देश में कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में एक बार फिर गिरावट देखी गई है। पिछले 24 घंटे में देश में 3,29,942 दैनिक मामले सामने आए, वहीं 3,56,082 लोग कोरोना वायरस से ठीक होकर अपने घर वापस चले गए। वहीं बीते 24 घंटे में 3,876 मरीजों ने कोरोना वायरस के आगे अपना दम तोड़ा है।
 

10:12 AM, 11-May-2021

ओडिशा: बीते 24 घंटे में सामने आए 9793 नए मामले

ओडिशा में बीते 24 घंटे में 9793 मामले सामने आए हैं, इसके बाद राज्य में कुल संक्रमित मामले 5,54,666 हो गए हैं। यही नहीं 9706 लोगों कोरोना से ठीक होकर अपने घर वापस गए हैं और 18 मरीजों की पिछले एक दिन में मौत हुई है।
 

10:03 AM, 11-May-2021

मुंबई: वैक्सीन लगवाने बीकेसी जंबो पहुंचे लोग

मुंबई के बीकेसी जंबो वैक्सीनेशन सेंटर पर वैक्सीन लगवाने के लिए लोग पहुंचे।
 

09:38 AM, 11-May-2021

भोपाल में 17 मई तक बढ़ा लॉकडाउन

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में 17 मई तक लॉकडाउन लगा दिया गया है। भोपाल से लॉकडाउन की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं।
 

09:27 AM, 11-May-2021

बीते 24 घंटे में 18,50,110 लोगों का हुआ टेस्ट - आईसीएमआर

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद ने जानकारी दी कि बीते 24 घंटे में 18,50,110 लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया। अबतक 30,56,00,187 लोगों का टेस्ट किया जा चुका है।
 

09:25 AM, 11-May-2021

तमिलनाडु: रेमडेसिविर लेने पहुंचे लोग, मेडिकल कॉलेज के बाहर जुटी भीड़

तमिलनाडु में अपने परिवार वालों के लिए रेमडेसिविर दवा लेने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। सरकारी किलपौक मेडिकल कॉलेज में लोगों की भीड़ देखी गई।
 

09:07 AM, 11-May-2021

केरल: तिरुवनंतपुरम में ऑक्सीजन वॉर रूम और ऑक्सीजन स्टोरेज केंद्र बनाए गए

तिरुवनंतपुरम में महिलाओं के लिए ऑक्सीजन वॉर रूम और ऑक्सीजन स्टोरेज रूम बनाए गए, ताकि अस्पताल तक ऑक्सीजन की सप्लाई हो सके। एक कर्मचारी का कहना है कि हम सरकारी और निजी दोनों अस्पतालों को ऑक्सीजन सप्लाई करते हैं।
 

08:48 AM, 11-May-2021

मिजोरम: बीते 24 घंटे में सामने आए 173 मामले

मिजोरम में पिछले 24 घंटे में 173 मामले सामने आए। इसके बाद राज्य में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 7796 हो गई है।
 

08:38 AM, 11-May-2021

महाराष्ट्र: घर से बाहर निकलने वाले लोगों की आईडी चेक कर रही पुलिस

महाराष्ट्र में 15 मई तक सख्त लॉकडाउन का एलान किया गया है। इस बीच पुलिस लोगों की आई़डी चेक कर रही है, जो घर से बाहर निकल रहे हैं।
 

08:25 AM, 11-May-2021

जकार्ता से भारत पहुंचे ऑक्सीजन कंटेनर

भारतीय वायु सेना ने जानकारी दी कि जकार्ता से वायुसेना के आईएल-76 विमान के जरिए ऑक्सीजन कंटेनर एयरलिफ्ट किए गए। भारतीय वायुसेना ने बताया कि फ्रांस, सिंगापुर, एम्सटर्डम से लगातार मदद भारत आ रही है।
 

08:08 AM, 11-May-2021

Corona Live: कर्नाटक में 39510 नए मामले आए सामने, 480 की मौत

देश में अभी भी कोरोना वायरस का संक्रमण और इस वायरस से होने वाली मौतों का आंकड़ा अभी भी जारी है। हालांकि पिछले दो दिनों से संक्रमण के मामलों में कमी आ रही है। सोमवार को देश में कोरोना वायरस के कुल 3.11 लाख से ज्यादा मामले सामने आए, जबकि रविवार को 3.66 लाख मामले सामने आए थे। इससे पहले तक देश में चार लाख से ज्यादा मामले सामने आ रहे थे। ऐसे में यह थोड़ी राहत मानी जा सकती है। वहीं कुछ राज्यों में संक्रमण की दर बढ़ने की वजह से लॉकडाउन और कर्फ्यू जैसा पाबंदियों का सहारा लेना पड़ रहा है। इधर विदेशों से आने वाली मदद अब राज्यों को बांटी जा रही है। हालांकि कुछ राज्य ऐसे भी हैं, जहां हालात अभी भी सुधरे नहीं है और संक्रमण का खतरा और बढ़ता जा रहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें