असम में सोमवार को 2,805 और लोगों को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद राज्य में कोविड-19 के कुल मामले बढ़कर 4,85,310 हो गए, जबकि संक्रमण के कारण 35 और मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 4,243 हो गई। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के बुलेटिन में यह जानकारी दी गई।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि कोरोना काल के दौरान योग का महत्व और बढ़ गया। योग से शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य को लेकर भी मदद मिली। उन्होंने कहा कि हमें अपने दैनक जीवन में भी योग को अपनाना चाहिए।
आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने देश की जनता को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने जनता को योग और योगी के महत्व को लेकर जानकारी दी। इसके अलावा पीएम मोदी ने कहा कि कोरोन काल में योग उम्मीद की एक नई किरण लेकर आया है।